dilapidated road - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम
कोटा। बरसात शुरु होने से पहले ही कोटा विकास प्राधिकरण ने खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का काम शुरु कर दिया है।शहर में कई मुख्य सड़कें ऐसी हैं जो बरसात से पहले ही खस्ताहाल हो गई है। कई जगह पर सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं तो कहीं सड़क का डामर व सीसी ही उखड़ा हुआ है। जिससे अभी वाहन चालकों को इन गड्ढ़ों पर हिचकोले खाते हुए निकलना पड़ रहा है। जिससे वाहनों के असंतुलित होकर हादसे होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बरसात शुरु होने पर उन गड्ढ़ों में पानी भरने पर उनकी गहराई का पता नहीं चलने से हादसे होने का खतरा अधिक बना हुआ है।इसे देखते हुए कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से सड़कों के पेचवर्क व मरम्मत का काम मंगलवार को शुरु कर दिया है।

केडीए की ओर से सरोवर टॉकीज के सामने स्थित मंदिर के पीछे व तालाब किनारे की सड़क को सही करने का काम शुरु कर दिया है। केडीए की ओर से सरोवर पार्किंग के सामने से ही रास्ता बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। वहीं सरोवर टॉकीज मोड से वाहनों को डायवर्ट किया गया है। केडीए की ओर से सड़क की खुदाई कर उसे नई सड़क बनाई जा रही है। जिससे बरसात के समय में वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर हो रहे गड्ढ़ों पर भी पेचवर्क किया जाएगा। जिसमें अभय कमांड सेंटर से दादाबाड़ी रोटरी के बीच स्थित एलबीएस मार्ग पर हो रहे गड्ढ़ों और दादाबाड़ी छोटा चौराहा स्थित गड्ढ़ों को भी सही किया जाएगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि शहर में कई सड़कों पर हो रहे गड्ढ़ों व उनसे लोगों को होने वाली परेशानी का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 20 जून को पेज 4 पर' बरसात से पहले ही सड़कों का हुआ बुरा हाल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें सरोवर टॉकीज के सामने मंदिर के पीछे की बदहाल सड़क समेत अन्य स्थानों की सड़कों के बारे में बताया गया था। इनके कारण वाहन चालकों को होने वाली परेशानी को भी उजागर किया था। इसके बाद 8 जुलाई को पेज 8 पर' गड्ढणे और मवेशी, बरसात में खतरा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें भी सड़कों की बदहाल स्थिति को उजागर किया था। इसके बाद कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरु कर दिया गया है।

खस्ताहाल सड़क से हादसे की आशंका, सिलेहगढ़ बोलिया मार्ग जर्जर
मिश्रौली। मिश्रौली में सिलेहगढ़ से बोलिया को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बने बड़े गड्ढों के चलते आए दिन वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन 30 से अधिक विद्यार्थी आवागमन करते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद विधायक कालूराम मेघवाल ने बताया कि इस सड़क का नया टेंडर मार्च माह में जारी किया जाएगा। तब तक लोगों को राहत देने के लिए मार्ग पर अस्थायी मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।

लंबे समय से लंबित मांग
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क सुधार की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। विधायक के आश्वासन के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग की बदहाली दूर होगी और आवागमन सुचारु हो सकेगा।

पेचवर्क इस सप्ताह शुरू होगा
सिलेहगढ़ बोलिया मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों से मार्ग खराब स्थिति में पहुंच चुका है। संबंधित विभाग के अनुसार सड़क का वर्क आॅर्डर पूरा हो गया है। मार्ग पर पेचवर्क कार्य इस सप्ताह शुरू किया जाएगा।

जर्जर सड़क मार्ग के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- गोविन्द सिंह ग्रामीण।

सड़क पर कई जगह बडेÞ बडेÞ गड्ढें हो गए है। वहीं कई जगह पर गिट्टी निकल जाने के कारण राहगीर, स्कूल के बच्चे व वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।
- लालचंद चौधरी, बोलिया ग्रामीण।

मार्ग पर बड़े गड्ढे बनने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वर्क आॅर्डर पूरा हो चुका है। सड़क का पेचवर्क इस सप्ताह शुरू करवा दिया जाएगा।
- श्याम बिहारी मालव, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग।

खस्ताहाल सड़क बनी राहगीरों के लिए मुसीबत, उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सड़क का नहीं हुआ नवीनीकरण
चौमहला। चौमहला कस्बे के बिलावली रोड से चौमहला तक की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है तथा सड़क के बीचों बीच जगह जगह घर गड्ढे हो रहे है, जिस कारण आएदिन दुपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे है। यह चौमहला कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।  कस्बे के बिलावली रोड  से चौमहला तक की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है।  इस सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो रहे है जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है। गत तीन चार दिन से बरसात होने से इन गड्ढों में पानी भरा हुआ है। साथ ही सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है। गंदगी के कारण आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है। कीचड़ फिसलन के कारण दो पहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे है। शनिवार को दो दुपहिया वाहक इन गड्ढों में गिर गए उनके पीछे महिलाएं बैठी थी, गिरने से उनके कपड़े कीचड़ में गंदे हो गए। यह मार्ग चौमहला के लिए मल्हारगंज बिलावली बाई पास मार्ग का हिस्सा है जो चौमहला को जोड़ता है। इस मार्ग से बड़े बड़े ट्राले , ट्रक भी भरे हुए गुजरते है। कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सड़क का नवीनीकरण नहीं हो सका।

