car accident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डोडा पोस्त से भरी कार बिजली के पोल से टकराई : हादसे में दो तस्करों की मौत, चपेट में आने से राहगीर ने भी दम तोड़ा
नोखा। बीकानेर जिले के नोखा स्थित चरकड़ा गांव के निकट नेशनल हाईवे-62  स्थित नागौर-बीकानेर मार्ग पर रविवार सुबह करीब 8 बजे मादक पदार्थ तस्करोंं की तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो तस्करों की मौत हो गई। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कार से  60 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह नागौर से नोखा की ओर आ रही इनोवा कार चरकड़ा में बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे जा रहे चरकड़ा निवासी नारायण सिंह राजपूत चपेट में ले लिया।

नारायण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। कार में ड्राइवर राजूराम और रामसर निवासी लालचंद गोदारा सवार थे। नारायण को टक्कर मारने के बाद कार सड़क पर पलट गई। राजूराम और लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को नोखा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राजूराम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, लालचंद का इलाज जारी है।

कार में भरा था डोडा पोस्त
पुलिस के अनुसार तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद डोडा पोस्त की जांच करवाई जा रही है। दोनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन टोल कर्मचारियों को कुचला : एक की मौके पर मौत, पांच गंभीर घायल
झुंझुनूं। सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग पर रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारियों को कुचला। हादसे में टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल  निवासी श्यालू कलां की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार सूरजगढ़ की ओर से तेज गति में आ रही थी कि इस दौरान टोल प्लाजा के निकट चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और उछलकर बंद लाइन में घुस गई, जहां टोल कर्मचारी बैठे थे।

कार की चपेट में आने से कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल को मृत घोषित किया। गंभीर रूप से घायल पवन राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रेफ र किया गया। देवेंद्र सहित अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

अनियंत्रित कार नदी में गिरने से व्यापारी की दर्दनाक मौत, क्षतिग्रस्त कार में शव मिलने पर परिजनों की गूंजी चीखें
लाखेरी।। पापड़ी मेज नदी पुलिया पर बुधवार देर शाम हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। शाम करीब 7:15 बजे लाखेरी से कोटा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से सीधे जलदाय विभाग के बूस्टर पंप की ओर जा गिरी। सूचना मिलते ही लाखेरी पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। अंधेरा और तेज बहाव रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा बने रहे।

रात करीब 2 बजे क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। क्षतिग्रस्त कार में शव मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों की चीखें गूंज उठीं। थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान बारां जिले के सीसवाली निवासी 50 वर्षीय हरीश खंडेलवाल के रूप में हुई है। वे क्षेत्र के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी थे। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक के भाई लोकेश खंडेलवाल ने गुरुवार सुबह रिपोर्ट दर्ज करवाई।

नदी में बही कार,चार की मौत,पांच को बचाया : वर्षों से टूटी पुलिया पार करने से हुआ हादसा
राशमी। चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी उपखंड क्षेत्र मे सोमी-उपरेडा मार्ग के बीच बनास नदी में मंगलवार देर रात्रि को एक कार बह गई। इसमें एक ही परिवार के 9 जने सवार थे। हादसे में चार जनों की डूबने से मृत्यु हो गई। जबकि पांच जनों को सुरक्षित बचा लिया गया। बहाव में डूबे 4 में से 3 जनों के शव बाहर निकाल लिए गए, लेकिन एक मासूम के शव की तलाश में सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें देर  शाम तक जुटी रहीं। घटना की वजह गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने के रूप में सामने आई है। घटना के बाद कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, कलक्टर आलोक रंजन, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।

सवाई भोज मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार भूपालसागर थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव निवासी मदन (25) पुत्र देवीलाल, हितेश (16) पुत्र सोहन, लीला (18) पत्नी देवीलाल, नौ माह का काव्यांश पुत्र मदन एवं आयांश पुत्र देवीलाल, चंदा (21) पत्नी हेमराज, ममता (25) पत्नी मदन, खुशी (04) पुत्री मदन, रूत्वी (06) पुत्री हेमराज  मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के सवाई भोज मंदिर में दर्शन कर कार से वापस गांव लौट रहे थे, लेकिन देर रात  रास्ता भटककर सोमी गांव पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने उन्हें पुलिया की तरफ जाने से रोका और बताया कि मातृकुंडिया बांध के गेट खुलने के कारण बनास नदी में पानी का तेज बहाव है, लेकिन चालक उनकी बात अनसुनी कर गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलने लगा। लोकेशन उन्हें बनास नदी की कई सालों से बंद सोमी-उपरेड़ा पुलिया की ओर ले गई। पानी के बहाव के बीच चालक ने कार निकालने की कोशिश की, लेकिन वह उसमें बह गई।

