jaipur nagar nigam greater - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हवामहल आमेर जोन ने की कार्रवाई : चौगान स्टेडियम के पास अवैध डेयरी को ढहाया, लोगों ने ली राहत की सांस
जयपुर। नगर निगम क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत नगर निगम के हवामहल आमेर जोन में चौगान स्टेडियम के पास सरकारी भूमि पर बनी अवैध डेयरी पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त किया। हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि चौगान स्टेडियम के पास गोविंद देव जी रोड पर चल रही अवैध डेयरियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यह डेयरियां लंबे समय से बिना अनुमति संचालित हो रही थीं, जिनके कारण सड़क पर गंदगी, दुर्गंध के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने शिकायत दी थी कि दिनभर एवं रात में खुले में छोड़े गए पशु सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और कई बार दुर्घटनाओं की नौबत तक आ चुकी है। मंदिर व गोविंद देव जी आने जाने वाले भक्तों सहित आसपास की कॉलोनियों के लोग लंबे समय से असुविधा झेल रहे थे।

सतर्कता शाखा और पुलिस का भारी जाप्ता रहा तैनात
उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अवैध पशु डेयरी के खिलाफ  क्षेत्रीय नागरिकों की शिकायतों के बाद निगम टीम मौके पर पहुंची और सड़क के किनारे तथा सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर गंदगी फैली हुई थी। नगर निगम पहले भी इन संचालकों को नोटिस जारी कर चुका था, लेकिन डेयरी संचालकों की ओर से अवैध संचालन जारी रखा गया। ऐसे में सतर्कता टीम और निरीक्षण टीम की ओर से संयुक्त कार्रवाई कर जेसीबी की सहायता से अवैध डेयरियों को हटाया गया तथा गंदगी को तुरंत साफ  कराया गया। निगम की टीम ने डेयरियों से जुड़े सामान हटाते हुए संबंधित संचालकों को अंतिम चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध संचालन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम ग्रेटर की अनोखी पहल : कचरा डालने वालों पर रहेगा तीसरी नजर का पहरा, वसूला जाएगा जुर्माना
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर में अनोखी पहल शुरू की है। इसके लिए निगम ने सात स्थानों पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए है जिससे खुले में कचरा डालने वालों की मॉनिटरिंग कर उनसे जुर्माना वसूल किया जाएगा। निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए अब सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर झोटवाड़ा जोन के वार्ड नं. 58 से इसकी शुरूआत की गई थी जिसकी सफलता के बाद जोन स्तर पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जाएगी और हूटर के माध्यम से चेतावनी दी जा रही है। अभियान के लिए ऐसे स्थानों की पहचान की गई जहां पूर्व में नियमित रूप से कचरा डाला जाता था।

इन स्थानों को सुधारने के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं हूटर सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी निगम ग्रेटर की टीम द्वारा की जा रही है। डॉ. सैनी ने बताया कि वर्तमान में कुल 07 जीवीपी पॉइंट्स पर कैमरे लगाए हैं, जिनमें झोटवाड़ा जोन वार्ड 58, सारथी मार्ग पर 2 कैमरे, मानसरोवर जोन वार्ड 82 विजय पथ पर 1 कैमरा, मुरलीपुरा जोन वार्ड 18 अरोमा होटल के पीछे 1 कैमरा, विद्याधर नगर जोन वार्ड 35 चौम पुलिया पर 1 कैमरा, जगतपुरा जोन वार्ड 113 झालाना रोड पर 1 कैमरा, मालवीय नगर जोन वार्ड 134 अन्नपूर्णा रसोई पर 1 कैमरा, मालवीय नगर जोन वार्ड 150 नारायण सिंह सर्किल पर 1 कैमरा शामिल हैं। चेतावनी के बावजूद कचरा डालने वाले दोषी व्यक्तियों से 200 से 500 रुपए तक जुर्माना वसूला जाएगा।

