Bhilwara News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तालाब में डूबने से मामा-भांजे की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दोनों ने गंवाई जान
भीलवाड़ा। जिले के मांडल थाना क्षेत्र के समेलिया गांव में रविवार दोपहर मेजा बांध के पेटे में तालाब में नहाने गए मामा और 10 वर्षीय भांजे की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब डूबते भांजे को बचाने के लिए मामा ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन गहराई अधिक होने से दोनों ही जिंदगी की जंग हार गए। मांडल थाने के सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि दरीबा निवासी कैलाश बिश्नोई का 10 वर्षीय पुत्र भेरूलाल बिश्नोई इन दिनों अपने ननिहाल समेलिया आया हुआ था। रविवार दोपहर वह मामा डालचंद बिश्नोई (25) के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित मेजा बांध के पेटे में नहाने गया था।

नहाते समय भेरूलाल अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे छटपटाता देख मामा नेउसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। पानी का अनुमान नहीं होने और गहराई ज्यादा होने के से डालचंद भी खुद को संभाल नहीं पाया। देखते ही देखते मामा-भांजे दोनों आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची मांडल थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका।

कर्ज का बोझ और पारिवारिक कलह बनी काल : पिता ने बेटे को गला रेतकर मारा, फिर खुद ने भी किया सुसाइड
भीलवाड़ा/ बड़लियास। जिले के बड़लियास क्षेत्र के बड़ला गांव में शुक्रवार तड़के एक पिता ने घरेलू कलह और कर्ज के तनाव में आकर अपने 13 वर्षीय बेटे की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। इस हत्याकांड और आत्महत्या की घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक राधेश्याम वैष्णव के भाई भगवान वैष्णव ने शुक्रवार सुबह करीब 4:15 बजे गांव का व्हाट्सएप ग्रुप चेक किया।

ग्रुप में राधेश्याम द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो था, जिसमें वह अपने और बेटे की मौत की बात कर रहा था। अनहोनी की आशंका में जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दीवार फांदकर जब वे भीतर घुसे, तो चारपाई पर वंश (13) का खून से लथपथ शव पड़ा था। बाद में अचेतावस्था में राधेश्याम को महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया। जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

परीक्षा देने ननिहाल से आया था मासूम
मृतकवंश कोटड़ी के एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। माता-पिता के बीच अनबन के कारण वह अपनी मां के साथ चित्तौड़गढ़ के गटियावली (ननिहाल) में रह रहा था। उसकी परीक्षाएं नजदीक थीं, इसलिए उसका बड़ा भाई उसे 19 फरवरी को पिता के पास छोड़कर गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस पिता के पास वह पढ़ने आया है, वही उसका काल बन जाएगा।

कर्ज का बोझ और पारिवारिक कलह बनी काल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राधेश्याम कर्ज के भारी बोझ तले दबा था। हालांकि परिजनों ने पहले भी उसका कर्ज चुकाया था, लेकिन वह दोबारा कर्ज के जाल में फंस गया। इसके साथ ही पत्नी के साथ चल रहे विवाद ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। घटनास्थल पर साक्ष्य मिले हैं कि राधेश्याम ने पहले साफी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

ससुराल वालों को मिले कड़ी सजा
मृतक राधेश्याम ने मरने से पहले वायरल किये वीडियो में अपनी पत्नी लीला, सास-ससुर, साले और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने रुंधे गले से कहा-मेरे ससुराल के लोगों ने मुझे बहुत ज्यादा परेशान कर दिया है, इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उसने अपने पिता और भाई से उन लोगों का कर्ज उतारने की भी मिन्नत की है जिनसे उसने पैसे उधार लिए थे।

