Kanhaiya Kumar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास हैं, सत्य निकेतन जैसे हादसे रोकने को विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी बनें हॉस्टल: कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से छात्रों की मौत की घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित हॉस्टल बनाने की मांग की है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रभारी और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य कन्हैया कुमार तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब सांसदों के लिए बहुमंजिला आवास की व्यवस्था हो सकती है तो देश के विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए भी सुरक्षित हॉस्टल बनाए जाने चाहिए, ताकि सत्य निकेतन जैसे हादसों को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास बड़ी संख्या में छात्र जर्जर निजी पीजी में रहने को मजबूर हैं, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। उन्होंने सवाल किया कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए एक भी हॉस्टल क्यों नहीं बनाया। विश्वविद्यालय की जिन जमीनों को शादी समारोहों के लिए किराये पर दिया जा रहा है, वहां छात्रों के लिए हॉस्टल बनाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सत्य निकेतन में छात्र इमारत गिरने से दबकर मर रहे हैं और दूसरी तरफ देश के गृह मंत्री गोवा में भाजपा कार्यालय का फीता काट रहे हैं। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और एमसीडी आयुक्त की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह छोटी-छोटी घटनाओं पर ट्वीट करते हैं लेकिन छात्रों की जान जाने की घटना पर उनकी संवेदनशीलता दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि केवल कुछ लोगों को गिरफ्तार या निलंबित कर देने से उन परिवारों को उनके बच्चे वापस नहीं मिल सकते, जिन्होंने उन्हें खोया है।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की नेताओं ने कहा उन्होंने दिल्ली में किराये और पीजी व्यवस्था को लेकर स्पष्ट कानून बनाने तथा सभी पीजी की जांच कराने की मांग की और कहा कि बिना सुरक्षा मानकों के छात्रों को रहने की जगह देकर उनकी जान से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हादसे को 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद मलबा पूरी तरह नहीं हटाया जा सका और यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसमें कितने लोग दबे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन राहत एवं बचाव के साथ सच छिपाने का भी काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से हादसे की जिम्मेदारी लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि मृत छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जानी चाहिए।

दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तर और दक्षिण परिसर के आसपास बड़ी संख्या में चल रहे निजी पीजी और हॉस्टल पर उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हें चलाने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई सभी छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि हादसे के समय मौके पर पर्याप्त पुलिस, मेडिकल टीम और बचाव दल मौजूद नहीं था तथा शुरुआत में केवल एक एंबुलेंस मौजूद थी। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे छात्रों की मदद की।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के बहिष्कार संबंधी एक सवाल पर उन्होंने इस बात से इनकार किया और कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है इसलिए एनएसयूआई चुनाव लड़ेगा।

गांधी परिवार से डरी मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार झूठ बोल रही : कन्हैया कुमार
जयपुर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने नेशनल हेराल्ड मामले में मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि इस केस में उठाए जा रहे 3 प्रमुख मुद्दों में बिल्कुल भी सत्य नहीं है। पहला मामला मनी लॉन्ड्रिंग का बताया, जबकि इस कम्पनी में पैसे का कोई लेनदेन हुआ ही नहीं है। दूसरा, कम्पनी के पैसों से प्रॉफिट कमाने का मामला बताया। सच्चाई यह है कि ये नो प्रॉफिट नो लॉस वाली संस्था है, जिसमें कोई प्रॉफिट किसी को नहीं मिला। तीसरा, हजारों करोड़ की प्रोपर्टी का आरोप लगाया, जबकि लखनऊ ऑफिस को छोड़कर हमारी अधिकांश प्रोपर्टी लीज पर हैं, जिनको सरकार कभी भी वापस लेने का अधिकार रखती है।

कन्हैया कुमार ने कहा की मोदी सरकार गांधी परिवार से इसलिए डरी हुई है कि क्योंकि, इनको पता है कि इस परिवार के रहते वो संविधान को बदल नहीं सकते। इन्होंने ईडी, इन्कम टैक्स आदि विभाग के माध्यम से कई सालों से गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए राजनीतिक साजिश और शरारत रची है। इलेक्शन और ईडी विभाग एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट की तरह काम कर रहा है। हम फिर भी ईडी की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। इनके इतने प्रयास के बाद भी राहुल गांधी चुनाव जीतकर नेता प्रतिपक्ष बने, इनको ये बात पच नहीं रही। गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे। ये लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

