rajasthan election 2023 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर अटकलें
जयपुर। प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर अटकलें चालू हो गई है। वसुंधरा समर्थकों का मानना है कि भाजपा में उनका बड़ा कद है। इस तथ्य से भाजपा के बड़े नेता भी वाकिफ हैं। पिछले दिनों हुए विधानसभा के चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके तीन दर्जन से ज्यादा समर्थक जीत कर भी आए हैं। वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार थीं। दो बार मुख्यमंत्री, पांच बार सांसद और पांच बार विधायक रहीं वसुंधरा राजे, केन्द्र में मंत्री और भाजपा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक के पद का सफर करने वाली वसुंधरा राजे को नजर अंदाज करना आसान नहीं है। नए मुख्यमंत्री के लिए उनको राजी करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने उनको कोई न कोई संकेत जरूर दिए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि निकट भविष्य में उनको झालावाड़ लोकसभा सीट ने चुनाव लड़ाकर केन्द्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर वसुंधरा राजे लोकसभा का चुनाव लड़ाया जाता है, तो उनको झालरापाटन सीट से विधायक पद छोड़ना होगा, उनके स्थान पर उनके सांसद पुत्र दुष्यंत को वहां से विधायक बनने का मौका दिया सकता है। उनके समर्थकों का मानना है कि पार्टी के लिए जिस वफादारी से वह काम करती है, वह कतई घर में बैठने वाली नहीं है। चूंकि उन्होंने राजस्थान में 25 साल तक  पार्टी में अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। इस दौरान कई बार ऐसे मौके भी आए, जब वसुंधरा राजे ने पार्टी के हित में केन्द्रीय नेताओं के फैसलों का भी विरोध किया है, चाहे वह सन् 2008 में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद राजस्थान में जिम्मेदार नेताओं से मांगे गए इस्तीफों का प्रकरण ही क्यों ना हो। उस समय राजे ने भाजपा के तत्कालीन राष्टÑीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की बात को खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया था।

सब लोगों की मेहनत के बाद भी रह गई कुछ कमियां, स्वीकार करना पड़ेगा: पायलट
जयपुर। पीसीसी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत की। पायलट ने कहा कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस की यह परंपरा रही है कि बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाए। नेता प्रतिपक्ष के लिए भेजे प्रस्ताव में आलाकमान को विधायक दल के नेता के नाम के लिए अधिकृत किया। पार्टी सत्ता में हो या विपक्ष में आज की बैठक में नेता के नाम का सवाल आया। आज की बैठक तो इसी प्रस्ताव को लेकर थी। अब अलग-अलग विधायकों से नेता चर्चा कर रहे हैं। लोकसभा चुनावों और हर के कारणों की राय ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। हमें उम्मीद थी कि राजस्थान में इस बार सरकार दोबारा बने। सब लोगों ने मेहनत की बावजूद उसके कुछ कमियां रही। इन कमियों को स्वीकार करना पड़ेगा। क्या कमियां रही और कामयाबी  के लिए क्या सुधार हो इसपर लंबी चर्चा की जरूरत है। आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती के साथ कैसे विकल्प बन सकती है। तेलंगाना में शानदार जीत पार्टी की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अगर जनता का मन जीत पाते हैं तो चुनाव जीत पाते हैं। राजस्थान की परंपरा पुरानी परंपरा है कि सत्ता बदलती है। हमारा प्रयास था कि हम सत्ता में वापसी करें। अभी भी हम मजबूत होकर जनता की आवाज बनकर पब्लिक के बीच में रहेंगे और आगे के कारणों पर जाकर मेहनत करेंगे। 25 सितंबर की घटना को लेकर कहा भूत में नहीं जाना चाहता। हमें भविष्य की बात करनी है जल्दी पार्टी निर्णय लेगी कि आगे किस तरह से रास्ता तय किया जाएगा।

16वीं विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में 16वीं विधान सभा के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिसूचना का प्रकाशन चार दिसम्बर 2023 के राजस्थान राज.पत्र के विशेषांक में कर दिया गया है।

जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार, योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हुए: गहलोत
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणामों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे। मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें। OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया।