मां ने बेटा-बेटी को हथौड़े से मारा, फिर खुद ने किया आत्महत्या का प्रयास : ससुर को फोन पर बोली- मुझे कैंसर है, मैं मरने जा रही हूं
भीलवाड़ा। जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक मां ने हैवानियत की सारी हदें पार कर 6 वर्षीय बेटे और 10 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बच्चों के सीने और गले पर सरिया से वार किए, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसारा महिला के पति टेंट व्यवसायी राजू उर्फ राजकुमार तेली रविवार सुबह काम पर निकल गए, ससुर खेत पर गए थे। घर पर पत्नी संजू (30), बेटी नेहा (10) और बेटा भेरु (6) थे।  पति और ससुर के जाते ही संजू ने मकान के एक कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने घर में पड़ा सरिया और हथौड़े से बेटे फिर बेटी के सीने और गले में बेरहमी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद संजू ने ससुर को फोन कर कहा, मैंने अपने बेटे-बेटी को मार दिया है, मुझे कैंसर है, अब मैं भी मरने जा रही हूं। उन्होंने बेटे राजू को सूचना दी और दोनों घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कुंडी तोड़कर जब दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था। फर्श पर खून से लथपथ मासूम बेटे-बेटी की लाशें और पास ही मां फांसी के फंदे से झूलने की कोशिश करती हुई मिली। परिजनों ने संजू को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घटना की जानकारी मिलते ही मांडलगढ़ सीओ बाबूलाल बिश्नोई सहित मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों को लेकर अभी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। प्रथम दृष्टया महिला के मानसिक तनाव में होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन वास्तविक वजह महिला के होश में आने और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस पारिवारिक हालात, आर्थिक स्थिति, आपसी विवाद और मानसिक स्वास्थ्य जैसे सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

वॉच टावर पर तैनात कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : खुद की एसएलआर से चलीं तीन गोलियां, मामले की जांच जारी
भीलवाड़ा। जिला जेल की बाहरी सुरक्षा में तैनात आरएसी के जवान रामकिशोर की वॉच टावर पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी सर्विस राइफल एसएलआर से चली। घटना शनिवार देर रात की है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी आरएसी की 13वीं बटालियन के कांस्टेबल रामकिशोर मोडिवाल (37) जिला जेल की बाहरी सुरक्षा में तैनात थे। शनिवार शाम छह से रात दस बजे तक उनकी ड्यूटी वॉच टावर पर थी। रात करीब दस बजे ड्यूटी खत्म होने से कुछ देर पहले उनकी राइफल से तीन गोलियां चलीं, जिनमें से एक गोली उनके सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ड्यूटी रिलीव करने पहुंचे कांस्टेबल बाबूलाल ने आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला, तो टावर पर जाकर देखा। वहां रामकिशोर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। अधिकारियों ने कहा है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और सर्विस राइफल की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ऑटोमैटिक मोड पर थी राइफल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एसएलआर राइफल ऑटोमैटिक मोड पर थी। इससे एक साथ तीन गोलियां चलीं। एक गोली रामकिशोर के सीने में बाईं ओर लगी और पीछे से निकल गई, जबकि दो राउंड हवा में गए। दो गोलियों के खोल वॉच टावर पर और एक खोल नीचे मिला।

अंधविश्वास में थम गई 9 माह के मासूम की सांस : परिजनों ने पेट पर गर्म तार से लगाया डाम, जानें पूरा मामला
भीलवाड़ा। अंध विश्वास के चलते परिजनों की ओर से दिए डाम के दंश से ग्रसित नौ माह के मासूम ने बीतीरात महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।परिवार में पांच बेटियों के जन्म के बाद इकलौते बेटे का जन्म हुआ था। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के ईरांस निवासी देवा बागरिया के नौ माह के बेटे गोविंद को पिछले दिनों निमोनिया हो गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पेट पर डाम लगाया। गरम तार से लगाए डाम से बच्चे की हालत और बिगड़ गई थी।

