rajasthan tour - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का कल से दो दिवसीय राजस्थान दौरा, राज्य सरकार व पुलिस अधिकारियों के साथ होंगी अहम बैठकें
जयपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग 19-20 अगस्त को राजस्थान के दौरे पर रहेगा। इस दौरान आयोग राज्य सरकार एवं पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और समाज से जुड़ी संस्थाओं से मुलाकात करेगा।

निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह 10:30 बजे सचिवालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा होगी। दोपहर बाद आयोग संविधान प्रदत्त सुरक्षात्मक उपायों पर चर्चा करेगा तथा शाम को कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।

20 अगस्त को आयोग पुलिस महानिदेशक व अधिकारियों के साथ अत्याचार निवारण अधिनियम, राहत राशि वितरण, स्कैवेंजिंग कर्मियों के पुनर्वास और नमस्ते इंडिया योजना की प्रगति की समीक्षा करेगा। इसके साथ ही जामडोली स्थित छात्रावासों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

आयोग की इस यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष किशोर मकवाना कर रहे हैं। उनके साथ सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर एवं लवकुश कुमार भी रहेंगे। दौरे का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करना और जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचाना है।

राष्ट्रपति राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचीं
जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची। मुर्मू के यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा तथा जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद में राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर भी श्री मिश्र ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया।

मुर्मु विधानसभा में पुन: आरम्भ हो रहे आठवें सत्र में विशेष संबोधन देंगी। इस मौके पर मिश्र, डॉ. जोशी सहित विधायक आदि मौजूद रहेंगे।      राष्ट्रपति जयपुर से सीकर जिले में स्थ्ति प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पहुंचेंगी और वहां दर्शन और आरती करेंगीं। उनका शाम को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ राजस्थान द्वारा जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हो रहे सेमिनार को संबोधित करना भी प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति का गुरूवार एवं शुक्रवार को रात्रि विश्राम राज भवन में रहेगा। वह 15 जुलाई को जयपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगीं।

राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव
जयपुर। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 13 से 15 जुलाई तक प्रस्तावित राजस्थान यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शासन सचिवालय में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेंं। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से प्राप्त निर्देशों पर शत-प्रतिशत रूप से अमल किया जाए।

मुख्य सचिव ने प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, रूट, सहित अन्य सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति का इस दौरान जयपुर एवं सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राजभवन, विधानसभा, गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पीएचईडी, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन, स्वायत्त शासन विभाग, बीएसएनएल तथा जयपुर एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी तथा जयपुर एवं सीकर जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।