ग्रेटर निगम की साधारण सभा स्थगित, बैठक में विपक्ष के वोट चोर-गद्दी छोड़ के गूंजें नारे
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के प्रथम बोर्ड की आठवीं बैठक शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। मुख्य मुद्दे से भटकर विपक्ष के वोट चोर-गद्दी छोड़ नारों के चलते महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर को बैठक स्थगित करनी पड़ी। स्वामी विवेकानंद सभासद भवन में नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफार्म एवं वन नेशन वेन इलेक्टर एजेंडे पर स्पेशल बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजन को राहत प्रदान करने के लिए जीएसटी मे कटौती की है जिससे आमजन को मंहगाई से राहत मिलेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर साधा निशाना
बैठक में प्रतिपक्ष के नेता राजीव चौधरी ने कहा कि शहर में बारिश के चलते बदहाल स्थिति है और महापौर आमजन को राहत प्रदान करने के स्थान पर उनका ध्यान भटका रही है और उन्होंने कहा कि उनको गुणगान करने है तो कहीं पार्क में बैठकर करो यहां तो लोगों का राहत प्रदान करने एवं विकास कार्यों पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन महापौर अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन नहीं कर रही है। आज शहर में चारों तरफ सड़कें क्षतिग्रस्त है, जगह-जगह सीवर लाइनें जाम पड़ी तो कही रोड लाइट बंद पड़ी है। शहरी सरकार आमजन को राहत प्रदान करने के स्थान पर उन कार्यो का गुणगान कर रही है जो उनके कार्य क्षेत्र में आता ही नहीं है।

भाजपा पार्षदों के विरोध करने पर बरपा हंगामा
इसके बाद भाजपा पार्षदों ने प्रतिपक्ष के नेता को विरोध किया तो कांग्रेस पार्षदों ने भी सदन में हंगामा कर वोट चोर गद्दी छोड नारों के लगाते रहे। भारी नारेबाजी के चलते महापौर को बैठक स्थिगित करनी पड़ी। इसके बाद जब बैठक दुबारा शुरू हुंई तो भाजपा पार्षदों ने बोलना शुरू किया और तीन पार्षद ही बोल पाए तो कांग्रेस पार्षदों का विरोध फिर शुरू कर दिया और पं. करण शर्मा ने एजेंडे की कॉपी फाड़ दी।

अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक राहत की सोच
इसके पूर्व बैठक में बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश, प्रदेश के साथ शहर गांव-गांव एवं गली मोहल्ले में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को ध्यान में रखकर लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर राहत प्रदान करते हैं। मोदी ने विदेशों में भी भारत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 मे जो संकल्प लिए उनको पूरा भी किया और 140 करोड़ जनता को समय समय पर राहत प्रदान की।

जीएसटी रिफार्म से सबको फायदा
इसके बाद उप महापौर पुनीत कर्णावट ने भी कहा कि यह बदलते भारत का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार है। स्थानीय निकाय स्तर पर देश में पहली बार जीएसटी रिफार्म पर नगर निगम जयपुर ग्रेटर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफार्म का देश के सभी लोगों को फायदा मिला है और राज्य सरकारों से भी इसको समर्थन मिला है चाहे किसी भी प्रदेश में अन्य पार्टी की सरकार ही हो।

फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश : रैंकिंग के आधार पर जोन उपायुक्तों की मापी जाएगी परफॉॅर्मेंस- रवि जैन
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने कहा कि शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए जोन उपायुक्तों को नियमित फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ करना होगा। इसके बाद रैकिंग के आघार पर जोन उपायुक्तों की परफॉमेंस मापी जाएगी। निगम ग्रेटर मुख्याल में मंगलवार को सभी जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, मुख्यालय अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव जैन ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करें और लापरवाही करने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने जीवीपी पॉइंट के सौंदर्यीकरण के साथ ही ऑनलाइन सेवाओं की पेंडेंसी, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निस्तारण, बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन एवं वृक्षारोपण करने अधिकारियों को निर्देश दिए।