अंधेरे ने रोका रेस्क्यू
घटना की सूचना पर थाना अधिकारी देवेन्द्र देवल, एएसआई सुभाष आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार पर बैठे मदन, हितेश, लीला, काव्यांश व आयांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अंधेरा होने के कारण पानी में डूबे चार जनों का रेस्क्यू शुरू नहीं हो सका। बुधवार सुबह सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। वहीं स्थानीय युवाओं के सहयोग से चंदा, ममता व किशोरी खुशी के शव को बाहर निकाला, हालांकि  रूत्वी का शव नहीं मिल पाया। राशमी हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए।

घोड़ा गाड़ी बचाने के प्रयास में पलटी क्रूजर, बच्चे और महिला की मौत, 16 घायल
सीकर। सीकर में घोड़ा गाड़ी को बचाने के चक्कर में क्रूजर गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे और महिला की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों को पिकअप से अस्पताल लेकर गए। इनमें एक बच्चे समेत तीन की हालत गंभीर है। हादसा सीकर-हनुमानगढ़ हाईवे पर फतेहपुर थाना इलाके में रामगढ़ बस स्टैंड के पास दोपहर करीब 1 बजे हुआ। क्रूजर में एक परिवार के 18 लोग सवार थे। ये सीकर के जीण माता मंदिर में जड़ूला चढ़ाकर नोहर (हनुमानगढ़) लौट रहे थे।

जीण माता मंदिर से लौट रहा था परिवार
एस आई मूलाराम ने बताया कि क्रूजर में सवार परिवार हनुमानगढ़ के नोहर का रहने वाला है। ये लोग मोहित (12) पुत्र गुगनराम का जड़ूला चढ़ाने के लिए सीकर के जीण माता मंदिर आए थे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे नोहर लौट रहे थे। फतेहपुर पार करने के बाद रामगढ़ बस स्टैंड के पास हाईवे पर अचानक घोड़ा गाड़ी आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे क्रूजर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे एक पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी रोककर लोगों की मदद की। सभी 18 लोगों को धानुका सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू करवाया।

बच्चे सहित तीन की हालत गंभीर
एएसआई मूलाराम ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर ने रोहित (7) पुत्र सुभाष और सुनीता (37) पत्नी खेताराम को मृत घोषित कर दिया। सुनीता मोहित की मौसी जबकि रोहित, मोहित की बुआ का पोता था। कपिल (8) पुत्र दिनेश कुमार, मंजू (46) पत्नी बोदूराम और दीवान (40) पुत्र मोटूराम को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया है। घायलों गुगनराम (43), उनकी बेटी स्नेहा (18), गीतांजलि (16), सुभाष (37) पुत्र हीरालाल, बबलू (20) पुत्र खेताराम, निशा (18) पुत्री खेताराम, गोविंदराम (43) पुत्र दुलाराम, अनीता (40) पत्नी गोविंदराम, नीतू (21) पत्नी विकास और वंदना (30) पत्नी सुभाष शामिल हैं। तीन को मामूली चोट आई थीं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।

अचानक सड़क पर आए पशु से टकराई स्कॉर्पियो : कार का दरबाजा खुला, बाहर गिरे सरकारी शिक्षक समेत दो की मौत
बाड़मेर। बाड़मेर में बीच सड़क पर अचानक पशु आने से स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी खा गई। कार का गेट खुलने से सरकारी शिक्षक समेत 2 बाहर गिरे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके कुर्जा फांटा पर दोपहर करीब 3.30 बजे हुआ। वृत बाड़मेर वृताधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में सरकारी शिक्षक मुकेश उम्र 30 वर्ष और बस ड्राइवर फूसाराम उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई, जबकि महिला रामू, पुरखाराम, हनुमानराम, डालूराम गंभीर रूप से घायल हैं।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला रामू के पति की 20 दिन पहले मौत हुई थी, आज उसके पीहर वाले उसे देरासर से हाथीतला ले जा रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की की मॉच्युर्री में रखवाया गया, जहां उनके शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजानों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हवा में लहराते हुए पलटी कार, बाइक भी हुई चकनाचूर, एक व्यक्ति का पैर कटकर लटका, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
झुंझुनूं। शहर के निकट सदर थानान्तर्गत ढ़िगाल टोल नाके के निकट सायं को एसयूवी कार और बाइक की हुई भिडंत में सरकारी टीचर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का पैर कटकर लटक गया जिसे गंभीर हालात में जयपुर रेफर किया है। हादसा इतना भीषण था कि कार हवा में लहराते हुए पलट गई, वहीं बाइक भी चकनाचूर हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीकर रोड़ ढिगाल टोल के पास एक्सयूवी कार और बाइक की भिड़ंत की सूचना मिली थी। हादसे में 35 वर्षीय बाबूलाल पुत्र मेहरचंद और 54 वर्षीय अरविंद पुत्र देवीदत्त की मौत हो गई, वहीं 48 वर्षीय विकास पुत्र राधकृष्ण की हालात ज्यादा गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया है। बाबूलाल पिलानी थाना क्षेत्र के डुलानिया रहने वाला है व सरकारी टीचर है व चित्तौड़गढ़ के बेगूं में ड्यूटी है।

