US Open - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूएस ओपन : खिताब के साथ अल्कारेज बने वर्ल्ड नम्बर-1, फाइनल में इटली के जैनिक सिनर को चार सेटों के संघर्ष में दी शिकस्त
न्यूयॉर्क। स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्कारेज ने अपने एथलेटिक कौशल और शॉट-मेकिंग का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इटली के स्टार जैनिक सिनर को हराकर पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। दूसरी वरीयता प्राप्त 22 वर्षीय खिलाड़ी ने आर्थर ऐश स्टेडियम में रविवार रात खेले गए फाइनल मुकाबले में सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर यूएस ओपन पुरुष एकल खिताब फिर से हासिल किया और विश्व टेनिस के शिखर पर पहुंच गए हैं।

जीता तीसरा ग्रैंड स्लैम :

इस जीत के साथ अल्कारेज ने 2022 में यूएस ओपन और 2023 में विंबलडन में जीत के बाद अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया और उन्होंने इस साल की शुरुआत में विंबलडन फाइनल में सिनर से मिली हार का बदला भी लिया।

जोकोविच की बराबरी पर आए :

इस जीत के साथ अल्काराज नोवाक जोकोविच के बाद तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी फिटनेस, सामरिक बहुमुखी प्रतिभा और बड़े मंचों पर उभरने की क्षमता ने उन्हें पुरुष टेनिस में एक नए युग की शुरुआत में अग्रणी बना दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि सिनर के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता अगले दशक को परिभाषित कर सकती है, ठीक उसी तरह जैसे फेडरर, नडाल और जोकोविच के बीच हुए शानदार मुकाबलों ने किया था।

ऐसे चला मुकाबला :

अल्काराज ने शुरुआती सेट 6-2 से जीत लिया। लेकिन इतालवी खिलाड़ी ने दूसरे सेट में अपनी लय पकड़ी। अपनी सर्विस में सुधार किया और अल्कारेज के बैकहैंड को निशाना बनाकर मुकाबला 6-3 से बराबर कर दिया। तीसरे सेट में अल्काराज ने सटीक सर्विस की और शानदार शॉट लगाकर 6-1 से जीत हासिल की।

सबालेंका-अनिसिमोवा के बीच होगी यूएस ओपन में खिताबी भिड़ंत, पहली बार फाइनल में पहुंची हैं अमांडा
न्यूयॉर्क। शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका और उभरती हुई अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा के बीच यूएस ओपन में महिला एकल वर्ग में खिताबी भिड़ंत होगी। बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने अपनी विशिष्ट दृढ़ता और मानसिक शक्ति का परिचय देते हुए एक सेट से पिछड़ने के बाद चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को हराकर तीसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया।

गुरुवार रात दो घंटे तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में बेलारुस की सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेगुला को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। पेगुला ने न्यूयॉर्क के शोरगुल में उत्साहित दर्शकों के बीच पहला सेट जीतकर पासा पलटने की चेतावनी दी। अमेरिकी खिलाड़ी ने पेगुला ने सबालेंका की सहज गलतियों का फायदा उठाया और दो बार सर्विस ब्रेक करके 6-4 से पहला सेट अपने नाम कर लिया।

सेरेना के बाद लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी :

इसके बाद बेलारूसी खिलाड़ी ने ऑफ-कोर्ट ब्रेक के बाद नए दृढ़ संकल्प के साथ वापसी की। उन्होंने अपने ग्राउंडस्ट्रोक की तीव्रता बढ़ाई और दूसरे सेट को 6-3 से जीत के साथ मैच को निर्णायक बना दिया। अंतिम सेट में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने दबाव के क्षणों में अपना धैर्य बनाए रखा। अपने तीसरे मैच पॉइंट पर उन्होंने राहत और जश्न की गर्जना के साथ जीत पक्की कर ली। 27 वर्षीय खिलाड़ी की इस जीत ने उन्हें सेरेना विलियम्स (2011-2014) के बाद लगातार तीन यूएस ओपन फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बना दिया है।

पहली बार फाइनल में पहुंची हैं अमांडा :

