pm modi rajasthan visit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- क्रेडिट लेने के चक्कर में रिफाइनरी का करवाया दो बार शिलान्यास
जयपुर। पीएम मोदी के रिफाइनरी शिलान्यास को लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा पर तंज कसा है। पायलट ने कहा है कि हमेशा क्रेडिट लेने और ग़लत प्रोपेगेंडा में भाजपा का कोई सानी नहीं। पचपदरा रिफाइनरी, जिसे भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है, वो यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी की दूरदृष्टि और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सोच का नतीजा है। इस रिफाइनरी का 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार के दौरान ही पूरा हो चुका था।

फिर भी क्रेडिट लेने के चक्कर में भाजपा ने इस रिफाइनरी का दो बार शिलान्यास करवा दिया और लागत को 39 हजार करोड़ रूपए से 90 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा तक पहुंचा दिया। खैर और कुछ नहीं बता पा रहे, तो ये ही बता दें की मोदी से खेजड़ी बोलकर पीपल का पौधा किसने लगवा दिया और नौबत क्यों आई कि पीएम को सोशल मीडिया से वो पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

राजस्थान को रिफाइनरी-मेट्रो का बड़ा तोहफा : 13 हजार करोड़ के जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल लोकार्पण, मोदी ने बांटे 54 हजार नियुक्ति पत्र
जयपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पचपदरा में 79,450 करोड़ की भारत की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल राजस्थान पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही राजस्थान का बीते 13 साल का क्रूड ऑयल से पेट्रोल-डीजल बनाने की देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी का सपना अब हकीकत में बदल गया है। हर साल 9 एमएमटीपीए उत्पादन होगा। इसके साथ ही 1.6 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन वर्चुअल किया। जिसमें जयपुर में 13 हजार करोड़ की लागत से मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास प्रमुख है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। उन्होंने बीते दिनों विभिन्न विभागों में हुई 54 हजार भर्तियों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे। कार्यक्रम का जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत समिति स्तर पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य जिलों में इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी पचपदरा में मौजूद रहे।

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे बताया गया कि आज राजस्थान भर में वर्चुअल लाखों लोग जुटे हैं। यह दिखाता है कि भाजपा सरकार के प्रयासों पर आपका विश्वास कितना बुलंद है। विश्वास और समर्थन के लिए मैं राजस्थान का ऋणी हूं। स्वाभिमान की सीख दी, यह तभी संभव है जब हम आत्मनिर्भर हों। रिफाइनरी को देश को समर्पित किया है। यह हजारों लोगों को रोजगार देगी। युवाओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं। आज का दिन इस बात का साक्षी है कि भाजपा सरकार परियोजनाओं का शिलान्यास कर उन्हें नहीं छोड़ती, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देती है। दो माह पहले यहां हादसा हुआ। इतनी जल्दी काम पूरा करना परिश्रम की पराकाष्ठा है। दिखा दिया कि नया भारत न पीछे हटता है और न ही रुकता है। जोधपुर में नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है।

आज सोशल मीडिया पर हर जगह राजस्थान दिख रहा है। रोजगार, पर्यटन और उद्योग को नई गति मिलेगी। उड़ान योजना की जोधपुर से शुरुआत हुई है। छोटे शहरों को और बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। जयपुर में मेट्रो का विस्तार हो रहा है। शेखावाटी में भी पानी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पश्चिमी एशिया में युद्ध से दुनिया में हाहाकार मचा है। हर देश त्रस्त है। 21वीं सदी का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट है। बड़े-बड़े देश झुक रहे हैं, लेकिन भारत के प्रयास यहां इस पर भारी पड़े हैं। हमने हर स्तर पर सही फैसले लिए, प्रभावी रणनीति बनाई। संसाधनों का सही उपयोग और डिप्लोमैटिक ताकत का सही इस्तेमाल किया। तब हम संकट से उभरे। कुछ ताकतें अफवाह फैलाने में व्यस्त थीं। तब किस तरह काम हुआ, वह मेहनत, प्रयास और धैर्य से उठाए गए कदमों का परिणाम था। इतिहास लिखेगा कि यह अभूतपूर्व है।

