kali sindh river - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंधेरी रात में खोखला कर रहे धरती का सीना, बिना नंबरों के सरपट दौड़ते पत्थरों से भरे ट्रैक्टर
खानपुर। खानपुर नगर में अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़कों पर सरपट दौड़ रहे है, जिन पर किसी प्रकार की कोई रोकटोक नहीं है। ये पत्थरमाफिया धरती का सीना छलनी करके वनभूमि को खोखला कर रहे है। साथ ही ये पत्थरमाफिया पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे है। पत्थरों का लगातार हो रहा अवैध खनन सुबह तड़काओं से ही चालू हो जाता हैं। अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रात में अंधेरी की आड़ में निकलती हैं।

कहां से आ रहा है पत्थर
वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो खानपुर के आसपास ऐसी कोई जगह नहीं है जहां वनभूमि से अवैध पत्थरों का खनन कर पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है। पत्थर की ट्रोलियां बड़ी मात्रा में खानपुर के पास स्थित बारहपाटी के जंगल नयागांव बलड़ावदा क्षेत्र से पत्थरों से भरी हुई तेज रफ्तार से सड़कों पर निकलती है। इसी प्रकार पनवाड़ क्षेत्र में चलेट कालीसिन्ध नदी में अवैध खनन कर रोजाना पत्थरों से भरे ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं।  पत्थरों के ट्रैक्टर टोलियां 2000 से लेकर 2200 तक बिक रही है। पत्थर की भरी हुई ट्रॉलियों पर अंकुश लगाने वाला कोई भी नहीं है और यदि इनकी शिकायत की जाती है तो इनके और फायदा होता है पत्थरों की रेट बढ़ा दी जाती है और यह रेट उपभोक्ताओं के ऊपर भारी पड़ती है।

बिना नंबरों के सरपट दौड़ते पत्थरों से भरे ट्रैक्टर
खानपुर इलाके में अवैध खनन करने वाले वाहनों पर ना कोई नंबर प्लेट है और ना ही वाहनों को चलाने वाले ड्राइवरों के पास लाइसेंस। कम उम्र के ड्राइवर द्वारा धड़ल्ले से ट्रैक्टर चला रहे हैं, इसे रोकने के लिए कोई अंकुश नहीं है।  इन ट्रैक्टरों की सरपट दौड़ को देखते देखते हुए ऐसा लगता है कि 25 दिन बाद जब स्कूल खुलेंगे तो बच्चे भी रोड पर आएंगे, उन बच्चों का क्या होगा। एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है यह ट्रैक्टर रात को भी चलते हैं और सुबह भी चलते हैं।

ट्रैफिक जाम की स्थिति
छोटे बच्चों द्वारा ट्रैक्टर चलाए जा रहे हैं जिनका कोई लाइसेंस प्राप्त नहीं है तो ट्रैफिक जाम तो होने ही है। ट्रैक्टर इतनी तेज गति से निकलते हैं कि गांव के अंदर जो रोड बने हुए हैं उनमें निकासी पानी की जालियां भी तोड़ जाते हैं।

अवैध खनन पर थोड़े समय के लिए अंकुश लग जाता है और फिर वापस से चालू हो जाते हैं, जिसका नुकसान एक आम आदमी को भुगतना पड़ता है जो ट्रॉली 2200 की आएगी, यदि अंकुश लगा दिया गया तो वह फिर 2500 में आएगी, अर्थात एक आम आदमी पर वजन बढ़ चुका है।
- देवराज सिंह, ग्रामीण

अवैध पत्थर खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है  इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
- राजू नायक, ग्रामीण

यह पत्थर खनन कर निकाले जा रहे है, इन पर अंकुश लगाया जाए। जुलाई में स्कूल खुल जाते हैं और छोटे बच्चे रोड पर चलते हैं, यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
- राहुल चरण, ग्रामीण