खिताबी मुकाबले में सबालेंका का सामना अनिसिमोवा से होगा। सेमीफाइनल में अनिसिमोवा ने रोमांचक मुकाबले में जापान की नाओमी ओसाका को 6-7(4), 7-6(3), 6-3 से हराकर पहली बार यूएस ओपन फाइनल में जगह बनाई।

यूएस ओपन : जोकोविच सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने, अल्कारेज के साथ होगी सेमीफाइनल की जंग
न्यूयार्क। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हरा अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। जोकोविच का इस जीत के साथ फ्रिट्ज के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 11-0 हो गया है। इस जीत के साथ 38 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ओपन युग में एक ही सीजन में सभी चार प्रमुख टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। जोकोविच अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 14 बार सेमीफाइनल में पहुंचने के मामले में जिमी कॉनर्स के साथ बराबरी पर हैं। उन्होंने 2011, 2015, 2018 और 2023 में यूएस ओपन जीता है।

7वीं बार सभी 4 ग्रैंड स्लैम के सेमी फाइनल में पहुंचे :

जोकोविच इस सीजन में सभी चार मेजर टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जो उनके करियर में सातवीं बार है जब उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनका सीजन रिकॉर्ड 31-9 है। सेमी फाइनल में जोकोविच का मुकाबला कार्लोस अल्कारेज से होगा। लेक्सस एटीपी हेड-टू-हेड सीरीज में जोकोविच अल्कारेज से 5-3 से आगे हैं, जिसमें पिछले दो मैचों में मिली जीत भी शामिल है। शुक्रवार को फ्लशिंग मीडोज में उनका पहला मुकाबला होगा।

टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है अल्कारेज ने :

जोकोविच के साथ 2022 यूएस ओपन चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्काराज भी हैं, जिन्होंने चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-2, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट गंवाए बिना सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

यूएस ओपन : सिनर, स्वियातेक, कोको गॉफ और ओसाका ने मुकाबले जीते, गणराज्य के विट कोप्रिवा को मात्र 98 मिनट में हराया
न्यूयॉर्क। यूएस ओपन एकल स्पर्धाओं का पहला दौर मंगलवार को संपन्न हुआ, जिसमें गत विजेता जैनिक सिनर के साथ-साथ शीर्ष दावेदार इगा स्वियातेक, कोको गॉफ और नाओमी ओसाका ने भी शानदार जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेक गणराज्य के विट कोप्रिवा को मात्र 98 मिनट में 6-1, 6-1, 6-2 से हरा दिया। तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी चिली के एलेजांद्रो ताबिलो के खिलाफ सीधे सेटों में 6-2, 7-6(4), 6-4 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में चैंपियन खिलाड़ियों ने पूरी ताकत से प्रदर्शन किया। स्वियातेक ने कोलंबिया की एमिलियाना अरांगो को 6-1, 6-2 से हराकर डब्ल्यूटीए एकल के पहले मैच में अपनी लगातार 65वीं जीत दर्ज की, जो ओपन युग में एक नया रिकॉर्ड है।

कोको गॉफ ने पार की बड़ी चुनौती :

गॉफ के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। 2023 यूएस ओपन चैंपियन ने लगभग तीन घंटे तक संघर्ष किया और अंतत: अजला टोमलजानोविक को 6-4, 6-7(2), 7-5 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को नाटकीय, गति में उतार-चढ़ाव और लंबी रैलियों से भरे मुकाबले में अपनी ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी को हराने में लगभग तीन घंटे लगे। गॉफ का अगला मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिच से होगा, जो 2024 विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट और 2019 यूएस ओपन क्वार्टर फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने स्पेन की जेसिका बूजास मानेरो को तीन सेटों में हराया था।

ज्वेरेव की आत्मविश्वास से भरी शुरुआत :

जर्मनी के विश्व नंबर 4 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने संयमित प्रदर्शन करते हुए चिली के एलेजांद्रो ताबिलो को 6-2, 7-6(4), 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 28 वर्षीय ज्वेरेव  को अपने पहले दौर के मैच में जीत हासिल करने के लिए लगभग ढाई घंटे लगे।