रसोई गैस की 60 फीसदी आपूर्ति अन्य देशों से आती है। 90 फीसदी गल्फ देशों से आ रही थी। युद्ध से सप्लाई लगभग बंद हो गई। देश में कितना बड़ा हाहाकार मचने जा रहा था। संकट शुरू होते ही रिफाइनरियों पर फोकस किया। एलपीजी बनाने को कहा। सात दिन में इसका उत्पादन बढ़ा। 35 हजार से 54 हजार मीट्रिक टन उत्पादन बढ़ा। पूरा लोड एलपीजी पर न आए, इसके लिए पीएनजी कनेक्शन का अभियान चलाकर 11 लाख घरों को जोड़ा। घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं पड़ने दिया। घरेलू सिलेंडर की कीमत 2 हजार रुपये तक जा सकती थी, लेकिन 950 रुपये ही दाम रहे। कमर्शियल में फिर कटौती की। संवेदनशीलता से इस संकट को रोका।

क्रूड की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल हो गई। 40 से 50 फीसदी तक कई देशों में दाम बढ़े। कई देशों के कोटे से मिला। हमारे यहां हालात ऐसे नहीं हुए। अफवाहें फैलाई गईं। डराया गया, लेकिन मंसूबे पूरे नहीं हुए। कोई चुनौती नहीं आई। 75 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा कंपनी ने उठाया गया, जिम्मेदारी सरकारी खजाने ने उठाई। 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई। जनता पर बोझ नहीं आने दिया। दूसरे देशों से दोस्ती काम आ गई। पहले 25 देशों से आयात होता था। डिप्लोमेसी का जलवा दिखा। संबंध काम आए। 40 से ज्यादा देशों से ईंधन मंगवाने लगे। दुनिया को कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। ऐसे ही हम संकट से नहीं उभरे। एक दशक से चल रही नीतियों का यह परिणाम है। 2023 तक कांग्रेस सरकार रही। असहयोग के कारण काम ठप हो गया। डबल इंजन सरकार आते ही काम तेजी से बढ़ा। आप हमारी कार्यशैली जानते हैं। जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका लोकार्पण भी हम ही करते हैं। अमेरिका में पचास साल में कोई रिफाइनरी नहीं बनी। यूरोप की क्षमता कम हो रही है। भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा उत्पादन वाला देश बन गया है। दुनिया में युद्ध और अशांति से किसानों को भी चुनौती होती है। यूक्रेन युद्ध हुआ। फर्टिलाइजर की समस्या हुई। 3 हजार रुपये से ज्यादा प्रति बोरी कीमत हो गई थी। देश में हमने 300 रुपये में देते रहे। खजाने से लाखों करोड़ रुपये खर्च कर सब्सिडी दी गई। वैकल्पिक रास्ते तलाशे। दूसरे देशों से खरीद की, घरेलू उत्पादन भी बढ़ाया। प्राकृतिक खेती के विकल्प को बढ़ाया। कालाबाजारी को रोका।

एमएसएमई को भी बढ़ती कीमतों का सामना करना पड़ रहा था। बैंकों ने 20 फीसदी अतिरिक्त लोन दिया। हमने 100 फीसदी गारंटी दी। लाभ सभी को मिला। उद्योग इसलिए खुद को संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। हमें अपने सामर्थ्य, क्षमताओं और सशक्त भुजाओं पर भरोसा था।
मुश्किल समय में लोग देश के साथ मजबूती से खड़े रहे। अफवाह और डर फैलाने वालों का सामना किया। जो लोग भारत को असफल होते देखना चाहते थे, वे आज जरूर निराशा के गर्त में पड़े होंगे। खेजड़ी का पौधा भी मैंने आज लगाया है। इसलिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण का भी संरक्षण करना है। इसलिए दूसरे ऊर्जा स्रोतों को भी बढ़ाना है। राजस्थान में इस पर काम तेजी से हो रहा है। बीजेपी और कांग्रेस में यहां बड़ा अंतर है। नियत अच्छी हो तो बड़े संकट दूर हो जाते हैं। कांग्रेस ने जल संकट को दूर करने का काम किया, लेकिन बीजेपी तुष्टिकरण और बंटवारे की राजनीति नहीं करती। राज्य पानी को लेकर लड़ाई कर रहे थे, लेकिन हमने गुजरात से नर्मदा का पानी दिया। बिना किसी विवाद, आंदोलन और लड़ाई के पानी राजस्थान से साझा किया। भजनलाल भावुक होकर पानी की बात कर रहे थे। अब आपसी सहमति से समाधान किया गया है। शेखावाटी तक पानी आएगा। राजस्थान में बांध बनने से और फायदा होगा। राम जल सेतु भी इसका परिणाम है। मेट्रो और जोधपुर टर्मिनल नई उड़ान देंगे। मेट्रो से नेटवर्क 50 किमी से ज्यादा हो जाएगा । और विकास होगा। उम्मीद है आप सब डबल इंजन सरकार को समर्थन देते रहेंगे।

