chandrayaan 3 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Chandryaan 3 में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती के लिए आवाज देने वाली वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
चेन्नई। चंद्रयान 3 में अपनी आवाज देने वाली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक वलारमथी का दिल का दौरान पड़ने से चेन्नई में निधन हो गया। वह 64 साल की थीं।

वैज्ञानिक वलारमथी ने श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती के लिए अपनी आवाज थी। लॉन्चिंग के करीब दो महीने बाद उनका शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वैज्ञानिक वलारमथी का जन्म तमिलनाडु के अरियालुर में 31 जुलाई, 1959 को हुआ था। उन्होंने कोयंबटूर में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक करने से पहले निर्मला गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की। वलारमथी।984 में इसरो में शामिल हुईं और उन्होंने अपने पद पर कार्यरत रहते हुए, कई अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया कि एन वलारमथी जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, जो चंद्रयान 3 सहित कई इसरो लॉन्च काउंटडाउन के पीछे की आवाज थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

उल्लेखनीय है कि  14 जुलाई को चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त को इसका लैंडर मॉड्यूल (एलएम) चंद्रमा की सतह पर उतरा। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग करवाई।

प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की फोटो
एजेंसी/चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने  चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव में उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर द्वारा खींची गई विक्रम लैंडर की बुधवार को तस्वीर जारी की। यह तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (नवकैम) द्वारा ली गई है। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के आधिकारिक हैंडल पर कहा कि चंद्रयान -3 मिशन: कृपया मुस्कुराएं! प्रज्ञान रोवर ने बुधवार सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की। ‘मिशन की तस्वीर’ रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (नवकैम) ने ली है।

एलईओएस ने बनाया है नवकैम
चंद्रयान-3 मिशन के लिए नवकैम को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (एलईओएस) द्वारा विकसित किया गया है। एलईओएस ने चंद्रयान-3 रोवर पर लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एलआईबीएस) उपकरण भी विकसित किया है, जिसने दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह की मौलिक संरचना पर पहली बार इन-सीटू माप किया है।

सूर्य मिशन लांच करने का पूर्वाभ्यास पूरा
एजेंसी/चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को कहा कि श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष स्पेस केन्द्र से दो सितंबर को सूर्य के अध्ययन के लिए प्रक्षेपित किए जाने वाले पहले मिशन की तैयारी प्रगति पर है और इसके लांच करने का पूर्वाभ्यास पूरा कर लिया गया है।    इसरो ने बताया कि आदित्य-एल1 उपग्रह सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला होगी। उन्होंने कहा कि वाहन की आंतरिक जांच भी पूरी कर ली गई है।

चांद पर मिली सल्फर और ऑक्सीजन
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी नई जानकारी दी। भारत के मून मिशन ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन और सल्फर की खोज की है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि रोवर प्रज्ञान का चांद की सतह पर मिशन जारी है। इसरो ने ट्वीट करके बताया कि वहां लगातार वैज्ञानिक प्रयोग चल रहे हैं।

इसरो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि रोवर पर लगा उपकरण एलआईबीएस पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है। इस डिवाइस ने बताया है कि चांद की सतह पर एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह अयस्क, क्रोमियम, टाइटेनियम और मैगनीशियम का भी पता चला है। हाइड्रोजन की खोज जारी है।

विक्रम लैंडर ने पता किया चांद का तापमान, भेजी अहम जानकारी
चंद्रयान-3 ने चांद के रहस्यों के बारें में पता लगाना शुरु कर दिया है। विक्रम लैंडर ने चांद की सतह के तापमान को लेकर अहम जानकारी दी है। इसे चंद्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (ChaSTE) पेलोड से हासिल किया गया है। ये विक्रम लैंडर पर लगाया गया है।

इस जानकारी को ISRO ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर किया है। बतौर इसरो अलग-अलग गहराई पर चांद की सतह के तापमान में भिन्नता पाई गई है।हालांकि इस बारें में अभी भी स्टडी जारी है। इसरो ने एक ग्राफ भी जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि ChaSTE पेलोड के गहराई में बढ़ने पर चांद की सतह का तापमान भी कम-ज्यादा हो रहा है।

Chandrayaan-3 Mission:
Here are the first observations from the ChaSTE payload onboard Vikram Lander.

