Captain Durga Prasad Chaudhary - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
जयपुर। स्वतंत्रता सेनानी एवं दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दैनिक नवज्योति के जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में रेलवे स्टेशन रोड पर जोबनेर बाग स्थित कार्यालय में दोपहर सवा बारह बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कप्तान साहब को पुष्प अर्पित किए गए।

विभिन्न जिलों में स्थित ब्यूरो कार्यालयों में भी समारोह आयोजित कर कप्तान साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। प्रदेश के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवक एवं निर्भीक पत्रकारों में शामिल कप्तान साहब का जन्म 18 दिसम्बर 1906 को सीकर जिले के नीमकाथाना कस्बे में हुआ था। कप्तान साहब ने 2 अक्टूबर 1936 को अजमेर से नवज्योति समाचार पत्र की शुरुआत की थी। उन्होंने आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की पुण्यतिथि आज
जयपुर। दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 32वीं पुण्यतिथि पर दैनिक नवज्योति कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। दैनिक नवज्योति के स्टेशन रोड, जोबनेर बाग जयपुर स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दैनिक नवज्योति के निदेशक हर्ष चौधरी ने स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यलय में दैनिक नवज्योति के समस्त स्टाफ ने भी  कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसी प्रकार दैनिक नवज्योति के अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर स्थित कार्यालयों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए, जहाँ दुर्गाप्रसाद चौधरी को श्रद्धांजलि दी गई।

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 117वीं जयंती आज
जयपुर। स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवक एवं दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी की 117वीं जयंती पर सोमवार को दैनिक नवज्योति के जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयपुर में जोबनेर बाग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम होगा। विभिन्न जिलों में स्थित ब्यूरो कार्यालय में भी समारोह आयोजित कर कप्तान साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं निर्भीक पत्रकारों में शुमार कप्तान साहब का जन्म 18 दिसम्बर 1906 को सीकर जिले के नीमकाथाना कस्बे में हुआ था।

