sco summit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किर्गिस्तान में मोदी-पेजेशकियान की पहली आमने-सामने बैठक: युद्ध के बीच ईरान के साथ भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, होर्मुज नाकेबंदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की। फरवरी में पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने बैठक बताई जा रही है। बैठक के एजेंडे की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज क्षेत्र में ईरान की नाकेबंदी से जुड़े घटनाक्रम को देखते हुए इन मुद्दों पर बातचीत की संभावना जताई जा रही है। ईरानी दूतावास ने भी दोनों नेताओं की मुलाकात और बातचीत की पुष्टि की है।

बिश्केक रवाना होने से पहले पेजेशकियान ने कहा था कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी हमले का जवाब पूरी ताकत और दृढ़ता से देगा। उन्होंने क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए देशों के बीच सहयोग को जरूरी बताया। मोदी ने सम्मेलन के दौरान आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, फार्मा, विज्ञान-तकनीक, शिक्षा और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पश्चिम एशिया समेत वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। इसके अलावा वह किर्गिस्तान में विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

एससीओ शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा : भारत की कूटनीतिक जीत, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का आह्वान
नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों ने अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और इस हमले में शामिल लोगों, इसकी साजिश करने वालों और इसका प्रयोजन करने वालों को कानून के हवाले किए जाने पर बल दिया है।

एससीओ की तियांजिन में आयोजित 25वीं शिखर बैठक में सोमवार को अनुमोदित प्रस्तावों में आतंकवाद को लेकर एक कड़ा प्रस्ताव पारित किया गया। एससीओ के सदस्यों ने आतंकवाद की, उसके हर रूप और हर तरीके की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में दोहरा मानदंड स्वीकार नहीं किया जा सकता। संगठन ने इस विषय में भारत की पहल को स्वीकार करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद का मुकाबला करने का आह्वान किया है जिसमें सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान भी शामिल है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन के पूर्ण अधिवेशन में कहा था कि आतंकवाद कहीं भी हो, किसी भी रूप में हो, उसका कड़ाई से मुकाबला किया जाना चाहिए। एससीओ के देशों ने पहलगाम हमले में मारे गए और घायल लोगों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना और शोक व्यक्त किया है। एससीओ की तियानजिन घोषणा में कहा गया है, "संगठन के सदस्य देश पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 के आतंकवादी हमले की कठोर भर्त्सना करते हैं।" इसमें आगे कहा गया है, "ऐसे हमले करने वालों, इसकी साजिश रचने वालों और इसके प्रायोजकों को निश्चित रूप से कानून के हवाले किया जाना चाहिए।"

एससीओ के सदस्य देशों ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अपनी ठोस प्रतिबद्धता को दोहराया है। घोषणा पत्र में स्वीकार किया गया है कि आतंकवादियों, पृथकतावादियों और अतिवादियों के गिरोहों को भाड़े के टट्टू की तरह इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। एससीओ ने कहा है कि आतंकवादी और अतिवादी तत्वों के खतरों के विरुद्ध कार्रवाई करने में देशों की सरकारों और उनकी एजेंसियों की अग्रणी भूमिका को मान्यता दी है। संयुक्त घोषणा पत्र में आतंकवाद पर सबका साथ आना और उसकी निंदा करना भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसकी वजह यह है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो महीने पहले एससीओ के संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। इस बयान में पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र नहीं होने के कारण उन्होंने इस पर दस्तखत करने से इंकार कर दिया था। लेकिन अब इस संगठन ने भारत के रुख को स्वीकार कर लिया है। यह आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की बड़ी जीत है। पाकिस्तान और चीन के रहते आतंकवाद को संयुक्त घोषणा पत्र में जिक्र होना और सभी देशों का साथ आना भारत की कूटनीतिक जीत को दिखाता है।

SCO SUMMIT: भारत ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड छोड़ने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में सुधारों एवं आधुनिकीकरण करके सरकारों के परे लोगों के बीच संपर्क गहन बनाने की आज वकालत की और आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड छोडऩे का पुरजोर आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23वें एससीओ शिखर-सम्मेलन के मुख्य सत्र की अध्यक्षता करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में, एससीओ, पूरे एशियाई क्षेत्र में, शान्ति, समृद्धि और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र के साथ, भारत के हजारों वर्ष पुराने सांस्कृतिक और जनता के बीच संबंध, हमारी साझा विरासत का जीवंत प्रमाण हैं। हम इस क्षेत्र को विस्तारित पड़ोस ही नहीं, विस्तारित परिवार की तरह देखते हैं।

मोदी ने भारत के अध्यक्षीय काल में एससीओ के विचार बिन्दुओं में विस्तार होने का विवरण दिया और कहा कि एससीओ के अध्यक्ष के रूप में, भारत ने हमारे बहुआयामी सहयोग को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किये हैं। इन सभी प्रयासों को हमने दो मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित किया है। पहला, वसुधैव कुटुम्बकम, यानि पूरा विश्व एक परिवार है। यह सिद्धांत, प्राचीन समय से हमारे सामाजिक आचरण का अभिन्न अंग रहा है। और आधुनिक समय में भी हमारे लिए एक नयी प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। और दूसरा, सिक्योर यानि सुरक्षा, आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी, एकता, संप्रभुता एवं प्रादेशिक अखंडता का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण. यह हमारी अध्यक्षता का थीम और हमारे एससीओ के विजन का प्रतिबिंब है।