naxal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गृहमंत्री ने नक्सल अभियान से जुड़े अधिकारियों की भूमिका को सराहा, कहा- मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न राज्यों में हाल ही में योजनाबद्ध तरीके से चलाए गए नक्सल उन्मूलन अभियानों से जुड़े सुरक्षा बलों के अधिकारियों की भूमिका को सराहा है। अमित शाह ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों से भेंट करते हुए कहा कि वह इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हैं। जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करेंगे। शाह ने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में बीती 18 से 21 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित अभियान में गांव बोटेर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव एवं पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गये थे। इस दौरान माओवादियों से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुए थे।

नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में दो जवान शहीद, कई घायल
बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सिलगेर इलाके में नक्सलियों ने जवानों के ट्रक पर शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट किया जिसमें में दो जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। सिलगेर इलाके में जवान नक्सलियों के तलाश अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके ट्रक पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। नक्सलियों के इस हमले में दो जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के अस्पताल लाया जा रहा है। इधर, नक्सली हमले की सूचना पर अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है। इलाके में अब तलाश अभियान तेज कर दिया गया है।

फिल्म द नक्सल स्टोरी का गाना वंदे वीरम 11 को होगा रिलीज
जयपुर। जब से बस्तरः द नक्सल स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से लोगों में बड़ी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और हर तरफ से इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो विपुल अमृतलाल, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की दमदार तिकड़ी से आई है। हाल ही में एक अपडेट आई है, जिसमें 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' के मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का पहला गाना वंदे वीरम को उनके द्वारा 11 मार्च 2024 को रिलीज करने का इरादा है। लॉन्च इवेंट मुंबई में सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के साथ प्लान किया गया है।

ये चीज फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी के लिए बहुत बड़ी बात है। इवेंट में सिर्फ गाना ही लॉन्च नहीं होगा, बल्कि विपुल अमृतलाल, सुदीप्तो सेन, और अदा शर्मा के साथ -साथ बाकी कास्ट और क्रू मिलकर सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों को सम्मानित करेंगे। फिल्म मेकर्स का यह एप्रोच तारीफ करने योग्य है, क्योंकि वे आम तौर पर किए जाने वाले लॉन्च इवेंट से अलग कुछ नया करते हुए गाने को सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के साथ लॉन्च करने का कदम उठा रहे हैं।

यह फिल्म जो सैनिकों की बहादुरी का जश्न मनाती है, उसके मेकर्स ने गाने को एक ऐसे थीम के साथ लॉन्च करने का फैसला किया है। बस्तरः द नक्सल स्टोरी सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नक्सलियों ने अगवा कर दो की हत्या की
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने 10 दिन पहले अगवा किए दो लोगों की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार मृत आदिवासियों में से एक शिक्षादूत और एक उप सरपंच है। दोनों को ग्राम पंचायत बुरकापाल के ताड़मेटला से 10 दिन पहले नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। सर्व आदिवासी समाज ने कल नक्सलियों से अगवा किए लोगों को छोडऩे की अपील की थी, लेकिन देर शाम जन अदालत में दोनों की हत्या कर दी गई। शिक्षा दूत कवासी सुक्का और उपसरपंच माड़वी गंगा की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने जन अदालत में कई ग्रामीणों की पिटाई भी की, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। कुछ अगवा किए ग्रामीणों को नक्सलियों ने रिहा भी कर दिया है।