कुमार ने कहा की हम पूरे देश में जाकर लोगों को सच्चाई बताएंगे। कांग्रेस ने इनका कांग्रेस मुक्त भारत का नारा सफल नहीं होने दिया, इसलिए सिलसिलेवार झूठ बोल कर राजनीतिक अपराध कर रहे हैं। ये देश के संस्थानो पर कब्जा करके लोकतंत्र को दबाना चाहते हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में हमारे लिए सबसे जरूरी मुद्दा देश के संविधान को बचाना है। भाजपा-आरएसएस के बार-बार झूठ बोलने की प्रवृत्ति से देश को बचाकर देश में आर्थिक और सामाजिक न्याय दिलाना है। सत्ता हासिल करने के लिए जातियों को लड़ाने से भी नही चूकते। अब से पहले कभी जैन समाज को भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरते नहीं देखा। ये अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो नीति पर जातियों को लड़ा रहे हैं। मुख्य सवाल यह है कि ये लोग लोकतंत्र में विपक्ष को समाप्त करना चाहते हैं, जबकि बिना विपक्ष के लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारी लड़ाई किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि देश को विभाजित करने वाली विचारधारा से है।

कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान जड़ा थप्पड़, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया- यह भाजपा की हताशा का परिणाम
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के उत्तर पूर्व दिल्ली की लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कायरतापूर्ण हरकत तथा चुनाव में अवश्यम्भावी हार की हताशा करार दिया और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इस तरह की हरकतों का कोई असर होने वाला नहीं है।

कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान हुए इस हमले को भाजपा का पुराना रवैया बताया और कहा कि हार सामने देखते हुए उसने गुंडों का सहारा लेकर विपक्षी दलों के उम्मीदवार को डराने धमकाने का खेल खेला है लेकिन कांग्रेस का बब्बर शेर कन्हैया इससे डरने वाला नहीं है। इंडिया गठबंधन कन्हैया के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि अपनी ऐतिहासिक हार सामने देख घबराई भाजपा एक बार फिर गुंडागर्दी और हिंसा के अपने पुराने और सामान्य रवैये का सहारा ले रही है। हमारे उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर भाजपा के गुंडों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण हमला बेहद ङ्क्षनदनीय है और उनकी हताशा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि कन्हैया कांग्रेस के बब्बर शेर हैं  और ऐसी घटिया हरकतों से वह घबराने वाले नहीं हैं। फासीवादी और आपराधिक शासन की इस गंदी रणनीति के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता उनके साथ खड़े है।

देश में अन्याय की आंधी को रोकने के लिए न्याय के पक्ष में खड़ी है कांग्रेस : कन्हैया कुमार
बोकारो। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में अन्याय की आंधी को रोकने के लिए न्याय के पक्ष में कांग्रेस पार्टी खड़ी है और पार्टी नेता राहुल गांधी इसी मकसद को पूरा करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ झारखंड में बोकारो आए कन्हैया कुमार ने कहा कि भाजपा की सरकार तुम मुझे चंदा दो, मैं तुम्हें धंधा दूंगा की तर्ज पर काम कर रही है। लोकतंत्र को बेचा जा रहा है। श्रमिकों, किसान, बेरोजगार, युवाओं और महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है।

कुमार ने कहा कि देश में 12000 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं।  चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बेरोजगारों का शोषण किया जा रहा है।  देश में नफरत फैलाई जा रही है । कांग्रेस पार्टी ने नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का ऐलान किया है।  कांग्रेस पार्टी सभी राज्यों के ज्वलंत मुद्दे को उठा रही है । पब्लिक सेक्टर और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों को न्याय दिलाने और संविधान को बचाने में कामयाब होगी।

गहलोत मॉडल का मोदी पर हुआ असर, वो भी देने लगे गारंटी: कन्हैया कुमार
जयपुर। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने सोमवार को गहलोत सरकार की 7 गारंटी की तारीफ करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि राजस्थान में गहलोत के विकास कार्यों की गूंज है। यंहा गहलोत ने जो विकास मॉडल अपनाया है, उसमें किसान, युवा, महिलाओं को बेहतर योजनाएं दी। गहलोत के विकास मॉडल का इतना बड़ा असर हुआ कि हिन्दू मुस्लिम कर नफरत फैलाने वाले मोदी को भी योजनाओं की बात करनी पड़ी। उन्होंने भी 450 में सिलेंडर देने की बात की। भाजपा के दफ्तर में भी पूछ लो तो गहलोत सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं है।

राजस्थान का मॉडल जनपक्षीय मॉडल  है। भाजपा नेता तो अंग्रेजी के खिलाफ है, जबकि उनके मंत्रियों के बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूलो में पढ़ रहे हैं। जनता चिरंजीवी योजना, सस्ता  सिलेंडर जैसी योजनाओं से खुश है तो भाजपा वाले इन्हें रेवड़ी कहने लगे। जनता ने उनकी बात पर सहमति नहीं दी तो मुद्दे ही बदल दिए। राजस्थान सरकार की योजनाओं पर भाजपा अपना स्टैंड ले और बताए कि वे योजनाओं से सहमत हैं या नहीं। खुद तो भाजपा वाले अपनी योजनाओं को लागू नहीं कर पा रहे, इसलिए ध्रुवीकरण पर उतर आए हैं। हम भारत माता की जय बोलते हैं और ये अडानी भैया की जय बोलते हैं। उनकी गारंटी की कोई वेल्यू नहीं है। राजस्थान में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। राजस्थान के लोगों को ये फैसला लेना है कि जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर सरकार रिपीट करानी है।

