interlocking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंटरलॉकिंग से ईटे निकलने शुरू, खस्ताहाल सड़क
सातलखेड़ी। सातलखेड़ी कस्बे के कई वार्ड में पाइप लाईन सही करने के बाद सड़कों को वापस से रिपेयर नहीं किया जाता। जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सातलखेड़ी कस्बे की गलियों की इटरलॉकिंग सड़को को बने करीबन 8 साल होने में आ आए है। सातलखेड़ी की सभी छोटी बड़ी गलियों मे इंटर्लोकिंग की गई हैं। वही पी एच डी विभाग द्वारा पाइप लाईन सही करने के लिए खोदे गए गड्डे से एक एक कर इंटलोकिंग की ईटे निकलना शुरू हो जाती है। जिससे पंचायत द्वारा बनाई गई गलियों की सड़के ख़राब हो जाती हैै। इससे पंचायत को वापस से गलियों मे सड़के बनवानी पड़ेगी। इससे केवल पीएचडी विभाग सरकार को घाटा लगाने का काम कर रहीं है। अगर पी एच डी विभाग द्वारा खोदी गई सड़के समय पर रिपेयर करवा दी जाए तो सरकार को एक बड़ा निकसान होने से बचाया जा सकता है और उस ही फंड को पंचायत के अन्य कार्य मे लगाया जा सकता है।

वार्ड नंबर 4 एवं 5 की सड़कों के बिगड़े हालात
सातलखेड़ी कस्बे के वार्ड नंबर 4, 5 के सड़को के हालात इस कदर हो गए हैँ की थोड़ी थोड़ी दुरी पर सड़के खोदी गई हैै। जिससे वार्ड वासियो का चलना तक मुश्किल हो गया हैै। पी एच डी विभाग द्वारा सड़को को जगह जगह खोदकर उस ही हालात मे छोड़ दिया है। इससे मोहल्ले वासियो को परशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दो पहिया वाहन की परेशानी
वार्ड नंबर 4, 5 से निकलने वाले दो पहिये वाहन चालकों का कहना है कि यह सड़क जगह से खुदी हुई है। इससे हमारी बाइक निकलने मे परशानी होती और खोदी हुई सड़को मे कई बार पानी भी भरा रहता है। इससे  फिसलने का भी डर बना रहता है।

भारी वाहन की परेशानी
सातलखेड़ी कस्बे मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गलियों मे मकानों का काम चल रहा है। वही वार्ड नंबर 4,5 मे भी कई घरों का काम चल रहा हैजिससे पक्के पत्थर की चुरी से भरे टेक्टर ट्रॉली व ईटो से भरे टेक्टर ट्रॉली पी एच डी विभाग द्वारा खोदी गई सड़को मे फस जाती है जिसको निकालने मे कई परशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार तो टेक्टर ट्रॉली फंसने के बाद भरे हुई ईट व चुरी को वही खाली करना पड़ता है। जिससे डबल मेहनत करनी पडती है।

सड़कों का मरम्मत कार्य कर  जल्द ही सही करवा दिया जाएगा।
- बच्चू सिंह मीणा, एईएन, पीएचईडी विभाग

इंटरलॉकिंग उखाड़ कर सड़क बनाने की तैयारी, नगर पालिका में जनता के धन का दुरूपयोग
सुकेत। नगर पालिका सुकेत में किस प्रकार जनता के धन का दुरूपयोग किया जा रहा है, इसका जीता जागता प्रमाण क्षेत्र की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। नगर पालिका प्रशासन सड़कों के बहाने पैसे की बरबादी करने पर तुला हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र में कहीं पर तो क्षतिग्रस्त सड़कों की पैचिंग करवाने के बजाय सड़क पूरी तरह से खराब होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कहीं पर दुरुस्त सड़कों को भी उखड़वा कर फिर से बनाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार नगर के पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखड़वाकर फिर से बनवाया जा रहा है। जिसकी कोई जरूरत नहीं है। सड़क अभी दुरुस्त है। इसी तरह यादव मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क में कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। लेकिन पालिका प्रशासन  पैचिंग के बजाय सड़क पूरी तरह खराब होने का इंतजार कर रही है। वहीं पायगा मोहल्ले से रावण चौक की ओर जाने वाले रास्ते में गड्ढा भरवाने में प्रशासन की कोई दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है। जानकारों का कहना है कि मरम्मत में महज कुछ राशि तक का खर्च आएगा। इसके उलट सड़क पूरी तरह खराब होने पर लाखों के वारे-न्यारे होंगे।

पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखड़वा रहा ठेकेदार
पायगा मोहल्ले में बनी इंटरलॉकिंग रोड की हालत सही होने के बावजूद इसे उखाड़कर फिर से बनवाने की तैयारी है। पायगा मोहल्ले से रावण चौक सड़क तक आने वाले लगभग 500 से 700 मीटर के रास्ते पर पहले से ही इंटरलॉकिंग बिछी हुई थी। लेकिन यहां काम करवा रहे ठेकेदार ने शनिवार को रास्ते की इंटरलॉकिंग उखड़वा दी। आसपास रहने वाले लोगों ने कारण पूछा तो बताया गया कि इंटरलॉकिंग उखाड़कर फिर से बिछाई जाएगी। इससे लोग हैरत में हैं। अभी सड़क दुरुस्त हालत में है। फिर भी इसे उखाड़कर दुबारा बनवाया जा रहा है।

इनका कहना
2020 के बाद इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण हुआ था। नवनिर्माण की सीमा दस साल से बारह साल की समयावधि होती है। लेकिन ठेकेदार को लाभ पहुंचने के लिए पेचवर्क की जगह रोड बनाए जा रहे हैं।
-राजकुमार राठौर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, सुकेत

ग्राम पंचायत के समय नगर में रोड बनाए गए थे। अब पालिका बनने के बाद पालिका द्वारा नवनिर्माण करवाया जा रहा है।
-सुनील गौतम, उप प्रधान, खैराबाद

पुराने कार्य सेंक्शन थे। उसी का कार्य संवेदक द्वारा करवाया जा रहा है।
-हेमेन्द्र सांखला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, सुकेत

पायगा मोहल्ले में लाखों की लागत से बनी नई सड़क, कीचड़ से राहत मिलेगी
सुकेत। नगर पालिका ने पायगा मोहल्ले में इंटरलॉकिंग रोड उखाड़ कर नया सड़क मार्ग बनवाने का काम लगभग पूरा होने में है। यह सड़क 4.85 लाख रुपए की लागत से तैयार करवाई जा रही है। हाल ही में लोकसभा स्पीकर ओमबिरला और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सुकेत दौरे के दौरान मोहल्लेवासियों ने शिकायत की थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका ने पुरानी खस्ताहाल इंटरलॉकिंग सड़क की जगह नई सड़क बनवाने के लिए टेंडर जारी कर ठेकेदार के जरीए इसका निर्माण कार्य चालु करवाया जो अंतिम चरणों में है। नई सड़क बनने से मोहल्लेवासियों को गंदगी, कीचड़ से राहत मिलेगी।

यह कहा संवेदक ने
संवेदक ने बताया कि इंटरलॉकिंग बिछ रही थी, तब यहां पानी भरा रहता था। जिससे कीचड़ हो जाता था लोगों को निकलने में समस्या होती थी। राहगीर,दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते थे, लोकसभा स्पीकर ओमबिरला एवं मंत्री मदन दिलावर के सुकेत दौरे के दौरान शिकायत की थी। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर रोड का नवनिर्माण करवाया गया है, जिसकी लगात करीबन 4.85 लाख की लागत से यह सीसी सड़क का निर्माण हो रहा है।
- विकास चौहान, संवेदक।

