State Election Commission - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डोटासरा का भजनलाल सरकार पर तीखा वार, बोले- न्यायपालिका का अपमान कर रही है सरकार
जयपुर: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर कोर्ट की टिप्पणी आयोग चुनाव नहीं करवा सकता तो बताएं, जज करवा देंगे पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने कहा है कि हाईकोर्ट की ये सख्त तिप्पणी लोकतंत्र का मजाक बनाने वाली भाजपा सरकार और उनके नकारे आयोगों के मुंह पर करारा तमाचा है। डेढ़ साल से अधिक का समय बीत चुका है, चुनाव टालने का खेल जारी है, और संवैधानिक संस्थाएं केवल बहाने बना रही हैं।

क्या ये देरी जानबूझकर की जा रही है ताकि ओबीसी समाज को उसके संवैधानिक आरक्षण से वंचित रखा जा सके। भाजपा सरकार का ये देरी का एजेंडा साफ है कि वो नहीं चाहते कि शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को पंचायत और निकाय चुनावों में उनका वाजिब हक व प्रतिनिधित्व मिले। अगर ओबीसी आयोग के पास आरक्षण रिपोर्ट देने की हिम्मत नहीं है, तो तुरंत पद छोड़ें। कोर्ट की अवमानना की चेतावनी अब इस निकम्मी सरकार की आखिरी चेतावनी साबित होनी चाहिए।

निकाय-पंचायत चुनाव में देरी पर गहलोत का हमला, बोले- सरकार लोकतंत्र और संविधान से कर रही खिलवाड़
जयपुर। निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर कोर्ट की टिप्पणी पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा है कि प्रदेश सरकार के लिए इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या होगी कि पंचायत और निकाय चुनावों में हो रही जानबूझकर देरी पर माननीय हाईकोर्ट को यहाँ तक कहना पड़ रहा है कि आयोग चुनाव नहीं करवा सकता तो बताएं, जज करवा देंगे। यह सरकार की घोर प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है।

राज्य निर्वाचन आयोग का यह कथन बेहद गंभीर और चिंताजनक है कि पंचायती राज विभाग को 6 चिट्ठियाँ लिखने के बावजूद एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण संबंधी जानकारी नहीं दी गई। यह स्पष्ट दर्शाता है कि सरकार के दबाव में पंचायतीराज विभाग ने ऐसा किया और सरकार की मंशा ही चुनाव करवाने की नहीं है और वह संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना रही है। कोर्ट के आदेशों की बार-बार अवहेलना करना संविधान और न्यायपालिका का सीधा अपमान है। जो सरकार न्यायपालिका का सम्मान न कर सके और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को रोके, उसे एक पल भी सत्ता में बने रहने का नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं है। लोकतंत्र के लिए यह स्थिति बेहद घातक है।

हरियाणा निकाय चुनाव एवं उपचुनाव की घोषणा : 10 मई को होगा मतदान, संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू
चंडीगढ़। हरियाणा में सात नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों पर उपचुनाव की सोमवार को घोषणा कर दी गई। राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को कराई जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। उन्होंने बताया कि सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद तथा उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला नगर पालिका में चुनाव कराए जाएंगे। मेयर और चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी। इस बार मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा लेकिन वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। साथ ही, पहली बार ‘नोटा’ का विकल्प उपलब्ध रहेगा, हालांकि इससे चुनाव परिणाम प्रभावित नहीं होंगे। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को अब केंद्रीय चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा, पंचायती राज संस्थाओं के तहत पानीपत और करनाल जिला परिषद के एक-एक वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्य, 29 सरपंच और 485 पंच पदों के लिए भी 10 मई को मतदान कराया जाएगा। इन पदों के लिए मतगणना उसी दिन पूरी कर परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

प्रदेश के 9 जिलों के निकायों में उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, 12 जुलाई को अधिसूचना होगी जारी, 16 से नामांकन
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने 9 जिलों में होने वाले नगर निकायों के उपचुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम के तहत शहरी निकायों के दो अध्यक्षीय पदों और सदस्यों के 18 रिक्त पदों पर उपचुनाव होंगे। कार्यक्रम जारी होने के साथ संबंधित जिलों के क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग नगर निकाय उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। सभी चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। निकायों के उपचुनाव में सदस्य पद के लिए अधिसूचना 12 जुलाई को जारी होगी। नामांकन पत्र 16 जुलाई सुबह 10.30 बजे से पेश किया जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच होगी 17 जुलाई को सुबह 10.30 बजे। 20 जुलाई को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। सदस्य पद के लिए मतदान 26 जुलाई सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा।

मतगणना 28 जुलाई को
मतगणना 28 जुलाई सुबह 8 बजे से होगी। अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना 29 जुलाई को जारी होगी। नामांकन पत्र 30 जुलाई सुबह 10.30 से दोपहर तीन बजे तक पेश किए जा सकेंगे। दो अगस्त को नामांकन वापस लेने के समय के तुरंत बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान पांच अगस्त सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार साफ  किया गया है कि कोरोना को लेकर जो आयोग ने गाइडलाइन जारी की है उसकी पालना हो। चुनाव के दौरान किसी भी तरह के सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर की गाइडलाइन की पूरी तरीके से पालना हो, इसको लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

यहां होंगे उपचुनाव
प्रदेश के 9 जिलों के निकायों में उपचुनाव होंगे। अजमेर में अजमेर निगर निगम और किशनगढ़ नगर पालिका, भरतपुर में भरतपुर नगर निगम, चूरू में रतन नगर, सुजानगढ़ और छापर नगर पालिका, हनुमानगढ़ में नोहर और भादरा नगर पालिका, झालावाड़ में झालावाड़ और पिड़ावा नगरपालिका, झुंझुनूं में झुंझुनूं नगर पालिका और खेतड़ी, नागौर में डीडवाना, प्रतापगढ़ में प्रतापगढ़ नगर पालिका और पाली में सुमेरपुर और सादड़ी नगर पालिका में उपचुनाव होने हैं।