पेपरलीक पर कहा कि पेपरलीक का मुद्दा हमने एनएसयूआई के माध्यम से पूरे देश मे उठाया है। पेपरलीक प्रशासनिक फेलियर है, इसे रोकना होगा। राजस्थान में पेपरलीक मामले में कार्यवाही हुई है। पेपरलीक मामले में हम चुप नहीं बैठेंगे। पेपरलीक मामले में ऐसी कार्यवाही हो कि पेपरलीक करने वालो को सख्त सन्देश मिले। जातिगत जनगणना के सवाल पर कहा कि आज के समय में जातिगत जनगणना जरूरी है। जब जानवरों की जनगणना होती है तो देश के अंदर सभी जातियों की जनगणना भी होनी चाहिए। हम यह नहीं कह रहे कि किसी का हक छीनकर किसी और को दे दिया जाए। सरकार के पास डेटा होना चाहिए। आजादी से पहले भी जातिगत जनगणना होती थी।किसी भी देश के विकास के लिए डेटा बहुत बडी ताकत होती है। देश की वस्तुस्थिति जानने के लिए राहुल गांधी ने साहसिक मुद्दा उठा रखा है। आम जनता को यह खेल समझना होगा कि तुम मुझे चंदा दो,मैं तुम्हे धंधा दूंगा । तुम मुझे हेलिकॉप्टर दो, मैं तुम्हे एयरपोर्ट दूंगा।

कन्हैया कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बनानी है तो लोगों को सोचना चाहिए कि कौन उनका विकास कर रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबन्धन के भविष्य के बारे में कहेंगे। छात्र संघ चुनाव पर कहा कि ये चुनाव होने चाहिए। राजस्थान में गहलोत ने जिस कारण से चुनाव पर रोक लगाई, वो जनता को बता दिया था। सरकार के खिलाफ एंटी इंकमेबेंसी के सवाल पर कहा कि लोगों को विकास के दम पर वोट देना चाहिए। विकास करने वालों को जनता को फिर से मौका देना चाहिए।

Delhi University Student Union Election: कन्हैया कुमार बोलेे- एबीवीपी हिंसा, गुंडागर्दी फैला रही
नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कहा है कि प्रतिष्ठित संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्र चुनाव में हिंसा और गुंडागर्दी फैला रही है जो कि शर्मनाक है और शासन तथा प्रशासन में बैठे लोगों को इसकी चिंता नहीं है।

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश का एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेश के छात्र भी पढ़ने आते हैं। ऐसे में हिंसक घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों के अभिभावकों के लिए यह चिंता का विषय बन रहा है, लेकिन जिस तरह से शासन-प्रशासन द्वारा एक खास संगठन, एक विशेष विचारधारा के लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है, इससे उनकी गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को बल मिल रहा है।

कन्हैया ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का एक-एक छात्र यह जानता है कि एबीवीपी की पिछले चार सालों की अराजकता पर केवल एनएसयूआई ही पूर्ण विराम लगा सकती है। चुनाव के नाम पर एबीवीपी की गुंडागर्दी जारी है। वे गर्ल्स हॉस्टल के फेस्ट में जबरदस्ती घुस रहे हैं, गेट तोड़े जा रहे हैं, गुंडागर्दी कर रहे हैं, लेकिन मीडिया को भ्रमित करते हैं कि ये सब एनएसयूआई कर रही है।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का एक भी कार्यकर्ता लेकर आइए, जिसने हिंसा और गड़बड़ी की हो, हम उस पर कार्रवाई करेंगे। हम छात्रों के अभिभावकों के मन में भय का माहौल नहीं बनाना चाहते हैं, लेकिन इन्होंने हमारी इंसानियत को हमारी कमजोरी समझ लिया है। हम एबीवीपी के लोगों से कहना चाहते हैं- हम कमजोर नहीं है, हम डरने वाले नहीं हैं। एबीवीपी की गुंडागर्दी का जवाब दिल्ली विश्वविद्यालय का हर छात्र 22 तारीख को देने वाला है। पिछले एक महीने में एबीवीपी ने जो गुंडागर्दी और हिंसा की है, यह बहुत ही शर्मनाक है। सरकार और प्रशासन में बैठे लोगों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

एनएसयूई के अध्यक्ष नीरज पंकज ने कहा दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी जारी है। कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता सरेराह गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस चुनाव में जिस तरीके से गुंडागर्दी की जा रही है, उससे दिल्ली विश्वविधालय में पढ़ने वाले छात्रों पर बुरा असर पड़ेगा। एबीवीपी छात्रों को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम गांधी जी, नेहरू जी और अंबेडकर जी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। हम डरेंगे नहीं।

कन्हैया कुमार को एनएसयूआई के प्रभारी नियुक्त
नई दिल्ली। कांग्रेस ने युवा नेता कन्हैया कुमार को अपनी छात्र इकाई एनएसयूआई का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कन्हैया कुमार की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि कुमार को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा गया है।