Bharat Mandapam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा हमला; बोले-दुनिया में देश को बदनाम करने की साजिश रच रही कांग्रेस, राहुल गांधी स्पष्ट करें राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से कैसे मिला धन ?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि देश के अंदर हो या बाहर, कांग्रेस भारत को शर्मसार करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती।

लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से किस प्रकार धन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस नेतृत्व को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में, नई दिल्ली में दुनिया भर के दिग्गज नेता और कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष एकत्र हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी साख मजबूत कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस विरोध के नाम पर किसी भी हद तक जाने को तैयार है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मोहब्बत की दुकान अब नफरत की दुकान बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को विश्व स्तर पर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को बबर शेर बताकर समर्थन देना यह दर्शाता है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उनकी भूमिका है। उन्होंने राहुल गांधी पर सड़कछाप व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता इस अराजक मानसिकता को समझती है।

उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं और अराजकता पर उतर आए हैं, लेकिन देश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी खुद ही विरासत में मिली थी। पहले अपने दम पर कुर्सी पाकर तो दिखायें फिर दूसरों को गिफ्ट करें।

राहुल-खड़गे ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही, कहा-पार्टी युवा निडर साथियों के साथ मजबूती से खड़ी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एआई शिखर सम्मेलन के दौरान यहां भारतमंडपम में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को तानाशाही करार देते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी युवा निडर साथियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने समझौतावादी केंद्र सरकार के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। अमेरिका के साथ हुए व्यापार संझौते में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और कपड़ा उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और युवा संगठन के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत-सच और संविधान हमारे साथ हैं। उन्होंने दोहराया कि शांतिपूर्ण विरोध भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसे दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। गिरफ्तार युवाओं ने कोई गलत काम नहीं किया है और संविधान उन्हें न्याय देगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर सीधा हमला किया और कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता नहीं बल्कि सत्तापक्ष खुद डरपोक हैं जो संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने से भी डरते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर किसानों का नुकसान किया है और उसके खिलाफ जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें डराने के लिए गिरफ्तार किया जाता है लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है जिसके कारण लोगों में भारी रोष है। राष्ट्रपति ट्रंप के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। नाक रगड़कर उनकी सारी शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया। जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए किया जाना चाहिए था, उसकी बजाय किसानों का नुकसान करने की बातचीत की गई। इससे यह भी साफ़ हो गया है कि लोग समझते थे कि केंद्र सरकार देश के हित में ट्रंप से बात कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में ट्रंप हमें गुलाम बना रहा है और हमें बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में धकेला जा रहा है। यह काम मोदी जी कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा,कांग्रेस डरने वाली नहीं है और न ही डरपोक है। केंद्र सरकार खुद डरपोक हैं। डर के कारण वे संसद में आकर अपनी नीतियों का बचाव भी नहीं कर पाते। इसलिए वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवा नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। मैं इसकी निंदा करता हूँ। हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जो भी त्याग करना पड़ेगा, हम करेंगे। हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।

एआई समिट में नन्हे कीनोट स्पीकर रणवीर ने खींचा सबका ध्यान, भारत के शाश्वत विचारों से एआई का भविष्य गढ़ने की बात कही
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक बेहद प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब सबसे कम उम्र के मुख्य वक्ताओं में शामिल छात्र रणवीर सिंह सचदेवा ने अपने विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।  2017 में जन्मे रणवीर ने अपने संबोधन में भारत की प्राचीन दार्शनिक परंपराओं और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बीच संबंध को समझाया और बताया कि भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होने वाली है।

अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में दे सकते हैं योगदान

समिट के दौरान बातचीत में रणवीर ने कहा कि उनकी प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना था कि भारत के शाश्वत विचार आज की तकनीकी दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे प्राचीन भारतीय दर्शन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और साथ ही यह भी बताया कि दुनिया के अलग-अलग देश अपने-अपने एआई मॉडल कैसे विकसित कर रहे हैं। रणवीर ने हाल ही में जारी एक भारतीय एआई मॉडल से जुड़ा एक व्यावहारिक उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने समझाया कि इस तरह के नवाचार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं। रणवीर ने कहा कि वे अपने उपयोग के उदाहरण के माध्यम से यह दिखा रहे हैं कि नई तकनीकें भारत की जीडीपी वृद्धि में किस तरह योगदान दे सकती हैं।