दो ग्राम पंचायतों की सीमा में यह मार्ग
बिलावली चौमहला मार्ग दो ग्राम पंचायतो की सीमा में होने के कारण इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर नालिया नहीं बन पाई है। इस मार्ग का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत चौमहला में तथा तो तिहाई हिस्सा ग्राम पंचायत तलावली में आता है। देख रख के अभाव में आसपास के रहवासियों ने मिट्टी डाल कर अपने अपने घरों के सामने ऊंचा कर लिया।

बरसाते कारण सड़क पर गड्ढे हो गए पूर्व में भी मटेरियल डलवा गया था,पुन: मटेरियल डलवा कर सही करवाया जा रहा है। खुरंजे से कस्बे की मेन सड़क तक अटल पथ में शीघ्र निर्माण होगा।
- शंकर सिंह, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग चौमहला

इनका कहना है...
सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है जगह जगह गड्ढे हो रहे है। जिस कारण आएदिन दुर्घटना होती रहती है।सड़क को सही करवाया जाए। बरसात होने के कारण दुकान के सामने कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है।
- अजय जैन, बिलावली रोड चौमहला निवासी

बिलावली रोड से चौमहला तक की सड़क काफी खराब हो रही है। इस मार्ग से बड़े बड़े ट्राले ट्रक गुजरते है सड़क की शीघ्र मरम्मत की जाए।
- सुनील पोरवाल, बिलावली रोड चौमहला निवासी

यह सड़क चौमहला कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। बाईपास से आने वाले वाहनों को इसी सड़क से चौमहला में प्रवेश करना होता है। मुख्य सड़क ऐसी दुर्दशा हो रही है।प्रशासन को सड़क को शीघ्र ठीक करना चाहिए। कई जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क से गुजरते है।
- महेश पिछोलिया, अनाज व्यवसाई

यह सड़क मेरे वार्ड में आती है,सड़क मरम्मत के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत कराया गया। बरसात होने से गड्ढों में पानी भरा हुआ है,सड़क को सही किया जाए।
- भारत बाई विश्वकर्मा, वार्ड पंच

कोटा उत्तर वार्ड 20 - अधिकारियों की अनदेखी से परेशान जनता, जनप्रतिनिधि भी बेबस, मुख्य सड़क टूटी हुई, सफाई व्यवस्था ठप
कोटा। कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में टूटी सड़कें, कॉलोनियों में लगे कचरे के ढेर तथा सुलभ कॉम्प्लेक्स के अभाव के चलते रहवासी परेशान है। स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सोगरिया क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स न होने से लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खुले में शौच की मजबूरी के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है, वहीं स्वच्छ भारत अभियान के दावे इस वार्ड में धराशायी दिखाई देते हैं। वहीं वार्ड की मानसिंह बस्ती में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिनसे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सफाईकर्मी कई-कई दिनों तक नहीं आते, जिससे गलियों में गंदगी फैली रहती है।

नालियां जाम हैं, और बरसात के दिनों में गंदा पानी गलियों में भर जाता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सोगरिया से चंदे्रसल मार्ग की जर्जर सड़क है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ता है। बारिश के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। राहगीरों का कहना है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिर चुके हैं, लेकिन फिर भी सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वार्ड का एरिया
बड़ा सोगरिया, मधुबन कॉलोनी, मानसिंह बस्ती, रोटेदा, चन्दÑेसल आदि क्षेत्र शामिल है।

सड़क इतनी टूटी हुई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पिछले दो साल से हम पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार यही जवाब मिलता है, बनवा देंगे। अब तो लोग इस वादे पर भरोसा ही नहीं करते।
- जसवंत सिंह, वार्डवासी

सुलभ शौचालय नहीं होने से बहुत दिक्कत होती है। बच्चों और बुजुर्गों को खुले में जाना पड़ता है, जो न केवल असुविधाजनक बल्कि असुरक्षित भी है। कई बार पार्षद कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। सफाई और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलना हमारा अधिकार है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल कागजों में विकास दिखा रहे हैं।
- जितेन्द्र दूबे, वार्डवासी

इनका कहना है
वार्ड के विकास कार्यों को लेकर मैंने कई बार निगम अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया है, लेकिन सरकार बदलने के बाद से अधिकारियों द्वारा किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा अब आम वार्डवासी समस्याओं के रूप में भुगत रहे हैं।
- मनोज सैनी, पार्षद