मतगणना स्थल में प्रवेश एवं पार्किंग के लिए की विशेष व्यवस्था
जयपुर। विधानसभा चुनावों में 25 नवंबर को हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा रविवार को ईवीएम से बाहर आएगा। इसके लिए राजस्थान एवं कामर्स कॉलेज में रविवार को सुबह 8 बजे से जिले की 19 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मतगणना स्थल में प्रवेश एवं पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिसके तहत तय मार्ग से ही चुनाव प्रत्याशियों, मतदान कर्मियों, अधिकारियों, मतगणना अभिकर्ताओं का मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में विधानसभावार वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।

पार्किंग व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी, पर्यवेक्षक और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नम्बर 4 से वाहन सहित प्रवेश करेगें। राजस्थान कॉलेज में वाहन पार्किंग व्यवस्था झालाना रोड से विवेकानन्द हॉस्टल के सामने से राजस्थान कॉलेज के खेल मैदान में की गई है। इसी प्रकार कॉमर्स कॉलेज मतगणना स्थल के लिए अधिकारियों, कार्मिकों, चुनाव अभ्यर्थियों, मतगणना अभिकर्ताओं, मीडिया कर्मियों के वाहन कॉमर्स कॉलेज की साइड से झालाना की तरफ  मुड़कर कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 4 से क्रिकेट मैदान में पार्क होंगे।

मीडिया के लिए व्यवस्था
राजस्थान कॉलेज में मतगणना प्रक्रिया की कवरेज के लिए समस्त मीडियाकर्मी वाहन पार्किग कर गेट नं. 1 से बाहर जेएलएन मार्ग पर पैदल निकल कर गेट नं. 3 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा सीधे चलकर चैनल गेट नं. 3 द्वारा भूगोल विभाग के अन्दर रूम नम्बर 25 में प्रवेश करेंगें। कॉमर्स कॉलेज में समस्त मीडियाकर्मी एंट्री गेट नं. 2 कॉमर्स कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 5 से मुख्य भवन में प्रवेश कर मीडिया कक्ष तक पहुंचेंगे।

राजस्थान कॉलेज में यह होगी प्रवेश व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि आदर्श नगर, दूदू सांगानेर, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार गांधी सर्किंल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं 2 एवं वहीं, हवामहल, मालवीय नगर, सिविल लाइन्स, बगरू और कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार गेट नं. 4 से वाहन सहित प्रवेश करेंगे तथा कॉलेज के (चैनल गेट संख्या 1 से 7 में से) किसी भी चैनल गेट से अन्दर प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे। वहीं कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेंट वाहन पार्किग के बाद गेट नं. 1 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 4 से पुन: राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 7 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे। चुनाव अभ्यर्थी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 4 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 7 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। चुनाव अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज के स्थित मैदान में रहेगी। उन्होंने बताया कि हवामहल, मालवीय नगर सिविल लाइन्स एवं बगरू विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेन्ट वाहन पार्किग के बाद गेट नं. 1 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 4 से पुन: राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 6 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। वहीं, चुनाव अभ्यर्थी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 6 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 7 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेगे। चुनाव अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज के स्थित मैदान में रहेगी।

राजपुरोहित ने बताया कि आदर्श नगर, दूदू, सांगानेर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेंट वाहन पार्किंग के बाद गेट नं. 2 से पैदल बाहर जेएलएन मार्ग पर निकल कर गेट नं. 2 से पुन: राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 1 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। वहीं चुनाव अभ्यर्थी गांधी सर्किल से राजस्थान कॉलेज के गेट नं. 2 से राजस्थान कॉलेज में प्रवेश करेंगे तथा चैनल गेट नं. 1 से अन्दर प्रवेश कर अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। चुनाव अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था राजस्थान कॉलेज के स्थित मैदान में रहेगी।