जेन-जेड और जेनरेशन अल्फा बदलाव के असली वाहक बनेंगे

तकनीक की तेजी से बदलती दुनिया का जिक्र करते हुए रणवीर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सबसे अधिक प्रभाव युवाओं पर पड़ेगा। मिलेनियल्स के साथ-साथ जेन-जेड और जेनरेशन अल्फा इस बदलाव के असली वाहक बनेंगे, क्योंकि ये पीढ़ियां डिजिटल माहौल में पली-बढ़ी हैं और नई तकनीकों को तेजी से अपनाने की क्षमता रखती हैं। रणवीर ने यह भी कहा कि आज डेवलपर्स, सरकारें और संस्थाएं जो निर्णय ले रही हैं, वही आने वाली पीढ़ियों के जीवन और काम करने के तरीके को तय करेंगे।

कौन हैं रणवीर सचदेवा?

रणवीर सचदेवा की उपलब्धियों की सूची उनकी उम्र को देखते हुए काफी प्रभावशाली है। 2017 में जन्मे रणवीर महज 8 साल के हैं, लेकिन इससे पहले भी वह कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह एआई फॉर गुड समिट में भी एक प्रमुख वक्ता रह चुके हैं, जहां उन्होंने इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के एंबेसेडर के रूप में भाग लिया था। इसके अलावा, सितंबर 2024 में, जब वह केवल 6 वर्ष के थे, उन्होंने यूएन मुख्यालय में जनरल असेंबली सत्र में भाग लेने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रतिभागी बनकर इतिहास रचा था। पिछले साल जुलाई 2025 में, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने भी उन्हें युवाओं और डेलीगेट्स के सामने अक और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर बोलने के लिए आमंत्रित किया था।

रणवीर की प्रतिभा सिर्फ बोलने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी में भी उनकी गहरी पकड़ है। साल 2023 में, मात्र 5 साल की उम्र में, वह प्रोग्रामर बनने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने थे। उनकी इस असाधारण प्रतिभा को देखते हुए सीईओ टिम कुक ने खुद उन्हें 2023 में आयोजित वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए कैलिफोर्निया स्थित एप्पल मुख्यालय में आमंत्रित किया था। यह मुलाकात दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी थी।

एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
नई दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। वह 20 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्य भाषण देंगे। सुंदर पिचाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने आयोजकों को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। यह शिखर सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

पीएम मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भारत वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पीएम मोदी ने इस सम्मेलन के साथ ही इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भी शुभारंभ किया और प्रदर्शनी परिसर का दौरा कर स्टार्टअप संस्थापकों, उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद किया तथा अत्याधुनिक एआई नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल देखे। सुंदर पिचाई का कीनोट संबोधन 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे निर्धारित है, जिसे सम्मेलन के सबसे प्रतीक्षित सत्रों में से एक माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और लगभग 20 राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख भाग ले रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा, यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जाएद अल नहयान शामिल हैं। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक वैश्विक मंच के रूप में उभरा है, जिसमें सरकारें, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उद्योग जगत, शोधकर्ता और नागरिक समाज के प्रतिनिधि समावेशी एवं नैतिक एआई विकास पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

भारत सरकार यह आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इंडिया एआई मिशन के माध्यम से कर रही है। सम्मेलन में पूर्ण सत्र, पैनल चर्चा, कार्यशालाएं, हैकाथॉन और एआई एक्सपो शामिल हैं, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शासन जैसे क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू चार्लटन एआई इम्पैक्ट समिट में होंगे शामिल, बोलें-इस समिट से भारत बनेगा दुनिया का नया 'AI पावरहाउस'?
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के सहायक मंत्री (विज्ञान, प्रौद्योगिकी और डिजिटल अर्थव्यवस्था) डॉ. एंड्रयू चार्लटन भारत में आयोजित हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे, जहां वह सुरक्षित, समावेशी और सतत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की नेतृत्वकारी भूमिका को रेखांकित करेंगे तथा निवेश, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और एआई-प्रेरित विश्व में श्रमिकों की अहम भूमिका को आगे बढ़ाने पर जोर देंगे।