राजस्थान में दिख रहा, मोदी जो कहते हैं वो करते हैं

भजनलाल शर्मा सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए, 9 लाख करोड़ का जमीन पर आया। मोदी जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। रिफाइनरी का उन्होंने शिलान्यास और उद्घाटन दोनों किया। यह प्रदेश की भाग्य रेखा बनने जा रही है। लाखों युवाओं को रोजगार के मौके इससे मिलेंगे। मेट्रो लाइन से जयपुर को ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी। मोदी युवाओं के ऊर्जा के स्रोत हैं। हमने 1.78 लाख सरकारी रिकॉर्ड नौकरियां दी हैं। 4 लाख को निजी स्तर पर दी हैं। एक लाख को जल्द और इसी साल नियुक्तियां मिलेंगी। राजस्थान की सबसे पहली जरूरत पानी है। नर्मदा से पानी आया, राम जल सेतु परियोजना, देवास योजना, यमुना योजना प्रोजेक्ट देने के लिए आपको राजस्थान कभी नहीं भूलेगा। न भूतो न भविष्यति जैसा काम हुआ, इससे जाहिर है, मोदी जो कहते हैं, करते हैं। मोदी है तो मुमकिन है। ऊर्जा के लिए राजस्थान को कई सौगातें मिली हैं, अब प्रदेश ऊर्जा उत्पादन में सरप्लस है। अब हम दूसरे राज्यों को बिजली दे रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सभी चुनौतियों को पार कर लेंगे।

कांग्रेस सरकार में काम अटका, भाजपा आई तो काम हुआ : पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विश्वभर में दस साल में दो ग्रीनफील्ड रिफाइनरी बनी हैं। दोनों भारत में बनीं, मोदी ने दोनों का उद्घाटन किया। राजस्थान में रिफाइनरी बनाने में कई चुनौतियां आईं। क्रूड ऑयल 490 किमी दूर मुद्रा बंदरगाह और 75 किमी की मंगला टर्मिनल पाइपलाइन से आएगा। नाचना से 200 किमी लंबी पानी की पाइपलाइन लाई गई। सितंबर 2013 में इसे शुरू किया। लेकिन 2018 से 2023 तक कांग्रेस सरकार में काम अटका रहा। इक्विटी नहीं दी, अप्रूवल नहीं मिली। भजनलाल सरकार आने पर काम हुआ। यह परियोजना 80 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है। राजस्थान में रोजगार के अवसर मिलेंगे। कई आर्थिक क्षेत्रों में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाएगी। यूनाइटेड स्टेट्स में दस साल में कोई ग्रीनफील्ड रिफाइनरी नहीं बनी। 2030 तक रिफाइनरी क्षमता 270 से 310 एमएमटीपीए (MMTPA) पहुंचेगी। हॉर्मुज के बंद होने से सप्लाई बिगड़ी। 1.7 लाख पंप, लेकिन भारत में बंद नहीं हुए। चार साल में दाम कम हुए। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये कम की। यह 24वीं हमारी रिफाइनरी है।

जयपुर में प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किमी मेट्रो ट्रेन, 36 स्टेशन बनेंगे
प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला रखी। जिसकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इसमें टोंक रोड के प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जो सीतापुरा और विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (वीकेआई) के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को 36 स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगा। यह कॉरिडोर सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआई, जयपुर हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबारी और विद्याधर नगर सहित प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा। इस परियोजना से जयपुर के प्रमुख औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे निवासियों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। पहले चरण के तहत, 11 स्टेशनों वाला 11.64 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर पहले से ही बड़ी चौपड़ से मानसरोवर तक चल रहा है।