इस नतीजे ने ज्वेरेव  को नौवीं बार यूएस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचा दिया, जिससे फ्लशिंग मीडोज में शुरुआती दौर के मैचों में उनका रिकॉर्ड 9-1 हो गया। अगले मैच में 6 फुट 6 इंच लंबे इस जर्मन खिलाड़ी का सामना ब्रिटेन के जैकब फर्नले से होगा, जिन्होंने अपने पहले मैच में स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत को 7-5, 6-2, 5-7, 6-4 से हराया था। ज्वेरेव ने दोनों के बीच हुए मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली है।

US Open: खिताब के लिए मेदवेदेव और जोकोविच के बीच होगा मुकाबला
न्यूयार्क। अमेरिकी ओपन के खिताब के लिये विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव की भिड़ंत 23 ग्रैंडस्लैम जीत चुके सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगी।

जोकोविच ने शुक्रवार को अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में गैर वरीयता प्राप्त अमेरिका के बेन शेल्टन को  6-3, 6-2, 7-6 (4) से हरा दिया। इससे पहले दानिल मेदवेदेव ने गत चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को 7-6(3), 6-1, 3-6, 6-3 से हराया।

36 वर्षीय जोकोविच 36वीं बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे है और अगर वह अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम करते हैं तो यह पेशेवर युग में अमेरिकी ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जायेंगे। जोकोविच इसी साल जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन और जून में फ्रेंच ओपन में ट्राफी जीतने में सफल रहे थे। रविवार को जोकोविच का सामना 2021 अमेरिकी ओपन चैम्पियन दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने 2021 में फ्लङ्क्षशग मिडोज के फाइनल में जोकोविच को हराकर उनकी कैलेंडर वर्ष ग्रैंडस्लैम पूरा करने की उम्मीद पर पानी फेर दिया था।

मेदवेदेव ने अपने ऑन-कोर्ट साक्षात्कार में कहा, ''अलकराज को हराना सुखद अनुभव रहा। वह युवा है और पहले से ही दो ग्रैंड स्लैम जीत चुका है, कई हफ्तों तक दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी रहा है, ईमानदारी से कहूं तो यह काफी अविश्वसनीय है और मुझे लगता है कि उससे पहले किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। इसलिए उसे हराने के लिए आपको खुद से बेहतर होने की जरूरत है और मैं ऐसा करने में कामयाब रहा।"

जोकोविच को रिकॉर्ड 24वें एकल खिताब का दावा करने से रोकने के लिए मेदवेदेव को पता है कि उन्हें एक और अलौकिक प्रदर्शन की आवश्यकता होगी। उन्होंने मैचअप के बारे में कहा, '' चुनौती यह है कि आप एक ऐसे व्यक्ति के रूप में खेलें जिसने 23 ग्रैंड स्लैम जीते हैं और मेरे पास केवल एक है। जब मैंने उसे यहां 2021 फाइनल में हराया, तो मैं खुद से बेहतर खेलने में कामयाब रहा और मैं इसे दोबारा करने की जरूरत है और कोई रास्ता नहीं है।"

जोकोविच को अमेरिकी ओपन में दूसरी वरीयता दी गयी थी और रविवार को जो भी नतीजा निकले वह अल्काराज को नंबर एक रैंकिंग से हटा देंगे। अगर जोकोविच खिताब जीत लेते हैं तो वह ओपन युग में सबसे ज्यादा एकल मेजर चैम्पियनशिप जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ देंगे। जोकोविच ने कहा, ''यह इतिहास बनाने के लिए एक और मौका होगा।"

अमेरिकी ओपन की हार ने गहरा प्रभाव छोड़ा : पीवी सिंधु
नई दिल्ली। अमेरिकी ओपन में क्वार्टरफाइनल की हार ने भले ही पीवी सिंधु को झकझोर दिया हो, लेकिन शीर्ष भारतीय शटलर ने यह सीजन शानदार प्रदर्शन के साथ खत्म करने का वचन उठाया है।