राजस्थान कॉलेज में नियोजित मतगणना कार्मिक वाहन पार्किग के बाद पैदल चलकर कॉमर्स कॉलेज के गेट नं. 1 से प्रवेश कर सामने के ग्राउण्ड में एकत्रित होगें तथा रेण्डमाइजेशन के उपरान्त कॉर्मस कॉलेज के अन्दर से ही राजस्थान कॉलेज में पैदल प्रवेश कर सीधे चलकर चैनल गेट नं. 5 से प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे। राजस्थान कॉलेज में मतगणना के लिए आरओ स्टाफ  व अन्य प्रकोष्ठ के कार्मिक वाहन पार्किग कर गेट नं. 1 से पैदल बाहर निकलेंगे तथा गेट नं. 2 से पुन: राजस्थान कॉलेज में प्रवेश कर राजस्थान कॉलेज भवन के मुख्य चैनल गेट तथा चैनल गेट नं. 1, 5, 6 व 7 को छोड़कर किसी भी चैनल गेट से प्रवेश कर अपने-अपने मतगणना कक्ष में पहुंचेंगे।

बाड़ाबंदी की तैयारी : कड़े मुकाबले में फंसी 50 सीटों को लेकर बनी रणनीति
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की ही टेंशन बढ़ा दी है। वजह ये कि अलग-अलग आए एक्जिट पोल ने दोनों दलों की स्थिति को उलझा दिया है और ऐसा लगता है कि नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में लगभग 50 सीटें ऐसी हैं, जो बहुत ही नजदीकी मुकाबले में फंसी हुई हैं। लिहाजा, अब आगे की रणनीति को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने सीक्रेट प्लान तैयार किए हैं। प्लान के तहत जिताऊ कंडीडेट से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। दोनों ही दलों के आलाकमान के स्तर पर भी इसकी लगातार मॉनिटरिंग हो रही है और जयपुर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर और चार्टर प्लेन तैयार कर लिए गए हैं।

प्लान-A
तीन दिसंबर को चुनाव परिणामों के रुझानों में अगर किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिखा तो सीक्रेट प्लान एक के तहत चार्टर प्लेन बागियों, निर्दलीयों और अन्य पार्टियों के जीतने वालों को लेने के लिए जयपुर से उड़ान भरेंगे। इन्हें जयपुर में एकत्रित करने के बाद फ्लाइट के जरिए दूसरे राज्यों में बाड़ाबंदी के लिए भेजा जा सकता है। भाजपा गुजरात और कांग्रेस कर्नाटक ले जा सकती है।

प्लान-B
चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां निर्दलीयों को अपने साथ लेंगी। इसके लिए परिणामों से पहले ही उनको बातचीत के दौरान आश्वस्त किया जा रहा है। बहुमत के आंकडेÞ के अनुसार नेता का चुनाव होने तक सभी को एक जगह एकत्रित कर रखा जाएगा।

तीन चोपर पहले से खड़े चार चार्टर और पहुंचे
सांगानेर एयरपोर्ट पर तीन चोपर मतदान के बाद से ही खड़े हैं। इसके अलावा शुक्रवार को चार चार्टर एयरपोर्ट पर और पहुंचे हैं। चुनावों के दौरान पार्टियों ने जिन हेलीकॉप्टर और चार्टर प्लेन का इस्तेमाल किया है। उन कंपनियों से जरूरत के हिसाब से अर्जेंट व्यवस्था के लिए भी संपर्क किया गया है।

तेलंगाना, मध्यप्रदेश और  छत्तीसगढ़ का भी प्लान
कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान जो चोपर इस्तेमाल किए थे। उनमें से भी अब एक-दूसरे राज्य के लिए जरूरत पड़ने पर उपयोग किए जाएंगे। तेलंगाना में दस चार्टर चुनाव में लिए गए थे, जिनमें से अब शनिवार को राज्यवार प्लान के तहत राजस्थान भी भेजे जा सकेते हैं।

इन पर नजर
मेवाड़: बाप और निर्दलीय काफी प्रभावी है। डूंगरपुर में दो सीटों पर बाप आगे है और दो मुकाबले में हैं। उदयपुर में तीन सीटें मुकाबले हैं। चित्तौड़गढ़ में एक निर्दलीय संभावित है। बांसवाड़ा में एक पर बाप और एक सीट पर कड़ी टक्कर है। प्रतापगढ़ में बाप के कारण दोनों सीटें फंसी है।
मारवाड़: नागौर जिले में एक पर आरएलपी आगे है और एक में मुकाबला हैं। जोधपुर में दो, बाड़मेर में तीन, पाली में एक, जालौर में तीन नजदीकी मुकाबले है।