लापरवाही : खस्ताहाल सड़क बनी जानलेवा, सड़क पर फैली हुई है गिट्टी व रेत
खानपुर। खानपुर क्षेत्र के बारां मेगा हाइवे व खानपुर कस्बे में प्रसिद्ध मंदिर काली तलाई बालाजी के बीच वाली सड़क पर बहुत बड़े बड़े गड्ढें हो गए है, साथ ही सड़क पर गिट्टी व रेत फैली हुई है। जिसके कारण राहगीरों व कस्बेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क मार्ग की स्थिति इतनी खस्ताहाल हो गई है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है।  जानकारी अनुसार शुक्रवार रात को दो व्यक्ति सूमर से खानपुर आ रहे थे, उनकी गाड़ी इस खस्ताहाल सड़क पर फिसल गई गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटे आई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क के गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते जिनके कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते है। खानपुर क्षेत्र में प्रसिद्ध काली तलाई हनुमान का मंदिर है जहां आए दिन श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए लगी रहती है। श्रद्धालुओं को भी मंदिर तक आने में परेशानी उठानी पड़ती है। इस सड़क मार्ग के पास ही कालीतलाई हनुमान मंदिर में एक नाला अवरुद्ध हो रहा है, जिसका कोई निकास नहीं है उसमें इतनी दुर्गंध आती है कि आने जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस गड्ढे के पास ही कृषि उपजमंडी पड़ती है, जहां पर किसानों का माल लेकर आना-जाना लगा रहता है कभी भी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी खा सकती है और उनका माल भी बेकार हो सकता है। दुकानदार व कस्बेवासियों ने मांग की है कि खस्ताहाल सड़क  को जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाए तथा जो नाला अवरूद्ध है जिसके कारण गंदगी व दुर्गंध की समस्या है इन सभी समस्याओं क ा निस्तारण कर कस्बेवासियों को राहत दिलाई जाए।

गड्ढे को दिखवा लिया जाएगा और तुरंत एक्शन लेकर इस पर डामरीकरण कर दिया जाएगा।
- एस एन मीणा अधिशाषी अभियंता विभाग खानपुर

यहां बारा रोड पर खानपुर के प्रसिद्ध काली तलाई वाले हनुमान का मंदिर है जहां हर धार्मिक श्रद्धालु आते हैं दुपहिया वाहन से आते हैं जिससे उनको कई बार गिरने का डर लगा रहता है।
- सुरेश बंजारा, कस्बेवासी

इस रोड पर इतना बड़ा गड्ढा हो गया है कि कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है अभी फिलहाल में कल रात्रि को दो एक्सीडेंट हुए ।
- रमेश बंजारा, कस्बेवासी

इस जगह पर दो सड़कें आकर मिलती हैं, खानपुर से अंदर आने वाली सड़क व बारां मेगा हाइवे सड़क दोनों सड़कों पर बड़े बड़े गड्डे हो रहे है जिससे वाहनचालकों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का समाधान किया जाए।
- विजय गोस्वामी, पुजारी कालीतलाई हनुमान

इस सड़क मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है, सड़क पर गिट्टी व रेत फैल गई है जिससे वाहनचालक गिर रहे है।
- सोनू सुमन, कस्बेवासी

कभी भी खस्ताहल सड़क से बड़ा हादसा हो सकता है , सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
- चेतन गुर्जर, कस्बेवासी

यह ऐसी सड़क है जिससे कई गांव जुड़े हुए हैं, सुमर दोबडा इसी गांव से होकर गांव वाले व्यक्तियों को आना पड़ता है वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है।
- राजू नागर, कस्बेवासी

कालीतलाई हनुमान के मंदिर के पास नाले की सफाई व निकास व्यवस्था कर दी जाएगी।
- पुखराज मीण,  नगर पालिका आयुक्त खानपुर

गढ़ पैलेस के सामने गड्ढों ने खोले सुरसा से मुंह
कोटा। इस बार हुई भारी व अधिक बरसात ने शहर की सड़कों की हालत ही खराब कर दी है। बरसात का दौर लगातार जारी होने से सड़कों पर गड्ढ़े बढ़ते ही जा रहे हैं। जिससे ये दुर्घटना का कारण बनने के साथ ही लोगों को दर्द भी देने लगे हैं। साथ ही इनके कारण धीमी गति से निकल रहे वाहनों से लगने वाले जाम से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो सड़कों पर गड्ढ़ों की समस्या पूरे शहर में बनी हुई है। स्टेशन से महावीर नगर व रंगबाड़ी से रावतभाटा रोड तक कोई भी डामर का मुख्य मार्ग ऐसा नहीं है जहां सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े नहीं हो रहे हो। बरसात से शुरुआत में छोटे गड्ढ़े बड़े-बड़े हो गए हैं। हालत यह है कि लगातार हो रही बरसात के कारण इन गड्ढ़ों को सही भी नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं सड़क के गड्ढ़े केवल मुख्य मार्गों पर ही नहीं शहर के अंदरूनी इलाकों में भी आमजन के लिए समस्या बने हुए हैं। सबसे अधिक समस्या  बन रहे हैं गढ़ पैलेस के पास की सड़क के गड्ढ़े।

