vegetables price - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आवक की कमी से सब्जियां महंगी, जानिए कौनसी सब्जी बाजार में किस भाव पर मिल रही
जयपुर। भीषण गर्मी के बाद बरसात आने से गुरुवार को बाजार में सब्जियां महंगी हुई। सब्जी विक्रेता नईम ने बताया कि बैंगलोर से टमाटर की आवक कम होने के कारण भावों में तेजी आई है।

सब्जियों के भाव प्रति किलो की दर से है

टमाटर- 60 रुपए
मिर्च -60 रुपए
अदरक- 200 रुपए
घीया- 40 रुपए
नींबू -120 रुपए
खीरा- 50 रुपए
बैंगन- 50 रुपए
भिंडी- 80 रुपए
आलू-40 रुपए
प्याज- 40 रुपए
अरबी- 80 रुपए
हरा धनिया - 200 रुपए
पालक- 60 रुपए
पुदीना- 80 रुपए

सब्जियों का भाव भड़का, महंगा हो गया तड़का
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। बिपरजॉय तूफान और बाद में तेज बारिश से सब्जी की फसल खराब होने से भाव आसमान पर हैं। सब्जी के बढ़े हुए भावों ने आम गृहणी का बजट बिगाड़ दिया है। आलम यह है कि टमाटर, मिर्ची से सब्जी में लगने वाली तड़के की महक भी कम हुई है। अदरक की चाय पीने के शौकीन लोगों को भी अदरक के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।

मुहाना मण्डी में आ रही सभी सब्जियों के भाव अपेक्षाकृत बहुत अधिक हैं। ढाबों में टमाटर और मिर्ची की सलाद में भी तेजी से कमी देखी गई है। घरों में बड़े चाव से बनने वाली टमाटर की चटनी भी अब कम बनने लगी है। कई घरों में एक टाइम दो सब्जी बनती हैं, लेकिन बढ़े हुए भावों के कारण एक सब्जी से ही काम चलाना पड़ रहा है।

रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री की
केन्द्रीय उपभोक्ता मामले विभाग के एनसीसीएफ ने सोमवार को जयपुर और कोटा में 80 रुपए किलो में टमाटर की बिक्री की। जयपुर में नेहरू सहकार भवन, सचिवालय, लालकोठी, महेश नगर, गांधी नगर, रामनगर, वैशाली नगर, वीकेआई और विद्याधर नगर में टमाटर की बिक्री की सूचना पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने टमाटर की खरीदारी की।

धनिया ने भी खाया भाव
आमतौर पर सब्जी के साथ धनिया और हरी मिर्च तो  फ्री मिल जाती है। सब्जी खरीदने वालों का आग्रह रहता है कि धनिया तो नि:शुल्क दिया जाना चाहिए, लेकिन इन दिनों धनिये के भाव भी बढ़े हुए हैं इसलिए इसके भी अतिरिक्त पैसे देने पड़ रहे हैं।

बरसात से सब्जियां खराब हो गई हैं, इससे सभी के भाव अधिक हैं। अगले माह तक सब्जी के भाव थोड़े कम होंगे।
-राहुल तंवर, थोक विक्रेता,  मुहाना मण्डी

दमा की बीमारी है, इसलिए अदरक की चाय ठीक रहती है, लेकिन पिछले डेढ़ माह से अदरक के साथ सभी सब्जियों के भाव अधिक हैं।
-कस्तूरी देवी, गृहिणी

पहले सब्जियों के साथ धनिया भी फ्री आ जाता था, लेकिन आज तो टमाटर, मिर्ची सहित सभी के भाव आसमान पर है। घर का सारा बजट बिगड़ गया।
-प्रेम देवी, गृहिणी

बाजार में कोई भी ऐसी सब्जी नहीं है, जो सस्ती है। आमतौर पर घर में दो सब्जी बनती है, लेकिन अब तो एक सब्जी से ही काम चलाना पड़ रहा है।
-सीमा देवी, गृहिणी

परिवार में सलाद का चलन रहा है, लेकिन टमाटर, मिर्ची, खीरा सभी के भाव अधिक हैं। घर में सलाद की मात्रा को घटा दिया गया है।
-कृष्णा देवी, गृहिणी