हाड़ौती: कोटा में दो, बारां में एक और बूंदी में दो नजदीकी मुकाबले वाली सीटें हैं।

शेखावाटी: सीकर में क्लॉज फाइट वाली तीन, झुंझुनूं में दो और चूरू में दो सीटें मुकाबले में हैं।
गंगानगर व हनुमानगढ़ में तीन निर्दलीय दोनों दलों के नाक में दम किए हुए हैं, जबकि तीन सीटें कडेÞ मुकाबले वाली हैं।

बृज-मेवात: भरतपुर में दो, करौली में दो और अलवर में पांच सीटें कडेÞ मुकाबले में फंसी हुई है।

ढूंढाड़: जयपुर में पांच और दौसा में दो सीटें फंसी हुई हैं। अजमेर में दो से तीन सीटें, जबकि भीलवाड़ा में अन्य भी बाजी मार सकते हैं। सवाई माधोपुर में एक सीट मुकाबले में फंसी हैंं।

कांग्रेस प्रत्याशियों ने पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा से मुलाकात की
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से गुरुवार को उनके जयपुर स्थित आवास पर प्रत्याशियों एवं कांग्रेस पदाधिकारीयो ने मुलाकात की। प्रत्याशियों में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज, सीताराम अग्रवाल, शिखा मील बराला, अमीन कागजी, राजेन्द्र मूंड और विद्याधर चौधरी समेत कई नेताओं ने डोटासरा से मुलाकात की और अपनी सीट के समीकरण डोटासरा से साझा किए।

कांग्रेस पदाधिकारी जसवंत गुर्जर, कैप्टन अरविंद सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी डोटासरा से मुलाकात कर चुनाव परिणामों पर चर्चा की।

जयपुर का सियासी रुख : जिस दल के अधिक विधायक, उसी की बनी सरकार
जयपुर। राजस्थान में पिछले पांच चुनाव की बात करें तो राजस्थान के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पार्टियों की हार जीत के आंकलन से सरकार आने के संकेत माने जाते हैं। अलग-अलग चुनाव में मेवाड़, मारवाड़, हाड़ौती, ढूंढाड, बागड़, मेवात और पूर्वी राजस्थान को लेकर ऐसे आंकलन होते रहे हैं।

राजधानी जयपुर की बात करें तो सियासी हवा के रुख का आंकलन यहां भी राजनीतिक प्रेक्षक करते हैं। प्रेक्षक मानते हैं कि बीते पांच विधानसभा चुनाव में जयपुर में जिस राजनीतिक दल के ज्यादा विधायक चुन कर आते हैं, उसी दल की सरकार यहां बनती है। राजनीतिक पार्टियों ने ऐसे आंकलन की वजह से जयपुर की सीटों पर जीत के लिए विशेष रणनीति बनाई थी। राजस्थान में 1993 के बाद यहां हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज नजर आया है। इसमें जयपुर के भी हर बार समीकरण बदले नजर आए हैं। वर्ष 1998 से लेकर अब तक जयपुर में जिस पार्टी के अधिक विधायक जीतकर आए, वही पार्टी सत्ता पर काबिज हुई है। हालांकि परिसीमन वर्ष 2008 को एक अपवाद के रूप में देखा जा सकता है।

विधानसभा चुनाव 1998
जयपुर में पांच में से चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर आए। किशनपोल से महेश जोशी, सांगानेर से इंदिरा मायाराम, जौहरी बाजार से तकीउद्दीन अहमद और बनीपार्क से उदयसिंह राठौड़ जीतकर विधानसभा पहुंचे। इस चुनाव में कांग्रेस 153 सीट जीतकर सत्ता पर काबिज हुई।

विधानसभा चुनाव 2003
इस चुनाव में कांग्रेस को पांचों सीटों पर हार मिली। किशनपोल से भाजपा के मोहनलाल गुप्ता, सांगानेर से घनश्याम तिवाड़ी, जौहरी बाजार से कालीचरण सराफ, हवामहल से सुरेंद्र पारीक और बनीपार्क से बीरू सिंह राठौड़ जीते। चुनाव में पूरी कांग्रेस 56 सीटों पर सिमट कर रह गई और भाजपा को 120 सीटें मिलीं।