पिछले दिनों उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां तीन दिन से वेंटीलेटर पर उसका उपचार चल रहा था। बीती रात गोविंद की अस्पताल में मौत हो गई। शव, पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बीएनएस व किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इंसानियत फिर शर्मसार : पोते ने दादी के सिर पर चिमटे से वार कर की हत्या, पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार
पारोली। इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात रविवार सुबह सांखड़ा पंचायत के बागड़ा गांव में सामने आई। गांव की 60 वर्षीय वृद्धा की रिश्ते के पोते ने लोहे के चिमटे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बागड़ा गांव में रविवार सुबह लगभग 8.30 बजे खाना बनाने में व्यस्त वृद्धा एजी देवी पत्नी सौनाथ माली (60) पर रिश्ते में पोते ने चिमटे से सिर पर वार कर दिया।

वृद्धा ने लहुलुहान हालत मे मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी पोता लाला उर्फ लालाराम माली मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को मक्का के खेत से पकड़ लिया गया। थाना अधिकारी प्रभाती लाल मीणा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के बेटे खाना पुत्र सौनाथ माली ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट दी है जिस पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

इंसानियत शर्मसार : कुमाता ने ही 19 दिन के मासूम को मुंह में पत्थर ठूंस फेंका था जंगल में, आरोपी लड़की और उसका पिता गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को पत्थरों के ढेर में दबा मिला 19 दिन के मासूम बच्चे को उसकी ही कुमाता ने पत्थर ठूंसकर और होंठ फेवीक्विक से चिपकाकर जंगल में फेंका था। पुलिस ने इस अमानवीय घटना के आरोप में लड़की (कुमाता) और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के अपने ममेरे भाई से अवैध संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। बदनामी के डर से  पांच महीने पहले मां-बाप ने बेटी के साथ घर छोड़ दिया। उन्होंने करीब 120 किलोमीटर दूर बूंदी के बसोली थाना क्षेत्र के गांव में पहचान छिपाकर किराए का कमरा लिया और खुद को मध्यप्रदेश निवासी बताया, जहां वे मजदूरी करने लगे।

पहले गर्भपात की कोशिश, फिर डिलीवरी और बेचने का प्रयास
आरोपी पिता ने पहले गर्भपात की कोशिश की, लेकिन हॉस्पिटल में पकड़े जाने के डर से सफलता नहीं। 4 सितंबर को युवती की बूंदी के हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई। जन्म के बाद बच्चे को बेचने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर और होंठ फेवीक्विक से चिपकाकर जंगल में छोड़ दिया। करीब 3-4 घंटे बाद हीरालाल चरवाहा उसी पत्थर के ढेर के पास आया। सिसकने की आवाज सुनकर उसने पत्थरों की तरफ देखा, तो उसे बच्चे का हाथ दिखा। उसने लोगों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा
भीलवाड़ा। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) की जयपुर जोनल यूनिट ने गुरुवार को भीलवाड़ा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के तहत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड के कारोबारी बेटे निखिल डाड के 10 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। इस दौरान, डीजीजीआई की टीमों ने गहन तलाशी अभियान चलाया और महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, शुरूआती जांच में अब तक लगभग 13 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि निखिल डाड केमिकल, कोयला और प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े हैं और उन पर फर्जी बिलिंग और अवैध लेनदेन के जरिए कर चोरी का आरोप है।

डीजीजीआई की 25 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे यह कार्रवाई शुरू की। टीम सबसे पहले निखिल के पैतृक आवास, शास्त्री नगर न्यू हाउसिंग बोर्ड पहुंची, जिसके बाद उन्हें कुमुद विहार स्थित निखिल के फ्लैट की जानकारी मिली। इसके साथ ही, टीमों ने रीको औद्योगिक क्षेत्र चित्तौड़ रोड स्थित प्रोसेस यूनिट और निखिल के व्यापारिक पार्टनर अनुज सोमानी के ठिकानों पर भी छापा मारा। जांच के दौरान, टीमों ने निखिल के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों पर लैपटॉप, डिजिटल डेटा, पेन ड्राइव और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की।

हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग : चालक ने सुझबुझ दिखाते हुये ट्रक रोका और बचाई खुद की जान
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा बाइपास पर बीतीरात को हाइवे पर दौड़ते हुए एक ट्रक में स्पार्किंग के चलते आग लग गई। चालक ने सुझबुझ दिखाते हुये ट्रक रोका और खुद की जान बचाई। इस घटना के चलते हाइवे पर एक घंटे तक यातायात रोकना पड़ा, जिससे दोनों ही मार्गों पर करीब पांच-पांच किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। आग पर दमकल की मदद से काबू पा लिया गया। पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक ताराचंद यादव ने बताया कि अजमेर से चित्तौडगढ़ की ओर जा रहा एक खाली ट्रक बीती रात करीब तीन बजे भीलवाड़ा बाइपास पर पहुंचा था कि अचानक ट्रक की लाइट बंद हो गई।

बस्सी निवासी चालक आरीफ खां पुत्र छोटू खां पठान ने दुबारा लाइट चालू की तो स्पार्किंग होने के बाद वायरिंग में आग लग गई। चालक ने सतर्कता बरतते हुये ट्रक को रोका और बाहर निकल आया। इस बीच, ट्रक में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पुर थाने पर दी गई। सूचना पर एएसआई यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। इस घटना को लेकर पुलिस को चित्तौडगढ़-अजमेर व अजमेर-चित्तौडगढ़ हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को एक घंटे तक रोकना पड़ा। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस बीच, दोनों ही मार्गों पर करीब पांच-पांच किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने अथक प्रयास कर जाम को खुलवाया। बीएचपी-19 भीलवाड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आग के बाद धूं-धूं कर जलता ट्रक।

तिहरा हत्याकांड : चौकीदार के हत्यारे की गिरफ्तारी के बाद तीसरे दिन दो अन्य हत्याओं का भी खुला राज
भीलवाड़ा। शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की रमा विहार कॉलोनी स्थित अय्यप्पा मंदिर के चौकीदार लाल सिंह की मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को की गई हत्या के आरोपी साइको किलर दीपक नायर के पकड़ में आने पर पता चला कि उसने इस हत्या से पूर्व अपने घर में मंगलवार दोपहर अपने दो दोस्तों की भी हत्या कर दी और उनके प्राईवेट पार्ट काट दिए। आरोपी ने दोनों शवों पर गद्दा जलाकर डाल दिया। मृतकों के सिर बुरी तरह से कुचले हुए थे। इन पर गैस टंकी व अन्य औजारों से हमला किया गया था। दोनों शव गुरुवार को तब मिले जब सुभाषनगर थाना पुलिस चौकीदार की हत्या में प्रयुक्त आरोपी की बाइक उसके घर से बरामद करने पहुंची। घर में दुर्गन्ध आने पर प्रताप नगर व सुभाष नगर पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो अन्दर शत-विक्षत पडे दो शव देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

तिहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जब आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की तो उसने टोने-टोटके कराने पर दोनों दोस्तों को मार डालने की बात कबूली। जानकारी के अनुसार रमा विहार कॉलोनी में अय्यप्पा मंदिर के चौकीदार लालसिंह रावणा राजपूत (54) की मंगलवार-बुधवार रात करीब पौने दो बजे मंदिर परिसर में ही हत्या कर उसके प्राईवेट पार्ट काट दिए थे। यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे की पहचान कर वारदात के एक घंटे बाद ही हत्यारे दीपक नायर को धर दबोचा। यह आरोपी मूलतया केरल का रहने वाला है, जो अभी प्रतापनगर थाने के पीछे बापूनगर में रह रहा था। आरोपी को बुधवार रात सुभाषनगर पुलिस ने चौकीदार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

