congresss - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर
नई दिल्ली। इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की आहट के बीच कांग्रेस पार्टी ने शांति की संभावनाओं पर सावधानी भरी उम्मीद जतायी है। साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला करते हुए तेजी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर गंभीर सवाल उठाये हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि इस बैठक से भारत सहित वैश्विक स्तर पर यह उम्मीद जगी है कि यह अमेरिका-ईरान के बीच टिकाऊ शांति प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने हालांकि सतर्क किया कि इन कोशिशों को पड़ोस में इजरायल की जारी आक्रामकता से पटरी से नहीं उतरना चाहिए।

रमेश ने इस अवसर का उपयोग सरकार के राजनयिक दृष्टिकोण में विसंगतियों और चूके अवसरों पर सवाल उठाने के लिए किया और केंन्द्र सरकार व उनकी संपर्क रणनीतियों पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने इस बातचीत के मेजबान के रूप में पाकिस्तान की भूमिका पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सवाल किया कि अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले में कथित संलिप्तता और उसे अलग-थलग करने के भारत के राजनयिक प्रयासों के बावजूद इस्लामाबाद अपने लिए नयी भूमिका गढ़ने में कैसे कामयाब रहा। उन्होंने वर्तमान स्थिति की तुलना 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद के समय से की और कहा कि तब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान को बहुत प्रभावी ढंग से अलग-थलग कर दिया था।  रमेश ने अमेरिका के साथ भारत के जुड़ाव पर भी सवाल उठाये और तर्क दिया कि व्यापक सार्वजनिक कूटनीतिक प्रयासों, जिनमें हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम और राजनीतिक संदेश शामिल हैं, उसके बावजूद सरकार रणनीतिक लाभ हासिल करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने पूरी तरह से एकतरफा व्यापार समझौते पर सहमति जता दी, जबकि बदले में उसे बहुत कम हासिल हुआ। यहां तक कि अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर से एक नयी राजनयिक भूमिका दे दी है।

इसके अलावा उन्होंने ब्रिक्स में भारत की वर्तमान नेतृत्व स्थिति का उपयोग शांति या मध्यस्थता के प्रयासों को शुरू करने के लिए न करने पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान, यूएई और सऊदी अरब जैसे प्रमुख क्षेत्रीय देश इस समूह के सदस्य हैं। उन्होंने सवाल किया, भारत ने कोई शांति पहल क्यों नहीं शुरू की? उन्होंने संकेत दिया कि भारत ने अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का एक अवसर गंवा दिया है। रमेश ने चीन के प्रति भारत के दृष्टिकोण पर भी चिंता जतायी और पिछले अठारह महीनों के दौरान इसे नपे-तुले आत्मसमर्पण के रूप में वर्णित किया। उन्होंने इसे पाकिस्तान के प्रति चीन के निरंतर समर्थन से जोड़ा।

व्यापक हितों पर जोर देते हुए, कांग्रेस नेता ने पश्चिम एशिया में स्थिरता की तत्काल बहाली का आह्वान किया। उन्होंने कहा, Þपश्चिम एशिया में शांति जल्द लौटनी चाहिएऔर साथ ही यह भी जोड़ा कि हालिया संघर्षों के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति सामान्य होनी चाहिए। यह बयान सरकार की विदेश नीति के विमर्श को चुनौती देने के कांग्रेस पार्टी के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है, जबकि दुनिया की निगाहें इस बात पर केंद्रित है कि क्या इस्लामाबाद बातचीत दुनिया के सबसे अशांत क्षेत्रों में से एक में तनाव कम कर सकती है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की बनी रणनीति, डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल
जयपुर। कांग्रेस विधायक दल की शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में बैठक हुई। बैठक नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में सुबह करीब 10:15 बजे शुरू हुई, जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य बजट सत्र के दौरान सदन में उपजे गतिरोध और विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तय करना था। कांग्रेस ने हाल के दिनों में सरकार द्वारा विधायकों की बोलने की प्रक्रिया में बाधा डालने और अन्य कार्यवाही संबंधी विवादों पर कड़ा रुख अपनाया है।

बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस सदन में आक्रामक रुख अपनाएगी और सरकार को जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे बजट घोषणाओं, विकास कार्यों, बेरोजगारी, किसान समस्याओं तथा कानून-व्यवस्था पर घेरेगी। विधायकों ने चर्चा की कि सदन में यदि बोलने का अवसर नहीं दिया गया तो हंगामा और बहिष्कार जैसी रणनीतियां अपनाई जा सकती हैं। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि कांग्रेस 2 साल के बजाय 5 साल के विकास कार्यों की तुलना पर फोकस करेगी तथा सरकार की कमियों को उजागर करेगी। टीकाराम जूली ने विधायकों को एकजुट रहकर विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की आशाओं के कई महीने से भुगतान अटकने की खबरों पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटकी है, मनरेगा के श्रमिकों को महीनों से भुगतान नहीं हैं। आशा सहयोगिनियों को 4 महीने से भुगतान नहीं, व्यावसायिक शिक्षकों को 14 महीने से वेतन नहीं है।

भाजपा सरकार में आमजन से लेकर कार्मिकों और हर मेहनतकश का हाथ खाली हैं। आखिर भुगतान रोककर किसका भला किया जा रहा है। जनता पूछ रही है कि क्या उनका हक भ्रष्ट भाजपाईयों की भेंट और भाजपा कार्यालयों के लिए जमा हो रहा है।

338 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास : भजनलाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- विकास नहीं दिख रहा तो शिविरोंं में जाकर आंखों की जांच कराएं
जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को आहोर में कई विकास कायोंर् का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ कई विकास कायोंर् की घोषणाएं की। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि जवाई पुनर्भरण सहित क्षेत्र में पेयजल की नियमित उपलब्धता के लिए सरकार प्रयासरत है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डबल इंजन की सरकार की ओर से दो साल में किए विकास कार्य गिनवाए। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध करना उनका काम है। हम रोज कहते हैं कि आपके पास आंकड़े हैं तो बताएं कि आपने कितना काम किया है और मैने कितना काम किया है। अगर आपकी दृष्टि में नहीं आ रहा है तो अब राजस्थान के स्कूलों में बच्चों के लिए आंखों के कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें आंखों की जांच होगी। अगर जरूरत होगी तो चश्मा भी मिलेगा। इसलिए मैं कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको अगर नहीं दिखाई दे रहा है तो उन शिविरों में जाएं और आंखों की जांच कराएं। जरूरत हो तो उनको चश्मा भी उपलब्ध करा देंगे, ताकि उन्हें विकास कार्य दिखने लगें।

आहोर-जालोर को मिली 75. 38 करोड़ के विकास कायोंर् की सौगात
जनसभा के दौरान सीएम ने उण से भैसवाड़ा, अलावा सी से पावटा, भागली पुरोहितान से आहोर, गुडा बालोतान से थांवला, अगवरी से कुआडा, छिपरवाड़ा से आहोर, चांदना से सियाणा, हरजी से सिरोही सीमा तक 17 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आहोर और जालोर में कुल 75. 38 करोड़ रुपए के विकास कायोंर् की सौगात दी। जिसमें 2.85 करोड़ की लागत से 33.11 सब स्टेशन हेमागुढ़ा, पीएम कुसुम योजना.सी के तहत 4 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र, राजकीय कृषि महाविद्यालय केशवना के लिए 8.80 करोड़ रुपए के विकास कार्य और सांचौर में पिछड़े वर्ग की बालिकाओं के हॉस्टल निर्माण के लिए 2.80 करोड़ रुपए की सौगात दी।

प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
जयपुर। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अकादमिक डोमेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कंचन के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार शर्मा की अनुशंसा पर संरक्षक सदस्यों की सूची जारी की है।

शर्मा ने बताया कि इस सूची में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ सीपी जोशी, शैलेन्द्र जोशी, डॉ रघु शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत ( मुंदरू), डॉ सुनील शर्मा, प्रशांत शर्मा, रमेश खंडेलवाल, बाबूलाल नागर, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ अर्चना शर्मा, महेश शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज, प्रो. निमाली सिंह, सुश्री रीटा चौधरी, डॉ विकास यादव, रुक्मिणी कुमारी, डॉ आशुतोष शर्मा, डॉ स्नेहलता भारद्वाज, अभिषेक चौधरी और मनीषा गुर्जर को शामिल किया गया था। संगठन महासचिव डॉ सीएम सारस्वत ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