किशोरपुरा से एलिवेटेड पुुलिया से होते हुए अधिकतर वाहन चालक पुराने शहर के पाटनपोल, कैथूनीपोल, टिपटा व घंटाघर ही नहीं नदी पार कुन्हाड़ी व बूंदी रोड तक जा रहे है। ऐसे में एलिवेटेड पुलिया से ही गड्ढ़ों की शुरुआत हो रही है जो पुुलिया उतरते ही गढ् पैलेस तक पहुंचने से पहले सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं कि तेजी से आने वाले वाहन उन गड्ढ़ों में झटकों से निकल रहे है। ऐसे में वाहनों का विशेष रूप से दो पहिया वाहनों का संतुलन तो बिगड़ ही रहा है। चार पहिया वाहनों आॅटो व ई रिक् शा में सवारी करने वालों तक को वाहनों के पलटने पर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। पुराने शहर व नदी पार से सीएडी चौराहा व नए कोटा की तरफ जाने वाले अधिकतर वाहन चालकों को भी उन गड्ढ़ों से होकर गुजरना पड़ रहा है।  हालांकि उस जगह पर एक सनकेतक बोर्ड लगा हुआ है। जिस पर लिखा है कि आगे रास्ता तंग है जरा संभल कर चले।

कमर दर्द करने लगी, हादसे का खतरा
पाटनपोल निवासी संगीता सक्सेना का कहना है कि उन्हें रोजाना दादाबाड़ी स्थित निजी स्कूल में पढ़ाने जाना होता है। वे स्कूटी से गढ़ के सामने से एलिवेटेड पुलिया से होकर निकलती है। ऐसे में गढ़ के सामने बदहाल सड़क के गड्ढ़ों से ुनकी कमर में दर्द होने लगा है। साथ ही वाहन का संतुलन बिगड़ने पर हादसे का खतरा बना रहता है। महावीर नगर विस्तार योजना  निवासी महेश नागर का कहना हैै कि वे कुन्हाड़ी में प्राइवेट नौकरी करने जाते है। उनके पास वाहन नहीं होने से वे आॅटो से रोजाना गढ़ के सामने से आते-जाते है। ऐसे में उन गड्ढ़ों के कारण सुबह-शाम दोनों समय वाहनों के जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अभी अनंत चतुर्दशी व दशहरा मेला शुरु होने वाला है। ऐसे में ये गड्ढ़े और परेशानी बढ़ा सकते हैं।

शाम के समय अधिक समस्या
इधर वहां तैनात पुलिस कर्मियों का कहना है कि गड्ढ़ों के कारण दिनभर तो वाहनों के धीमी गति से निकलने पर जाम रहता है ही। सबसे अधिक समस्या इन गड्ढ़ों में पानी भरने व शाम से रात तक इनके कारण वाहनों के खीमी गति से निकलने व दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लग जाता है। जिससे नियंत्रित करना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार तो वाहन आपस में टकरा जाते है।

बरसात के बाद सही होंगे गड्ढ़े
इधर नगर निगम कोटा उत्तर के अधिकारियों का कहना है कि बरसात ही इतनी अधिक हो रही है कि डामर की सड़कों पर गड्ढ़ों को सही करने का समय ही नहीं मिल पा रहा। सड़क पर पानी सृखेगा उसी समय तो गड्ढ़ों को सही किया जाएगा। अभी बरसात थमते ही सबसे  पहले अधिक परेशानी वाले गड्ढ़ो को सही किया जाएगा। वहीं अभी दशहरा मेला शुरु होने से पहले गढ़ के सामने व अन्य सड़कों के गड्ढ़ों को सही करवा दिया जाएगा।

असर खबर का - खस्ताहाल सड़क पर लगा मरहम, सरपट दौड़ेंगे वाहन
खानपुर। खानपुर क्षेत्र में डूंडी के गणेश जी जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त थी और आए दिन हादसे की आशंक बनी हुई थी। जिसको लेकर नवज्योति टीम ने मुद्दा उठाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तुरंत प्रभाव से समस्या का निस्तारण कर दिया।

अब आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी को कस्बेवासियों को मंदिर जाने के लिए समस्या का समाधान नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान होने पर आभार जताया।

असर खबर का - 10 लाख से बनेगी गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज की सड़क
कोटा। गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज की जर्जर हो रही प्रमुख सड़क का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की अनुशंसा की है। छात्रनेता रिद्धम शर्मा ने बताया कि राजकीय कला महाविद्यालय की प्रमुख सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त हो रही है। बरसात के दिनों में विद्यार्थियों का पैदल व दुपहिया वाहन से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कक्षाएं छुटने से पढ़ाई का नुकसान होता है। इस समस्या को लेकर हाल ही में विधायक व पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को ज्ञापन देकर सड़क बनवाने का आग्रह किया था। इस पर उन्होंने  मुख्य मार्ग से कॉलेज के नवीन भवन तक सड़क निर्माण के लिए विधायक कोष से लाख रुपए का बजट देने की अनुशंसा की।

नवज्योति ने उठाया था मामला
गवर्नमेंट आटर्््स कॉलेज की क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर नवज्योति ने गत 5 जुलाई को कॉलेज से पहले कीचड़ पार करने की चुनौति शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।  प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को विद्यार्थियों की समस्या से अवगत कराया था।