सभी जोन उपायुक्तों की विभिन्न मापदंडों जैसे स्वच्छता, ऑनलाइन शिकायतों का निस्तारण, अस्थाई अतिक्रमणों पर कार्रवाई जैसे अन्य बिंदुओं पर रैंकिंग भी शुरू की जाए, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कार्याें में तेजी आएगी। इस दौरान निदेशक प्रतीक जुईकर, उपनिदेशक क्षेत्रीय विनोद राजपुरोहित, निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी एवं अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने सफाईकर्मियों के साथ भोजन किया : स्वच्छ भारत के लिए मिलकर कार्य करें- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को नगर निगम ग्रेटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत कार्य करने वाले अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं। शिक्षा से ही जीवन में विकास के अवसर मिलते हैं। उन्होंने स्वच्छता कार्मिकों के साथ बैठकर उनसे संवाद किया व उनके साथ भोजन किया। स्वच्छता योद्धाओं ने ओटीएस चौराहे से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर तक विशाल तिरंगा रैली निकाली। राज्यपाल बागडे ने कहा कि सफाई के लिए किए गए प्रयासों से सफाई में नगर निगम ग्रेटर 173 से 16 वें स्थान पर आ गया है। यह उपलब्धि बहुत महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार की ओर से 2 अक्टूबर, 2014 को देशभर में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य ही है भारत को स्वच्छ, स्वस्थ और खुले में शौच से मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज में हर छोटा प्रयास बड़ा बदलाव ला सकता है। स्वच्छता योद्धाओं ने गलियोंए गांवों और शहरों को स्वच्छ बनाने में दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने सभी की सराहना की। उन्होंने इसी तर्ज पर हर घर तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि अगर मां के बाद किसी का स्थान आता है तो वह स्वच्छता योद्धा है। स्वच्छता योद्धाओं का हमारे शहर को स्वच्छ बनाने में अहम योगदान है। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी मौजूद रहे।

निगम अधिकारियों को नहीं मिल रही अवैध डेयरियां, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति
जयपुर। शहर में प्रमुख मार्गों, चौराहों के साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास बेसहारा पशु खुलेआम विचरण करते हुए आमजन को दिखते हैं और दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन निगम के अधिकारियों को ना तो सड़कों, चौराहों और ना ही धार्मिक स्थलों पर दिख नहीं रहे।
नगर निगम जयपुर ग्रेटर क्षेत्र के मानसरोवर जोन, सांगानेर जोन एवं जगतपुरा जोन सहित विभिन्न बाहरी इलाकों के साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अवैध डेयरियां संचालित हो रही है। निगम के अधिकारी खानापूर्ति के नाम पर अवैध पशु डेयरियों पर कार्रवाई तो कर रहे हैं, लेकिन उनके जाने से पहले की सूचनाएं लीक होने से कभी-कभी बैरंग लौटना पड़ता है। दस्ता मौके पर पहुंचने से पहले पशुओं को इधर-उधर कर दिया जाता है और मौके पर पशु नहीं मिलते। इससे निगम में आने वाली शिकायतों का निस्तारण कर खानापूर्ति कर रहे हैं।

नियमित कार्रवाई के दावे
नगर निगम जयपुर ग्रेटर पशु प्रबंधन शाखा के डॉ. राकेश कलोरिया ने बताया कि शहर में खुलेआम घूमने वाले बेसहारा पशुओं के साथ ही अवैध डेयरियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बेसहारा पशुओं (गायों) को पकड़कर हिंगौनियां गौ पुर्नवास केन्द्र पहुंचाया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्याधर नगर क्षेत्र के साथ ही भी नायला हाउस, टोंक फाटक एवं महेश नगर इलाकों में कार्रवाई की।