अंता विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस की जीत, प्रमोद जैन ने चौथी बार लहराया जीत का परचम
जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया(69,571 वोट) ने त्रिकोणीय मुकाबले में 15,612 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर चौथी बार जीत का परचम लहराया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन(53,959 वोट) टक्कर में दूसरे नंबर पर और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा(53,800 वोट) तीसरे नंबर पर रहे। उपचुनाव में जीत पर कांग्रेस ने खुशी जाहिर करते हुए इसे सरकार की फेलियर बताया है है तो भाजपा ने हार की समीक्षा करने की बात कही है। निर्वाचन आयोग ने परिणामों के बाद सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न होने पर सभी कार्मिकों और लोगों को बधाई दी है। कांग्रेस के भाया शुरुआत से ही लीड बनाते रहे। मतगणना शुरू होने के बाद भाया तीसरे राउंड तक आगे थे। चौथे राउंड में 152 वोटों से पिछड़े और पांचवंे राउंड से दुबारा बढ़त बना ली। इसके बाद छह से 20 राउंड तक बढ़त कम नहीं हुई। आखिर में यह लीड 15 हजार से अधिक हो गई।

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन पहले राउंड में ही तीसरे नंबर पर रहे। इसके बाद 15वें राउंड पर दूसरे नंबर पर आ गए,लेकिन 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी से 13,454 वोटों से दूरी थी। इसके बाद 19वें राउंड में एक बार फिर तीसरे नंबर से दूसरे नंबर पर चले गए। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा तीसरे राउंड तक दूसरे नंबर पर रहे। चौथे राउंड में 152 वोटों से लीड ली और पांचवें राउंड में यह लीड खत्म हो गई। मीणा 15वें राउंड के समापन पर तीसरे स्थान पर चले गए। 19वें राउंड में एक बार दूसरे नंबर पर आए और 20वें राउंड में वापस तीसरे स्थान पर चले गए। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन निर्दलीय नरेश मीणा से केवल 159 वोट ही ज्यादा ले पाए हैं।

उपचुनाव के बाद विधानसभा में दो साल में दस उपचुनाव
पिछले दो साल में हुए उपचुनाव में अब तक कुल दस उपचुनाव में कांग्रेस ने दो और भाजपा ने आठ चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने अंता से पहले दौसा में जीत हासिल की थी।

कांग्रेस में एसटी एडवाइजरी काउंसिल का गठन : राजस्थान से 11 नेताओं को मिली जगह, 6 को बनाया विशेष आमंत्रित सदस्य
जयपुर। कांग्रेस एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने अनुसूचित जनजाति(एसटी) वर्ग के लिए भी कांग्रेस में एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया है। इस काउंसिल में देशभर से शामिल 71 नेताओं में राजस्थान के 11 नेताओं को जगह मिली हैं। राजस्थान से पांच नेताओं को काउंसिल में सदस्य और छह नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

जिन नेताओं को काउंसिल में सदस्य बनाया गया है, उनमें सांसद मुरारी लाल मीणा, हरिश्चंद्र मीणा, विधायक दयाराम परमार, पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा और विधायक मूलचंद मीणा हैं। इसके अलावा जिन 6 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा, विधायक अर्जुन सिंह बामनिया, रामकेश मीणा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व मंत्री रमेश मीणा और रामनारायण मीणा शामिल हैं।

