Sai Pallavi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी और दिल को छू लेने वाली धुन से होती है, जो दर्शकों को एक जादुई और क्लासिक प्रेम कहानी की झलक देती है। ट्रेलर में जुनैद खान एक ‘फॉच्र्यून बेल’ (किस्मत की घंटी) के बारे में बताते दिख रहे हैं, जिसे बजाने पर सच्चे प्यार की मुराद पूरी होती है। जब वह यह बात कह रहे होते हैं, तब वह साई पल्लवी के किरदार ‘मीरा’ की तरफ देखते हैं और मन ही मन दुआ करते हैं कि काश वो उनकी हो जाए। वह कहते हैं कि वह चाहते हैं कि उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो, भले ही सिर्फ एक दिन के लिए। ट्रेलर में जुनैद और साई पल्लवी के बीच की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जो एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी का इशारा दे रही है।

दोनों किरदारों के बीच का अंतर साफ नजर आता है। जुनैद एक प्यारे और थोड़े झिझकने वाले लड़के के रूप में दिख रहे हैं, जो अपने रोल में मासूमियत और सादगी लेकर आए हैं, वहीं साई पल्लवी कॉन्फिडेंट और शांत नजर आ रही हैं। यह कॉन्ट्रास्ट उनकी केमिस्ट्री को और भी दिलचस्प और ऐसा बनाता है, जिससे लोग खुद को जोड़ सकें, जिससे उनकी कहानी देखने में और भी मजेदार लगती है।

साई पल्लवी ने इस ट्रेलर में भी अपनी एक जबरदस्त छाप छोड़ी है और क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है, तो यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि हिंदी दर्शक उन्हें कितना पसंद करते हैं।

‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान एक लंबे अंतराल के बाद फिर से साथ आ रहे हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इस जोड़ी ने दर्शकों को ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। ‘एक दिन’ के साथ यह जोड़ी एक बार फिर रोमांस जॉनर में वापसी कर रही है, जिसने फैंस के बीच एक नया उत्साह भर दिया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके प्रोड्यूसर्स आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। यह फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता सबका दिल, जानें रिलीज डेट
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान के रीयूनियन को भी दिखाती है, जो ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘जाने तू या जाने ना’ जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज हो गया है। दिल को छू लेने वाले डायलॉग के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुन के जरिए प्यार के जज्बात को खूबसूरती से सामने लाता है। साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी की मनमोहक केमिस्ट्री दिखाते हुए, यह टीजर दिल को प्यार और अपनेपन से भर देता है। साउथ सिनेमा की क्वीन साई पल्लवी, जो अपनी मोस्ट-अवेटेड हिंदी डेब्यू कर रही हैं, अपने सिग्नेचर ग्रेस, गहराई और सादगी के साथ नजर आती हैं। वहीं, जुनैद खान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक नए इमोशनल जोन में दिखते हैं और उनका चार्म अपने आप दिल जीत लेता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

आलिया भट्ट ने किया फिल्म रामायण के टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर
मुंबई। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने फिल्म रामायण के टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और आठ बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनइजी प्रोड्यूस कर रहे हैं, साथ ही यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का भी सहयोग है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर रामायण का पहला टीजर रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट को अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर बेहद पसंद आया है।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर रामायण का टीजर शेयर करते हुए लिखा, ''कुछ चीजों को शब्दों की जरूरत नहीं होती यह किसी यादगार चीज की शुरुआत लग रही है, दीवाली 2026, हम इंतजार कर रहे हैं। फिल्म रामायण भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम, साई पल्लवी, माता सीता और यश, रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावे सनी देओल, भगवान हनुमान और रवि दुबे ,लक्ष्मण की भूमिका में हैं। इस फिल्म को खासतौर पर आईमैक्स जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है। रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दुनियाभर में रिलीज होगा।

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में काम करेंगी साई पल्लवी!
मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी, जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म देवरा में काम करती नजर आ सकती हैं। फिल्म देवरा जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है। इसे पहले इस फिल्म को एनटीआर 30 नाम दिया गया था। फिल्म देवरा को कोरातला शिवा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म देवरा में एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि देवरा में साई पल्लवी की इंट्री हो गयी है। फिल्म देवरा में एक खास किरदार के लिए साई पल्ल्वी को चुना गया है। साई को भी अपना किरदार पसंद आया है। बताया जा रहा है कि पैन इंडिया देवरा 300 करोड़ के बजट में बन रही है।