सहायक मंत्री समिट के दौरान राष्ट्रीय हित में और ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लाभ के लिए एआई के उपयोग के प्रति ऑस्ट्रेलिया की प्रतिबद्धता को उजागर करेंगे। डॉ. चार्लटन एआई के बढ़ते उपयोग के बीच श्रमिकों की आवाज को सशक्त बनाने के महत्व पर भी अपनी बात रखेंगे और सतत एआई अवसंरचना तथा सुरक्षित एवं समावेशी नवाचार में निवेश के लिए ऑस्ट्रेलिया को एक पसंदीदा साझेदार के रूप में प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने अपनी यात्रा को लेकर कहा, यह समिट सतत एआई अवसंरचना तथा सुरक्षित और समावेशी एआई नवाचार के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की क्षेत्रीय नेतृत्वकारी छवि को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। मैं समावेशी एआई तैनाती को लेकर ऑस्ट्रेलिया के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं, ताकि इसके लाभ सभी तक पहुंचें और सामाजिक स्वीकृति के साथ लागू हों। ऑस्ट्रेलिया और भारत लंबे समय से व्यापार और विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग की साझा प्रतिबद्धता रखते हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक अनुसंधान कोष की 20वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भी उत्सुक हूं।

एआई इम्पैक्ट समिट में राष्ट्रीय नेता, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शैक्षणिक विशेषज्ञ और नागरिक समाज के प्रतिनिधि एआई नीति और शासन के भविष्य को आकार देने के लिए एकत्र होंगे। डॉ. चार्लटन अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और भारत सहित कई देशों के समकक्षों से मुलाकात कर ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक और आर्थिक हितों के अनुरूप साझेदारियों को आगे बढ़ाएंगे।

वह प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ भी चर्चा करेंगे, ताकि राष्ट्रीय एआई योजना के अनुरूप ऑस्ट्रेलिया के एआई पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश को प्रोत्साहित किया जा सके। यह योजना एंथनी अल्बानीज की लेबर सरकार के एआई सुरक्षा संस्थान (एआईएसआई) के समर्थन से संचालित है और एआई सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। डॉ. चार्लटन की यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक अनुसंधान कोष (एआईएसआरएफ) की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है, जिसने वर्ष 2006 से दोनों देशों के बीच अत्याधुनिक संयुक्त अनुसंधान को समर्थन दिया है।

पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार से यहां शुरू हो रहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन 'ए आइ इम्पैक्ट समिट' में हिस्सा लेने वाले दुनिया भर के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जतायी है कि इस सम्मेलन के नतीजे के प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य के निर्माण में सहायक होंगे ।

बीस फरवरी तक चलने वाले इस पांच दिन के सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने सिलसिलेववार पोस्ट में कहा कि इस सम्मेलन की विषय वस्तु 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय', यानी सभी का कल्याण, सभी के लिए खुशी, मानव केन्द्रीत प्रगति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज से भारत दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूं। समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, यानी सभी का कल्याण, सभी के लिए खुशी, जो ह्यूमन-सेंट्रिक प्रोग्रेस के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के हमारे साझा कमिटमेंट को दिखाता है।

उन्होंने कहा, आज एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्यम सहित कई क्षेत्रों को बदल रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट एआई के अलग-अलग पहलुओं, जैसे नवाचार, सहयोग, जिम्मेदारी से इस्तेमाल और भी बहुत कुछ पर वैश्चिक बातचीत को बेहतर बनाएगा। मुझे विश्वास है कि समिट के नतीजे एक ऐसे भविष्य को बनाने में मदद करेंगे जो प्रोग्रेसिव, इनोवेटिव और मौकों पर आधारित हो।

पीएम मोदी ने कहा, भारत के 1.4 अरब लोगों की बदौलत, हमारा देश एआई बदलाव में सबसे आगे है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर एक वाइब्रेंट स्टार्टअप इकोसिस्टम और कटिंग-एज रिसर्च तक, एआई में हमारी तरक्की एम्बिशन और जिम्मेदारी दोनों को दिखाती है।

