Bihar teacher recruitment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को कहा है कि विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-4) के तहत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को 886 नई रिक्तियों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेजी है। तिवारी ने कहा कि इस प्रक्रिया में कुल 33,274 रिक्तियों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि आज भेजी गई 886 पूरक रिक्तियों में बांग्ला के 90, ललित कला के 21, नृत्य के 164, मैथिली के 193, अरबी के 20, फारसी के 36, विशेष विद्यालय अध्यापक के 88, पाली के 38, प्राकृत के 63, भोजपुरी के 69, मगही के 28 और कृषि के 76 पद शामिल हैं।

तिवारी ने कहा कि पहले 32,388 रिक्तियों की जो अधियाचना भेजी गई थी, उसमें कक्षा 01 से 05 के लिए 3,847, कक्षा 06 से 08 के लिए 8,563, कक्षा 09 से 10 के लिए 3,877 तथा कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 रिक्तियां शामिल थीं। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि अधियाचना भेजना शिक्षा विभाग का काम था और विभाग ने अपना काम पूरा कर दिया है। अब परीक्षा से परिणाम तक की प्रक्रिया को पूरा करना बीपीएससी का काम है। उन्होंने कहा कि 01 सितंबर से 30 सितंबर तक अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे और बीपीएससी से पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया गया है।

पटना में छात्रों का हंगामा: सीएम आवास की तरफ कूच, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग
पटना। BPSC TRE-4 में पीटी से मेंस परीक्षा कराने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और 100 फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के अमन गुट के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गांधी मैदान के जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। छात्रों ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ दी और बड़ी संख्या में डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। यहां भी उन्होंने घेराबंदी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन मेट्रो की लोहे की शील्ड के कारण आगे नहीं बढ़ सके।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर में सीआरपीएफ की तैनाती भी की गई है। छात्र अपनी मांगों के समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

बिहार में 42 साल वाले भी बन सकते हैं शिक्षक,जल्द करें आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग  ने एज लिमिट, योग्यता मानदंड के साथ आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है,परीक्षाओं में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को बिहार 7वें चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु जैसे बुनियादी बिहार टीचर एलिजिबिलिटी मानदंड विवरण जानना चाहिए,उन्हें बिहार शिक्षक परीक्षा में बैठने से पहले शैक्षिक योग्यता,आवश्यक अनुभव,प्रयासों की संख्या, महत्वपूर्ण बिंदुओं  के बारे में पता होना चाहिए।

आयुसीमा
प्राइमरी टीचर-18 वर्ष
सेकेंडरी टीचर -21 वर्ष
हायर सेकेंडरी टीचर-21 वर्ष

बिहार शिक्षक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के तहत पोस्ट क्वालीफिकेशन
प्राइमरी टीचर -12वीं पास
सेकेंडरी टीचर-ग्रेजुएट बी.एड,क्वालीफाई होना चाहिए
सीनियर सेकेंडरी टीचर-पीजी  बी.एड .क्वालीफाई होना चाहिए।

बिहार शिक्षक परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या 3 है,एक उम्मीदवार अधिकतम 3 बार परीक्षा में शामिल हो सकता है, बिहार सातवें चरण की शिक्षक भर्ती के तहत पदों के लिए प्रयासों की संख्या पर ऐसी कोई सीमा नहीं है,लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होने के लिए अधिकतम आयु सीमा को ध्यान में रखना होगा और आवश्यक मानदंडों के अंतर्गत आना होगा।

बिहार 7वें चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बिहार टीचर एलिजिबिलिटी से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखना चाहिए क्योंकि प्रत्येक श्रेणी के लिए मानदंड अलग-अलग होंगे। आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी पहचान और एलिजिबिलिटी को पूरा करने के लिए आयु और शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगे।