Stree 2 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्त्री 2 ने तोड़ा एनिमल का रिकॉर्ड, जानिए कौनसी फिल्म के बाद बनीं दूसरी सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने फिल्म एनिमल के रिकार्ड को तोड़ते दिया है और यह फिल्म हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

फिल्म स्त्री 2 वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है। फिल्म स्त्री 2, एनिमल के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए भारत में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने भारतीय बाजार में नेट 553 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2 ने अपने प्रदर्शन के 32वें दिन इस आंकड़े को पार करते हुए कुल 555 करोड़ रुपये नेट कमाई कर ली है।

भारतीय बाजार में नेट कमाई के मामले में शाहरूख खान की फिल्म जवान 640 करोड़ रूपये की कमाई के साथ पहले नंबर पर है। फिल्म स्त्री 2 का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

Stree 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 400 करोड़ के पार
मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 , ने भारतीय बाजार में 400 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है।

फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। इससे पूर्व 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

स्त्री 2 का भारतीय बाजार में बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कहर जारी है। सोमवार को भी स्त्री 2 ने शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा है। 'स्त्री 2' ने देशभर के बॉक्स-ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 'स्त्री 2'का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

Stree 2 ने की 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 , ने भारतीय बाजार में 300 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है।फिल्म स्त्री 2 ने अपने पहले हफ्ते में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सैकनलिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2 ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। 'स्त्री 2' ने बॉक्स-ऑफिस पर 308 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। उम्मीद जतायी जा रही है कि स्त्री 2, जल्द हीं भारतीय बाजार में 400 करोड़ की कमाई कर लेगी। स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

Stree 2: बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार
मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ृ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, 14 अगस्त को रात, 9:30 बने सिनेमाघरों में रिलीज हुयी।

स्त्री 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है।  14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की। स्त्री 2 ने 15 अगस्त को करीब 46 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की। इस तरह स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में स्त्री 2 ने इन दोनों फिल्मों को मात दे दी है। फिल्म खेल खेल में ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वेदा ने 6 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है।'स्त्री 2'ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बना डाला है। 'स्त्री 2' ने 46 करोड़ रुपये की महांबपर ओपनिंग की और 2024 की हिंदी की सबसे बड़ी ओपनर बनी।

'स्त्री 2'का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

हँसी और डर के नए तड़के के साथ, जयपुर पहुंचे 'स्त्री 2' के विक्की और चोटी वाली गर्लफ्रेंड
जयपुर।'स्त्री' की सफलता के बाद दर्शकों को लम्बे समय से इसके सीक्वल इंतज़ार था, जो कि अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक दर्शकों के बीच रिलीज़ से पहले ही काफी पसंद किये जा रहे हैं। ऐसे में, प्रमोशन का सिलसिला भी ज़ोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर गुलाबी नगरी जयपुर पहुँचे। यहाँ भी लोगों में स्त्री की रिलीज़ को लेकर खासा उत्साह दिखा। जयपुर के एक निजी होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों ही कलाकारों ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए और फिल्म से जुड़ी रोचक बातें बताईं। इसके साथ ही फिल्म का एक और गाना ‘खूबसूरत’ भी रिलीज किया गया।

फिल्म में विक्की का किरदार निभा रहे राजकुमार राव कहते हैं, स्त्री के पहले पार्ट में दीवारों पर ओ स्त्री कल आना लिखा जाता था, सिर्फ इसलिए ताकि स्त्री उसे पढ़कर चली जाए। लेकिन, नए पार्ट में इन दीवारों पर लिखा मिलेगा 'ओ स्त्री रक्षा करना'। यह देखना वाकई मजेदार होगा कि आखिर क्यों नए पार्ट में लोग चाहते हैं कि स्त्री उनके शहर चंदेरी में आए और उनकी रक्षा करे। यह बदलाव फिल्म की कहानी में एक नया मोड़ लाता है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।
श्रद्धा कपूर कहती हैं, "इस बार फिल्म में फैंस और दर्शकों को सरकटे का दमदार आतंक देखने को मिलेगा। सरकटे का आतंक कहानी में नया ट्विस्ट लाएगा। फिल्म की कहानी को पिछली कहानी जहाँ ख़त्म हुई थी वहीँ से आगे बढ़ाया गया है, जिसमें डर और हँसी का तड़का कुछ इस तरह लगाया गया है कि दर्शक खुद को हँसने से रोक नहीं पाएँगे। हमें उम्मीद है कि पिछले पार्ट की तरह ही इस पार्ट के डायलॉग्स भी दर्शकों को खूब पसंद आएँगे और इसका सीक्वल भी उनके दिलों में खास जगह बनाएगा।

स्त्री 2 का गाना आज की रात' और 'आई नहीं' पहले ही ट्रेंडिग में है। और अब फिल्म के अगले गाने ‘खूबसूरत’  रिलीज कर दिया है, जिसमें वरुण धवन कैमियो करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'स्त्री 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Stree 2 का ट्रेलर रिलीज, इस बार श्रद्धा का जानिए किरदार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।

'स्त्री 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। स्त्री 2 में चंदेरी की कहानी को दिखाया गया है। एक बार फिर से लोगों में 'स्त्री' के लौटने की दहशत देखाई दे रही है। लोग स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ाते हैं साथ ही लोगों में ये डर भी होता है कि स्त्री वापस आ गई है। श्रद्धा कपूर 'स्त्री' की भूमिका में चंदेरी के लोगों की काली ताकत से रक्षा करते हुए दिखाई दे रही हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को रिलीज होगी।

राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का टीजर रिलीज
मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' का टीजर रिलीज हो गया है।

'स्त्री 2' के टीजर में राजकुमार राव,श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी नजर आ रहे हैं। इस टीजर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,'इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस को 15 अगस्त को लौट रही है!'

टीजर की शुरुआत राजकुमार राव और अन्य लोगों से होती है, जो स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ा रहे हैं। गांव में अफरा-तफरी मच जाती है, क्योंकि वे बार-बार कहते हैं 'स्त्री वापस आ गई'। स्त्री के किरदार में श्रद्धा कपूर की भी झलक देखने को मिल रही है।

'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

15 अगस्त को रिलीज होगी राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म Stree 2
मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' ,15 अगस्त को रिलीज होगी।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' सबसे लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म 'स्त्री 2' वर्ष 2018 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान प्रोडक्शन ने एक बार फिर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के साथ मिलकर इस फिल्म पर काम किया है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मच अवेटिड फिल्म 'स्त्री 2' अब सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स ने एक मोशन पोस्टर जारी कर नई तारीख का ऐलान किया है। पहले 'स्त्री 2' की सिनेमाघरों में आने की तारीख 30 अगस्त रखी गई थी, जिसको अब बदल दिया गया है।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूरी की आने वाली फिल्म स्त्री 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुयी थी। स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। अमर कौशिक अब स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 बना रहे हैं।

राजकुमार राव ने स्त्री 2 फिल्म के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा,'एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक। स्त्री 2 की शूङ्क्षटग शुरू हो गई है। वो आ रही है, अगस्त 2024 को।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 की शूटिंग शुरू की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर वर्ष 2018 में प्रदर्शित स्त्री के सीक्वल में काम कर रहे हैं।

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की।तस्वीर में श्रद्धा कपूर पिंक सूट पहने हुये है। तस्वीर में श्रद्धा ने अपनी एक उंगली अपने गालों पर रखी हुई है। वहीं, दूसरी ओर राजकुमार ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं।श्रद्धा की तरह ही राजकुमार भी अपने होठों पर एक उंगली रखे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुये राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, 'क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरुष।

फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। स्त्री 2, 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।