Rishikesh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
ऋषिकेश। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में तीर्थ यात्रियों के साथ ठगी और अवैध वसूली के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को सामने आए एक नए मामले ने यात्रा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। केदारनाथ जा रहे छह श्रद्धालुओं को एक कथित ट्रैवल एजेंट ने अपना शिकार बनाया और उनसे प्रति यात्री 1000 रुपये किराया वसूल लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक ने यात्रियों को एक मैक्स वाहन में बैठाया। इसी दौरान असली चालक कुछ दूरी पर अपना सामान लेने गया था। चालक का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में युवक जबरन ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और खुद को वाहन चालक या उससे जुड़ा व्यक्ति बताकर यात्रियों का भरोसा जीत लिया। श्रद्धालु भी उसे अधिकृत चालक समझ बैठे और उसके झांसे में आ गए।

मामला यहीं नहीं रुका। मैक्स चालक ने आरोप लगाया कि कथित एजेंट ने वाहन में रखे पैसों के रैक से करीब 8 हजार रुपये भी निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापार संघ और परिवहन संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद चालक और व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया। परिवहन संगठनों ने इस घटना को ऋषिकेश में फैल रहे “फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरोह” का हिस्सा बताते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लगभग हर दूसरे दिन डग्गामार वाहन और फर्जी एजेंट तीर्थ यात्रियों को ठग रहे हैं, लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग इन पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे हैं।

व्यापारियों और परिवहन संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों पर जल्द सख्ती नहीं हुई तो इसका सीधा असर देवभूमि उत्तराखंड की छवि और चारधाम यात्रा की विश्वसनीयता पर पड़ेगा। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि आरोपित युवक ट्रैवल एजेंट का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया है। पूछताछ में उसने किसी ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करने की बात कही है। संबंधित एजेंसी संचालक से भी पूछताछ की जाएगी और यदि एजेंसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ किया 4 लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग यहां शनिवार तड़के को सघन प्रवर्तन अभियान चला कर अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आबकारी टीम एवं जनपदीय प्रवर्तन देहरादून की संयुक्त कार्रवाई में ऋषिकेश बस अड्डा, चंद्रेश्वर नगर और जाटव बस्ती क्षेत्रों में छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 210 पाउच देशी शराब (माल्टा) तथा 264 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्तों मके नाम आकाश गौड़ निवासी चंद्रेश्वर नगर, रोहन जाटव निवासी पुरानी जाटव बस्ती,गुड़यिा निवासी चंद्रेश्वर नगर और दिनेश कुमार निवासी सिवान, बिहार शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। विभाग ने जनता से अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला: उत्तराखंड भाजपा में अंसतोष खुलकर आया सामने, युवा मोर्चा जिला मंत्री ने दिया इस्तीफा
ऋषिकेश। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता भगतराम कोठारी के बाद अब ऋषिकेश से भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अंकित बहुखंडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफे के साथ बहुखंडी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए लिखा कि जिस तरह इस मामले में वीआईपी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं और पार्टी से जुड़े लोग चुप्पी साधे हुए हैं, उसे देखकर उन्हें शर्म महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कार्रवाई न होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके आगे बहुखंडी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वह इस पूरे प्रकरण से आहत हैं और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद पर बने रहना उचित नहीं समझते। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर समय रहते निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनता का विश्वास डगमगा सकता है।

गौरतलब है कि, अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले को लेकर भाजपा से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पहले भी इस्तीफे दिए जा चुके हैं। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। प्रदेश की राजनीति में इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आने वाले दिनों में इसके और राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

नए साल में ऋषिकेश को बड़ी सौगात: जनवरी के अंत तक जनता के लिए खुलेगा आधुनिक बजरंग सेतु, जानें खासियतें
ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश के निवासियों और देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को नए साल की शुरुआत में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गंगा नदी पर निर्माणाधीन अत्याधुनिक बजरंग सेतु को शीघ्र ही आम जनता के लिए खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने 26 जनवरी तक इस सेतु के निर्माण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि किसी तकनीकी कारण से मामूली विलंब होने पर भी जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह तक पुल को खोल दिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक गंगा पर बन रहा यह सस्पेंशन ब्रिज अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य को तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि वर्ष 2026 की शुरुआत में यह पुल पूरी तरह जनता को समर्पित किया जा सके। इसके शुरू होने से न केवल तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आवागमन कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।

