Sooraj Barjatya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कार्तिक आर्यन को लेकर प्रेम की शादी बनाएंगे सूरज बडज़ात्या!
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार सूरज बडज़ात्या, अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर फिल्म प्रेम की शादी बना सकते हैं।

सूरज बडज़ात्या ने सलमान खान को लेकर मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई है। इन सभी फिल्मों में सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया है। कहा जा रहा है कि सूरज बड़ज़ात्या अब सलमान खान नहीं कार्तिक आर्यन को प्रेम बनाने जा रहे हैं।

सूरज बडज़ात्या जल्द अपने नए प्रोजेक्ट प्रेम की शादी पर काम करने जा रहे हैं। इसमें प्रेम सलमान खान नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन हो सकते हैं। पहले सूरज बडज़ात्या, सलमान खान को इस फिल्म मे लेना चाहते थे। फिल्म में मुख्य अभिनेता को रोमांटिक किरदार करना था इसके लिए सलमान खान ने मना कर दिया। फिर सूरज बडज़ात्या ने कार्तिक आर्यन को कास्ट करने का सोचा है। सूरज बडज़ात्या किसी ऐसे एक्टर की खोज कर रहे थे जो स्क्रीन पर मासूमियत ला सके और कार्तिक आर्यन उन्हें इस किरदार के लिए बेस्ट लगे। चर्चा है कि सूरज बडज़ात्या ने कार्तिक के साथ फिल्म को लेकर बातचीत शुरू कर दी है और जल्द फिल्म की स्टोरी पर बात फाइनल हो सकती है।

59 साल के हुए सूरज बडज़ात्या, फिल्म 'मैनें प्यार किया' से की थी करियर की शुरुआत
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सूरज बडजात्या आज 59 साल के हो गये। 22 फरवरी 1965 को मुंबई में जन्में सूरज बड़जात्या ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक साल 1989 में प्रदर्शित फिल्म 'मैनें प्यार किया' से की थी। प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। साल 1994 में सूरज बडजात्या ने अपने प्रिय अभिनेता सलमान खान को लेकर'हम आपके हैं कौन बनाई। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट माधुरी दीक्षित थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सलमान और माधुरी की जोड़ी काफी पसंद की गई। फिल्म ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए और ऑल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गई। वर्ष 1999 में सूरज बडजात्या ने अपनी महात्वकांक्षी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' का निर्देशन किया। इस फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी यह मल्टीस्टारर फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।

साल 2003 में सूरज बडजात्या ने मैं प्रेम की दीवानी हूं का निर्देशन किया। यह फिल्म उनके दादा ताराचंद बडजात्या के बैनर राजश्री प्रोडक्शन के तले बनी चितचोर की रिमेक थी। मैं प्रेम की दीवानी हूं, में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी, लेकिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर बेअसर साबित हुई।

साल 2006 में प्रदर्शित फिल्म विवाह सूरज बडजात्या के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। इस फिल्म के बाद सूरज बडजात्या ने फिल्म निर्देशन करना बंद कर दिया। साल 2007 में सूरज बडजात्या ने सोनू सूद और इशा कोपीकर को लेकर एक विवाह ऐसा भी बनाई। यह फिल्म भी राजश्री बैनर तले बनी फिल्म तपस्या की रिमेक थी।हालांकि एक विवाह ऐसा भी को तपस्या जैसी कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। सूरज बडजात्या ने करीब आठ साल के बाद एक बार फिर से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा।

सूरज ने सलमान खान को लेकर साल 2015 में प्रदर्शित फिल्म प्रेम रतन धन पायो बनाई। फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की है। साल 2022 में सूरज बडज़ात्या ने अमिताभ बच्चन, डैनी, अनुपम खेर ,परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों को लेकर फिल्म उंचाई बनायी। सूरज एक बार फिर सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

सूरज बडज़ात्या की फिल्म प्रेम की शादी में काम करेंगे सलमान खान!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, निर्देशक सूरज बडज़ात्या की फिल्म प्रेम की शादी में काम करते नजर आ सकते हैं। सलमान खान ने सूरज बडज़ात्या की फिल्म मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पाया में काम किया है। चर्चा है कि सलमान खान एक बार फिर से सूरज बडज़ात्या की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगस्त महीने में सलमान, सूरज बडज़ात्या की फिल्म प्रेम की शादी की शूटिंग शुरू करेंगे। बताया जा रहा है कि सलमान खान को इस फिल्म का कॉन्सेप्ट वर्ष 2020 में सुनाया गया था, जो उन्हें बहुत पसंद आया था।

प्रेम की शादी की कहानी नए जमाने के न्यूक्लयिर फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है। यदि सब कुछ सही रहा तो प्रेम की शादी अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।