weather updates - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ : आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
जयपुर। मौसम विभाग ने राज्य में सोमवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को जयपुर, भरतपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन, हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई है। छह अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुन: तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

रविवार को राज्य के अनेक हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे और तापमान कम रहने से गर्मी से राहत मिली। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 32.2 और रात का तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया। बिन मौसम हो रही बारिश ने किसानों को गहरी चिंता में डाल रखा है, कई जगह फसल खेत में खड़ी है,जबकि जिन किसानों ने आनन-फानन में काट ली, वहां पर फसल को स्टोर करना परेशानी का सबब बना हुआ है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
सात अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।  8 अप्रैल को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। नौ अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

किसानों को सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह देते हुए कहा-खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

Weather Update : प्रदेशभर में मौसम साफ, उत्तरी हवाओं से पूर्वी इलाकों में बढ़ेगा सर्दी का असर
जयपुर। उत्तर भारत में बर्फबारी के असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश में आसमान साफ बने रहने के कारण आगामी दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने सुबह-शाम सर्दी का अहसास बढ़ने के चलते अलग-अलग अंचलों में पारा में दो से तीन डिग्री तक लुढ़कने की संभावना जताई है। प्रदेश में आगामी दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के पीछे कारण बताते हुए मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण मौसम साफ हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम सर्दी की दस्तक नजर आ रही है और दिन में धूप खिल रही है।

तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच बीकानेर, चूरू, गंगानगर, पिलानी सहित कई शहरों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि डूंगरपुर, बारां, सिरोही, करौली, दौसा सहित कई शहरों में तापमान में मामूली बढोतरी हुई है। मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। उत्तरी भारत से ठंडी हवाओं के असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ सकता है। पहले सप्ताह में तापमान में दो से तीन डिग्री और दूसरे सप्ताह में तीन से पांच डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Weather Update : दिन में साफ मौसम, सुबह शाम हल्की ठंडक का असर बरकरार
जयपुर। प्रदेश में आगामी दो सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में सुबह शाम हल्की ठंडक का असर बरकरार रहेगा और तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में मौसम शुष्क और दूसरे सप्ताह में तापमान एक से दो डिग्री नीचे रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सीकर में 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में उत्तरी हवाओं के कारण राजस्थान में सुबह शाम हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है।

दिन में सामान्य धूप खिले रहने से लोगों को राहत बनी हुई है। शेखावाटी के सीकर, चूरू, झुंझुनूं के अलावा बीकानेर संभाग के शहरों में रात में हल्की सर्द हवाओं का प्रभाव दिखा। गुरुवार को सबसे ज्यादा सर्द रात नागौर में रही और तापमान 15 डिग्री तक चला गया।  मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद लगातार आ रही सर्द हवाओं का असर राजस्थान में दिखाई दे रहा है। बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर के क्षेत्रों में सुबह शाम हल्की सर्द हवाएं चलने से ठंडक बनी हुई है।

मौसम अपडेट : प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा, 27 से फिर शुरू होगा बारिश का दौर
जयपुर। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। सिर्फ बांसवाड़ा, झालावाड़ के आंशिक हिस्सों से मानसून की आधिकारिक विदाई होनी बाकी है। मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी ने भी तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इधर राज्य में आज और कल बारिश का दौर थमेगा। 27 सितंबर से एक नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी से आएगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, कल भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर से भी मानसून लौट गया। झालावाड़ और बांसवाड़ा के आंशिक हिस्सों से मानसून की विड्रॉल लाइन गुजर रही है। इधर, मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर भी थम गया है। कल पूरे प्रदेश में मौसम ड्राय रहा। टोंक, भीलवाड़ा में दोपहर को कुछ जगह बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि शेष सभी जिलों में आसमान साफ रहा।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले दो दिन मौसम ड्राय रहने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में म्यांमार से लगने वाले बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। ये सिस्टम अगले 24 घंटों में तेज होकर लो-प्रेशर सिस्टम में तब्दील होगा। इससे 26 सितंबर के आसपास दक्षिणी ओडिशा व उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर और तेज होकर अवदाब यानी डिप्रेशन बनने की प्रबल संभावना है। इस सिस्टम का असर राजस्थान में 27 सितंबर की शाम से देखने को मिलेगा। पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी व दक्षिणी भागों मेघ गर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस सिस्टम का असर 3 अक्टूबर तक रहने की संभावना है।