पाइप लाइन डालने के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत
केलवाड़ा। खंडेला कस्बे में सरकार की हर घर नल जल योजना के तहत इंटरलॉकिंग खरंजा खोदकर पाइप लाइन डाली गई। जिससे इंटरलॉकिंग के बीचो-बीच गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। लाखों की लागत से बने इंटरलोकिंग खरंजा खराब हो चुका है। जल जीवन मिशन की ओर से हर घर नल अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। ठेकेदार ने पाइप लाइन डालने के लिए गांव में लाखों रुपये की लागत से बनी इंटरलोकिंग सड़क को पूरी तरह से खोदकर डाल दिया। मरम्मत के अभाव  में इंटरलॉकिंग रास्ते से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। किशनगंज पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खंडेला में पिछले साल गांव में पानी की टंकी के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। पाईप लाइन बिछाने के बाद ठेकेदार खुदी सड़कों की बिना मरम्मत किए छोड़कर चला गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोग फिसलकर हो रहे चोटिल
वहीं इंटरलॉकिंग के जर्जर हो जाने से वहां कीचड़ और फिसलन हो गई है। जिस आए दिन कई लोग वहां से निकलने के दौरान फिसल कर चोटिल हो रहे हैं।  कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द ही पाईप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराएं जाने की मांग की है।

इनका कहना है
ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा सभी ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जल्द ही इंटरलॉकिेंग सड़क की मरम्मत की जाए।
- रामलखन, ग्रामीण।

रास्ता खराब होने के कारण उसमें पानी भरने से कीचड़ और गंदगी जम रही है। जिससे वहां फिसलन हो गई है। निकलते समय किसी दुघर्टना का अंदेशा बना रहता है।
- गणेशलाल, कस्बेवासी।

मैंने दो बार जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद भी इंटरलॉकिंग सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया है।
- रामलाल सहरिया, ग्राम विकास अधिकारी, खंडेला।

नगर पालिका की गलती का खामियाजा भुगत रहे लोग
सांगोद। कोटा जिले के दूसरे सबसे बड़े उपखंड सांगोद में लाखों रुपए खर्च कर लगाई गई इंटरलॉकिंग लोगों के लिए सुविधा की जगह मुसीबत साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार चार-पांच साल पहले भाजपा के बोर्ड में नगर के चार हाटडी मोहल्ले में इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ था। लेकिन मात्र 15 से 20 दिन में ही इंटरलॉकिंग में लगी र्इंटें उखड़ने लगीं और उनमें कीचड़, पानी व गंदगी जमा हो गई। जबकि इंटरलॉकिंग के मुकाबले सीसी रोड ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है। इंटरलॉकिंग में सीमेंट का प्रयोग नहीं होता। केवल र्इंटों के ब्लॉकों को आपसे में एक दूसरे से जोड़ कर रेत या बारीक कंक्रीट भर दी जाती है। इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान मोहल्ले के बाशिंदों ने विरोध भी किया था और सीसी सड़क की मांग की थी। लेकिन पालिका ने लोगों के विरोध की परवाह नहीं की और इंटरलॉकिंग कर दी। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

नगर का सबसे बड़ा मोहल्ला
चार हाटडी मोहल्ला सांगोद नगर का सबसे बड़ा व व्यस्त मोहल्ला है, जो कि लगभग एक किलोमीटर एरिया को कवर करता है। साथ ही मुख्य पुराना बाजार से गांधी चौराहे पर जाने वाला बाइपास भी माना जाता है। जब मुख्य सड़क पर जाम लग जाता है, तो बाइक सवार व राहगीर इसी मोहल्ले से होकर गुजरते हैं। इस मोहल्ले से प्रतिदिन सैंकड़ों वाहनों का आवागमन होता है।