ChaSTE (Chandra's Surface Thermophysical Experiment) measures the temperature profile of the lunar topsoil around the pole, to understand the thermal behaviour of the moon's… pic.twitter.com/VZ1cjWHTnd

— ISRO (@isro) August 27, 2023

कुल 7 पेलोड भेजे गए हैं
चंद्रयान-3 मिशन के तीन हिस्से हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर। इन पर कुल 7 पेलोड लगे हैं। एक पेलोड, जिसका नाम शेप है, वह चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल पर लगा है। ये चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाकर धरती से आने वाले रेडिएशन की जांच कर रहा है। वहीं लैंडर पर तीन पेलोड लगे हैं। रंभा, चेस्ट और इल्सा। प्रज्ञान पर दो पेलोड हैं। एक इंस्ट्रूमेंट अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का भी है, जिसका नाम है लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर अरे। ये चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगा हुआ है। ये चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी मापने के काम आता है।

Chandryaan 3: सिद्दारमैया ने इसरो प्रमुख सोमनाथ को भेंट किया गुलदस्ता
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा किया और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ को हार्दिक बधाई देते हुए फूलों की गुलदस्ता और पगड़ी भेंट की।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सिद्दारमैया ने  वैज्ञानिकों से मुलाकात के दौरान डॉ. सोमनाथ को गुलदस्ता और पगड़ी भेंट की। चंद्रयान-3 कल एक ऐतिहासिक घटना में शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा जिसका पूरा देश ने उत्सव मनाया।

इसके साथ ही भारत चंद्रमा की इस अज्ञात सतह पर उतरने वाला पहला और इसकी सतह पर उतरने वाला अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चौथा देश बन गया।

कल शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर विक्रम के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के करीब ढाई घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर आया और चहलकदमी शुरू कर दी। इसरो ने कहा कि भारत ने चंद्रमा पर सैर की।

इसरो ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कहा कि रोवर लैंडर विक्रम से बाहर निकल आया । चंद्रयान-3 रोवर: भारत में निर्मित-चंद्रमा के लिए निर्मित! रोवर,लैंडर से बाहर निकला और भारत ने चंद्रमा पर सैर शुरू की!

अशोक चांदना के बाद अब Chandrayaan 3 पर बयान देकर ट्रोल हो रहे है ओम प्रकाश राजभर
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। सभी इसरो को इसके लिए बधाई दे रहे हैं। बधाई देने के सिलसिले में राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना अपने बयान के चलते ट्रोल हो ही रहे थे कि एक और नेता की ट्रोलिंग शुरु हो गई। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो हर दिन रिसर्च करके नई खोज में लगे हुए हैं। चंद्रयान-3 के धरती पर लौटने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।

इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर ओम प्रकाश राजभर की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। इससे पहले अशोक चांदना भी ट्रोल हो चुके हैं। लोग जमकर दोनों नेताओं के मजे ले रहे हैं। बता दें कि चंद्रयान 3 मानवरहित है। इसके साथ कोई मानव चांद पर नहीं गया है।

चन्द्रयान सफलतापूर्वक लैंड: चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारकर भारत ने इतिहास रचा, दुनिया का पहला देश बना
नई दिल्ली। भारत के तीसरेे चांद मिशन चन्द्रयान 3 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। इसरो द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी के अनुसार चन्द्रयान सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैड हो गया है।

Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.

Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3

— ISRO (@isro) August 23, 2023

इसरो ने 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर चन्द्रयान 3 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। चन्द्रयान 3.84 लाख की दूरी तय करके चांद की सतह पर पहुंचा है।

पीएम मोदी भी जुड़े वीसी के माध्यम से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेश यात्रा पर अफ्रीका गये हुए है लेकिन इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए वीडियों कान्फ्रेस के माध्यम से जुड़े। उन्होने इसरो को इस कार्य के लिए बधाई दी।

पीएम मोदी ने देश को अपने संबोधन में कहा कि देश और देशवासियों के कहावतें बदल जाएगी और कहा कि अब चंदामामा दूर नहीं

Historic day for India's space sector. Congratulations to @isro for the remarkable success of Chandrayaan-3 lunar mission. https://t.co/F1UrgJklfp

— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023

सीएम अशोक गहलोत ने बच्चों के साथ देखी लैंडिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर स्कूली बच्चों के साथ चन्द्रयान 3 की लैंडिंग देखी। चन्द्रयान के सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने इसरो के स्टाफ समेत सभी देशवासियों को बधाई दी।

चन्द्रयान-3 लैंडिंग के लाइव प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों के साथ https://t.co/IkH1J1H6ak