पत्रकारिता और देश भक्ति के लिए समर्पित रहे बाबूजी
अखबार के माध्यम से 11 साल तक स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने और अंग्रेज सरकार से लोहा लेने वाले बाबूजी यानी नवज्योति के संस्थापक सम्पादक और स्वतंत्रता सेनानी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी महज 13 साल की उम्र में महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग (नॉन कॉपरेशन) आंदोलन में कूद गए थे। अपनी विचारधारा के पक्के कप्तान साहब ने कभी हालात से समझौता नहीं किया। इसी वजह से उन्हें अंग्रेज सरकार भी न तो खरीद पाई और ना ही उपयोग में ले सकी। अपनी धुन के पक्के कप्तान साहब का जन्म 18 दिसम्बर 1906 को सीकर जिले के नीमकाथाना में हुआ था। कप्तान साहब ने 87 साल पहले 2 अक्टूबर 1936 के दिन नवज्योति समाचार पत्र की शुरुआत की थी। यह वह समय था, जब हमारा प्रदेश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। राजस्थान की अलग-अलग देशी रियासतों में ऐसे समय किसी समाचार पत्र का प्रकाशन एक साहसिक कार्य था। नवज्योति को भी अग्नि परीक्षा के बीच से निकलना पड़ा। उनकी ओर से शुरू किया गया नवज्योति आज राजस्थान के पांच बड़े शहरों अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर से प्रकाशित हो रहा है। राजस्थान जैसे पिछड़े और अनेक प्रकार के प्रतिबंधों से जकड़े प्रदेश में 87 साल पहले समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ करना वीरता, विश्वास और लोक कल्याण के सर्वांगीण संकल्प के साथ कप्तान साहब की खूबियों का बखान करते हैं। उस जमाने में कप्तान साहब के मार्ग में कष्ट और संकट भी खूब आए । क्योंकि हर तरह के अन्याय और अत्याचार का सामना करने में कप्तान साहब ने पत्रकारिता को श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति का साहस के साथ उपयोग किया था। स्वतंत्रत्रता संग्राम के कप्तान साहब समर्थक ही नहीं बल्कि उसके पूरे-पूरे भागीदार भी थे। स्वतंत्रता संग्राम के दिनों भी यह सरलता से संभव था कि पत्रकार और समाचार पत्र दोनों ही पत्रकारिता के आदर्शों एवं अनिवार्यताओं की उपेक्षा करके, चैन और चांदी की जिन्दगी के साथ आराम से रह सकते थे, लेकिन बाबूजी अपने जहन में इसका खयाल तक नहीं लाए। प्रलोभन और प्रताड़ना के झौंके, अखबार वालों को प्राय: हर दिन सहने पड़ते थे। कप्तान साहब इनके आगे न झुके, न दबे और उन्होंने आरंभ से ही इसे अंगीकृत कर अपना दायित्व निरंतर निभाया। इसके कारण उनके द्वारा राजस्थान की जनता की ऐसी सेवा हुई थी, जो हर तरह से अद्वितीय और श्रेष्ठ मानी जाती है। इसके लिए हम सब उनके प्रति कृतज्ञ हैं। यह गर्व की बात है कि कप्तान साहब और नवज्योति, राजस्थान के उन इने-गिने पत्रकारों और अखबारों में से हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई तथा उसके पश्चात स्वतंत्र भारत में देश और प्रदेश के नवनिर्माण के विभिन्न चरणों में अपने सिद्धांतों और पत्रकारिता की उज्ज्वल परम्पराओं का निर्वहन किया। आजादी से पहले ही कप्तान के नाम से मशहूर हुए दुर्गाप्रसाद चौधरी सच्चे देश भक्तों में शुमार थे।
कप्तान साहब की निडर पत्रकारिता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेज अफसर ने भी अपनी गोपनीय रिपोर्ट में लिखा था कि वह भिन्न प्रकार की श्रेणी का है। न खरीदा जा सकता है और न उपयोग में लाया जा सकता है। ब्रिटिश विरोधी है, किन्तु यदि हम अन्य तरह वास्तविकता की दृष्टि से देखें तो वह एक सच्चा देशभक्त है। किसी अंग्रेजी हुकूमत के बड़े  अफसर की इस तरह की टिप्पणी किसी पत्रकार को लेकर पहली बार लिखी गई थी। कप्तान साहब की पत्रकारिता को लेकर प्रदेश के कई राजनेताओं ने भी समय-समय पर अपनी टिप्पणियां की हैं। पूर्व राष्टÑपति आर.वेंकटरामन ने कप्तान साहब की पत्रकारिता और स्वतंत्रता संग्राम में दिए योगदान की तारीफ करते हुए कहा था कि इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने एक संदेश में कप्तान साहब और नवज्योति की सराहना की थी। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल बसंतराव पाटील ने भी कप्तान साहब की पत्रकारिता को श्रेष्ठतम बताया था। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेश जोशी ने भी कप्तान साहब को जुझारू और धुन के धनी पत्रकार बताया था। उन्होंने कहा था कि एक स्वतंत्रता सेनानी के नाते दुर्गाप्रसादजी का जीवन जितना अनुकरणीय है, उतना ही निर्भीक और निडर पत्रकार के नाते याद किए जाने के योग्य है। पूर्व उपराष्टÑपति और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिह शेखावत ने कप्तान साहब को अजातशत्रु बताते हुए कहा था कि वे यारों के यार और दोस्तों के दोस्त थे। यही राज उनका तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखड़िया की मित्रता के पीछे भी था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कप्तान साहब को प्रेरणा के स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी यह आदत में शुमार था कि वे अपने से संबंधित हर व्यक्ति के व्यक्तिगत मामलों को जानें, समझें और जहां तक संभव बन पड़े मदद करें। राज्यसभा के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी ने कहा था कि कप्तान साहब से राजनीतिक रूप में वैचारिक भिन्नता के बावजूद उनसे संवादहीनता की स्थिति कभी नहीं रही। कप्तान साहब के पत्रकारिता के संघर्ष के दौर में उनकी पत्नी विमला चौधरी (काकी जी) के  योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होेंने कप्तान साहब और नवज्योति की आर्थिक स्थिति खराब होने पर अपने जेवर और बर्तन-भांडे सब कुछ बेच दिए थे।