55 किमी सड़क पर 6 जगह आधा-अधूरा निर्माण कार्य, गिट्टी के गुब्बार से वाहन चालक परेशान
भण्डेड़ा। बूंदी वाया बांसी से नैनवां मुख्य मार्ग पर काफी समय से खस्ताहाल है। विभाग की अनदेखी के कारण 55 किमी के मार्ग पर 6 जगहों पर काम अधूरा पड़ा है, जिससे आमजन के साथ वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। कहीं गिट्टी तो कही पर डामर गायब है, ऐसे में वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से कोई अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा है। बारिश का मौसम है ओर इस खस्ताहाल मार्ग से गुजरना,किसी खतरे को न्यौता देने के बराबर है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर गंभीर नहीं है,जिससे लोगों में रोष है। जानकारी के अनुसार संबंधित विभाग ने जिला मुख्यालय आवाजाही हेतु 10 किमी मुख्य रुट बूंदी से दलेलपुरा होते हुए रामेश्वर चौराहे तक संवेदक से सीसी सड़क सहित नवीन डामरीकृत मुख्य सड़क चौड़ाईकरण एवं सुढृढ़ीकरण का निर्माण कार्य करवाया। लेकिन जैतसागर झील के निकट शनि मंदिर के पास से बाणगंगा तक तीन जगह पर अधुरा कार्य छोड़ रखा है। इन जगहों पर फैली गिट्टी में वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है। लंबे समय से ही राहगीरों को इन जगहों पर आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

पीडब्लूडी ने संवेदक से इधर केंद्रीय सड़क निधि प्रोजेक्ट के तहत धनावा-दबलाना वाया बांसी होते हुए नैनवां तक एमडीआर-183 लगभग 45 किमी मुख्य सड़क का चौड़ाईकरण एवं सुढृढ़ीकरण का निर्माण कार्य करवाया गया है। जिसकी शुरूआत 19 नवंबर 2022 से कार्य समाप्ति 18 मई 2024 को हुई है। इस नवनिर्मित सड़क की गारंटी अवधि 5 वर्ष तक की है। लेकिन संवेदक ने मुख्य रुट पर भी तीन जगह से अधूरा निर्माण कार्य छोड़ दिया है। अधूरे काम की वजह से सड़क पर फैली गिट्टी से पैदल राहगीरों को ही चलने में मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों को भी इस परेशानी से रूबरू होने को विवश होना पड़ रहा है। जबकि इसे मुख्य मार्ग स्टेट हाइवे-138 का दर्जा प्राप्त है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर नैनवां से वाया मानपुरा, दुगारी, बांसी होते हुए सांवतगढ़, रानीपुरा, भवानीपुरा, दबलाना वाया धनावा तक लगभग 45 किमी तक नई सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने संवेदक से कार्य शुरू करवाया,जिसमें जहाँ-जहाँ आबादी नहीं वहां पर डामरीकृत सड़क कार्य संपादित कर दिया गया।

वन विभाग बना रोड़ा
इस मुख्य मार्ग पर दबलाना से बांसी के बीच सांवतगढ से फोकी पिपलिया से बांसी की तरफ लगभग 2 किमी 900 मीटर सड़क वन सीमा में होना बताकर कार्य बंद करवा दिया गया। अधूरा कार्य होने से सड़क के कुछ जगह पर निर्माण के दौरान पुरानी सड़क का डामर भी उखड़ गया है। वन विभाग की रोक के चलते यहां पर गहरे गढ्ढे पउÞे हुए है। गहरे गढ्ढों में बरसाती पानी जमा होेने से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से चोटिल हो रहे है। बांसी वाया दुगारी से नैनवां वाले इसी मुख्य मार्ग पर मानपुरा की डुंगरिया से नैनवां की तरफ लगभग तीन किमी सड़क पर भी वन विभाग रोड़ा बना होने से सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक द्वारा लगभग 39 किमी 100 मीटर तैयार नवीन सड़क पर अधूरे निर्माण के हिचकोले राहगीरों को रास नहीं आ रहे है। तीसरा अधूरा कार्य पिपलिया खाल से सांवतगढ़ के बीच जो कुछ मीटर पर अधुरा निर्माण पड़ा है।

यह कहा सार्वजनिक निर्माण अधिकारी ने
जिस जगह पर सड़क अधूरी है, वहां की सीमा वन विभाग की होने से वन विभाग ने स्वीकृति नहीं दी है। जिससे सड़क क्षेत्र में अभी तक अधूरी पड़ी है,संबंधित विभाग से स्वीकृति मिले, तो अधूरी सड़क बन जाएगी।
- रेवतीरमन शर्मा, जेईएन सार्वजनिक निर्माण विभाग, नैनवां।

यह कहा वन विभाग ने
पीडब्ल्यूडी वाले एनओसी तो लेते नहीं है, डायरेक्ट सड़क निर्माण कर देते है। इससे हमारे स्टॉफ को दिक्कत आती है। निर्माण करने से पहले विभाग हमारी सीमा में निर्माण करने के लिए एफसी में आवेदन करें। डिपार्टमेंट से आदेश आएगा तो निर्माण कर लेगें, अभी तक इस कार्य के लिए आवेदन ही नही किया है। विभाग हमारी सीमा में निर्माण के लिए जल्द एफसी में आवेदन करें। जैसे आदेश आएगा अधूरा कार्य पूर्ण कर लेगें।
- कविता बाई जाट, रेंजर वन विभाग नैनवां।

