PCC - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाप पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल, कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में ग्रहण की सदयस्ता
जयपुर। पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत मालविया की कांग्रेस में वापसी के बाद अब बांसवाड़ा में कांग्रेस की मजबूती के लिए स्थानीय नेता लामबंद होने लगे हैं। भारत आदिवासी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस की सदयस्ता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामणिया, कल्पित कोठारी की उपस्थिति में पार्टी क़े गढ़ी विधानसभा के प्रत्याशी रहे मणिलाल गरासिया और बांसवाड़ा जिले में पार्टी के विभिन्न पदों पर आसीन पदाधिकारीयो ने कांग्रेस पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बोले पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा- अरावली पर कोर्ट निर्णय का स्वागत, हमारे आंदोलन फिलहाल स्थगित
जयपुर। अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने फैसले का स्वागत करते हुए आगामी आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। डोटासरा ने बयान जारी कर कहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने अपने दो फैसलों से पूरे देश की जनता को राहत दी है। आमजन में सुप्रीम कोर्ट के प्रति और विश्वास बढ़ा है।अरावली मामले में कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति के फैसले पर रोक लगा दी है और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व में की गई टिप्पणियों पर भी रोक लगा दी है। इससे यह स्पष्ट है कि कोर्ट ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। जनता की आवाज को सुना और अरावली खनन माफियाओं के हवाले होने से बची है। हम उम्मीद करते हैं कि कोर्ट का जनवरी में आने वाला फैसला भी जनता की भावनाओं के अनुरूप आएगा।

कोर्ट ने दूसरे फैसले में उन्नाव केस में पूर्व भाजपा विधायक मामले में वापस स्टे देकर कोर्ट ने न्याय दिया है। कोर्ट ने इन दोनों फैसलों से आमजन में न्याय का भरोसा बढ़ाया है। कांग्रेस इस दोनों मुद्दों को लेकर आन्दोलनरत थी, फिलहाल हमने इन आंदोलन को स्थगित कर दिया है। भविष्य में भी हमें उम्मीद है कि कोर्ट में जन भावनाओं के अनुरुप न्याय की जीत होगी। अरावली पर्वतमाला को लेकर चिंता करने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूँ कि उनको कोर्ट की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कोर्ट का आदेश जनभावनाओं के अनुरूप आता है तो ठीक है,वरना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। उस अधिकार का हम उपयोग करेंगे।

डोटासरा ने आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारियों से की वीसी के जरिए चर्चा, दिल्ली महारैली में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने का टारगेट
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने मंगलवार को आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पीसीसी वार रूम जयपुर से वीसी के ज़रिए वार्ता की।

उदयपुर में 4 दिवसीय कैम्प में आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वीसी से जुड़ कर वार्ता करते हुए डोटासरा ने पार्टी गतिविधियों का फीडबैक लिया। डोटासरा ने आदिवासी कांग्रेस को दिल्ली महारैली में अधिक से अधिक भीड़ दिल्ली ले जाने का टारगेट दिया।

टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला : 2 साल में नहीं किया कोई काम, जनता के पैसे को जश्न में लुटाएंगे
जयपुर। राज्य सरकार के 2 साल के कार्यकाल पर जश्न कार्यक्रमों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सरकार ने 2 साल में जनता के लिए कोई काम नहीं किया। हमारे समय की जनहित योजनाओं को बंद कर दिया। अब जनता की गाढ़ी कमाई को जश्न के नाम पर लुटाएंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के बयान पर कहा कि राठौड़ ने आरोप लगाए कि हमारे समय जमीनों के 2 हजार करोड़ के घोटाले हुए और कई घोटालों की बात कही। अगर हमने कोई घोटाला किया है तो ये सरकार 2 साल से उन आरोपों पर क्या कर रही है, कोई कार्यवाही कर जनता के सामने सच्चाई उजागर क्यों नहीं करते। ये अपना किया कोई काम तो बताएं। कल ही कोटा में एक स्कूल की बिल्डिंग गिरी है।