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 23, 2023

भारत आज शाम 06: 04 बजे रचेगा इतिहास
नई दिल्ली। 14 जुलाई को प्रक्षेपित चन्द्रयान 3 आज चांद की सतह पर लैंड कर जाएगा। इसके साथ ही भारत शाम 06: 04 बजे इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रमा के दक्षिणी धु्र्व का इलाका काफी उबड़-खाबड़ है, जिससे चंद्रयान.3 के लिए सॉफ्ट लैंडिंग करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। दक्षिणी ध्रुव पर तापमान बहुत ही कम रहता है। पिछले 4 वर्षों में चांद के दक्षिणी ध्रुव लैंडिंग के तीन प्रयास सतह पर उतरने के कुछ मिनट से ठीक पहले विफल हो गए। इसमें भारत का चंद्रयान-2 मिशन, जापान और एक इजरायली गैर-लाभकारी संस्था का मिशन शामिल है।

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को इसरो के सबसे भारी प्रक्षेपण यान एलवीएम 3-एम4 द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। लगभग 16 मिनट की उड़ान अवधि के बाद, इसे 36,500 किमी गुणा 170 किमी की अण्डाकार पार्किंग कक्षा में प्रविष्ट किया गया। चंद्रयान-3 को कक्षा में प्रवेश करने से इसकी 42 दिन की यात्रा समाप्त हो गई।

चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने किया चंद्रयान 3 का स्वागत
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहे चंद्रयान-3 का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से स्वागत किया। इसरो ने एक्स पर प्रेषित किये संदेश में कहा कि दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है।

Chandrayaan-3 Mission:
‘Welcome, buddy!’
Ch-2 orbiter formally welcomed Ch-3 LM.

Two-way communication between the two is established.

MOX has now more routes to reach the LM.

Update: Live telecast of Landing event begins at 17:20 Hrs. IST.#Chandrayaan_3 #Ch3

— ISRO (@isro) August 21, 2023

उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 मिशन: 'आपका स्वागत है, दोस्त। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए अधिक मार्ग हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान -2 को जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था और सितंबर 2019 में लैंङ्क्षडग साइट के बहुत करीब तकनीकी खराबी के कारण लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह मिशन 99.99 प्रतिशत सफल रहा था।

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 यान 23अगस्त को 1804 बजे चंद्रमा पर उतरेगा।

अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार सुबह लैंडिंग मॉड्यूल का दूसरी और अंतिम बार गति कम करने के लिए डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) ऑपरेशन किया।

उन्होंने बताया कि स्तह उतरने पर रोवर को चंद्रमा पर यथास्थन प्रयोग करने के लिए लैंडिंग मॉड्यूल से बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया है कि दूसरा डीबूस्टिंग अभियान रविवार सुबह 0200 बजे किया गया और लैंडिंग मॉड्यूल निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करेगा और 23 अगस्त को संचालित लैंडिंग शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान अब चंद्रमा से करीब 25 किलोमीटर दूर है।

इसरो ने कहा कि मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा।

अगले वर्ष अंतरिक्ष में कृत्रिम मेधा रोबोट भेजेगा इसरो
नई दिल्ली। सरकार चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर आत्मविश्वास से भरी है और उसका लक्ष्य अगले वर्ष के उत्तरार्ध में भारत अंतरिक्ष में पहली बार मानव मिशन भेजना है जिसके पहले एक कृत्रिम मेधा रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

अंतरिक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने संवाददाताओं से  बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अंतरिक्ष क्षेत्र पर लगे गोपनीयता के पर्दों को उतार कर इसे सार्वजनिक क्षेत्र के लिए खोल दिया है जिससे इस क्षेत्र में नयी तकनीक और नयी प्रतिभाएं लाने का मार्ग खुल गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि इस समय तक 350 से अधिक स्टार्ट अप्स अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे हैं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को आधुनिक उपकरणों की आपूर्ति करने के प्रस्ताव दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष उद्योग के विकास में बहुत तेजी आयी है और आज हम विश्व की महाशक्तियों के बराबरी के स्तर पर पहुंच गये हैं।

चंद्रयान-3 के मिशन के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रयान मिशन इस बार निश्चित रूप से कामयाब होगा और यह तय अवधि से अधिक काम करेगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की योजना में समय अवश्य लगा है लेकिन इससे खर्च कम हुआ और प्रतिरोध कम होने से मिशन सुरक्षित रहा है। 23 अगस्त को यह तय समय पर चांद की सतह पर उतरेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उतरने की सटीक जगह का निर्णय उसी समय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसरो का अगला मिशन गगनयान है। इसके लिए इस वर्ष के उत्तराद्र्ध में एक मानवरहित यान भेजा जाएगा। अगले वर्ष के पूर्वाद्र्ध में कृत्रिम मेधा युक्त रोबोट वायुमित्र को भेजा जाएगा और इसकी सफलता एवं अध्ययन के बाद वर्ष 2024 के उत्तराद्र्ध में मानव मिशन भेजा जाएगा।