मोदी के निशाने पर कांग्रेस का घोषणा-पत्र : एनडीए की सरकार आने पर निवेश और औद्योगिकीकरण पर होगा विशेष ध्यान, कहा- रोजगार के अवसर बनेंगे और युवाओं के पलायन पर लगेगा विराम
आरा। बिहार चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी क्षेत्र के दिल कहे जाने वाले आरा की धरती पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के घोषणा-पत्र को अपने निशाने पर लिया और भोजपुरिया अंदाज में कहा,'जे खेतवा उजड़ले बा, उहे अब बोआई के बात करत बा'। मोदी ने भोजपुर जिले से आये विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस भोजपुरी क्षेत्र में डालमिया नगर की सीमेंट फैक्ट्री थी, चीनी और कागज की मिलें थी, सभी को राजद के जंगलराज ने निगल लिया। सभी कारखानों में ताले लग गए। हजारो लोग बेरोजगार हो कर पलायन के लिए मजबूर हुए। उन्होनें कहा कि जब लालटेन और लाल झंडे ले कर महागठबंधन के लोग घूमेंगे, तो प्रदेश में निवेश करने कौन आएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पुन: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार आने के बाद निवेश और औद्योगिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बनेंगे और युवाओं के पलायन पर विराम लगेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठ कर एनडीए के खिलाफ रणनीति बना रहे हैं, उनको लग गया है कि हवा का रुख किधर जा रहा है। उन्होंने  विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि'जनता जनार्दन है, मत भूलो ये पब्लिक है, सब जानती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का बिहार में लक्ष्य साफ है। बिहार में एनडीए के संकल्पपत्र में साफ तौर पर लिखा है कि छात्रों के लिए पढ़ाई, मरीजों के लिए दवाई, किसानों के लिए सिंचाई और नौजवानों के किये कमाई प्राथमिकता सूची में शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोजगार के अवसर के तहत बिहार में लाखों महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और रोजगार के संकल्प के तहत एक करोड़ तीस लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार की राशि भेजी गई है और 14 नवंबर को सरकार बनते ही उन्हें आगे सहयोग देने की योजनाएं बनाई जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय देश मे सबसे ज्यादा युवा आबादी बिहार में है और एनडीए सरकार ने तय कर लिया है कि प्रदेश में लाखों लघु और कुटीर उद्योगों का जाल बिछा कर सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करे। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में  प्रदेश के किसी भी युवा को इच्छा के विरुद्ध पलायन करने की आवश्यकता नही होगी।

भाजपा के लोगों में आ गया घमंड : इंडिया गठबंधन के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी जीत जरूरी; बिहार चुनाव पर और क्या-क्या बोले गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा है कि बिहार चुनाव जीतना महागठबंधन के लिए नहीं बल्कि देश के लिए भी जरूरी है, क्योंकि यह देश को संदेश देने वाला चुनाव है कि हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में क्या हुआ। पटना दौरे के लिए रवाना होने से पहले अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा के लोगों में घमंड आ गया है। मुझे लगता है कि 20 साल के बाद बिहार में बदलाव होना चाहिए और महागठबंधन ने पूरी ताकत लगाई है। सब लोग एकजुट हैं और हम इसमें कामयाब होंगे। गहलोत ने कहा कि कल महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी हुआ है और उसमें भी 25 लाख रुपए का बीमा वाली घोषणा की गई है जो कि राजस्थान की सबसे पॉपुलर योजना थी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव और मिलकर रैलियां करेंगे। कांग्रेस पार्टी और गठबंधन के अन्य लोगों भी अच्छा काम कर रहे हैं। बिहार चुनाव की घोषणा से पहले राहुल गांधी ने जिस तरह से दौरे करके एक नरेटिव बनाया था उसका फायदा भी इंडिया गठबंधन को मिलेगा।

नीतीश कुमार 20 साल बिहार की सत्ता में रहे लेकिन बार-बार सहयोगी दल बदलते रहे हैं। पहले जहां पर पीएम पद के दावेदार थे अब वह मुख्यमंत्री बनने के लायक भी नहीं बचे हैं। भाजपा के लोग ही उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं मानते हैं। यह लोग धनबल के जरिए सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम लोगों के गले नहीं उतरा है जिस तरह से भाजपा ने एक तरफा जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बढ़त मिली थी उसके कुछ महीने बाद ही महाराष्ट्र में चुनाव हुए तो एक तरफा रिजल्ट आया जो किसी के गले नहीं उतरा। भाजपा का कहना है कि हरियाणा में माइक्रो मैनेजमेंट से चुनाव जीत गए वो तो ठीक है हो सकता है कि ऐसा हुआ हो, वहां कुछ प्वाइंटों का फर्क था लेकिन महाराष्ट्र में तो चुनाव ही रहस्य बना हुआ है। गहलोत ने कहा कि बिहार के लोग राजनीतिक रूप से बहुत समझदार हैं। राहुल गांधी जाति का जनगणना कराएंगे। राहुल गांधी के आगे भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और कैबिनेट में पास करना पड़ा कि सरकार जाति का जनगणना कराएगी। यह राहुल गांधी की बहुत बड़ी जीत है।