यह कहा राहगीरों ने
मैं चौपहिया वाहन से बूंदी से नैनवां गया, जिला मुख्यालय से धनावा वाया बांसी होते हुए नैनवां तक आवाजाही के दौरान छह जगह पर अधूरा निर्माण कार्य का सामना करना पड़ा है। गिट्टी में हिचकोले भरते वाहन से आवागमन में परेशानी हुई है। बांसी से फोकी पिपलिया खाल तक सड़क से डामर ही गायब है।
- विजय कुमार शर्मा, राहगीर निवासी सीतापुरा।

बूंदी से दलेलपुरा तक इस मुख्य रुट पर अपने निजी काम से गया था। इस मार्ग पर तीन जगहों पर अधूरा निर्माण कार्य है। इधर सांवतगढ़ वाया बांसी होकर नैनवां वाले मुख्य रुट पर भी तीन जगहों पर अधूरा कार्य है। संबंधित विभागीय जिम्मेंदारी नहीं लेने से लोग परेशान है।
- नवनीत कुमार गौत्तम, राहगीर निवासी गोठड़ा।

बांसी से वाया धनावा होते हुए बून्दी आवाजाही के दौरान पांच जगहों पर अधूरा निर्माण है। जिला मुख्यालय सड़क सहित एमडीआर-183 मुख्य सड़क पर छह जगह अधूरे निर्माण में फैली गिट्टी आएं दिन राहगीरों का बैलेंस बिगाड़ रही है। संबंधित विभाग सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या का अभी तक निर्माण नहीं करवाया है। विभाग को इसकी समस्या का संज्ञान लेकर समाधान करवाना चाहिए।
- सोनू प्रतिहार, क्षेत्रीय निवासी डोड़ी।

जिला मुख्यालय से बांसी वाया दुगारी-नैनवां मुख्य रुट की इस सड़क पर छह जगह अधुरा कार्य होने से परेशान है। क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय-धनावा वाया बांसी होते हुए नैनवां तक जोड़ने वाली लगभग 55 किमी मुख्य सड़क पर 6 जगहों पर अधूरा निर्माण होने से राहगीरों को उड़ते गिट्टी के गुब्बार का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का जल्द निवारण होना चाहिए।
- बद्रीविशाल पुरोहित, क्षेत्रीय निवासी बांसी

जिला मुख्यालय के लिए यह बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्ग है। दशकों बाद इस सड़क का चौड़ाईकरण व सुढृढ़ीकरण नवनिर्माण कार्य पूरा हुआ है। बून्दी से दलेलपुरा तक, सांवतगढ़ वाया बांसी से नैनवां तक कुल छह जगहों पर अधूरे निर्माण है। यह मार्ग स्टेट हाइवे-138 के अंतर्गत आता है। संबंधित विभागीय उच्चाधिकारियों को भी क्षेत्रवासियों की इस समस्या को लेकर अवगत करवाएंगे। उम्मीद है कि सभी के समन्वय से जल्द-ही सभी अधूरे कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
- अर्चना कंवर हाड़ा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी पंसस हिण्डोली

लापरवाही : 2 साल से डेढ़ किमी की सड़क बदहाल, जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी बेखबर
चौमहला। चौमहला डग मुख्य सड़क से निपानिया कालू गांव तक की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क बदहाल होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन के टायर तक कट जाते है। ग्राम पंचायत रोझाना के गांव निपानिया कालु गांव की  सड़क निपानिया फंटे से निपानिया कालू गांव तक करीब डेढ़ किमी की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर उखड़ चुकी है। सड़क में जगह जगह गड्ढे हो रहे है। जिससे वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि अगर रात के समय कोई इस रास्ते से गुजरता है तो दुर्घटना का शिकार हो सकता है। समीप के उच्च माध्यमिक स्कूल साईकिल से जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह राह मुश्किल हो रही है। ग्रामीण भरत शर्मा ने बताया कि यह सड़क दो साल से खराब हो रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन सड़क की हालत में कोई सुधार तक नहीं हुआ। इस मार्ग पर आए दिन एक्सीडेंट हो रहे है। सार्वजनिक निर्माण विभाग को इस ओर ध्यान देकर सड़क शीघ्र बनानी चाहिए।

क्षेत्रवासियों का दर्द
डग चौमहला सड़क से निपानिया कालू की सड़क बहुत ही खराब हो रही है। आने जाने में परेशानी होती है। आए दिन दुर्घटना होती है। इस मार्ग पर बनी रपट भी क्षतिग्रस्त है।
- भरत शर्मा, ग्रामीण

गांव की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे है।
- राजेश बंजारा, ग्रामीण

सड़क काफी खराब है। स्कूल जाते आते समय बच्चे गिर जाते है। सड़क नई बनाने की जरूरत है।
- ज्ञानचंद , ग्रामीण