विधानसभा चुनाव 2008
प्रदेश में परिसीमन के बाद जयपुर में पांच की जगह आठ विधानसभा सीट हो गई। साथ ही झोटवाड़ा और आमेर को जोड़कर दस सीटें हो गई। इस चुनाव में आमेर, हवामहल, सिविल लाइंस और बगरू में कांग्रेस प्रत्याशी जीतकर आए और विद्याधरनगर, किशनपोल, आदर्शनगर, मालवीय नगर, सांगानेर और झोटवाड़ा में भाजपा विधायक जीते। इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया। कांग्रेस को 96 सीटें मिली और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोड़ तोड़ की राजनीति कर कांग्रेस की सरकार बनाई।

विधानसभा चुनाव 2013
इस चुनाव में भाजपा ने कई रिकॉर्ड तोडेÞ। भाजपा 163 और कांग्रेस 21 सीटों पर रह गई। जयपुर की जनता ने एकतरफा मतदान किया। भाजपा के प्रत्याशी झोटवाड़ा, हवामहल, विद्याधरनगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, आदर्शनगर, मालवीय नगर, सांगानेर और बगरू से चुनाव जीते।

विधानसभा चुनाव 2018
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर से सरकार बनाई। जयपुर में कांग्रेस के अमीन कागजी ने किशनपोल, महेश जोशी ने हवामहल, रफीक खान ने आदर्शनगर, लालचंद कटारिया ने झोटवाड़ा, प्रताप सिंह खाचरियावास ने सिविल लाइंस और गंगादेवी ने बगरू सीट जीती। वहीं भाजपा के कालीचरण सराफ मालवीय नगर, नरपत सिंह राजवी विद्याधर नगर, सतीश पूनिया आमेर और अशोक लाहोटी सांगानेर से चुनाव जीते। परिसीमन के बाद पहली बार जयपुर में कांग्रेस विधायक का यह सर्वाधिक आंकड़ा रहा और कांग्रेस ने 100 सीटों के साथ सरकार बनाई।

इन चेहरों पर सत्ता परिवर्तन का असर नहीं
जयपुर में 90 के दशक के बाद कई ऐसे राजनीतिक चेहरे भी रहे, जिन पर सत्ता परिवर्तन का कोई असर नहीं होता था। इनमें तीन बार के विधायक रहे गिरधारीलाल भार्गव, छह बार विधायक रहे भंवरलाल शर्मा, पांच बार की विधायक उजला अरोड़ा और चार बार की विधायक रही विद्या पाठक के नाम भी शामिल हैं।

जिताऊ बागियों और निर्दलीयों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, चुनाव परिणाम से पहले ही साधने में जुटे
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणाम अभी तीन दिसंबर को आने हैं, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गजों ने अभी से बागियों और निर्दलीयों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। अगले एक-दो दिन में जिताऊ  बागियों और निर्दलीयों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नई रणनीति के तहत काम करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें चुनाव परिणाम से पहले बाड़ाबंदी भी की जा सकती है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने जयपुर में निर्दलीयों को चुनाव परिणाम के तत्काल बाद अपने खेमे में लाने के लिए चोपर भी तैयार कर रखे हैं।

भाजपा और कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं में से कई ऐसे हैं, जो पार्टी के उम्मीदवार की जीत में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि 2018 के चुनाव में 29 सीटें ऐसी थी, जहां हार-जीत का अंतर 1000 से 5000 वोट का था। इसमें 13 पर भाजपा, 9 पर कांग्रेस, चार पर अन्य और 3 निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। वहीं 9 सीटें ऐसी भी थीं, जहां 1000 से कम वोट पर हार-जीत हुई थी। ऐसे में जीतने वाले बागियों को पहले से वैचारिक तौर पर साधने के प्रयास अंदरखाने हो रहे है।