शायद यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि स्वतंत्रता सेनानी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी ने एक बार अजमेर दरगाह शरीफ को बचाया था। यह घटना उस समय की है कि जब 15 अगस्त 1947 को हिन्दुस्तान आजाद होने के बाद अजमेर से काफी संख्या में करीब 50 हजार मुसलमान पाकिस्तान चले गए थे। करीब 10 हजार ही अजमेर में रहे थे। सिंध से आए सिंधी भाइयों ने बदले की भावना से मुसलमानों को भगाना, लूटना और मारना शुरू कर दिया था। उन्हीं दिनों इन्द्रकोट में ताराचंद नाम के पुलिस सिपाही को मुसलमानों ने मारकर लाश को एक घर में गाड़ दिया था। कुछ दिनों बाद ही तत्कालीन पुलिस उप अधीक्षक खलीलउद्दीन गोरी ने इसका पता लगा कर लाश को बरामद कर लिया था। हिन्दुओं ने सरकार से लाश की मांग की और कहा कि हम इसका दाहसंस्कार करेंगें। उनका इरादा था कि लाश को दरगाह के सामने से ले जाया जाय और दरगाह के अंदर घुसकर मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार को तोड़ दिया जाय। आर्य समाजी नेता पंडित जियालाल और कांग्रेसी नेता ज्वालाप्रसाद ने चीफ कमिश्नर से कहा था कि हम कोई गड़बड़ नहीं होने देंगे और जुलूस शांति से निकलेगा। लेकिन कप्तान साहब को उनके इरादे का पता चल गया था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुघड़सिंह और चीफ कमिश्नर शंकरप्रसाद से कहा कि आप जुलूस को किसी भी हालत में दरगाह के सामने से न जाने देना, वरना जुलूस वाले दरगाह को नष्ट-भ्रष्ट कर देंगे। उन दोनों नेताओं ने बहुत आश्वासन दिया कि कोई गड़बड़ न होगी और जुलूस को दरगाह बाजार से ले जाने दिया जाय, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। नए बाजार के कड़क्के चौक दरवाजे के सामने पुलिस तैनात कर दी गई और जुलूस को उधर से नहीं जाने दिया गया। कप्तान साहब की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होने से टल गई। कप्तान साहब की निड़रता का सबसे बड़ा उदाहरण आपातकाल के दौरान की गई पत्रकारिता है। देश में जब आपातकाल लागू किया गया तो उस समय नवज्योति की हजारों प्रतियों को जब्त किया गया था। यहीं नहीं आपातकाल के दौर में अखबारों पर लगे सेंसर के फैसले का कप्तान साहब ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के साथ संपादकों की बैठक में पुरजोर विरोध किया था।

अपने जीवनकाल में बाबूजी और नवज्योति को काफी संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा। सही मायने में कप्तान साहब ने अखबार के माध्यम से आर्थिक लाभ कमाने को कभी महत्व नहीं दिया। अवसरवादिता से तो उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं रहा। यदि उनका यह दृष्टिकोण होता तो आज नवज्योति का स्वरूप कुछ और ही होता। कप्तान साहब ने अपने आपको पूरी तरह अखबार के लिए समर्पित किए रखा, उसूलों से कभी समझौता नहीं किया, निजी स्वार्थ को लेकर कभी सिद्धांतों को नहीं तोड़ा, चाटुकारिता को कभी पसंद नहीं किया और अपनी बेबाक टिप्पणियों से हमेशा जनता की आवाज को बुलन्द रखते हुए सामाजिक उत्थान का कार्य किया। निड़रता के साथ एक लम्बे यशस्वी एवं ओजस्वी जीवन जीने के बाद आज से 31 साल पहले 29 जून 1992 को नवज्योति के संस्थापक संपादक, स्वतंत्रता सेनानी कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी ने जीवन की चादर उतार दी और ब्रह्मलीन हो गए। वे जिस शान से रहे, उसी शान से गए।

-एल. एल. शर्मा

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की पुण्यतिथि आज
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी की 31वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को दैनिक नवज्योति कार्यालयों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दैनिक नवज्योति के स्टेशन रोड, जोबनेर बाग जयपुर स्थित कार्यालय में दोपहर 12.15 बजे कप्तान साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर स्थित कार्यालयों में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।

अजमेर में ब्यावर रोड स्थित कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी कृषि उपज मंडी (अनाज) में स्थापित कप्तान साहब की प्रतिमा पर सुबह साढ़े 11 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही मंडी के व्यापारी मौजूद रहेंगे।