गौरतलब है कि, वर्ष 1929 में निर्मित ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला जर्जर स्थिति के कारण वर्ष 2019 में सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। इसके बाद क्षेत्र में एक नए और सुरक्षित पुल की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके परिणामस्वरूप बजरंग सेतु के निर्माण की योजना को मूर्त रूप दिया गया। अब यह पुल अपने अंतिम स्वरूप में नजर आने लगा है।

पुल का मुख्य संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है। डेक पर ग्लास लगाने का काम भी संपन्न कर लिया गया है। वर्तमान में फाइबर रिइन्फोस्र्ड पॉलिमर का कार्य प्रगति पर है। कुल लगभग 2400 वर्ग मीटर क्षेत्र में एफआरपी लगाया जाना है, जिसमें से करीब 1200 वर्ग मीटर का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को भी जल्द ही समाप्त करने का दावा किया जा रहा है। करीब 132 मीटर लंबे इस आधुनिक सस्पेंशन ब्रिज की निर्माण लागत लगभग 68 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ग्लास डेक इसकी सबसे बड़ी विशेषता है, जो गंगा के ऊपर से गुजरते समय पर्यटकों को रोमांचकारी अनुभव प्रदान करेगा। यही कारण है कि बजरंग सेतु को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भौगोलिक रूप से ऋषिकेश क्षेत्र में स्थित यह पुल प्रशासनिक दृष्टि से टिहरी और पौड़ी जिलों को जोड़ेगा। पुल को और आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। उत्तराखंड का यह पहला आधुनिक ग्लास सस्पेंशन ब्रिज नई तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है। इसके उद्घाटन से न सिर्फ यातायात को नई गति मिलेगी, बल्कि ऋषिकेश की पर्यटन छवि को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

ऋषिकेश में आमों के बगीचे के बीच लगती है गेंदबाजों की शाला
खेप्र/नवज्योति, जयपुर। बड़े-बड़े कोच और बड़ी-बड़ी एकेडमियों के दौर में शहर की चकाचोंध से दूर राजस्थान का एक कोच ऋषि-मुनियों की तपोस्थली में तेज गेंदबाजों को तराश रहा है। राजस्थान की ओर से अंडर-19 और अंडर-23 में खेले हनुमानगढ़ के नवेन्दु त्यागी पिछले बीस साल से ऋषिकेश में तेज गेंदबाजों के लिए ट्रेनिंग और कंडीशनिंग कैंप लगा रहे हैं।

आश्चर्य की बात तो यह है कि साल में तीन बार लगने वाले एक-एक माह के इन कैंपों में नवेन्दु अपनी ओर से मुफ्त सेवाएं दे रहे हैं।  क्रिकेट के प्रति पूरी तरह जुनूनी नवेन्दु ने अपनी इस बीस साल की तपस्या के दौरान दीपक चाहर और अभिमन्यु लाम्बा सरीखे गेंदबाज दिए हैं, वहीं राजस्थान ही नहीं देशभर के कई राज्यों के खिलाड़ी नवेन्दु की क्लास से गुजरकर अपने राज्य की रणजी ट्रॉफी या आईपीएल की टीमों में चमक रहे हैं। नवेन्दु ने नवज्योति से बातचीत में बताया कि हनुमानगढ़ राजस्थान में तेज गेंदबाजों गढ़ रहा है। इनके लिए  शान्त और प्राकृतिक माहौल में ट्रेनिंग के लिए ऋषिकेश को चुना।  नवेन्दु बीसीसीआई के लेवल टू कोच के साथ क्वालिफाइड योगा और फिटनेस ट्रेनर भी हैं। स्थानीय साधु-संत भी कैंप के दौरान ज्ञान, ध्यान और मेडिटेशन की क्लास लेते हैं। गंगा मैया की इतनी कृपा रहती है कि ट्रेनिंग के दौरान हमें फिजियो की भी जरूरत नहीं रहती है।