गनीमत रही कि छुट्टी होने की वजह से सरकार की लापरवाही का खामियाजा बच्चों को नहीं भुगतना पडा। वंदे मातरम विवाद पर कहा कि वंदे मातरम को आज 150 साल पूरे हो गए हैं। कांग्रेस के 1886 में हुए पहले अधिवेशन में इसे गाया गया और हमारे कार्यालयों में आज भी इसे गाया जाता है। आरएसएस ने तो इसे नहीं मानते हुए अपना खुद का गीत लिखा,क्योंकि इसे गाने पर उस समय जेल जाना पड़ता था। आज ये किस मुंह से वंदे मातरम की बात कर रहे हैं। कांग्रेस की 14 दिसम्बर को दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश से लेकर जिला, ब्लॉक, मंडल स्तर तक रैली की तैयारियों को लेकर बैठकें चल रही हैं। कांग्रेस ने राजस्थान को भी भीड़ जुटाने की बड़ी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं और कई बड़े नेता यंहा फीडबैक ले रहे हैं। राजस्थान से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली में शामिल होंगे।

रोहित बोहरा ने पीसीसी कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला
जयपुर। जयपुर शहर कांग्रेस प्रभारी और वरिष्ठ विधायक रोहित बोहरा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी, सचिव अयूब खान, शरीफ खान सहित अनेक कांग्रेसजनों ने बोहरा को बधाई और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में बोहरा ने कहा कि आलाकमान की तरफ से मुझे मिली जिम्मेदारी को संपूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊंगा।

कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर लगातार आंदोलन करने जा रही है इसके लिए पार्टी की तरफ से व्यवस्थाओं के इंतजाम में सहयोग किया जाएगा। कांग्रेस के कोष में सदस्यता शुल्क सहित विधायक और सांसदों की शेष सहयोग राशि को वसूल किया जाएगा ताकि संगठन का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। आगामी दिनों में कांग्रेस के कार्यक्रमों और क्रियाकलापों पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके कई फैसले किए जाएंगे।

दूदू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी में डोटासरा का जताया आभार, डोटासरा ने कहा- यह पर्ची सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर रविवार को दूदू कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के नेतृत्व में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा से मुलाकात कर उनका आभार जताया। पंचायत समिति चकवाडा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का आभार जताया है।

आभार कार्यक्रम में शामिल होते हुए डोटासरा ने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। हम सभी इसी तरह एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को जनता के सामने लाएंगे तो आगामी निकाय पंचायत चुनाव जीतने के लिए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि यह पर्ची सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि लोग इस राज में डरे हुए हैं। रोज अखबारों में आ रही सुर्खियों से पता लगता है कि आम आदमी अपने घर में भी सुरक्षित नही है। पूर्ववर्ती सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने से किसान, युवा, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान हैं। प्रदेश बिजली पानी के संकट से जूझ रहा है। डोटासरा ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

पीसीसी संगठन में रखेगी केवल ‘हिनहिनाते घोड़े’ बैठकों में अनुपस्थिति रहेगी निष्क्रियता का पैमाना
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ धरातल पर संघर्ष करने के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर केवल सक्रिय पदाधिकारियों को ही रखने की कवायद तेज कर दी है। विधानसभा प्रभारियों की रिपोर्ट के बाद संगठन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वालों को पद से मुक्त करके केवल धरातल पर सक्रिय रहने वालों को ही पार्टी में पद मिलेगा। यह कवायद पहले भी शुरू की जा चुकी है, लेकिन सिफारिशी सीट से नहीं हिल पाए। इस बार कवायद की मॉनिटरिंग खुद कर रहे पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा जल्दी ही बड़े बदलावों का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस का राजस्थान में धरातल तक बड़ा जनाधार हुआ करता था और परपंरागत वोट बैंक में कोई भी पार्टी सेंधमारी नहीं कर पाती थी। पिछले कुछ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के परपंरागत वोट बैंक भी खिसके तो पार्टी रणनीतिकारों ने चिंता जताते हुए पार्टी को धरातल पर फिर से मजबूत करने की जरूरत बताई।

