Doctors day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डॉक्टर्स डे : इलाज की सबसे बड़ी ताकत है डॉक्टर-मरीज के बीच भरोसा, गूगल-एआई नहीं बन सकते इस रिश्ते का विकल्प
जयपुर। डिजिटल दौर में गूगल और एआई ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को हर व्यक्ति की पहुंच में जरूर ला दिया है, लेकिन इलाज केवल जानकारी से नहीं बल्कि विश्वास, संवाद और अनुभव से सफल होता है। पिछले कुछ वर्षो में डॉक्टरों और मरीजों के बीच बढ़ते अविश्वास और हिंसा की घटनाओं ने इस रिश्ते को चुनौती दी है। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर दैनिक नवज्योति ने जयपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों से इस संबंध में बातचीत की। डॉक्टर्स ने कहा कि तकनीक डॉक्टर की मदद कर सकती है, लेकिन मरीज की परिस्थितियों को समझकर सही निर्णय लेने, मनोबल बढ़ाने और सुरक्षित इलाज आज भी केवल डॉक्टर ही कर सकता है।

डॉक्टर्स और मरीजों के बीच बढ़ते विवाद चिंता का विषय
एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा का कहना है कि हाल के वर्षो में डॉक्टरों और मरीजों के बीच बढ़ते विवाद चिंता का विषय हैं। मरीज और डॉक्टर्स को एक-दूसरे की परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। मरीज को इंटरनेट की जानकारी पर भरोसा करने के बजाय डॉक्टर से खुलकर सवाल पूछने चाहिए, डॉक्टरों को भी मरीज और परिजनों को बीमारी, इलाज और संभावित जोखिमों की पूरी जानकारी देनी चाहिए।

डॉक्टर और मरीज के बीच संवाद जरूरी
ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल के उप अधीक्षक और मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश जैन ने बताया कि किसी भी सफल उपचार की आधारशिला डॉक्टर और मरीज के बीच स्थापित विश्वास, पारस्परिक सम्मान और प्रभावी संवाद है। खुला और सकारात्मक संवाद मरीज को चिकित्सकीय परामर्श के अनुरूप उपचार अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है। डिजिटल जानकारी जागरूकता बढ़ाने का साधन है।

विश्वास और जिम्मेदारी का बनें रिश्ता
वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. केके बंसल के अनुसार डॉक्टर और मरीज का रिश्ता केवल इलाज तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह विश्वास और जिम्मेदारी की साझेदारी है। गंभीर बीमारी के दौरान डॉक्टर अपनी पूरी क्षमता और अनुभव के साथ मरीज को स्वस्थ करने का प्रयास करता है। कई बार इलाज में समय लगता है या परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं लेकिन ऐसे समय में धैर्य और आपसी भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत बनता है। एआई बीमारी की जानकारी दे सकता है लेकिन मरीज का मनोबल बढ़ाना डॉक्टर ही बढ़ा सकता है।

मरीज में इलाज के प्रति विश्वास पैदा करना जरूरी
यूरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ जैन कहते हैं कि एक सफल इलाज की शुरुआत मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को समझने से होती है। डॉक्टर इन सभी पहलुओं का मूल्यांकन कर मरीज के लिए एक पूरी तरह कस्टमाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार करता है। जब मरीज को यह विश्वास होता है कि डॉक्टर उसकी जरूरतों के अनुसार इलाज कर रहा है तो उसकी मानसिक चिंता कम होती है और इलाज के बेहतर परिणाम सामने आते हैं। भ्रम की स्थिति दूर कर, मतभेद खत्म करें: वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभ्रांशु का कहना है कि इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारी कई बार भ्रम की स्थिति पैदा कर देती है।

डॉक्टर्स डे पर साइबर सुरक्षा का सुरक्षा कवच : साइबर खतरों के विरुद्ध साझा रणनीति
जयपुर। डॉक्टर्स डे के खास मौके पर मंगलवार को केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान जयपुर में चिकित्सकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। "साइबर सुरक्षा" विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उनसे बचाव के प्रभावी तरीकों पर चर्चा करना था। सीडीटीआई के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का लक्ष्य चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को डिजिटल खतरों से आगाह करना और उनसे सुरक्षित रहने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अम्बरीश कुमार आईएएस मौजूद रहे। उन्होंने वर्तमान में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को प्रभावित कर रहे साइबर परिवर्तनों पर प्रकाश डाला और इनसे उत्पन्न होने वाले जोखिमों से बचने के तरीके साझा किए। विशिष्ट अतिथियों में निजी अस्पताल एवं डॉक्टर्स एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष श्री विजय कपूर और अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौधरी भी शामिल हुए। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के एडवोकेट डॉ. निशीथ दीक्षित और साइबर वीर टेक्नोलॉजी जयपुर के सीईओ श्री मुकेश चौधरी ने चिकित्सा क्षेत्र के पेशेवरों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने की विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिससे वे अपनी महत्वपूर्ण सेवाओं को डिजिटल दुनिया में भी सुरक्षित रूप से जारी रख सकें।