सिंधु ने सोमवार को ट्वीट किया, '' इस हार ने मुझ पर एक गहरा भावनात्मक प्रभाव छोड़ा है, खास तौर पर मेरे लिये इस चुनौतीपूर्ण वर्ष को देखते हुए। प्रत्येक सफल टूर्नामेंट के बाद हार का अनुभव करना निराशाजनक है। मैं अपनी भावनाओं को अपने प्रयासों को दोगुना करने और वर्ष के शेष भाग को वास्तव में उल्लेखनीय बनाने का संकल्प लेती हूं।"

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने के दौरान सिंधु के टखने में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिसके कारण उन्हें पांच महीने कोर्ट से दूर रहना पड़ा। चोट से वापसी करने के बाद ङ्क्षसधु रंग में नजर नहीं आयीं और आधे से ज्यादा सीजन गुजर जाने के बाद भी वह कोई खिताब नहीं जीत सकी हैं। अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में सिंधु को चीन की गाओ फांग जी के हाथों हार मिली।

सिंधु ने ट्वीट किया, ''मेरी अमेरिकी ओपन यात्रा क्वार्टरफाइनल में समाप्त हुई, जहां मेरा सामना प्रतिभाशाली गाओ फांग जी से हुआ। पहले उसे कनाडा (ओपन) में हराने के बावजूद, इस बार उसने मेरी कमजोरियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए मुझे सीधे सेटों में हरा दिया।"

उन्होंने कहा, ''मुझे पूरी तरह से तैयार रहने और प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिये उसकी सराहना करनी होगी। अगली बार जब मैं गाओ का सामना करूंगी, तो संघर्ष कड़ा होना चाहिये।''

सिंधु ने बीते सप्ताह कनाडा ओपन जीतकर अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल तक सफर करने के लिये अपने हमवतन लक्ष्य सेन की भी प्रशंसा की। सिंधु ने कहा, ''मैं लक्ष्य के लिये अपनी खुशी व्यक्त करना चाहती हूं, जो कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद असाधारण प्रदर्शन कर रहा है। उसके दमदार प्रदर्शन को देखना वास्तव में प्रेरणादायक रहा है।"

सिंधु अब इस सप्ताह येओसु में कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट और उसके बाद जापान ओपन में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

उन्होंने लिखा, ''मैं कोरिया और जापान में आगामी प्रतियोगिताओं का उत्सुकता से इंतजार कर रही हूं। मैं जहां भी जाऊंगी, भारतीय प्रशंसकों के अटूट समर्थन और प्रोत्साहन से प्रेरित होकर आगे बढऩा जारी रखूंगा। आपका समर्थन मेरे लिये बहुत मायने रखता है, और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।"

सिंधु फरवरी में दोहा में बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत की कांस्य पदक जीत का हिस्सा थीं, लेकिन इस साल कुछ विश्व टूर स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सकी हैं। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अप्रैल में मैड्रिड मास्टर्स सुपर 300 इवेंट में आया जहां उन्होंने रजत पदक जीता था।

अमेरिकी ओपन: लक्ष्य सेमीफाइनल में, सिंधू का सफर खत्म
वाशिंगटन। हाल ही में संपन्न कनाडा ओपन के विजेता और भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन हमवतन शंकर मुथुसामी को हरा कर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गये हैं। सेमीफाइनल में लक्ष्य का सामना चीनी शटलर ली शि फेंग से होगा। लक्ष्य ने चेन्नई के युवा शटलर शंकर को आसान मुकाबले में 21-10, 21-17 से मात दी। करीब 38 मिनट तक चले मैच में शंकर कभी भी लक्ष्य के सामने टिकते दिखायी नहीं दिये।

उधर, महिला एकल में पीवी सिंधू को एक बार फिर महत्वपूर्ण मोड़ पर हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नंबर 12 सिंधू को चीन की गाओ फांस जि ने 22-20, 21-13 से हराया। सिंधू को चीनी बाला ने शुरू से ही परेशान किया। पहले गेम में सिंधू ने हालांकि कडी टक्कर दी मगर दूसरे गेम में वह प्रतिद्वंदी के सामने थकी नजर आयी जिसका भरपूर फायदा उठाते हुये फांस जि ने उन्हे उबरने का मौका नहीं दिया और अंतिम चार में अपनी जगह बना ली।