पत्थरों से भरे ट्रैक्टर इतनी तेज रफ्तार से निकलते हैं कि एक्सीडेंट होने का अंदेशा बना रहता है और यदि ट्रैक्टर छोटा गली में निकलते हैं तो कुछ आर्थिक हानि भी होती है।
-  राजेंद्र कुमार, ग्रामीण

पत्थरों का अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़कों पर निकलती है तो इन पर कोई रोकटोक नहीं है । इनके द्वारा कई बार सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
- रमेश शर्मा, ग्रामीण

पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है , अवैध खनन से पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। इन पर अंकुश लगाया जाए।
- अभिषेक वर्मा, ग्रामीण

नए सिरे से टीम गठित करके अवैध खनन व अवैध कटाव पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाएगा।  गश्त को भी बढ़ा दी जाएगी।
- सत्यवीर सिंह, रेंज फॉरेस्ट आॅफिसर, खानपुर।

अवैध खनन व परिवहन पर नहीं लग पा रही लगाम
बूढ़ादीत। बूढ़ादीत क्षेत्र में खुलेआम अवैध बजरी व पत्थर खनन का कार्य जारी है। क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से बजरी व पत्थर का खनन कर धड़ल्ले से उसका परिवहन किया जा रहा है। क्षेत्र की काली सिंध नदी हो या चंबल नदी, अवैध खननकर्ता लगातार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अवैध खननकर्ता टैÑक्टर-ट्रॉली में बजरी और पत्थर भर कर खुलेआम तेज रफ्तार से गुजरते हैं। जिससे हर समय हादसों की आशंका बनी रहती है। वन क्षेत्र के खेड़ली तंवरान, मोराना, निमोदा उजाड़ में खुलेआम दिनदहाड़े अवैध बजरी का परिवहन किया जा रहा है।

एक वर्ष से नहीं हुई अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई
बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में लगातार अवैध बजरी परिवहन की शिकायतें मिल रही हैं। परंतु पुलिस व वन विभाग द्वारा क्षेत्र में अभी तक एक भी अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया गया है।

मंडावरा पुलिस चौकी पर मात्र एक जवान
मंडावरा पुलिस चौकी पर स्टॉफ की कमी भी अवैध खनन व परिवहन का सबसे बड़ा कारण है। एक कांस्टेबल के भरोसे यह चौकी चल रही है। तत्कालीन हैड कांस्टेबल का स्थानांतरण हो चुका है। जबकि यहां का क्षेत्रफल काफी अधिक है। जिससे अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है। क्षेत्रवासियों ने मंडावरा पुलिस चौकी पर स्टॉफ बढ़ाने और नया हैड कांस्टेबल लगाने की मांग की है।

इनका कहना है
शिकायत के आधार पर विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि पेट्रोलिंग करवा कर अवैध खनन व परिवहन बंद करवाएं। साथ ही फ्लाइंग भेज कर अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
-संजीव शर्मा, डीएफओ, रामगढ़ विषधारी, बूंदी

मैंने बूढ़ादीत थाना प्रभारी को कार्यवाही के लिए बोल दिया है। मैं भी अवैध खनन होते देखता हूं। यदि इसी तरह से चलता रहा तो कार्यवाही करूंगा। तीन चार दिन पहले बूढ़ादीत कस्बे में एक पत्थर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया था। एमएमआरडी और 379 आईपीसी में प्रकरण दर्ज किया था। यह कार्यवाही मैंने स्वयं ने ही की थी। आगे भी अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
-श्योजी लाल मीणा, डीएसपी, इटावा

21 जून को कार्यवाही की थी। एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। आगे भी कार्रवाई करने के लिए सीओ और थानेदार को बोल दिया है। वन एवं राजस्व विभाग की कार्यवाहियां करने के लिए जब भी मदद चाहिए होगी तो जाब्ता उपलब्ध करवा दिया जाएगा। मंडावरा चौकी पर भी स्टॉफ बढ़ाया जाएगा।
-कावेंद्र सिंह सागर, ग्रामीण एसपी, कोटा