आसपास रहने वालों को होती है परेशानी
शहर में अवैध रूप से संचालित अवैध डेयरियों के संचालन से आसपास रहने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अवैध डेयरियों से मौके पर अधिक गंदगी फैलने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही आसपास बदबू से लोगों का रहना भी मुश्किल होता है। प्रताप नगर सेक्टर 28 में अवैध रूप से संचालित डेयरी को लेकर स्थानीय निवासी दिनेश ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। टीम आने से पहले पशुओं को खोल दिया जाता है।

जोन उपायुक्त और ओआईसी सुबह 7 बजे से करेंगे सफाई की मॉनिटरिंग : रियाड़
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के लिए अब नगर निगम जयपुर ग्रेटर के सभी जोन उपायुक्त एवं जोन ओआईसी सहित सफाई कार्य से जुड़े अधिकारियों को सुबह सात बजे से फील्ड में सफाई की मॉनिटरिंग करनी होगी। इसके लिए निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने निर्देश दिए है। निगम ग्रेटर मुख्यालय में सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रेटर आयुक्तरियाड़ ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में निगम ग्रेटर की रैकिंग में सुधार के साथ ही शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था की सही मॉनिटरिंग के लिए सभी जोन उपायुक्त एवं जोन ओआईसी सुबह 7 बजे से फील्ड में रहेंगे।

सफाई कर्मचारियों की हाजिरी चैक करेंगे और मौके पर अनुपस्थित मिलने पर सख्त कार्रवाई करेंगे। सबसे पहले ओपन कचरा डिपो को उठाने का काम होना चाहिए, जिससे शहर स्वच्छ दिख सके। उन्होंने ऑनलाइन सर्विस जैसे: फायर एनओसी, ट्रेड लाइन्सेंस, ई-फाइल, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, सम्पर्क पोर्टल, डोर टू डोर वाहनों पर स्वच्छता ब्रांडिंग, राजस्व संबंधी प्रकरण, ओपन कचरा डिपो, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत किए गए कार्यों सहित विभिन्न बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवाश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सौन्दर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए किए खर्च अधिकारी-ठेकेदार मिलीभगत से उठा रहे भुगतान
जयपुर। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए गए राइजिंग राजस्थान में पावणों, पर्यटकों के साथ ही निवेशकों के स्वागत में नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने शहर को चमकाने के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए थे, लेकिन अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और विकास कार्यों की पोल खुल कर सामने आने लग गई है। नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सौन्दर्यीकरण के काम करवाए गए थे, इसमें विभिन्न आरओबी पर पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए बड़े-बडेÞ गमले (टंकिया) लगाई थी। इन टंकियों को लगाने के साथ ही इनके रखरखाव के लिए जोनवार टेंडर किए जाते है।

प्रति टंकी लगभग 1200 रुपए से अधिक का भुगतान
नगर निगम ग्रेटर ने शहर के प्रमुख ओवरब्रिजों के साथ ही मुख्य मार्गों पर पेडों के रखरखाव के लिए नई टंकियां लगाने के साथ ही क्षतिग्रस्त टंकियों को बदलना, पेडों का रखररखा करने के जोनवार टेंडर किए गए। इसमें प्रत्येक जोन में लगभग 200 नई टंकिया लगानी है। इसमें अधिकारियों की मिलीभगत ने के चलते क्षतिग्रस्त टंकिंया पर लोहे की चद्दर, लकड़ी का बोर्ड लगाने के साथ ही अन्य साधनों से उनकी मरम्मत कर उन पर पेंट कर दिया, जिससे क्षतिग्रस्त टंकियां कम दिखती है और अधिकारी व संबंधित फर्म मिलीभगत कर लाखों रुपए का बजट उठा रहे है। टंकियों के टूटने से पेड भी सूखने लग रहे है।