कहीं राहत तो कहीं आफत : चित्तौड़गढ़ में 13 इंच बरसात, बाढ़ के हालात, प्रदेश के बांधों में पानी की आवक हुई तेज
जयपुर। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार को मानसून फिर से सक्रिय हो गया। इसके असर से ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बन गई है। भीलवाड़ा, कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, पाली, जोधपुर, उदयपुर, ब्यावर, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा, जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ में बुधवार को 13 इंच यानी 320 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। इससे यहां बाढ़ के हालात बन गए हैं। बांधों में पानी की आवक तेज हो गई है। भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में बीते 24 घंटों में 9 इंच से ज्यादा बारिश हुई। इसके चलते यहां हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है और जगह जगह जलभराव की स्थिति हो गई है।

कोटा के मोडक कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। चार-चार फीट तक पानी घरों में भर गया है। कोटा बैराज के 19 में से 8 गेट खोले गए हैं। अजमेर में बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ब्यावर के पास रायपुर में भी नौ इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके में एक पुराना पुल धंस गया। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। चित्तौड़गढ़ में जवाहर सागर बांध के 2 गेट खोलकर 34 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पाली शहर सहित जिले भर में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बरसात हुई। सोजत क्षेत्र में अच्छी बरसात होने से गुड़िया और लीलड़ी नदी में पानी आया है। लीलड़ी नदी में महिलाओं ने चुनरी चढ़ाई। पाली में उदेशी कुआं गांव में गुड़िया नदी के पास टापू पर पति-पत्नी 15 बकरियों सहित फंस गए। पुलिस और लोगों ने उन्हें रेस्क्यू किया। बारिश के कारण बांधों और प्रदेश की तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

बीसलपुर बांध में आया 12 सेमी पानी, त्रिवेणी नदी का गेज बढ़ा
राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हुई भारी बारिश के बाद चंबल, कालीसिंध समेत अन्य नदियों पर बने बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। भीलवाड़ा, ब्यावर, पाली में नौ इंच से ज्यादा पानी बरसने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज हो गई। इससे बांध का जलस्तर 12 सेमी से ज्यादा बढ़ गया। इस बांध में पानी लाने वाली त्रिवेणी नदी का गेज भी बढ़कर 8 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार शाम 6 बजे तक बांध का जलस्तर 312.68 आरएल मीटर तक पहुंच गया। बांध से जुड़े इंजीनियर्स का कहना है कि त्रिवेणी का जलस्तर बढ़ने से अब बांध में पानी की आवक तेज होगी। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बांध का गेज तेजी से बढ़ने की संभावना है।

जयपुर में शाम को हुई झमाझम
राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और शाम होते होते मौसम बदल गया। शहर के अलग अलग इलाकों में शाम करीब चार बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। शहर के ज्यादातर इलाकों में शाम को पांच बजे बाद झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। जगह जगह जलभराव देखा गया। जयपुर में देर रात तक एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वाहन चालक पानी में वाहन धकेलते नजर आए और शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन गई। शहर के अलग अलग इलाकों में देर रात तक रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इससे तापमान में भी गिरावट हुई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ को छोड़ पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
टोंक और सवाई माधोपुर में भी हलकी बरसात हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को अजमेर और भीलवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ को छोड़कर शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

कई दिनों के इंतजार के बाद आज शहर में हुई झमाझम
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद तेज बारिश हुई। शहर के चारदीवारी और आसपास के इलाकों में दोपहर 12.30 बजे बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। जिसके कारण सड़के दरिया बन गई और नगर निगम के सफ़ाई व्यवस्था की पोल खुल गई। बारिश के कारण शहर वासियों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं तापमान में भी गिरावट हुई। वहीं मौसम विभाग जयपुर से जारी फोरकास्ट के अनुसार आज आंध्रप्रदेश-उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में एक वेलमार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाईन आज जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। आज 26 जुलाई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में हल्की मध्यम बारिश व कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के भी कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने के आसार है।

27 जुलाई को भी दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने से हल्की-मध्यम बारिश व कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 28 जुलाई को भी बारिश की गतिविधियां भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। दिनांक 29 जुलाई से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।