कांग्रेस को अहसास हो गया कि अब केवल हिनहिनाते हुए घोड़ों से ही पार्टी रफ्तार पकड़ पाएगी। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने हाल ही में नवनियुक्त 200 विधानसभा प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें सभी विधानसभा क्षेत्रों में धरातल पर कांग्रेस की वास्तविक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही, संगठन के निचले स्तर तक लोगों से फिर से जुड़ाव बढ़ाने के लिए सिफारिशी की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में मौका देने की कवायद शुरू की। अब ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर निष्क्रिय व सिफारिशी पदाधिकारियों को हटाकर स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की राय के आधार पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा।

निष्क्रियों की होगी छंटनी
प्रभारी ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकें कर लगातार संगठन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का रिकॉर्ड जुटाएंगे। बिना सूचना के लगातार तीन या अधिक बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का हाजिरी रजिस्टर के माध्यम से रिकॉर्ड पीसीसी मंगाया जाएगा। अभी प्रभारियों के माध्यम से अप्रैल और मई महीने का रिकॉर्ड भी इकट्ठा किया जाएगा। निष्क्रियों की छंटनी के साथ ही जिलों के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम भी पीसीसी लेकर पदों पर नियुक्ति करेगी।

एससी-एसटी, ओबीसी वोट बैंक खिसके
ग्रामीण क्षेत्रों में एससी-एसटी, ओबीसी जातिवर्ग के लोग कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक माने जाते थे। पिछले कुछ विधानसभा और लोकसभा चुनाव में संगठन नेताओं के फील्ड में लोगों के बीच सक्रिय नहीं रहने के कारण ये वोट बैंक भी खिसकने लग गया। लोगों के बीच सक्रिय नहीं रहने वाले नेताओं की वजह से कांग्रेस का दिल्ली, यूपी, एमपी, हरियाणा जैसे राज्यों में भी वोट प्रतिशत घटा है। पार्टी रणनीतिकारों का कहना है कि कुछ सक्रिय लोग विधायक या सांसद टिकट मिलने से पहले पार्टी के लिए बड़े बड़े दावे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद लोगों के बीच जाना ही बंद कर देते हैं तो लोगों का पार्टी से जुड़ाव टूट जाता है। संगठन में अब ऐसे जनप्रतिनिधियों की लिस्ट भी तैयार की जाएगी।

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव जल्द
लगातार तीन या ज्यादा बैठकों में बिना कोई सूचना के अनुपस्थित रहने वालों को निष्क्रिय मानकर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारियों के माध्यम से इनका हाजिरी रिकॉर्ड ऑनलाइन मंगाया जा रहा है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बहुत जल्दी बड़े बदलाव करने वाले हैं।
-गोविन्द सिंह डोटासरा,
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

मनमोहन सिंह के निधन पर पीसीसी में 7 दिन सभी कार्यक्रम स्थगित, गोविंद डोटासरा ने जारी किया पत्र
जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 7 दिन तक सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने इस सम्बंध में पत्र जारी कर दिया है। डोटासरा ने पत्र में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में आगामी 7 दिवस में आयोजित होने वाले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

इसमें कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम भी शामिल है। वह भी निरस्त कर दिया गया है। इस अवधि में सभी विरोध-प्रदर्शन व सार्वजनिक समारोह एवं कार्यक्रम का आयोजन स्थगित रहेगा तथा पार्टी का झंडा आधा झुका हुआ रहेगा।

पीसीसी के नए भवन निर्माण के लिए लिया जाएगा जनसहयोग
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के मानसरोवर में बनने वाले नए भवन के निर्माण के लिए सोमवार को पीसीसी वॉर रूम में प्रमुख कांग्रेसजनों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ.सीपी जोशी, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, रामलाल जाट, विधायक रोहित बोहरा, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल, दिनेश खोड़निया आदि शामिल हुए। बैठक में भवन निर्माण में जन सहयोग लेने और पार्टी के विधायक, सांसद और पदाधिकारियों से एक तय सहयोग राशि लेने पर चर्चा हुई।