डॉ. सिंह ने रूस के लूना-25 मिशन के क्रैश लैंडिंग और चंद्रयान मिशन को लेकर सावधानियों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भारत के चंद्रयान मिशन में कक्षीय आरोहण विधि से भेजा गया है। इसलिए इसमें प्रतिरोध कम होने के कारण ऊर्जा की खपत कम हो रही है और चंद्रमा के बहुत नजदीक आने के बाद ही वर्टिकल लैंडिंग करेगा और इस बार उसकी बॉडी में सुरक्षा के सभी उपाय किये गये हैं जिससे इस मिशन की विफलता की संभावना ना के बराबर है।

चांद को चूमने के लिए लैंडर की गति डीबूस्ट
चेन्नई। चांद से कुछ ही दिनों की दूरी पर चक्कर काट रहे चंद्रयान -3 के लैंडर विक्रम को 30 किमी के निकटतम बिंदु (पेरिल्यून) और 100 किमी के सबसे दूर बिंदु (अपोल्यून) वाली कक्षा में स्थापित करने के लिए इसकी गति को  सफलतापूर्वक कम किया गया। अब चंद्रयान-3 चांद पर कदम रखने से चंद दिन ही दूर है।

इसरो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सॉफ्ट लैंडिंग की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आज शाम चार बजे लैंडर की गति को डीबूस्ट किया गया। इसरो के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतर जायेगा।

प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से अलग हुए विक्रम लैंडर की कक्षा को आज घटाकर 113 किमी गुणा 157 किमी कर दिया गया। दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त की सुबह  दो बजे किया जायेगा। इसरो ने कहा कि लैंडर का स्वास्थ्य सामान्य है।

एक्स पर एक पोस्ट में इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन: द लैंडर मॉड्यूल (एलएम) का स्वास्थ्य सामान्य है। लैंडर ने सफलतापूर्वक एक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा कम होकर  113 किमी गुणा 157 किमी हो गयी। दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन लगभग 20 अगस्त, 2023 को  सुबह दो बजे निर्धारित है।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने चंद्रयान -3 की  लैंडिंग के संबंध में कहा था कि लैंडिंग का सबसे जरूरी हिस्सा लैंडर गी गति को 30 किलोमीटर की ऊंचाई से अंतिम लैंडिंग तक लाने की प्रक्रिया है और व्हीकल को हॉरिजॉन्टल से वर्टिकल डायरेक्शन में पहुंचाने की क्षमता वो प्रक्रिया है जहां हमे पूरी कुशलता देखानी होगी । पूरी प्रक्रिया को कई बार दोहराया गया है। इन सभी चरणों में आवश्यक प्रक्रिया को नियंत्रित करने और उचित लैंडिंग करने की कोशिश के लिए कई एल्गोरिदम लगाए गए हैं। अगर 23 अगस्त को लैंडर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करता है तो ये भारत की बड़ी कामयाबी होगी।

Mission Chandrayaan 3: यान की कक्ष का गोलाकार चरण शुरू
चेन्नई। भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने तीसरी बार अपनी कक्ष कम होने के बाद कक्ष का गोलाकार चरण शुरू किया। आज 1130 बजे से 12:30 बजे के बीच यान ने 150 किमी गुणा 177 किमी की निकट-गोलाकार कक्ष हासिल कर ली है। अगले ऑपरेशन की योजना बनाई गई है जब 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर से अलग हो जाएगा।

इसरो ने एक अपडेट में कहा कि चंद्रयान-3 मिशन: ऑर्बिट सर्कुलराइजेशन चरण शुरू हो गया है। आज किए गए सटीक युक्तियों ने 150 किमी गुणा 177 किमी की निकट-गोलाकार कक्ष हासिल की है।

इसमें कहा गया है कि अगले ऑपरेशन की योजना 16 अगस्त, 2023 को लगभग 08:30 बजे बनाई गई है। इसरो ने 09 अगस्त को चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान की कक्षा को और कम करने के लिए दूसरा महत्वपूर्ण अभ्यास सफलतापूर्वक किया था और इसे चंद्रमा की सतह के और भी करीब ले गया था। दूसरे ऑपरेशन के बाद, चंद्रयान -3 की कक्षा को घटाकर 174 किमी गुणा 1437 किमी कर दिया गया और इसे चंद्रमा के और करीब ले जाया गया।