राइजिंग राजस्थान में की थी लीपापोती
प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने गत 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया। इसमें देश विदेश में आने वाले पावणों एवं पर्यटकों को लुभाने के लिए राज्य सरकार ने सौन्दर्यीकरण के नाम पर करोडों रुपए का बजट भी खर्च किया था। इसमें नगर निगम जयपुर ग्रेटर के अधिकारियों ने ओवरब्रिजों एवं मुख्य मार्गों पर क्षतिग्रस्त टंकिंयों की लीपापोती कर दी थी और कई जगह तो टंकियों को रस्सियों एवं लोहें के तारों से बांधकर मिलीभगत कर बजट उठा लिया।

इन स्थानों पर अभी भी लगी है क्षतिग्रस्त टंकियां
शहर के प्रमुख टोंक रोड पर सांगानेर पुलिया, गोपालपुरा पुलिया, जेएलएनमार्ग स्थित मालवीय नगर पुलिया एवं गोपालपुरा स्थित त्रिवेणी नगर पुलियाओं पर क्षतिग्रस्त टंकियों के साथ ही राइजिंग राजस्थान में की गई लीपापोती की पोल खुलकर सामने आ रही है। इन ओवरब्रिजों पर टंकियों की खस्ता हालात है और मीडियनों के सौन्दर्यीकरण के स्थान पर बदरंग किया हुआ है।

शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए लाखों रुपए का बजट खर्च होता है। सौन्दर्यीकरण से खिलवाड़ कर सरकारी धन का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर,
नगर निगम जयपुर ग्रेटर

निगम ग्रेटर की संयुक्त टीमों ने हटाई अवैध एरियल केबल
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारियों के तहत शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम मुख्यालय एवं जोन स्तर पर गठित टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अवैध एरियल केबलों को हटाया। निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के आयोजन के दृष्टिगत शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए निगम ग्रेटर लगातार प्रयास कर रहा है।

इसके तहत बिजली के पोलों पर अवैध रूप से एवं स्व निर्मित पोलों पर डाली गई अवैध एरियल केबलों को हटाया। सुबह 10 बजे से ही गांधी सर्किल से झालाना बायपास होते हुए बालाजी मोड़, जेईसीसी से महल रोड़ वाया द्वारिकापुरी व अन्य मार्गों से निगम ग्रेटर की टीमों ने कार्रवाई शुरू की। मालवीय नगर जोन, सांगानेर जोन, जगतपुरा जोन में यह कार्रवाई उपायुक्त राजस्व प्रथम, लाईन्सेस, होर्डिग शाखा, गैराज शाखा, विद्युत शाखा एवं सतर्कता शाखा की टीमों ने संयुक्त रूप से की।

प्रदेश मुख्यालय पर ही सड़क मरम्मत की हो रही खानापूर्ति, वाहन चालकों को नहीं मिल रही राहत
जयपुर। शहर में पिछले दिनों में हुई भारी बारिश के चलते खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने के लिए राज्य सरकार के बार-बार निर्देश के बाद भी संबंधित विभाग खानापूर्ति में लगे हैं। सड़कों की मरम्मत करने वाले विभाग सड़कों से बड़े गड्ढ़ों का भरने में तो लगे हैं, लेकिन छोटे छोटे गड्ढ़ों की नदरअंदाज कर रहे है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम जयपुर ग्रेटर, नगर निगम जयपुर हेरिटेज के साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे हैं। इसमें 80 फीट से अधिक चौड़ी सड़कों की मरम्मत को काम राज्य सरकार ने जेडीए को सौंपा है। जेडीए आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने पहले दिवाली से पूर्व सड़कों मरम्मत का काम करने के निर्देश दिए लेकिन गत सप्ताह हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों करे 15 अक्टूबर की डेडलाइन जारी की है। ऐसे में अब अधिकारियों के सामने समय पर टारगेट पूरा करने का दबाव बना तो सड़कों पर इस तरह की खामियां छोड़ी जा रही हे। ऐसा ही मामला गर्वमेंट प्रेस व पुलिस कमिश्नरेट के पास सतीश चन्द्र सर्किल के पास तथा एमआई रोड स्थित गर्वमेंट चौराह सड़क की हालात इतने खराब है कि वाहन का निर्बाध संचालन नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर की सड़क से अभी तक गड्ढ़े तक नहीं भरे गए हैं।

