Kendriya Vidyalaya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर राजगढ़ में बाजार सातवें दिन भी बंद
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ को आवंटित केंद्रीय विद्यालय को स्थानांतरित करके रैणी क्षेत्र के दलालपुरा में किये गए आवंटन को निरस्त करने की मांग को लेकर राजगढ़ में सम्पूर्ण बाजार सातवें दिन भी बंद रहे। मंगलवार से सब्जी मंडी भी बंद कर दी गई। वहीं सोमवार रात के लिए पहुंचे अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कायथवाल के साथ आंदोलनकारी प्रतिनिधियों के बीच एक घंटा चली भी विफल हो गई।

आवाज मंच के मुकेश जैमन कस्बे के गोल सर्किल पर आमरण अनशन पर शनिवार से ही बैठे हैं। आज से दिनेश प्रधान एवं श्रीराम सैनी भी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इसके अलावा इनके साथ एडवोकेट विनोद पालीवाल, मनोज कुमार जैमन, योगेश व्यास, अशोक पटेल, राकेश जांगिड़, कैलाश चन्द भारद्वाज, विजय दीवान, देवीप्रसाद अंशु, भरत सिंह चौहान, जितेंद्र सैनी, पुखराज शर्मा, अजय निदानिया, हरिओम सैनी, संजय सैनी, महेंद्र सैनी, महेंद्र खेड़ापति, भरतलाल मीना, सीताराम वशिष्ट 24-24 घण्टे के क्रमिक अनशन पर  बैठ गए हैं। केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर सब्जी मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई। वहीं चिकित्सा सेवायें इस बंद से दूर रखी गई हैं।

उधर, आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रथम) मुकेश कायथवाल राजगढ़ पहुंचे। वहां उन्होंने आवाज मंच के एक प्रतिनिधिमण्डल को (एजेंसी) के लिए उपखण्ड कार्यालय बुलाया था। उपखण्ड कार्यालय में सोमवार की रात कायथवाल की मौजूदगी में राजगढ़ आवाज मंच के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल की (एजेंसी) हुई थी, जो विफल रही।

प्रतिनिधिमण्डल में शामिल डॉ. सर्वेश सैनी ने बताया कि राजगढ़ में छह दिन से चल रहे आंदोलन को देखते हुए प्रतिनिधिमण्डल को एडीएम कायथवाल ने समझौता के लिए बुलाया था। हमने उनसे सबसे पहले मांग की कि दलालपुर में स्थानांतिरत किये गये केंद्रीय विद्यालय के भूमि आवंटन को निरस्त करें, लेकिन वह इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। वह केवल इसी बात पर अड़े रहे कि धरना कब समाप्त कर रहे हो। इस पर विफल रही।

उधर एडीएम कायथवाल ने बताया कि राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय को लेकर जनता के प्रतिनिधियों से की गई थी। उनकी मुख्य मांग यह हैं कि पहले जो आवंटन किया गया हैं उसे रद्द किया जाए और नवीन आवंटन के लिए आगे बढ़ें। हम नवीन आवंटन करने के लिए तैयार हैं। उसमें शासन-प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं हैं। हम इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रहे हैं।

इस मौके पर डॉ. सर्वेश सैनी, संजय खण्डेलवाल, राजेश शर्मा ठेकेदार, अजय दीवान, अशोक शर्मा, बसंत गुप्ता, मुन्ना लखपति, एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा, भगवान सहाय सैनी, उपखंड अधिकारी सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय मीना, कोतवाल रामजीलाल मीना आदि मौजूद रहे।

केन्द्रीय विद्यालय को लेकर पांचवें दिन भी राजगढ़ कस्बा बंद , मुकेश जैमन सहित 5 लोग बैठे आमरण अनशन पर
राजगढ़(अलवर)। केन्द्रीय विद्यालय को राजगढ़ में खोलने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी राजगढ़ कस्बा सम्पूर्ण कस्बा बंद रहा। बंद को कस्बे के व्यापारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजों तथा ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न ग्राम पंचायतों के द्वारा समर्थन मिल रहा है। शनिवार को कोठी नारायणपुर पर चक्काजाम खत्म करने के बाद राजगढ़ विकास मंच के मुकेश जैमन आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक केन्द्रीय विद्यालय का दलालपुरा से आवंटन निरस्त नहीं हो जाता तब तक वो आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे।

केन्द्रीय विद्यालय का दलालपुरा से आवंटन निरस्त करने की मांग को लेकर राजगढ़ में चल रहे जन आंदोलन में जिला स्तरीय अधिकारी व सत्ताधारी बड़े जनप्रतिनिधियों के नहीं आने से कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है। आंदोलन में शामिल लोगों ने बताया कि जनप्रतिनिधि वोट मांगने के समय तो आते हैं लेकिन जब राजगढ़ के विकास की बात तो आखिर क्यों हमारे बीच नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर को राजगढ़ में लगातार बंद व हो रहे प्रर्दशन के बारे में जानकारी होने के बावजूद यहां पर नहीं आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजगढ़ की जनता अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रही है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

केंद्रीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग की 30 फीसदी सीटें खाली
मध्य प्रदेश केंद्रीय विद्यालयों में टीजीटी के 3,711 पद,प्राइमरी टीचर के 5,241 पद और पीजीटी के 2,590 पद रिक्त हैं।  देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के करीब 30 फीसदी सीटें खाली हैं

केंद्रीय विद्यालयों ने खाली पड़े पदों का विवरण दिया है। केवीएस ने कहा कि प्रिंसिपल और शिक्षकों के कुल 49,793 स्वीकृत पद हैं, जबकि नॉन-टीचिंग कार्यों के लिए 15,510 कुल 65,303 पद हैं, केवी में 1 जून तक पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 2,590 पद, टीजीटी के 3,711 पद और प्राइमरी टीचरों के 5,241 पद खाली हैं। जबकि नॉन-टीचिंग रिक्त पदों की संख्या 6,892 पद है,देशभर में 1200 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 14 लाख बच्चे पढ़ते हैं। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों में 58,000 टीचिंग और नॉन टीचिंग पद खाली हैं। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 3,271 शिक्षण पद खाली थे। आवासीय विद्यालयों में रिक्त गैर.शिक्षण पदों की संख्या 1,756 है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में भी 4,425 शिक्षण पद और 5,052 गैर-शिक्षण पद खाली थे।