new initiative - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झालाना लेपर्ड रिजर्व में नई पहल : ‘ड्राइवर ऑफ द मंथ’ से बढ़ेगा जिप्सी ड्राइवरों का हौसला, बेहतर सेवाओं और जिम्मेदारी को मिलेगा सम्मान
जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। वन विभाग ने यहां जिप्सी ड्राइवरों के उत्साह और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने के लिए ड्राइवर ऑफ द मंथ जैसी अनूठी पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत हर महीने एक उत्कृष्ट जिप्सी ड्राइवर का चयन किया जाएगा, जिसे उसके व्यवहार, पर्यटकों के साथ सहयोग, सुरक्षित ड्राइविंग और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और उन्हें अपनी सेवाओं में और सुधार के लिए प्रेरित करना है। इससे न केवल ड्राइवरों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा। इस फैसले का वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों ने भी खुले दिल से स्वागत किया है। उनका मानना है कि इस तरह की पहल से जंगल सफारी का अनुभव और अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बनेगा।

नई पहल: गूगल मैप पर भी देख सकेंगे बंद रास्ते
जयपुर। अल्बर्ट हॉल पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री शपथ समारोह के कारण रामनिवास बाग और आस-पास के मार्गों का यातायात बंद किया है। आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसमें यातायात पुलिस ने गूगल के सहयोग से गूगल मैप में भी संबंधित मार्गों को बंद दिखाया है। यदि इस दौरान कोई पर्यटक बाहर से आता है तो वह आसानी से मैप पर देख सकता है और किसी तरह की परेशानी से बच सकता है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे, ऐसे में प्रधानमंत्री के आने से पहले और जाने के बाद ड्रोन से पुलिस यातायात पर निगरानी रखकर डायवर्ट करेगी। एडिशनल कमिश्नर (यातायात) राहुल प्रकाश ने बताया कि आमजन को किसी तरह से पर२शानी नहीं हो, इसके लिए यह प्रबंध किया गया है। पुलिस ने इसके लिए गूगल प्रबंधन से बात करके बंद किए जाने वाले सभी मार्गों को गूगल मैप में बंद दिखाया है। इससे कोई भी व्यक्ति गूगल को देखकर अपना रास्ता बदल सकता है। इससे आस-पास के मार्गों पर जाम नहीं लगेगा और आमजन को भी असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी मूवमेंट पर ड्रोन से निगरानी होगी।

पहल: अब स्टेशन खोजना आसान, सेटेलाइट सिटी को स्टेशनों से जोड़ा
कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए छोटे स्टेशनों को लोकप्रिय क्षेत्रों व शहरों के साथ पहचानने की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने लोकप्रिय क्षेत्रों को स्टेशन के नाम के साथ जोड़ने का एक नई पहल कि शुरुआत की है। इस नए पहल से यात्रा की बेहतर योजना और वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग में व्यक्तिगत यात्री अनुभव प्राप्त होगा। इससे पर्यटकों को भी सुविधा होगी क्योंकि स्टेशन खोजना आसान हो जाएगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस पहल में सेटेलाइट सिटी को रेलवे स्टेशनों से जोड़ना भी शामिल है। कभी-कभी, स्थानीय लोकप्रिय नाम रेलवे स्टेशन के नामों से भिन्न होते हैं, जिससे यात्रा योजना बनाते समय भ्रम की स्थिति पैदा होती है, इसलिए इस तरह के जुड़ाव से भ्रम समाप्त हो जाएगा। इसी कड़ी में कोटा मंडल के 3 लोकप्रिय शहर/क्षेत्र को 8 स्टेशनों के साथ जोड़ा गया है। जिसमें रामगंज मंडी को झालावाड रोड, रामगंज मंडी एवं झालावाड़ सिटी से, कोटा को डकनिया तलाब, कोटा एवं सोगरिया से, सवाईमाधोपुर को रणथम्भोर एवं सवाईमाधोपुर से जोड़कर मैप किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए, प्रौद्योगिकी में एप्लीकेशनों में परिवर्तन किए गए हैं। इन परिवर्तनों को ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट के यात्रा प्लानर स्टेशन खोज में शामिल किया गया है। कार्यक्षमता यात्रा प्लानर और टिकट की इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची पर प्रदर्शित की जाएगी। यह कार्यक्षमता परिचालन कारणों से स्टेशन में बदलाव के मामले में संचार में आसानी प्रदान करेगी, उदाहरण के लिए, यदि परिचालन, रखरखाव गतिविधि के कारण एक निर्धारित स्टेशन बदला जाता है। यात्रा प्लानर खोज में वैकल्पिक स्टेशन दिखाएगा। इसके अलावा, एमआईएस (प्रबंधन सूचना प्रणाली) उत्पन्न होने से नई ट्रेनों और स्टेशन सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

यात्रियों को ये मिलेगा लाभ
-  रेल यात्रा प्लानिंग में यात्रियों के लिए बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव।
-  पर्यटक सुविधा।
-  पर्यटकों के लिए स्टेशन खोज आसान।
-  पर्यटन महत्व के स्थानों को निकटतम स्टेशन से मैप किया गया।
-  बेहतर कनेक्टिविटी।
-  रेलवे स्टेशनों को जोड़ने के लिए सैटेलाइट सिटी को जोड़ना।
-  रेलवे स्टेशन से लोकप्रिय शहर के नाम का जुड़ाव नागरिकों को गर्व और स्वामित्व की भावना देता है।