physicswala - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
कोटा। कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों के आत्महत्या करने के मामले थम नहीं रहे हैं। फिजिक्सवाला से आन लाइन कोचिंग ले रही एक छात्रा ने मंगलवार को फिर अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अब तक सवा दो माह में ही चार कोचिंग विद्यार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। कोटा निवासी छात्रा के मामा दिनेश नागर ने बताया कि उनकी भांजी सलोनी (17) पुत्री विष्णु प्रसाद धाकड़ निवासी पड़ासलिया हाल विनोबा भावे नगर में रहकर पढाई कर रही थी। वह फिजिक्सवाला से नीट की कोचिंग कर रही थी । 11 वीं कक्षा में विनोवा भावे नगर में एक निजी स्कूल से पढाई भी कर रही थी। परिवार में शादी समारोह था। मंगलवार को दुल्हन को अंदर लेने का कार्यक्रम था तो सलोनी की मां ने उसे साथ चलने को कहा था, लेकिन पढ़ाई का बहना बनाकर वह घर पर ही रह गई थी। उसने पीछे से आत्महत्या कर ली। कुंदी तोड़कर उसे फंदे से उतारा तथा न्यू मेडिकल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने कोचिंग छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

डाक्टर बनने का सपना था
मामा दिनेश नागर ने बताया कि सलोनी पढ़ने में तेज थी, उसका डाक्टर बनने का सपना था।  छात्रा के पिता विष्णु धाकड़ बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव से कोटा आ गए थे। यहां किराए का मकान लेकर रह रहे थे।अनंतपुरा थाना एएसआई कुंदन कुमार व सीआई रमेश कविया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की सलोनी (17) पुत्री विष्णु प्रसाद धाकड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फरियादी विष्णु प्रसाद धाकड़ ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की। मृतका का पोस्ट मार्टम कराया जाकर शव परिवार को सुपुर्द कर दिया। मामले में अभी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जनवरी से अब तक सवा दो माह में ही चार कोचिंग विद्यार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले एक वर्ष में 24 कोचिंग स्टूडेंट की मृत्यु हो गई थी। कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

नहीं दिया कोई जवाब
इस मामले में फिजिक्सवाला कोचिंग के स्थानीय हैड दिनेश जैन व कारपोरेट हैड अलफिया नलवाला को फोन कर व वाट्सअप मैेसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई जवाब नहीं आया।

लड़कियों के अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीछा करने पर निकले एलन कोचिंग व फिजिक्सवाला के स्टूडेंट्स
कोटा। गुरुवार रात डेढ़ बजे बदमाशों द्वारा लड़कियों के अपहरण की सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी पुलिस ने कार का पीछा किया तो तेज रफ्तार कार बेरियर तोड़ अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। इस घटना में दो छात्र व दो छात्राएं घायल हो गई। इनमें से एक स्टूडेंट एलन कोचिंग सेंटर का है जबकि तीन अन्य फिजिक्सवाला कोचिंग से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। यह चारों स्टूडेंट्स देर रात डेढ़ बजे शहर की सड़कों पर अंधाधुंध कार दौड़ा रहे थे और लड़कियां चीख रही थी। चारों को पुलिस ने देर रात एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे कंट्रोलरूम से सूचना मिली कि कुन्हाड़ी क्षेत्र से एक कार में कुछ बदमाशों ने दो लड़कियों का अपहरण कर लिया है। कार से लड़कियों की बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही है। कार नयापुरा से कुन्हाड़ी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने उनका पीछा किया तो कार को चालक ने बेरिकोट तोड़ कर सुवालका मल्टी में घुसा दिया। वहां पुलिस पहुंची तो यह कार लेकर भागने लगे और एक दीवार से जा टकराए। कार में दो छात्र व दो छात्राएं सवार थे। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर इनकी पहचान अंशुल अनुराग (18)  निवासी नवादा बिहार हाल एलन कोचिंग संस्थान का छात्र कुन्हाड़ी , शुभम  (21) निवासी बिहार फिजिक्सवाला कोचिंग से ऑनलाइन जेईई की तैयारी कर रहा है। इसी के साथ छात्रा निखिल चंद्रा(18) निवासी प्रयाग राज,व कृष्णा कुमारी(18) निवासी बिहार हाल लैन्डमार्क सिटी कोटा से आनलाइन नीट की तैयारी कर रहे थे।

इनका कहना है
एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी तथा राजेश माहेश्वरी एवं हैड नितिश शर्मा तथा फिजिक्सवाला कोचिंग के हैड दिनेश जैन से इस मामले में फोन पर संपर्क किया तो कॉल रिसीव नहीं किया गया। वाट्सएप पर मैसेज भी दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।

फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के खिलाफ छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
कोटा। महावीर नगर थाना क्षेत्र में स्थित फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के छात्र बहादुर सिंह  द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कोचिंग संस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस ने मृत छात्र के भाई द्वारा दिए परिवाद को जांच में लिया था।  उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने धारा 306 में मामला दर्ज किया है। कोटा में पहली बार किसी कोचिंग संस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फांसी का फंदा लगाया था
उल्लेखनीय है कि 7 को जुलाई को छात्र बहादुर ने महावीर नगर स्थित पीजी के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 8 जुलाई को सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला था। 9 जुलाई को शव लेने पोस्टमार्टम के लिए लिए बहादुर का भाई जय भीम कोटा आया था। इस दौरान उसने फिजिक्सवाला पर आरोप लगाते हुए पुलिस को परिवाद दिया था।

यह था मामला
इस मामले में रामपुर यूपी निवासी मृतक छात्र बहादुर सिंह के बड़े भाई जय भीम ने पुलिस में दी रिपोर्ट में कोचिंग संस्थान स्टॉफ पर उसके भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में कहा था कि  फिजिक्सवाला के कोचिंंग स्टॉफ ने अनुसूचित जाति का होने के कारण उसके भाई को प्रताडित किया। स्टॉफ ने 3 जुलाई को उसके भाई को कोचिंग से मामूली बात होने पर निकाल दिया। इस मामले को लेकर भाई ने काफी अनुनय विनय किया लेकिन उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद वह खुद भी कोचिंग स्टाफ से मिला और काफी समझाइश करने की कोशिश की लेकिन उसे भी स्टाफ ने नहीं सुना। उल्टा उसका प्रवेश कार्ड भी जब्त कर लिया। इससे उसका भाई डिप्रेशन में आ गया और 7 जुलाई को आत्महत्या कर ली। उसने यह भी कहा था कि फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान मेरे भी की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है। फिजिक्सवाला में एडमिशन करवा कर हमने सबसे बड़ी गलती की। मेरा भाई इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा आया था लेकिन मैं अब उसका शव लेकर जा रहा हूं।

फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के खिलाफ  कोचिंग छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के माले में   नौ जुलाई को देर रात ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर धारा 306 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा  है, छात्रों को आरोपियों के नाम नहीं मालूम होने पर संस्थान के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान में अब नाम सामने आएंगे।
- परमजीत सिंह पटेल, थानाधिकारी एवं अनुसंधान अधिकारी

इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच महावीर नगर थाना अधिकारी को सौंप दी गई है। मामले में दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।
- प्रवीन जैन,  एएसपी

फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के छात्र ने की आत्महत्या
कोटा। शुक्रवार की रात को फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान के छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है तथा उसके परिजनों को सूचना कर दी है। थाना अधिकारी परमजीत सिंह पटेल ने बताया बहादुर सिंह उम्र 17 साल फैजुल्ल नगर रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। महावीर नगर द्वितीय में एक पीजी में एक छात्र के साथ रहता था । फिजिक्स वाला कोचिंग संस्था से आईआईटी की तैयारी कर रहा था। बहादुर सिंह  पिछले दो महिने पहले ही कोटा आया था। शुक्रवार देर रात उसने कमरे में फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह जब उसका दोस्त कमरे पर पहुंचा तो घटना का पता लगा। मकानमालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस ने बहादुर को फंदे से उतारा  और मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि छात्र के घरवालों को सूचना दे दी गई है। उसका भाई कोटा आ रहा है। उसके कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर सुसाइड के कारणों का पता नही लग सका है।

रोज जाता था लाईब्रेरी, शुक्रवार को नहीं गया
यूपी का ही एक छात्र अर्पित भी बहादुर सिंह के साथ कमरे में  रहता था। वह भी कोटा में कोचिंग कर रहा है। महावीर नगर स्थित एक लाईब्रेरी में  दोनों रोज पढ़ाई करने के लिए जाते थे। शुक्रवार रात करीब 7:30  बजे अर्पित ने लाईब्रेरी जाने के लिए पूछा तो बहादुर सिंह ने मना कर दिया। इसके बाद अर्पित लाईब्रेरी चला गया। पीछे से देर रात को बहादुर सिंह ने फंदा लगा लिया। सुबह करीब सात बजे जब अर्पित वापस कमरे पर आया और बहादुर को आवाज दी तो उसने दरवाजा नही खोला। इसके बाद उसने धक्का देकर गेट खोला तो अंदर बहादुर फंदे पर लटका हुआ था। उसने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने पुलिस को जानकारी दी। इस मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि तीन दिन पहले बहादुर सिंह को कोचिंग क्लास  में आने से मना कर दिया गया था।  इसके अलावा वह बीमार भी चल रहा था। उसके शरीर पर जगह जगह दाद जैसे निशान हो रहे थे ।