इससे पहले उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।

दिल्ली में शुरू हुई "अटल कैंटीन", सिर्फ 5-10 रूपए में मिलेगा पौष्टिक खाना, जानें पूरा मेन्यू
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को किफायती, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन देने के मकसद से एक बड़ी जन कल्याणकारी पहल के तौर पर 'अटल कैंटीन' योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत लोग सिर्फ 10 रुपये की मामूली कीमत पर पौष्टिक भोजन का लाभ उठा सकेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लाजपत नगर में अटल कैंटीन का उद्घाटन करेंगी, जिसके साथ ही पूरे शहर में इस योजना की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री और संसद सदस्य भी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में अटल कैंटीन खोलेंगे, जिससे पूरे दिल्ली में एक साथ यह योजना शुरू हो सकेगी। पहले चरण में, यह योजना 25 दिसंबर से शुरू होकर शहर भर में 100 जगहों को समाहित करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया है कि सभी अटल कैंटीन स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता के सख्त मानकों को बनाकर रखेंगी और एफएसएसएआई एवं एनएबीएल के नियमों का पालन करेंगी। इसमें पारदर्शिता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सासीटीवी कैमरों की सुविधा भी होंगी।

दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को भारत मंडपम में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेगी, जिसमें उनकी साहित्यिक विरासत और भारतीय कविता में उनके योगदान का जश्न मनाया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में शुरू होगा।

मोदी ने पीएम गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का किया दौरा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रगति मैदान के भारत मण्डपम में पीएम गति शक्ति के अनुभूति केंद्र का दौरा किया। पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय वृहद योजना मल्टीमॉडल परिवहन एवं यातायात क्षेत्र की परियोजनाओं के नियोजन और क्रियान्वयन के लिए एक नई पहल है ,जिसमें सभी संबंधित विभाग पूरे आंकड़ों के साथ परियोजनाओं का निर्धारण और क्रियान्वयन करते हैं इससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन साल पहले आज ही के दिन पीएम गतिशक्ति पहला लागू करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने  इसकी तीसरी वर्षगांठ पर आज भारत मंडपम में स्थापित पीएम गतिशक्ति अनुभव केंद्र का दौरा किया जिसमें इस पहल के बाद तमाम पर यह परियोजनाओं के नियोजन और क्रियान्वयन की झांकियां प्रस्तुत की गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनुभूति केंद्र पीएम गतिशक्ति की प्रमुख विशेषताओं, उपलब्धियों और मील के पत्थर को प्रदर्शित करता है।

परियोजनाओं को जिला स्तर पर ले जाने की पहल
सरकार का कहना है कि मोदी ने पीएम गतिशक्ति के प्रभाव के कारण देशभर में परियोजनाओं की योजना और कार्यान्वयन में हुई प्रगति की सराहना की। उन्होंने सभी क्षेत्रों में इसे अपनाने की सराहना की, जिससे विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने में गति मिल रही है। प्रधानमंत्री गतिशक्ति प्रणाली के तहत अब तक 15.39 लाख करोड़ की 200 से अधिक परियोजनाओं का नियोजन और क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस अवधारणा को अब जिला स्तर पर ले जाने के लिए औद्योगिक एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईटी) पायलट परियोजनाएं शुरू कर रहा है। नेपाल और श्रीलंका ने भी प्रधानमंत्री गतिशक्ति एप्लीकेशन के उपयोग के लिए भारत सरकार के साथ करार किए हैं।

Startup Mahakumbh: भारत मंडपम में 18 मार्च से शुरु होगा तीन दिवसीय स्टार्टअप महाकुंभ
नई दिल्ली। भारतीय स्टार्टअप के सबसे बड़े उत्सव स्टार्टअप महाकुंभ 18 से 20 मार्च 2024 को भारत मंडपम और प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें स्टार्टअप ईकोसिस्टम के भीतर सम्मानित महिलाओं के महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करते हुए उनकी मेजबानी करेगा।

