electricity corporation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - छोटे पोल बदले, भण्डेड़ा फीडर पर टला बड़ा खतरा
भण्डेड़ा।क्षेत्र में बांसी जीएसएस से जुड़े भण्डेड़ा फीडर की मुख्य 11 केवी विद्युत लाइन पर लंबे समय से बनी गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान शुरू हो गया है। सादेड़ा मार्ग से गुजर रही इस लाइन पर लगे छोटे विद्युत पोल बदल दिए गए हैं, जिससे मुख्य सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार 11 केवी लाइन के नीचे उगे बबूल के पेड़ों से तारों के टकराने के कारण बार-बार वायरिंग टूटकर नीचे गिर जाती थी। कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त अवस्था में थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती थी। बिजली सप्लाई के दौरान तार टूटने से आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी थीं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच चुका था।

इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति द्वारा 20 नवंबर को ह्लअधरझूल में बिजली लाइन का दुरस्तीकरणह्व शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर लगातार ध्यान आकर्षित किया गया। खबरों के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और रविवार को संवेदक के माध्यम से मुख्य सड़क पर लगे चार छोटे पोल हटाकर उनकी जगह अधिक ऊंचाई वाले चार नए विद्युत पोल स्थापित किए गए।

स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं का कहना है कि अब लाइन सुरक्षित हो गई है और बार-बार बिजली गुल होने तथा आगजनी की घटनाओं से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने समय रहते कार्रवाई के लिए समाचार पत्र और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया है।

विभागों की खिंचतान में अटका बिजली के खंभों को हटाने का काम
रामगंजमंडी। कुदायला से सुकेत राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले लिंक रोड का कार्य इन दोनों चल रहा है। रोड की चौड़ाई बढाई जा रही है। 7 मीटर की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। खान सातलखेड़ी में भी इस रोड का कार्य चल रहा है, किन्तु दो विभागों के बीच उलझने से खान सातलखेड़ी में यह रोड चौड़ा नहीं हो पा रहा है। सड़क के समीप लगे पोल प्रशासन हटाने में नाकामयाब रहा ,विद्युत पोल को सड़क निर्माण में लेकर रोड बना दिया है,सड़क की चौड़ाई न बनने से यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। प्रभावशालियों के अतिक्रमण तोड़ने में भी प्रशासन नाकाम रहा है, जबकि विद्युत पोलो को सड़क से हटाकर सड़क से दूर लगाया जाना चाहिए। तभी रोड चौड़ा करने की सार्थकता है, अन्यथा रोड का बनना न बनना कोई समान है। जानकारी के अनुसार बीच सड़क से 35 फिट तक सार्वजनिक निर्माण विभाग की भूमि है। यहां निर्माण विभाग को प्रशासन से मिलकर सख्त रवैया अपनाकर रोड चौड़ा किया जाना था,किन्तु ऐसा नहीं हुआ। जयपुर विद्युत वितरण निगम अधिकारियों का कहना है कि हमने डिमाण्ड राशि जमा करने के लिए लिखा था, किंतु विभाग ने राशि जमा नहीं की तो हमने पोल नहीं हटाए। उधर सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारियों का कहना है कि रोड की जमीन निर्माण विभाग की है पूर्व में भी बिना विभाग की परमिशन के पोल गाड़ रखे है जो नियमानुसार वैध नहीं है,डिमांड राशि विभाग क्यों जमा करें। दोनों विभागों द्वारा पत्र व्यवहार किया गया, लेकिन विद्युत्त विभाग टस से मस नहीं हुआ और पोल नहीं हटाए तो निर्माण ठेकेदार में खान सातलखेड़ी में पुराने विद्युत पोलों को सड़क में लेकर ही सड़क बना दी है। सड़क पर लगे पोल कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते है।

इनका कहना
सार्वजनिक निर्माण विभाग जब डिमांड राशि जमा करवाए तभी वर्षों से लगे पोल हटाते बिना राशि जमा किए विद्युत पोल नहीं हट सकते है, इस सबन्ध में पीडब्ल्यूडी रामगंजमंडी अधिशासी अभियंता को लिख रखा है,इसके बावजूद इन्ही पोलो पर रोड बनता है तो हमारी जिम्मेदारी नहीं है।
- विकास महावर सहायक अभियंता सुकेत, बिजली निगम

पीडब्ल्यूडी की भूमि पर जबरन वर्षों से पोल लगाकर बैठे विद्युत विभाग को ऐसे नाजायज पोलो को हटाए जाने के लिए लिखा तो वह उल्टे जवाब दे रहे है। विभाग की जमीन पर बिना परमिशन के पोल गाड़ दिए जब विभाग को भूमि की जरूरत है तो विद्युत्त विभाग को पोल हटाने चाहिए।
- रामकेश मीणा अधिशासी अभियंता पी डब्ल्यूडी रामगंजमंडी