श्रद्धालुओं को उठानी पड़ती है परेशानी
इस मोहल्ले में लगभग 6 से 7 मंदिर, कोचिंग संस्थान, अंजुमन इस्लामिया स्कूल आदि हैं। जिसमें प्रमुख रूप से श्री कल्याणरायजी का मंदिर है, जिसमें प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु सुबह 5 बजे मंगला के दर्शन से लेकर, दोपहर से पूर्व के दर्शन के लिए जाते हैं। ज्ञान रायजी के मंदिर में प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों का जाना होता है। सुबह के समय सभी श्रद्धालु मंदिर की ओर जाते हैं। लेकिन अव्यवस्थित इंटरलॉकिंग और उखड़ी हुई र्इंटों के बीच भरी गंदगी व कीचड़ के कारण पानी के छींटे लगने से कपड़े गंदे हो जाते हैं। साथ ही सुबह नहा धोकर निकले श्रद्धालु घर गंदगी का शिकार होकर घर लौटते हैं।

शुरू में ही हुआ था इंटरलॉकिंग का विरोध
सांगोद में जब इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हुआ, उसी समय लोगों ने इसका विरोध किया था। इंटरलॉकिंग लगने के 15-20 दिन बाद ही र्इंटें उखड़ने लगी थीं व उनमें गंदगी भरने लगी थी। उखड़ी र्इंटों के कारण बैलेंस बिगड़ने से कई बाइक सवार गिर कर चोटिल हो गए। जब यह बात अन्य मोहल्ले वासियों को पता लगी तो उन्होंने विरोध किया कि हमारे वार्ड में इंटरलॉकिंग नहीं करके सीसी रोड बनाया जाए। लेकिन उस समय नगर पालिका ने जल्दबाजी और आनन-फानन में तुरंत इंटरलॉकिंग करवा दी। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। नगर पालिका ने बीच-बीच में रिपेयरिंग भी की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

अन्य मोहल्लों में भी है यही हाल
सांगोद में केवल एक यही नहीं बल्कि जैन गली, दर्जियों की गली, सांगा पाड़ा, छीपों का मोहल्ला समेत दर्जनों मोहल्लेवासी भी इस परेशानी से अछूते नहीं हैं।

इंटरलॉकिंग का कार्य गुणवत्ता पूर्वक नहीं हुआ है। मेरे खुद के घर के सामने इंटरलॉकिंग उखड़ी हुई है। इंटरलॉकिंग में इतना गैप हो गया है कि उसमें गंदा पानी, कीचड़, गोबर भर जाता है। चलते समय छींटे लगते हैं।
- ममता गौतम, गृहिणी

नगर के सबसे बड़े मोहल्ले में इस प्रकार का घटिया कार्य होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रतिदिन संैकड़ों विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। कई बच्चे साइकिल तो कई बच्चे पैदल आते हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। 5 से 8 लाख रुपए का कार्य करवा कर, केवल लीपापोती की गई है।
- अजय सिंह, शिक्षक

तत्कालीन भाजपा पालिका बोर्ड ने इंटरलॉकिंग करने में इतनी जल्दबाजी दिखाई कि उसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। पुराने सीसी रोड पर ही टाइलें चिपका दीं। गुणवत्ता से समझौता किया गया है।
- घनश्याम सोनी, कांग्रेस कार्यकर्ता

गुणवत्तापूर्वक कार्य नहीं करवाने वाली जैसी बात सरासर गलत है। इंटरलॉकिंग र्इंटें समय के साथ जगह छोड़ देती हैं। जिससे इनमें पानी भर जाता है। रिपेयर भी करवाई गई थी। बाकी नगर में अन्य जगहों पर लोगों की मांग के अनुसार सीसी रोड का ही कार्य हुआ था। नि:संदेह भाजपा बोर्ड में अच्छा कार्य हुआ है।
- देवकीनंदन राठौर, तत्कालीन नगर पालिकाध्यक्ष, सांगोद

इनका कहना है
पिछले बोर्ड ने जहां पर भी इंटरलॉकिंग का कार्य किया है, वहां से इंटरलॉकिंग खिसकने की समस्या बार-बार आ रही है। क्योंकि पिछले बोर्ड ने गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं करवाया है। इसकी समय रहत दोबारा से मरम्मत करवाएंगे। ताकि आमजन को परेशानी ना हो।
- कविता गहलोत, अध्यक्ष, नगर पालिका, सांगोद