प्रदेश में वन्य जीव चिकित्सा एवं संरक्षण में डॉक्टर्स दे रहे योगदान, सुरक्षा का बढ़ रहा दायरा, वन और पेड़-पौधों की हो रही कम
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश में वन्य जीव चिकित्सा एवं संरक्षण में डॉक्टर्स अपना योगदान दे रहे हैं, जिससे जीवों की सुरक्षा का दायरा बढ़ रहा है। लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी चुनौति वन और पेड़-पौधों की कमी है, जिसको बढ़ाने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार भी प्रयास कर रही है। इसके बावजूद भी पौधों की संख्या नहीं बढ़ पाई है, जिससे वन्य जीवों के साथ ही प्रदेश और देश में पानी की भी कमी होती जा रही है।

नवजात पैंथर शावक पालन
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क एवं चिड़ियाघरों में बनी अत्याधिक नवजात शिशु क्रिटिकल केयर यूनिट में वन्यजीवों पैंथर, हाइना, जंगली, बिल्ली आदि का पालन किया है। पिछले दिनों 7 से 10 दिन का पैंथर शावक अपनी मां से बिछड़ गया था, उसका वजन 500 ग्राम था, उसका केयर कर उसको बड़ा किया गया। आज पैंथर शावक 10 माह का हो गया है और उसका वजन 30 केजी से ज्यादा हो गया है।

कोविड-19 प्रबंधन एवं चिकित्सा
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के एशियाटिक शेर त्रिपुर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसका सफल इलाज एवं प्रबंधन किया गया। सभी वन्यजीवों के प्रोटोकॉल के अनुसार सैंपल्स लेकर भेजे गए एवं उनको चिकित्सा प्रदान की गई।

किए रेस्क्यू ऑपरेशन
डॉ.अरविंद माथुर ने सर्वाधिक 500 से ज्यादा वन्य जीव ट्रेंकुलाइजेशन एवं रेस्क्यू आॅपरेशन किए हैं, जिसमें विशेष तौर पर टाइगर, पैंथर, हाथी, हाइना, नील गाय, सांभर, सियार, भेड़िया, मगरमच्छ, बंदर, भालू इत्यादि है। राज्य के 14 विभिन्न जिलों से सर्वाधिक पैंथर का ट्रेंकुलाइजेशन एवं रेस्क्यू आॅपरेशन करने के कारण ही डॉ. माथुर का इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज भी हुआ है। शहर में भी वन क्षेत्र से आबादी में निकले 10 से अधिक पैंथर को भी ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया है। डॉ.माथुर को जिला, राज्य व राष्टÑीय स्तर के कई पुरस्कार भी मिले है।

यह है यूनिक मामला
पिछली जनवरी में अचरोल रेंज से एक पैंथर को रेस्क्यू किया गया था। कड़ाके की सर्दी के कारण वह निमोनिया से ग्रस्त हो गया था उसमें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी आ गए थे। उस पैंथर को रेस्क्यू सेंटर में लाकर उसका ट्रीटमेंट किया और उपचार पश्चात वह पैंथर पूरी तरह स्वस्थ है। वन्य जीव एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत देश के विभिन्न राज्यों से जैसे नई दिल्ली, चेन्नई, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश से विभिन्न वन्यजीव जैसे सफेद बाघ, रॉयल बेंगल टाइगर, एशियाटिक शेर एवं शेरनी, पैंथर, मगरमच्छ जंगली सूअर एवं शुतुरमुर्ग एवं विभिन्न पक्षियों का सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन जयपुर में किया गया।

हाथी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन
पिछले 10 से अधिक वर्षों से आमेर जयपुर के हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा एवं समय पड़ने पर ट्रेंकुलाइज भी किया जा रहा है। पहली बार राज्य में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में दरियाई घोड़े स्लॉथ बियर, मगरमच्छ एवं चेसिंघा का सफल प्रजनन भी हुआ है।