झूलते बिजली के तार बने ग्रामीणों के लिए जंजाल, हादसे का अंदेशा
मिश्रौली। ग्राम पंचायत में विभिन्न मोहल्लों में लगे लगभग 70 साल पुराने विद्युत तार जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। ग्रामवासियों ने विद्युत निगम से जर्जर तार को बदलने की मांग की है। ग्राम पंचायत की विद्युत व्यवस्था दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। कस्बे में पुराने तार व खंभों के भरोसे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण आए दिन फाल्ट होने के साथ ही विद्युत तार के टूटकर गिरने का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद भी जर्जर पोल और तार को बदलने में विभाग रुचि लेता नहीं दिख रहा है। कस्बे में पिछले कुछ दिनों से विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई है। आए दिन लाइन फाल्ट होने से घंटों तक बिजली की समस्या का सामना कर रहे लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत में विद्युत वितरण कंपनी का सालभर चले जनरल मेंटेनेंस के बाबजूद भी बिजली लाइनों में बार बार फाल्ट हो रहा है तो कभी तार टूट रहे या कभी ट्रांस फार्मर में वोल्टेज की समस्या आ रही है। जिससे विद्युत सप्लाई अनियमित हो गई है। पिछले दिनों से क्स्बे में कब बिजली आएगी और कब कटेगी इसकी कोई समय सारणी नहीं है। ऐसे में अनियमित विद्युत आपूर्ति ने लोगों को परेशान कर दिया है।  कभी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, तो कभी आपूर्ति लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। वहीं लाइन फाल्ट के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से कस्बे में पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी की टंकी न भरने से रहवासी पानी के लिए घंटो इन्तजार करना पड़ता हैं। बिजली न होने से सब काम रुक जाते हैं। बिजली विभाग ने गांव गांव कैंप लगाकर नि:शुल्क कनेक्शन तो बांट दिए। जिससे कस्बे के अंदर से निकलती हाईटेंशन फीडर व तार में लोड बढ़ गया, लेकिन बिजली आपूर्ति 70 साल पुराने फीडर तार व पोल से ही की जा रही है। फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। विद्युत केंद्र मिश्रोली से आठ फिटरो और लगभग 42 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। पुराने फीडर जर्जर तार के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। मरम्मत के अभाव में फाल्ट की वजह से महज 10 घंटे ही बिजली मिलती है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों ही मंदिर के पीछे धार्मिक प्रोग्राम के चलते तार टुटा था और बीती रात भी टूट गया, इसके बाद से आज तक भी पुराने तारो को नहीं बदला गया। ऐसे में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जारी है। लोगों का कहना है कि विभाग पुराने तार को बदलने के लिए अभियंता को लिखित में भी दिया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। वही में रोड बाजार में बिजली तार झूल रहे है जिसके कारण हादसे हो सकते हैं। विभाग केवल बिजली का बिल वसूलता है। व्यवस्था से उनका कोई मतलब नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि कस्बे से निकलने वाली हाइटेंशन लाइन की समस्या और कस्बे में झूल रहे बिजली के तार व टूटे बिजली के तारों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। वहीं कस्बे में निकलने वाली 11 केवी लाइन के तार बदलकर केबल डालने और नीचे गार्डिंग लगवाने की मांग की है।

मेरे मकान पर बिजली लाइन के तार छत से गुजर रहे है जिसकी लाइन मेन को सूचित कर देने पर भी तार को सही नही किया गया और बताया कि 181 पर शिकायत कर दो।
- बजरंग बैरागी, ग्रामीण

तार टूटने की जानकारी मिलने के कुछ देर में ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सुबह तार को जोड़ दिया गया। हाइटेंशन तार टूटने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। पावरहाउस में ब्रोकेट  खराब होने से प्रोब्लम्स आ रही होगी। आज उसको भी ठीक करवा दिया और हाईटेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग के लिए दिखवाते है, जरूरत के अनुसार लगाएंगे। वही छतो से टचिंग होने वाले तारो को भी दिखवाते है, अवरलोड़ होने पर ब्रोकेट गिर जायेगा, जिससे जहां तक हो सके आगे से ऐसी समस्याएं नहीं आएगी और जो तार जर्जर हो रहे है उनको भी ठीक करवा दिया जाएगा।
- मानवेन्द्र राठोर, जेईन बिजली विभाग