कांग्रेस के प्रमुख बागी
शाहपुरा (जयपुर) से निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल
लूणकरणसर से पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल
श्रीगंगानगर में कांग्रेस की करुणा चांडक
सादुलशहर में कांग्रेस के बागी ओम विश्नोई
शिव से फतेह खान
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विधायक जौहरी लाल मीणा
पुष्कर से श्रीगोपाल बाहेती
सिवाना से सुनील परिहार
टोड़ाभीम से राघव मीना
विराट नगर से पूर्व विधायक रामचंद्र सराधना
मसूदा से वाजिद खान चीता
हनुमानगढ़ से गणेश बंसल
नागौर से पूर्व विधायक हबीबबुर्रहमान
बसेड़ी से विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा
डूंगरपुर से देवराम रोत
चौरासी से महेंद्र बरजोट
जैतारण से पूर्व विधायक दिलीप चौधरी
नोखा से कन्हैया लाल झंवर
छबड़ा से नरेश मीना

बीजेपी के प्रमुख बागी
शाहपुरा से पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल
चितौड़ से मौजूदा विधायक चंद्रभान आक्या
डीडवाना से पूर्व मंत्री यूनुस खान
सांचौर से जीवाराम चौधरी
खंडेला से पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया
शिव से रविंद्र सिंह भाटी
झोटवाड़ा से आशु सिंह सूरपुरा
बयाना रूपवास से रितु बानावत
लुणकरणसर से प्रभु सारस्वत

बसपा, माकपा, आरएलपी के इन पर भी नजर
बांसवाड़ा में गढ़ी से मांगीलाल गरासिया (बीएपी)
बायतू से आरएलपी के उम्मेदाराम बेनीवाल
डूंगरपुर से माकपा के गिरधारी लाल
चूरू से बसपा के मनोज न्यांगली
डूंगरपुर से बीएपी के कांतिलाल रोत
खींवसर से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल
धोद से माकपा के पेमाराम
बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर (बीएसपी)
हिंडौन से बृजेश जाटव (बीएसपी)

राजस्थान विधानसभा चुनाव : इन सीटों पर महिलाओं के वोट प्रतिशत अधिक रहने के पीछे महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का प्रभाव
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के सियासी रण में इस बार 88 सीटों पर महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे निकल गई। कुल 199 सीटों में से इन सीटों पर महिलाओं के वोट प्रतिशत अधिक रहने के पीछे महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का प्रभाव रहा है।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता का कहना है कि प्रदेश में इस बार पुरुषों ने 74.53 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.72 प्रतिशत मतदान किया है। प्रदेश की 88 विधानसभा सीटों पर महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों की तुलना में ज्यादा रहा। पोकरण में महिलाओं का वोट प्रतिशत 88.23 तो पुरुषों का 87.40 प्रतिशत रहा। घाटोल में महिलाओं का 85.40 और पुरुषों का 85.30 प्रतिशत, बाड़ी में महिलाओं का 84.66 और पुरुषों का 83.84, शाहपुरा में महिला 84.44 प्रतिशत और पुरुष 83.27 प्रतिशत, बायतु में महिला 85.04 और पुरुष 81.90, शिव में महिला 84.81 और पुरुष 82 प्रतिशत, तारानगर में महिला 83.78 और पुरुष 81.35, चौरासी में महिला 82.20 और पुरुष 81.34, भादरा में महिला 82.74 और पुरुष 82.22 प्रतिशत और बांसवाड़ा में 81.36 प्रतिशत महिलाओं और 80.70 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले हैं।

दोनों ही महिला प्रत्याशी वाली सीटों पर यह हालात
सात विधानसभा सीटों पर दोनों महिला प्रत्याशियों के मुकाबले में महिला वोटरों का अलग अंदाज नजर आया। इनमें तीन सीटों पर महिलाओं का वोट प्रतिशत अधिक रहा तो चार सीटों पर पुरुषों का वोट प्रतिशत अधिक रहा। जायल में मंजू मेघवाल कांग्रेस और मंजू बाघमार भाजपा के मुकाबले में 70.11 प्रतिशत महिलाओं और 67.53 प्रतिशत पुरुकषों ने वोट डाले। कामां में जाहिदा खान और नौक्षम चौधरी भाजपा के मुकाबले में 79.99 प्रतिशत महिला और 79.82 प्रतिशत पुरुष, हिण्डौन में अनिता जाटव कांग्रेस और भाजपा की राजकुमारी जाटव के बीच मुकाबले में 72.33 प्रतिशत महिला और 71.48 प्रतिशत पुरुष, सादुलपुर में कृष्णा पूनिया कांग्रेस और सुमित्रा पूनिया भाजपा के मुकाबले में 84.06 प्रतिशत महिला और 79.29 प्रतिशत पुरुष, अनूपगढ़ में शिमला नायक कांग्रेस और भाजपा की संतोष चौधरी के मुकाबले में 80.83 प्रतिशत महिला और 82.19 पुरुष, भोपालगढ़ में गीता बरवाड़ कांग्रेस और कमसा मेघवाल भाजपा के मुकाबले में 61.60 प्रतिशत महिला और 66.32 प्रतिशत पुरुषों और अजमेर दक्षिण में द्रोपदी कोली कांग्रेस और अनिता भदेल भाजपा मुकाबले में 66.90 प्रतिशत महिला और 69.08 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले।

