Ghaziabad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में नौजवान सूर्या चौहान के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मायावती ने हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये इसे अति दुखद और चिंताजनक बताया और प्रदेश सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि “यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं आएदिन सामने आ रही हैं, जिनकी रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।”

उन्होने मांग की, कि इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानूनी रूप से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह भी चेताया कि “जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।” बसपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सू्र्या को पहले फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था।

दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, मुंबई में भी सुबह धुंधली, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की धुंध देखी गयी और वायु प्रदूषण सामान्य से खराब स्थिति में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब सात बजे के आंकड़ों में द्वारका के सेक्टर तीन, छह और 10 खराब श्रेणी में थे, जिनका एक्यूआई 243 था। जबकि महिपालपुर (एक्यूआई 134) और मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग (एक्यूआई 118) जैसे अन्य स्थान सामान्य श्रेणी में रहे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद में भी 259 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में रही।

मुंबई में भी दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। मरीन ड्राइव के आसपास के इलाके में सामान्य एक्यूआई 126 दर्ज किया गया। लोग धुंध भरे मौसम के बीच अपनी सुबह की सैर करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई हवाई अड्डों पर सुबह-सुबह बहुत घने से लेकर हल्के कोहरे की स्थिति रही। यह रविवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में होने के एक दिन बाद हुआ है, जिसका कुल एक्यूआई 318 था।

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था। इसमें बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की चेतावनी दी गयी थी।

गाजियाबाद में सड़क हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस की टक्कर से एसयूवी सवार एक ही परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। एडीशनल डीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सुबह करीब छह बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर यह हादसा उस समय हुआ जब नोएडा के बालभारती स्कूल की बस का चालक दिल्ली के गाजीपुर से सीएनजी भरवा कर गलत दिशा से आ रहा था कि तेज रफ्तार कार से उसकी भिड़ंत हो गयी।

इस हादसे में मेरठ के इचौली क्षेत्र के निवासी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में दो पुरूष,दो महिलायें और दो बच्चें शामिल हैं। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे जो मेरठ में इचौली क्षेत्र के धनतौरी गांव के निवासी बताये जाते हैं। मरने वालों में नरेन्द्र यादव (45), उनकी पत्नी अनित यादव (42), पुत्र हिमांशु कार्तिक (12), नरेन्द्र के भाई भुवनेंद्र की पत्नी बबिता (35) और पुत्र वंश (7) शामिल है। परिवार के सदस्य राजस्थान की ओर जा रहे थे कि एबीएस के पास यह हादसा हो गया। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।