Clean chit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कलवकुंतला कविता ने की तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना: नई राजनीतिक पार्टी बनाने का दिया संकेत, दिल्ली आबकारी नीति के मामले में मिली क्लीन चीट
तिरुमाला। तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कलवकुंतला कविता ने शुक्रवार सुबह तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्जना की। कविता अपने पति अनिल के साथ सुबह मंदिर गईं और भगवान के दर्शन किए। वह गुरुवार शाम को अलीपिरी की सीढिय़ों से पैदल तिरुमाला पहुंची थीं, ताकि एक मन्नत पूरी कर सकें। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से वह जिस मानसिक पीड़ा का सामना कर रही थीं, वह भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से खत्म हो गई।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि सच्चाई, न्याय और नेकी उनके साथ हैं और उन्होंने खुशी जताई कि अदालत ने उन्हें दिल्ली आबकारी नीति के मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया  है। उन्होंने कहा, भगवान के आशीर्वाद से, मुझे क्लीन चिट मिल गई है। इसीलिए मैं पैदल तिरुमाला आई और अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।

कविता ने संकेत दिया कि वह जल्द ही तेलंगाना के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए एक नयी राजनीति पार्टी बनाएंगी। उन्होंने कहा, हम आने वाले दिनों में एक राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रही हूं जो राज्य के लोगों के लिए तेलंगाना की गृह पार्टी के तौर पर काम करेगी। मैंने भगवान से प्रार्थना की है कि नयी पार्टी को उनका आशीर्वाद और कृपा मिले। उन्होंने कहा कि हालांकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश अलग-अलग राज्य हैं, लेकिन दोनों इलाकों के लोगों को मिलजुलकर रहना चाहिए। कविता ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

आरपीएससी को क्लीनचिट गिरोह के कई जिलों में तार
जयपुर। आरपीएससी की अधिशासी अधिकारी परीक्षा में पास कराने की एवज में 18.50 लाख रुपए की घूस लेने के मामले में पकड़ा गया राज्य घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष  गोपाल केसावत जांच में ठग निकला है। एसीबी के एडीजी और कार्यवाहक डीजी हेमंत प्रियदर्शी ने कहा कि अभी तक की जांच में 18.50 रुपए की घूस लेने का मामला सिर्फ ठगी का निकला है। आरपीएससी के किसी भी सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी से केसावत का कोई लिंक सामने नहीं आया है। एसीबी की टीम ने केसावत समेत अन्य तीन दलालों को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया है। अब एसीबी इन चारों के कब्जे से जब्त किए गए मोबाइल फोन समेत अन्य दस्तावेजों की जांच करेगी। उसके बाद इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।
यह था मामला:  एसीबी ने पिछले दो दिनों में सीकर और जयपुर में कार्रवाई कर गोपाल केसावत और तीन दलाल अनिल कुमार धरेंद्र, ब्रह्म प्रकाश और रविंद्र को परिवादी से 18.50 रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया था। इन सभी ने परिवादी को आरपीएससी की अधिशासी अधिकारी (ईओ) भर्ती परीक्षा में पास कराने और ओएमआर शीट बदलवाने के नाम पर 40 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, लेकिन 25 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था।

एसीबी ने नहीं मांगा रिमांड
एडीजी प्रियदर्शी ने रविवार शाम को एसीबी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया कि अभी इनमें से किसी को भी रिमांड पर नहीं लिया है। प्रथमदृष्टया मामला ठगी का सामने आया है। ऐसे में अब आगे की जांच करने के लिए टीम इन सभी के पास से जब्त मोबाइल, बैंक अकाउंट समेत अन्य दस्तावेजों की जांच करेगी। एसीबी यह भी जांच करेगी कि अब तक केसावत कितनी बार आरपीएससी कार्यालय गया है। वहीं केसावत ने यहां बड़ा ठगी का गिरोह चला रखा था। इस गिरोह के तार कई जिलों में फैले हैं। माना जा रहा है कि अभी कई अन्य पीड़ित भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।