Victoria - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इतिहास रच गए PM Modi! सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने वाले बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार देर शाम विक्टोरिया में सम्मानित अतिथि के रूप में सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया। वह सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हरमिनी के निमंत्रण पर सेशेल्स की यात्रा पर गए हैं।

राष्ट्रीय दिवस समारोह भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया गया। इन विशेष अवसरों के स्मरणार्थ, सेशेल्स की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों ने भाग लिये। भारतीय दल में असम रेजिमेंट, भारतीय नौसेना तथा भारतीय नौसेना के मार्चिंग बैंड के कार्मिक शामिल थे, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग को प्रतिबिंबित करते हैं। समारोह के एक भाग के रूप में तथा स्थापित परंपरा के अनुरूप, भारतीय नौसैनिक पोत तरकश और ईक्षाक पोर्ट विक्टोरिया में लंगर डाले हुए हैं। समारोह में प्रधानमंत्री की भागीदारी दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी तथा लंबे समय से चली आ रही मैत्री को रेखांकित करती है।

2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी नहीं करेगा विक्टोरिया, अत्यधिक खर्च का हवाला देते हुए नाम वापस लिया
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने अत्यधिक खर्च का हवाला देते हुए 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से नाम वापस लेने की घोषणा की। राज्य के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि खेलों को आयोजित करने के लिये शुरुआती अनुमानित खर्च दो अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.36 अरब अमेरिकी डॉलर) था, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग सात अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हो गया है, जो 'वास्तव में बहुत अधिक है।

एंड्रयूज ने कहा कि मैंने अपने काम में कई मुश्किल फैसले लिये हैं, लेकिन यह उनमें से एक नहीं है। स्पष्ट रूप से, एक खेल आयोजन के लिये सात अरब डालर खर्च करना, यह हमसे नहीं होगा। मैं स्कूलों और अस्पतालों से पैसे निकालकर उस आयोजन में नहीं लगाऊंगा जिसका अनुमानित खर्च पिछले साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में विक्टोरिया में (राष्ट्रमंडल) खेल नहीं होंगे। हमने अनुबंध समाप्त करने के अपने फैसले के बारे में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों को सूचित कर दिया है। यह आयोजन गीलॉन्ग, बल्लारत, बेंडिगो, गिप्सलैंड और शेपार्टन सहित राज्य के पांच क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित होने वाला था, जिनमें से प्रत्येक का अपना एथलीट गांव है।

एंड्रयूज ने कहा कि उनकी टीम ने केंद्रों की संख्या में कटौती करने या खेलों को विक्टोरिया की राजधानी मेलबर्न में स्थानांतरित करने पर विचार किया था, लेकिन उनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं आया।

इस बीच, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने विक्टोरिया राज्य के इस फैसले को बेहद निराशाजनक करार दिया। महासंघ ने एक बयान में कहा कि हम निराश हैं कि हमें केवल आठ घंटे का नोटिस दिया गया और सरकार द्वारा इस निर्णय पर पहुंचने से पहले संयुक्त रूप से समाधान खोजने के लिये स्थिति पर चर्चा करने पर कोई विचार नहीं किया गया।

बयान में कहा गया कि हम अपने पास उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और 2026 में खेलों के लिये एक समाधान खोजने के लिये प्रतिबद्ध हैं जो हमारे एथलीटों और व्यापक राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन के सर्वोत्तम हित में हो।