गांव की सड़क बहुत खराब स्थिति में है। वाहन के टायर तक फट जाते है।
- खन्ना लाल बंजारा, ग्रामीण

अभी प्रथम चरण में 5 सड़कों का कार्य शुरू हुआ है। द्वितीय चरण में निपानिया कालू की सड़क  कार्य शुरू होगा।
- शंकर सिंह, कनिष्ठ अभियंता, सार्वजिक निर्माण विभाग चौमहला

भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हुई बदहाल, लोग परेशान
केलवाड़ा। ग्राम पंचायत दान्ता में लाखों की लागत से वर्ष 2017 में आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया परंतु बस्ती के बीच व्यावसायिक गतिविधियां जब से शुरू हुई तो आम रास्ता धीरे-धीरे खस्ताहाल होना शुरू हो गया। देखते ही देखते रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सोमवार को इस आम रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गए। जिससे आम रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया और आवागमन बाधित हो गया। बाद में बडी मशक्कत करके जैसे तैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ। भारी भरकम वाहन निकलने से इंटरलॉकिंग रोड उखड़ गई है जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे आमजन को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी रोड पर तीन से चार निजी विद्यालय एवं हॉस्टल स्थित है इस कारण छात्रों की आवाजाही बनी रहती है। भारी भरकम वाहनों की आवाजाही बनी रहती है जिससे हादसे का भी अंदेशा बना हुआ है।

रास्ता क्षतिग्रस्त होने से छात्र-छात्राएं परेशान
रास्ता इतना क्षतिग्रस्त हो गया है कि छात्र-छात्राओं को निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है। कही बार कीचड़ में गिर जाने की वजह से निराश होकर छात्र छात्राओं को घर वापस जाना पड़ता है। बस्ती वासियों की मांग है कि बस्ती से व्यवसाहिक गतिविधियां बंद किए जाए एवं रास्ते को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। सोमवार को दोपहर करीब 2 इसी आम रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली फंस गया। जिससे आम रास्ता पूर्णत: बंद हो गया। कही घंटो की मशक्कत के बाद ट्रेक्टर ट्रॉली को बाहर निकाला गया।

2017 में बनी करीब 300 मीटर सड़क वर्तमान में जनता को सेवा देने में असमर्थ है। धीरे धीरे सड़क शून्य हो गई है। दिन प्रतिदिन विद्यार्थी, व्यवसायी, दम्पती और कई अन्य लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। वर्तमान सरकार क्षेत्रीय सांसद, विधायक जल्द से जल्द इस मार्ग का पुन: निर्माण करवाएं तो जनमानस के हित का कार्य होगा।
- भुवनेश गोस्वामी, जिला संयोजक, भाजपा, आईटी सेल,बारां।

वार्ड में गंदगी का आलम बना हुआ है। गंदगी की वजह से स्थानीय निवासी समस्या का सामना कर रहे हैं। आम रास्ते  को दुरुस्त किया जाना चाहिए।
- राजेन्द्र चौहान, स्थानीय निवासी।

गंदगी की वजह से आए दिन स्कूली छात्र-छात्राएं स्कूल जाने में असमर्थ हो जाते हैं। ग्राम पंचायत एवं उच्च अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए इस रास्ते को दुरुस्त करना चाहिए।
- धर्मेंद्र भार्गव (छोटू), स्थानीय निवासी।

हमारे घर के सामने गंदगी का आलम बना हुआ है। भारी भरकम वाहनों की आवाजाही से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। आए दिन ट्रैक्टर ट्रॉली  रास्ते में फंस जाते हैं।
- हरिचरण मेहता, स्थानीय निवासी।

रेत बजरी खाद के भारी भरकम वाहनों की आवाजाही के कारण लाखों का रोड  क्षतिग्रस्त हो गया है। बस्ती के बीच व्यावसायिक गतिविधि की वजह से रोड क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्राम पंचायत कोई और ध्यान देना चाहिए।
- रवि गोस्वामी, स्थानीय निवासी।

मामले को जल्द देखकर रास्ते को ठीक कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- बनवारीलाल मीणा, विकास अधिकारी, शाहाबाद

सड़कों के जख्मों पर कब लगेगा राहत का मरहम !
कवाई। कवाई कस्बा होने में तो अटरू तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत व उप तहसील है परंतु यहां की सड़कों के हाल बेहाल हो रहे हैं। सडकों की रही सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। हाल ये है कि सडकों पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं और निकलना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। कस्बे की सड़के बदहाली पर आंसू बहा रही है। नेशनल हाईवे 90 की सड़क पर हो रहे बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे है। कस्बे से निकल रहे स्टेट हाईवे थाना के समीप करीबन आधे किलोमीटर की सिंगल सड़क पर थाने के समीप बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। जिसमें आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं। गड्डे इतने भयानक है कि वहां से निकलने वाले वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। इस सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।