इस बीच गुरुवार को सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस की टीम चौकीदार लालसिंह की हत्या में प्रयुक्त बाइक जब्त करने आरोपी दीपक को साथ लेकर प्रताप नगर थाने के पीछे स्थित उसके घर पहुंची। जहां मकान से दुर्गन्ध आ रही थी। पुलिस टीम ने मकान खुलवाया तो अंदर का नजारा देख वे सकते में आ गए। दोनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में थे। इनके प्राईवेट पार्ट भी कटे हुए थे। प्रताप नगर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया, जिनको पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतकों की पहचान हत्या के आरोपी दीपक नायर के बचपन के दोस्त रविन्द्र उर्फ मोनू टांक व संदीप भारद्वाज के रूप में हुई। देर शाम पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

जिस दोस्त की शादी करवाई उसकी ही हत्या कर दी
सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरोपित दीपक को अदालत में पेश कर पांच दिन रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि मोनू की उसने ही शादी करवाई थी।मोनू ने टोना-टोटका करवाया और इसमें संदीप ने उसका साथ दिया। इसलिए पहले मोनू की हत्या की और बाद में संदीप को पार्टी करने के बहाने घर बुलाया और उसकी भी हत्या कर दी।

जिन दोस्तों को बुलाया वो नहीं आए अब जता रहे भगवान का शुक्रिया
साइको किलर दीपक ने चौकीदार के साथ ही अपने दो दोस्तों की हत्या की इन वारदातों को अंजाम देने के दौरान मंगलवार को आधा दर्जन से ज्यादा दोस्तों को फोन कर किसी न किसी बहाने अपने पास बुलाना चाहा। लेकिन कोई काम में व्यस्त था इसलिए नहीं पहुंच पाया तो कोई आरोपी हरकतों से वाकिफ था इसलिए नहीं पहुंचा। अब वो सभी जान बच जाने पर भगवान का शुक्रिया जता रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक (शहर) मनीष बडगुर्जर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से छह से सात मुकदमे विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज है। वहीं पुलिस केरल से भी आरोपी का आपराधिक रेकार्ड मंगवाएगी।

पेशे से इंजीनियर है आरोपी
दो दोस्तों व मंदिर के चौकीदार की बेरहमी से हत्या करने वाला साइको किलर दीपक नायर पेशे से इंजीनियर है। उसकी तनख्वाह हजारों रुपये है। पुलिस की जांच और आरोपी से पूछताछ में यह बात सामने आई है। दीपक केरल कामूल निवासी है, परन्चु उसका जन्म भीलवाड़ा में ही हुआ था। वर्तमान में वह एक मोबाइल कंपनी में पेशे से इंजीनियर है। उसका मासिक वेतन भी 70 से 80 हजार रुपये बताया गया है।

दागदार खाकी : लालच में बेचा ईमान, सात पुलिसकर्मियों ने 2 लाख रुपए लेकर दो अफीम तस्करों को छोड़ा!
भीलवाड़ा। तस्करों की ओर से की गई फायरिंग में भीलवाड़ा पुलिस के दो पुलिस जवानों की हुई हत्या के जख्म अभी भरे भी नहीं कि इस बीच भीलवाड़ा पुलिस और तस्करों में सांठ गांठ का एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। चंद रुपयों के लालच में खाकी ने अपना ईमान बेचते हुए पकड़े गए तीन अफीम तस्करों में से 2 को चंद घंटे तक पुलिस चौकी में बिठाए रखने के बाद उन्हें बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया। पुलिस जाब्ते की यह काली करतूत तब उजागर हुई जब प्रकरण के आईओ (अनुसंधान अधिकारी) सदर थाना पुलिस कैलाश विश्नोई ने गिरफ्तार तस्कर के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो सामने आया कि जो जांच में संदिग्ध पाए जा रहे हैं उनकी वक्त कार्यवाही लोकेशन मण्डफिया पुलिस चौकी आ रही थी।

पुलिस-तस्करों के बीच हुए इस सांठ-गांठ का खुलासा तब हुआ जब प्रकरण की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी विश्नोई और उनकी टीम गिरफ्तार आरोपी गोपाल धाकड़ के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही आरोपियों को नामजद कर उन्हें पकड़ने के लिए उनके गांव पहुंंच गई।  ग्रामीणों ने पुलिस जाब्ते को जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा कि जब छोड़ने के पैसे ले लिए थे तो अब क्यों पकड़ने आए हो?