यहां सबसे कम हुई महिला वोटिंग
आयोग के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत वाली सीटों में पोकरण 88.23 प्रतिशत, कुशलगढ़ 87.54 प्रतिशत और तिजारा 85.44 प्रतिशत रही तो तीन सीटों पर महिलाओं का वोट प्रतिशत पिछड़ भी गया। जोधपुर, टोडाभीम और बामनवास में कम रहा। जोधपुर में 62.97 प्रतिशत, टोडाभीम में 63.22 और बामनवास में 63.63 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले।

महिलाओं से जुड़ी योजनाएं रही कारण
चुनाव में महिला उत्पीड़न और महिला सुरक्षा बढ़े मुद्दे के रूप में रहे। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को लुभाया। कांग्रेस ने गृहलक्ष्मी गारंटी योजना में हर महिला को दस हजार रुपए प्रति वर्ष, 400 रुपए में गैस सिलेण्डर और मुफ्त स्मार्टफोन जैसी घोषणाओं से लुभाया तो भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए हर जिले में महिला थाना खोलने, हर थाने में महिला डेस्क बनाने और हर शहर में एंटी रोमियो स्क्वाड का वादा किया। भाजपा की लाडो प्रोत्साहन योजना, बेटियों को निशुल्क शिक्षा, स्कूटी वितरण योजना जैसी योजनाएं भी महिलाओं के बीच चर्चाओं में रहीं।

गहलोत का दावा- हमारी नीतियों पर जमकर हुई वोटिंग, राजस्थान में बहुमत से रिपीट हो रही सरकार
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में  कहा कि इस बार मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ कोई विरोध नहीं दिखा। गहलोत ने दावा किया कि हमारी नीतियों पर जमकर वोटिंग हुई। राजस्थान  में बहुमत से हमारी सरकार रिपीट हो रही है। चाहे महिलाओं हो, चाहे कर्मचारी हो, सभी ने जमकर मतदान किया है सरकार की नीतियों पर, सभी जाति धर्मों के लोगों ने जमकर वोटिंग की, 'इसके लिए में जनता को साधुवाद देना चाहता हूं', 'राजस्थान में प्रधानमंत्री की भाषा सही नहीं थी', 'राजस्थान में स्पष्ट बहुमत से सरकार रिपीट हो रही है', 'फाइनल 3 दिसंबर को काउंटिंग में स्पष्ट हो जाएगा। गहलोत आज मुंबई पहुचे। अब दो दिन तक तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रदेश में आराम से बहुमत में आ रही हैं कांग्रेस : धारीवाल
कोटा। राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 में कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में इस चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ फिर सरकार में आ रही है। धारीवाल ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसके समय में सबसे पहले लोगों को वोट का अधिकार मिला और वोट के अधिकार से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि जनता सेवाएं देखकर अपना जनप्रतिनिधि चुनती है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बन रही है।

धारीवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया हैं और कोटा उत्तर में ही नहीं कोटा दक्षिण में भी काम किया हैं। उन्होंने कहा कि कोटा उत्तर में 1800 करोड़ के विकास के कार्य कराये गये जबकि कोटा उत्तर मे 1200 करोड़ और लाडपुरा में 800 करोड़ रुपए के विकास के काम कराये गए। उन्होंने कहा कि विकास की मांग कभी समाप्त नहीं होती है और विकास के काम निरंतर जारी रहते है।