वाहन भी हो रहे खराब, बढ़ा आर्थिक बोझ
इन गड्ढों के कारण गड्ढे में जाने से वाहन भी खराब हो रहे है। जिससे इसका आर्थिक बोझ लोगों पर पड़ रहे है। यहां रात में सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालको को होती है। वाहन चालक चोटिल होने के साथ ही वाहनों में भी टूट-फूट हो रही है। यहां पर रात को  अंधेरे के कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। इसको लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया परंतु आज तक इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पैदल चलना भी हो रहा दुश्वार
कवाई कस्बे के आसपास में देखें तो अधिकांश मुख्य सड़के जर्जर हो रहे हैं उन पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। कवाई से छबड़ा रोड स्टेट हाईवे से फूल बड़ौदा सहित कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर हालत एवं इतने काफी गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं। फूल बड़ौदा निवासी हंसराज गुर्जर, राम कल्याण केवट, राकेश गुर्जर, नरेंद्र गुर्जर सहित ग्रामीणों ने बताया कि फूलबड़ौदा कोलू खेडा सोनी देलोद बीलखेड़ा सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। जिसमें कई बार ग्रामीण गिरकर घायल हो गए हैं।  कवाई से छीपाबड़ौद की ओर जाने वाली श्मशान घाट से गोवर्धनपुरा के पास तक करीबन दो किलोमीटर की सिंगल नेशनल हाईवे सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो रहे हैं। सड़क के दोनों और साइड में भी काफी गहरे गड्ढे होने के कारण अभी बारिश में भी लोग रोज फिसल कर चोटिल हो रहे थे और जिम्मेदारों की नजर नहीं पड़ रही है। कुछ दिनों पहले ही गोवर्धनपुरा के कुछ समाजसेवी लोगों ने सड़क पर हो रहे कुछ गहरे गड्ढों में कंकर मिटटी डलवाकर उन्हें सही करवाया लेकिन सड़क के साइड में आज भी काफी गहरे गड्ढे हैं। जिनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।  ग्रामीणों ने इस सड़क को सिंगल से डबल करवाने की मांग को लेकर कई बार नेताओं से लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया परंतु इस ओर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।

पूर्व में समस्या को लेकर सांसद दुष्यंत सिंह को दिया था ज्ञापन
कस्बेवासियों ने बताया कि पूर्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारां झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह से मिलकर सालपुरा से निकलने वाली नेशनल हाईवे एनएच 90 जो कि पुलिस थाना कवाई से अटरू की ओर जाने वाली सिंगल सड़क करीबन 400 मीटर है और कवाई कस्बे से छीपाबड़ौद की ओर जाने वाली सड़क भी सिंगल है इन दोनों सड़कों को डबल करवाने की मांग कर ज्ञापन दिया था परंतु अभी तक कार्य चालू नहीं हुआ।

जरा सी चूक पहुंचा रही अस्पताल
दोपहिया वाहन चालक की जरा सी चूक उसे अस्पताल तक पहुंचा देती है परंतु इस सड़क पर अभी तक निर्माण कार्य चालू हुआ ना ही इनके जख्मों पर मरहम लगवाया गया। वहीं जिम्मेदार गहरी नींद सो रहे हैं।

स्कूल जाने वाले बच्चें भी हो रहे परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों से कस्बे के निजी विद्यालयों में पढ़ाई करने के लिए जाते स्कूल के बच्चों, बच्चियों सहित वहान चालकों को काफी  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इन गड्ढों में गिरकर बच्चे चोटिल होते रहते हैं।  इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से शिकायत की परंतु किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी।

इनका कहना है
थाने के सामने नेशनल हाईवे 90 सिंगल सड़क है। उसमें काफी गहरे गड्ढें हो रहे हैं। जिससे निकलने वाले वाहन चालकों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय परेशानी और भी बढ़ जाती है।  रात में सामने कुछ नजर नहीं आता और अचानक इन गड्ढों में वाहन गिर जाते है।  जिससे वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं।
- डी एल नागर, सालपुरा निवासी।

स्टेट हाईवे से फूल बड़ौदा होकर जाने वाली दर्जनों गांवों की मुख्य सड़क पूरी जर्जर हो रही है। जल्दी ही ध्यान देकर सड़क का मरम्मत कार्य करवाना चाहिए।
- हंसराज गुर्जर , फुलबड़ौदा निवासी।

कवाई कस्बे के आसपास की अधिकांश सड़के पूरी जर्जर हो रही है। जन प्रतिनिधि व अधिकारियों को जल्द ही ध्यान देकर कार्य करवाना चाहिए ताकि आमजान के साथ कोई दुर्घटना ना हो। सड़कों में हो रहे गड्ढों की वजह से कई घरों के चिराग तक बूझ चुके हैं।
- राधेश्याम मित्तल, कवाई निवासी।

इन सिंगल सड़कों को डबल करवाने को लेकर प्रपोजल बनाकर भेज रखा है। जैसे ही पास होगा, जल्द ही कार्य करवा दिया जाएगा।
- कैलाशचंद महावर, एईएन, पीडब्ल्यूडी बारां।

फूल बड़ौदा वाली सड़क खराब है। बारिश के बाद सरकार ने जिस हिसाब से बजट दिया है। उसी हिसाब से जितना कार्य हो सकेगा। उतना करवा देंगे।
- नरेंद्र कुमार चौधरी, एक्सईएन स्टेट हाईवे छबड़ा।