ट्रेनी आरपीएस और एएसआई भी संदेह के घेरे में
आईओ की तहकीकात में यह भी पता चला है कि उक्त अफीम की जब्ती व एक आरोपी गोपाल पुत्र रामलाल धाकड़ (27) निवासी हमेरगंज जावदा (चित्तौड़गढ़) की गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी एवं तत्कालीन मंगरोप थाना प्रभारी शिवा शर्मा भी  शामिल हैं। इनके साथ मण्डफिया चौकी प्रभारी एएसआई सुरेन्द्र सिंह, मंगरोप थाने के कांस्टेबल सचिन (बेल्ट संख्या 100), कांस्टेबल जाकर (बेल्ट संख्या 1661), कांस्टेबल कृष्णहरि (बेल्ट नं. 2517), मण्डफिया चौकी के कांस्टेबल सूर्यप्रकाश (बेल्ट संख्या 2191) तथा सरकारी वाहन के चालक कांस्टेबल भगवान लाल  (बेल्ट संख्या 1397) तथा मण्डफिया चौकी के एक अन्य कांस्टेबल ने मिलाभगती करते हुए दो अफीम तस्करों गोपाल धाकड़ के भाई दुर्गेश धाकड़ व एक अन्य को 2 लाख रुपए लेकर चंद घंटों तक मण्डफिया पुलिस चौकी में बिठाए रखने के बाद बिना कार्यवाही किए छोड़ दिया।

दो और साथी साथ थे, लेकिन उन्हें छोड़ गोपाल की ही दर्शाई गिरफ्तारी
मंगरोप थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 53/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस के तहत मंगरोप थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी शिवा शर्मा ने पर्चा कायमी जुर्म मुर्तिबा में बताया कि दिनांक 28.3.2025 को एनएच 48 ओवरब्रिज के नीचे मण्डफिया स्टेशन पर समय 9.35 पीएम पर एक व्यक्ति  कंधों पर बैग टांगे बस का इंतजार कर रहा था। वह पुलिस को देख भागने लगा जिसे पीछा कर पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर पॉलीथिन की थैली सहित 1 किलो 53 ग्राम अफीम मिली। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अफीम जब्त करते हुए गोपाल की गिरफ्तारी दर्शाई गई। जबकि हकीकत में गोपाल को 2 अन्य युवकों जिसमें एक उसका भाई दुर्गेश सहित पकड़ा था लेकिन उसके 2 तस्कर साथियों को पुलिस ने ले-देकर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।

इनका कहना है ...
मंगरोप थाने में दर्ज 8/18 एनडीपीएस के प्रकरण संख्या 53/2025 में मैंने मौके से एक व्यक्ति गोपाल धाकड़ को ही गिरफ्तार किया था और उससे 1 किलो 53 ग्राम अफीम जब्त की थी। 2 तस्करों को छोड़ने जैसी कोई बात नहीं है।
-शिवा शर्मा, प्रशिक्षु आरपीएस एवं तत्कालीन थाना प्रभारी मंगरोप

मंगरोप थाने में दर्ज एनडीपीएस के प्रकरण में अनुसंधान चल रहा है। इससे ज्यादा में आपको कुछ नहीं बता सकता। मैंने एसपी साहब को चिट्ठी लिखी है। अफीम की जब्ती व एक आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिसकर्मियों ने लापरवाही और अनियमितताएं बरती है तो उच्चाधिकारी ही कार्यवाही करेंगे। अनुसंधान में जो सामने आएगा उससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
-कैलाश विश्नोई, आईओ एवं थाना प्रभारी सदर