छुट्टी लेकर एसयूवी कार से अपने घर आ रहा था, वहीं मुकुन्दगढ़ थाना क्षेत्र के संगासी निवासी अरविंद और विकास बाइक से अपने घर जा रहे थे कि इस दौरान ढ़िगाल टोल के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां बाबूलाल और अरविंद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विकास की हालात गंभीर होने पर जयुपर रेफर किया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर मोर्चरी में रखवाया दिया है। परिजनों को सूचना दे दी है।

कन्नौज में सड़क हादसा, कार सवार 5 चिकित्सकों के मौत
उत्तर प्रदेश। कन्नौज के तिरवा क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार भोर ट्रक की चपेट में आने से कार सवार पांच चिकित्सकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तिरवा में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई जहां ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई। स्कार्पियो में सैफई मेडिकल कालेज के पांच चिकित्सक समेत छह लोग सवार थे जिनमें पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे।

उन्होने बताया कि मंगलवार को एक शादी में शामिल होकर सभी चिकित्सक लखनऊ से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है। स्कार्पियो ने पहले डिवाइडर को तोड़ा फिर कई पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। उस लेन में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियों को चपेट में ले लिया। सुबह 3:43 बजे कंट्रोल रूम के नंबर पर हादसे की सूचना मिली। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह पिचक गई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर सभी शवों और घायल को बाहर निकाला। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। सभी को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पांच डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया। एक गंभीर घायल को भर्ती किया गया है।

मृतकों की पहचान अनिरुद्ध वर्मा निवासी ए 5 राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा, संतोष कुमार मोर्य निवासी राजपुरा भाग 3 भदोही संत रविदास नगर, अरुण कुमार निवासी तेरा मल मोतीपुर कन्नौज,नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार निवासी नवाबगंज, बरेली के तौर पर की गयी है। एक अन्य की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

पाकिस्तान : सिंध में सड़क दुर्घटना में 12 की मौत, 11 घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के खैरपुर जिले में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले के उपायुक्त अहमद फवाद शाह ने मीडिया को बताया कि खैरपुर के बाबरलोई बाईपास इलाके के पास एक यात्री वैन और कार की आपस में टक्कर हो गई, जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से पांच ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।

अधिकारी ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत अब भी गंभीर है। अधिकारी के मुताबिक यात्री वैन सुक्कुर से खैरपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

बस की टक्कर से कार धधकी, वकील जिंदा जला
मेड़ता सिटी। मेड़ता-नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग 89 पर धौलीगौर एवं लांच की ढाणी के बीच शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे निजी बस की टक्कर से कार में आग लगने से मेड़ता के अधिवक्ता कैलाश नारायण दाधीच की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जल गई। दमकल ने कार में लगी आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। अधिवक्ता का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक के चचेरे भाई बाबूलाल दाधीच निवासी मेड़ता ने मेड़ता पुलिस थाना में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई एडवोकेट कैलाश नारायण दाधीच आज सुबह नैनो कार से मेड़ता से रेण की ओर जा रहा था। उस दौरान धौलीगोर के पास सामने से आ रही एक बस लापरवाही पूर्वक लहराती हुई आई और कार के जोरदार टक्कर मार दी। नैनो गाड़ी में आग लगने से उसके चचेरे भाई कैलाश नारायण दाधीच की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पालिका की दमकल ने काबू पाया। मेड़ता पुलिस थाना से एचसी महेन्द्र डूकिया ने मय जाब्ते के मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। शव के बुरी तरह जल जाने से शव की शिनाख्त मुश्किल से हुई। बाद में शव मोर्चरी में रखवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।

जम्मू-कश्मीर में कैब खाई में गिरी, चार लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू -कश्मीर के राजौरी जिले में थानामनाडी के समीप मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक कैब गहरी खाई में गिर गई जिससे चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस  ने आज यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि चार और पांच जुलाई की दरमियानी  रात एक कैब 12 यात्रियों को लेकर जा रही थी और थानमनाडी-भंगई मार्ग पर खाई में गिर गई। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उप-जिला अस्पताल थनामनाडी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी आठ घायलों को राजौरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतकों की पहचान शमीम अख्तर (55), रुबीना कौसर (35), जरीना बेगम (38) और मुहम्मद यूनिस (38) के रूप में की गई है और सभी भंगई के निवासी हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।