rajasthan weather today - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नौतपा की तपिश से झुलसा राजस्थान : 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 28 मई बाद बारिश के आसार
जयपुर। राजस्थान में आज सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि आने वाले दिनों में यह 47 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 30 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। गर्म हवाओं के चलते लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नौतपा के ये 9 दिन मौसम और मानसून के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

मान्यता है कि नौतपा जितना अधिक तपता है, उतना ही अच्छा मानसून होता है। इस बार भी तेज गर्मी को बेहतर बारिश का संकेत माना जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 28 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी और लू का असर बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं जून के पहले सप्ताह में भी कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

आसमां में छाए रहे बादल, कोटा में झमाझम
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बादल छाए रहे और कोटा में झमाझम बारिश हुई। कोटा में झमाझम होने से कई जगह पानी भर गया, इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उमस से राज्य के लोग दिनभर पसीने से खासे परेशान रहे। कोटा में दोपहर बाद झमाझम होने से लोगों ने गर्मी और उमस से राहत की सांस ली। प्रदेश के चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, अलवर में भी बारिश होने से सड़क पर पानी बह निकला। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 35.8 और रात का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सात जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

अंता में जमकर बरसे बदरा
मौसम विभाग के अनुसार अंता में भी बुधवार को अच्छी बारिश हुई, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी
बीसलपुर बांध में पानी की आवक निरन्तर बनी हुई है। बुधवार शाम को पानी 313.26 आरएल मीटर दर्ज किया गया, जबकि त्रिवेणी का गेज 2.70 मीटर दर्ज हुआ।

छाए रहे बादल, बरसे मेघ
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का डेरा जमा रहा और अनेक हिस्सों में जमकर मेघ बरसे। टोंक, श्रीगंगानगर, जयपुर में रुक-रुक कर अच्छी बरसात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 48 घण्टों में अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि दो-तीन जुलाई से बारिश का दौर एकबारगी कमजोर पड़ जाएगा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 32.8 और रात का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में सुबह से ही आसमान में बादलों की चादर तनी हुई थी और दोपहर साढ़े तीन बजे शहर के बाहरी हिस्सों में तेज बारिश दर्ज हुई, इससे सड़क पर पानी बह निकला। जयपुर के परकोटे में छितराई बारिश हुई, लेकिन परकोटे के बाहरी हिस्सों में अच्छे मेघ बरसे।

उपनगरों में झमाझम
जयपुर के उपनगरों में अच्छी बरसात दर्ज होने से कई जगह पानी भर गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार जमवारामगढ़ में पिछले 24 घण्टों में 99, फागी 73, बस्सी 14 एमएम बारिश होने से कई जगह पानी जमा हो गया।

बीसलपुर बांध में 313.19 आरएल मीटर पानी
बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांध 313.13 से बढ़कर 313.19 रिकॉर्ड किया गया। जबकि त्रिवेणी का गेज 2.90 मीटर दर्ज हुआ।

मेघमल्हार: कहीं झमाझम तो कहीं फुहार
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को कहीं कम और कहीं झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादलों की चादर तनी रही। अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का दौर चला। अजमेर में तेज बारिश से निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया, जबकि उदयपुर में भी बारिश से खेतों में पानी भर गया।  मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर, धौलपुर, टोंक, महुवा, लालसोट सहित अनेक हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर चला। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अजमेर, भीलवाड़ा और बूंदी में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

बीसलपुर का गेज 313.13 आरएल मीटर
बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो गई है। बांध के बहाव क्षेत्र में बारिश का दौर चलने से बांध का गेज 313.13 आरएल मीटर दर्ज हुआ। जबकि त्रिवेणी का गेज 2.80 मीटर दर्ज किया गया।