भाजपा केवल हिंदू- हिंदू करके वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है जैसे की दूसरी पार्टी के लोग हिंदू है ही नहीं। आंकड़े बताते हैं कि भाजपा को एक बार 31 प्रतिशत वोट मिले थे, दूसरी बार 36 प्रतिशत और दूसरी बार 37 प्रतिशत वोट मिले हैं। इससे साफ है कि 70 फ़ीसदी लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया था तो फिर भाजपा को किस बात का घमंड है। भाजपा को चाहिए कि वह संविधान की मूल भावना के अनुसार चले, आज भाजपा और सरकार की आलोचना करने वाले को देशद्रोही कह दिया जाता है। सरकार में आलोचना सुनने का माद्दा होना चाहिए यह तमाम बातें बिहार चुनाव में नरेटिव बनेंगी।

भजनलाल-गहलोत सहित भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, कहा- सभी पर बनी रहे धन्वंतरि की कृपा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर शर्मा ने आयुष्य, स्वास्थ्य और समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और खुशहाली का शुभागमन हो, यही मंगलकामना है। देवनानी ने कहा कि इस पावन अवसर पर मैं हर किसी के सुख, सौभाग्य और आरोग्य की कामना करता हूं। भगवान धन्वंतरि सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।

गहलोत ने धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी पर बनी रहने तथा यह पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सौभाग्य एवं ढेर सारी खुशियां लेकर आने की कामना की। शेखावत ने सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए इस पावन अवसर पर वोकल फोर लोकल का संकल्प लें, मेड इन इंडिया उत्पाद खरीदें और हमारे स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाएं। यही है सच्ची समृद्धि का मार्ग। इसी तरह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डा सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस का 'वोट चोर-गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान : राजस्थान में 15 सितंबर से शुरू, चुनाव आयोग पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग पर पारदर्शिता खत्म करने और आमजन के लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदेशभर में एक माह का व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक सभी जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर की कांग्रेस कमेटियां आमजन के बीच जाकर चुनाव आयोग की धांधली के खिलाफ तैयार ज्ञापन पर हस्ताक्षर करवाएंगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का दायित्व निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है, लेकिन भाजपा के दबाव में लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस आमजन को जागरूक करेगी और व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराएगी।

प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने सभी जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों को आगामी सात दिनों में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित कर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनता से संपर्क करेंगे और हस्ताक्षर अभियान को गति देंगे। प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता की भागीदारी सबसे अहम है और यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू : कांग्रेस का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे के साथ हंगामा, अध्यादेश पेश; श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही स्थगित
जयपुर। 16वीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र का सोमवार को आगाज हुआ। मानसून सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस का विरोध सामने आया। कांग्रेस विधायक वोट चोर  गद्दी छोड़ की टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने विरोध शुरू किया। कांग्रेस विधायकों ने तख्तियां लहराना शुरू किया। कांग्रेस विधायक वोट चोर गद्दी छोड़ की तख्तियां लेकर सदन में लेकर पहुंचे। इसके बाद सदन के पटल पर अध्यादेश रखा गया। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश 2025 चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने पटल पर रखा। राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक 2025 उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने पटल पर रखा। राजस्थान कारखाना संशोधन विधेयक 2025 सदन के पटल पर रखा गया।

माल एवं सेवा कर द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 पुनर्स्थापित किया गया। इसके बाद विधानसभा में शोकाभिव्यक्ति हुई। सदन में शोक प्रकट करने के साथ श्रद्धांजलि दी गई। ला.गणेशन, सत्यपाल मलिक, शिबू सोरेन, वीएस अच्युतानंदन, विजय रुपाणी ,डॉ.गिरिजा व्यास, कर्नल सोनाराम ,मदन कौर, सोहन सिंह, किशनाराम नाई, समेत पहलगाम के निकट बैसरन घाटी कीआतंकवादी हमले के मृतक, अहमदाबाद में एयर इंडिया की भीषण विमान दुर्घटना के मृतकों को, उत्तराखंड में धराली में बादल फटने की आपदा के मृतकों को, हिमाचल प्रदेश- जम्मू कश्मीर के कई जिले में हुई भारी बारिश भूस्खलन के कारण हुए हादसों मृतकों को सदन में श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 3 सितंबर 11 बजे तक स्थगित कर दी।