दीपावली का त्योहारी सीजन होने के साथ ही राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिटि 2024 की तैयारियों के चलते सड़कों की मरम्मत का बड़ा काम जेडीए के पास है जहां टोंक रोड, झोटवाड़ा सर्किल के पास, मानसरोवर मालवीय नगर के साथ ही प्रताप नगर, सांगानेर में सड़कों की बदहाल स्थिति है।

जेडीए ने जारी किया 15 करोड़ से अधिक का बजट
शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए सभी जोनों में जेडीए क्षेत्राधिकार के साथ ही नगर निगम क्षेत्रों की 80 फीट से चौड़ी सड़कों की मरम्मत का काम करना है। इसके लिए 15 करोड़ रुपए से अधिक का बजट भी जारी कर दिया है लेकिन हालातों में सुधार नहीं हो पा रहा है।

निगम ग्रेटर का तीसरा सामुदायिक कम्पोस्ट पिट शुरू
जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैंकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के चलते नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने कचरे के प्रबंधन के लिए मालवीय नगर जोन के वार्ड 134 में कचरे के प्रबंधन में सुधार के उद्देश्य से वॉर्ड 134 में एक सामुदायिक कम्पोस्ट पिट शुरू किया गया।

हालांकि निगम ग्रेटर के वार्ड 75 एवं 81 में सामुदायिक कम्पोस्ट पिट पहले से संचालित हो रही है लेकिन मालवीय जोन का यह पहला कम्पोस्ट पिट है। जोन उपायुक्त अर्शदीप बराड़ ने कम्पोस्ट पिट का रिबन काटकर उद्घाटन किया और पिट का पूजन भी किया। यह सामुदायिक कम्पोस्ट पिट गीले कचरे के निपटान में सहायक होगा और इसे घर पर कम्पोस्टिंग प्रथाओं के साथ मिलाकर उपयोग किया जाएगा।

वहीं उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज ने बताया कि निगम ग्रेटर का यह तीसरा स्थानीय सामुदायिक कम्पोस्ट पिट है जहां घरों निकलने वाले गीले कचरे के साथ ही पार्को में पेड़ पौधों के पत्तों से खाद बनाने का काम किया जाएगा। इससे बनने वाले खाद का उपयोग निगम के पार्को में किया जाएगा। इस पिट के शुभारंभ से वॉर्ड 134 में भी कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया में सुधार होगा। इसके साथ ही पर्यावरणीय प्रभाव कम होगा और एक साफ सुथरे व हरित वातावरण को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि निगम ने पुरानी परंम्पराओं को जिसमें गांवों में पशुपालन से उत्पन्न होने वाले गोबर को एक स्थान पर लंबे समय पर डालने से खाद की क्वालिटी में सुधार होता था अब निगम ने इसे नया रूप देकर इसका नाम सामुदायिक कम्पोस्ट पिट दिया है। यहां भी कचरे को एक गड्ढ़े में लंबे समय तक रखकर इसका खाद तैयार किया जाएगा।

जेडीए और नगर निगम ग्रेटर ने सामूहिक अभियान चलाकर सड़क सीमा से हटाया अतिक्रमण
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के मुख्य नियंत्रक महेंद्र शर्मा ने बताया कि जोन-01 में नगर निगम हेरिटेज के साथ सामूहिक अभियान के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर, शासन सचिवालय, कर भवन, वानिकी पथ, बगडियां भवन, सी स्कीम तक फुटपाथ, रोड़ पर दोनों तरफ अवैध रूप से किए गए करीब 75 अतिक्रमणों को हटाने का काम किया। इस कार्रवाई के दौरान थड़ी, ठेले, त्रिपाल, होर्डिग, साइनबोर्ड, रैंप, टेबल, कुर्सियां इत्यादि अवैध कब्जे-अतिक्रमणों को हटवाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।