इनवेस्ट इंडिया की एमडी एवं सीईओ निवरुति राय, नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर, एस4एस टेक्नोलॉजीज की सह संस्थापक निधी पंत, नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष, ममाअर्थ की सह संस्थापक  गजल अलघ, अवाना क्लाइमेट एंड सस्टेनेबिलिटी फंड की फाउंडिंग पार्टनर अंजली बंसल, फैबली की सह संस्थापक एवं सीईओ शिवानी पोद्दार, एडिवो डायग्नोस्टिक्स की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक गीतांजलि राधाकृष्णन,हाइपरफेस की सह संस्थापक एवं सीओओ एश्वर्या जयशंकर और इंडियन एंजेल नेटवर्क (आईएएन) की सह संस्थापक पद्मजा रूपारेल  सहित अन्य लोग नवाचार को बढ़ावा देने, व्यवसायों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और उद्यमशीलता यात्रा को आगे बढ़ाने पर अपनी विशेषज्ञता को साझा करेंगे।

इन सत्रों का उद्देश्य स्टार्टअप की गतिशीलता और लचीलेपन को प्रदर्शित करना है, जो भारत के स्टार्टअप ईकोसिस्टम के वैश्विक कद को बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। अपने अनुभवों के माध्यम से, ये लोग प्रतिस्पर्धी और नवीनतम कारोबारी वातावरण बनाने के लिए आगे का रास्ता तैयार करेंगे।

घोष ने कहा, ''स्टार्टअप महाकुंभ में, हम सर्फि स्टार्टअप का प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, हम एक ऐसे ईकोसिस्टम को तैयार कर रहे हैं जहां महिलाएं लचीलेपन और रचनात्मकता के साथ नेतृत्व करती हैं, भारतीय उद्यमिता की वैश्विक कहानी को आगे बढ़ाती हैं।"

स्टार्टअप महाकुंभ की आयोजन समिति की सदस्य अर्चना जहांगीरदार ने कहा, ''स्टार्टअप महाकुंभ स्टार्टअप समुदाय के लिए समावेशी भविष्य को आकार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य युवा महिलाओं में उद्यमिता की भावना प्रेरित और पोषित करना और नवाचार के साथ नेतृत्व करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है।"

इसमें 1000 से ज्यादा स्टार्टअप प्रदर्शन करेंगे, 10 से ज्यादा थीमेटिक ट्रैक होंगे, 1000 से अधिक निवेशक, 500 से ज्यादा इनक्यूबेटर्स और एक्सेलेरेटर्स, 5000 से ज्यादा कॉन्फ्रेंस प्रतिनिधि, 10 से अधिक देशाों के प्रतिनिधिमंडल, 5000 से ज्यादा फ्यूचर उद्यमी और 40,000 से अधिक बिजनेस विजिटर आएंगे। प्रत्येक पैवेलियन अपने विशिष्ट डोमेन के भीतर अत्याधुनिक रुझानों, टेक्नोलॉजी पर प्रकाश डालते हुए नवाचार के प्रतीक के रूप में काम करेगा।

देश के सपने साकार हो रहे: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी के प्रगति मैदान में 2700 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन परिसर (आईईसीसी कॉम्पलेक्स) को एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित किया और कहा कि देश के सपने साकार हो रहे हैं। मोदी ने कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल में दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में देश शामिल होगा। लोग अपने सपने पूरा होते देखेंगे। कुल 123 एकड़ क्षेत्र में फैले इस अत्याधुनिक सम्मेलन केन्द्र का नाम ‘भारत मंडपम’ रखा गया है। इसी केन्द्र में सितम्बर में भारत की अध्यक्षता में हो रहे विश्व की 80 प्रतिशत अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले जी20 समूह के देशों के शीर्ष नेताओं का सम्मेलन होगा।
श्रमिकों को किया सम्मानित
मोदी ने इससे पहले सुबह परिसर में वैदिक रीति से हवन-पूजन किया और ट््िवटर पर उसे साझा किया। उन्होंने इस परिसर के निर्माण में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया और उनके साथ अपनी तस्वीर ट््िवटर पर साझा की। प्रगति मैदान में भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के पुराने मंडपों को हटाकर उनकी जगह विकसित इस भव्य एवं विहंगम नए परिसर के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपने साकार हो रहे हैं। यह परिसर देश में बड़ी बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास के संबंध में मोदी सरकार की सोच का परिणाम बताया जा रहा है।