चर्चा के बाद पार्टी जल्दी ही सभी से सहयोग राशि लेने का काम शुरू करेगी। पार्टी इससे पहले भी भवन निर्माण के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि लेने पर विचार कर चुकी है। पीसीसी का मानसरोवर में नया हाईटेक भवन करीब 80 करोड़ की लागत से बनेगा। भवन के लिए भूमि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में बोर्ड से आवंटित हुई थी।

डोटासरा के जन्मदिन पर पीसीसी में हुआ रक्तदान शिविर
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर पीसीसी सदस्य सत्यवीर अलोरिया की और से पीसीसी मुख्यालय इंदिरा गाँधी भवन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आलोरिया ने बताया कि डोटासरा के जन्मदिन पर आयोजित शिविर में जीवन दान के संकल्प से रक्तदान कार्यक्रम शुरू हुआ।

कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विधायक अमीन कागजी, पीसीसी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी, महासचिव जसवंत गुर्जर, देशराज मीणा सहित कई पदाधिकारियों ने रक्तदान करने पहुंचे कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।

विधानसभा उपचुनाव को लेकर पीसीसी वार रूम में बैठक, रंधावा और डोटासरा ने नेताओं से लिए सुझाव
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा की अध्यक्षता में पीसीसी वॉर रूम में बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में बैठक में 7 सीटों के सांसद, विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

रंधावा और डोटासरा ने उपस्थित नेताओं से सीटों पर मजबूत प्रत्याशी, संगठन की मजबूती, भाजपा के चुनावी हथकंडों का तोड़ और जातिगत समीकरण पर चर्चा की। सांसद बृजेन्द्र ओला, मुरारीलाल मीणा सहित कई विधायक, जिला प्रभारी और पीसीसी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। सभी सीटों के नेताओं से दिनभर बैठकों का सिलसिला जारी रहा।

महिला अपराधों पर महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, नए सदस्य बनाकर बढ़ाएंगे ताकत: गौतम
जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय पर अपना 40वां स्थापना दिवस मनाया। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम और पर्यवेक्षक नूरी खान ने इस अवसर पर महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान और महिला कांग्रेस की वेबसाइट की लॉन्चिंग भी की।

स्थापना दिवस पर मीडिया से बात करते हुए गौतम ने कहा कि भजनलाल सरकार में महिलाओं पर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। महिला कांग्रेस सभी जिलों में भजनलाल सरकार के खिलाफ विरोध में सड़कों पर उतरेगी। पिछले एक साल में सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं करने के सवाल पर कहा कि जंहा जंहा महिला अपराध के मामले सामने आते हैं, वहां महिला कांग्रेस आंदोलन करती है। आगे भी हम भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। आज हमने सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग भी की है, जिससे प्रदेशभर में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाएंगे। इसके बाद कांग्रेस की रीति नीति को हर घर तक पहुंचाएंगे। महिला कांग्रेस की वेबसाइट भी लॉन्च की,जिससे एक क्लिक पर पूरे संगठन की जानकारी मिल सकेगी।

कांग्रेस उठाएगी महिलाओं की आवाज: नूरी खान
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नूरी खान ने महिला आरक्षण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। महिला आरक्षण बिल का यूपीए सरकार के समय का बताकर दावा किया कि मोदी केवल महिलाओं के आरक्षण के नाम पर छलावा कर रहे हैं।

पीसीसी में महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंची नूरी खान ने कहा कि यूपीए सरकार में सोनिया गांधी महिला आरक्षण बिल लेकर आईं। मोदी ने बिल पास तो कर दिया लेकिन लागू नही करके महिलाओ के साथ छलावा किया है। देश प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने हाल ही में इस मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन किया था, जिसमें राजस्थान से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। राजस्थान में भजनलाल सरकार में बढ़ते महिला अपराध मामलों में हम सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। आगामी दिनों में हम और भी बड़े आंदोलन करेंगे।