मंगरोप थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस के दर्ज मुकदमे में अनियमितता की जानकारी सामने आई है। यह गंभीर बात है। मामले की अलग से जांच भी कराई जा रही है। पुलिस की छवि खराब करने वालों के साथ भी बदमाशों जैसा ही सलूक किया जाएगा।
-धर्मेन्द्र सिंह यादव, जिला पुलिस अधीक्षक

2 कांस्टेबलों की हत्या मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। राजस्थान में शाहपुरा जिला पुलिस ने कोटड़ी एवं रायला थाने के दो कांस्टेबलों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार 50 हजार रुपए का इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल 2021 की रात कोटड़ी पुलिस को दो पिकअप एवं दो स्कॉर्पियो में डोडा चूरा तस्करी की सूचना मिली। इस पर तत्कालीन थाना प्रभारी नंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नंदराय-कोटड़ी बाईपास एवं मंशा रोड पर अलग-अलग नाकाबंदी की। इस दौरान नंदराय की ओर से आई काले रंग की स्कॉर्पियो के पीछे एक पिकअप भी आई, जो पुलिस जीप को देखकर रुक गई। पुलिस जाब्ता पूछताछ करने गाड़ी के पास गया तो स्कॉर्पियो और पिकअप के चालकों ने पुलिस जाब्ते को मारने के लिए गाडिय़ां उपर चढ़ाने का प्रयास किया। जाब्ते ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। स्कॉर्पियों एवं पिकअप कोटडी बाईपास रोड से मंशा की तरफ भाग गई।

इसी दौरान उसके पीछे पीछे एक और स्कार्पियों एवं एक पीकअप और आ गई। तेज गति से आते वाहनों को देखकर थाना प्रभारी एवं जाब्ते ने उन्हें रुकवाने का प्रयास किया तो स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया ओर वापस नंदराय की ओर घूमा ली। इस दौरान कांस्टेबल औंकार रायका ने स्कॉर्पियो पर डंडा मारा, जिससे कांच टूट गया। स्कॉर्पियो में चालक के अलावा दो ओर लोग बैठे थे, जिनके पास हथियार थे। स्कॉर्पियो में बैठे लोगों ने फायरिंग शुरु कर दी, जिससे एक गोली कांस्टेबल औंकार को लगी, जिससे वह वहीं गिर गया।
बदमाश फायरिंग करते हुये वाहनों को नंदराय की तरफ भगा ले गये। कांस्टेबल औंकार को पहले कोटड़ी व बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, यहां से भागे तस्करों ने देवखेड़ा गांव में डोडा-चूरा भरे कट्टों को राजू खारोल के बाड़े में खाली कर दिया और फरार हो गये। इस घटना के बाद जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान दस-ग्यारह अप्रैल की रात इन्हीं बदमाशों ने रायला क्षेत्र के लिरडियाखेड़ा में नाकाबंदी कर रही रायला थाने की पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल पवन कुमार की गोली कर हत्या कर दी। इसी क्षेत्र में डोडा-चूरा भरी एक गाड़ी छोडकर तस्कर स्कॉर्पियो से फरार हो गये। दोनों कांस्टेबलों की हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कोटड़ी एवं रायला पुलिस ने प्रकरण दर्ज किये गये।

दोनों कांस्टेबलों की हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत कोटड़ी व रायला पुलिस ने प्रकरण दर्ज किये गये। आस-पास के जिलों में नाकाबंदी करवाई गई। इसके चलते बदमाश डूंगरखेड़ा एनिकट में डोडा-चूरा भरी स्कॉर्पियो छोड़ भागे। इस मामले में फरार आरोपित जौधपुर जिले के पीपाड़ थाना क्षेत्र के कोसाणा निवासी रामनिवास बिश्नौई को एएसपी आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने जयपुर से डिटेन करने के बाद पूछताछ की ओर फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) के आदेश से 25 जून 2021 से 50,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।