1.6 लाख परियोजनाओं में पचपदरा से राजस्थान को ये खास सौगाते :

विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन परियोजनाएं पेट्रोकेमिकल्स, शहरी परिवहन, रेलवे, सड़क, नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत पारेषण सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं।

900 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित चूरू-सादुलपुर (58 किमी) और चूरू-रतनगढ़ (46 किमी) रेल दोहरीकरण परियोजनाओं का लोकार्पण।  कुल 104 किमी लंबाई में फैली ये परियोजनाएं उत्तर-पश्चिम राजस्थान में रेल संपर्क को मजबूत करेंगी। इनसे रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्री और मालगाड़ियों का संचालन सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध हो सकेगा और रेल नेटवर्क पर भीड़भाड़ कम होगी। ये परियोजनाएं क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देंगी।

जोधपुर रिंग रोड के खंड-2 (कारवार-डांगियावास) पर स्थित एनएच-125ए के चार लेन के निर्माण का उद्घाटन । लगभग 740 करोड़ रुपए की लागत की परियोजना से जोधपुर के आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनेगी।

एसजेवीएन लिमिटेड की 1,000 मेगावाट की बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। 5,500 करोड़ रुपए की इस परियोजना में स्वदेशी रूप से निर्मित 24.22 लाख सौर मॉड्यूल का उपयोग होगा।

एनएचपीसी के 300 मेगावाट के करणीसर बीकानेर सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन। इसमें स्वदेशी रूप से निर्मित 7.75 लाख सौर पीवी सेल और मॉड्यूल का उपयोग किया गया है।

राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (आरईजेड) से बिजली निकासी के लिए 1,900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन और राजस्थान आरईजेड के लिए 530 किलोमीटर लंबी बिजली ट्रांसमिशन प्रणाली की आधारशिला रखी।  ये राजस्थान में उत्पादित नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी को सुगम बनाएंगी और राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेंगी।

विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए लगभग 54,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।

रिफाइनरी से सालाना 21 हजार करोड़ मिलेंगे
9 मिलियन एमएमटीपीए क्षमता की रिफाइनरी में देश को सालाना 21 हजार करोड़ का राजस्व मिलेगा। राजस्थान के हिस्से 4 हजार करोड़ होंगे। 1.35 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।  रिफाइनरी में 1.5 एमएमटीपीए क्रूड ऑयल बाड़मेर के मंगला तेल कुओं और 7.5 एमएमटीपीए अरब, अमेरिका से आयेगा। इसमें शोधन और पेट्रोकेमिकल उत्पादन की सुविधाओं को इंट्रीग्रेट किया है।  पेट्रोकेमिकल क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। पेट्रोकेमिकल उत्पादन 26 प्रतिशत से अधिक है।

मोदी प्रदेश को देंगे 1.08 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात : विभिन्न विभागों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, रोज़गार के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान को 1,08,468 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात बांसवाड़ा से देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान विजन के तहत विभिन्न विभागों की दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी मोदी करेंगे। यह कार्यक्रम राजस्थान के बहुआयामी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पीएम मोदी की मौजूदगी में हो रहे इस लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम से राज्य में जल संसाधन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

शिलान्यास की प्रमुख योजनाएं:
• माही-बांसवाड़ा में 2800 मेगावाट की परमाणु विद्युत परियोजना (42,000 करोड़)
• बीकानेर में 590 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजना (8,500 करोड़)
• जैसलमेर, बाड़मेर समेत 5 जिलों में 15.5 GW की विद्युत प्रसारण लाइनें (13,183 करोड़)
• 12 जिलों में 15 पेयजल परियोजनाएं (5,884 करोड़)
• भरतपुर में 2 फ्लाईओवर, पुल व 119 अटल प्रगति पथ (878 करोड़)
• बीकानेर व जैसलमेर में 220 केवी GSS परियोजना (348 करोड़)

लोकार्पण की प्रमुख योजनाएं:
• 1400 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं और नोख सोलर पार्क (10,710 करोड़)
• पीएम कुसुम-सी के तहत 895 मेगावाट विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र (3,132 करोड़)
• धौलपुर लिफ्ट, ईसरदा बांध और अन्य सिंचाई परियोजनाएं (2,365 करोड़)
• 7 जिलों में सड़क निर्माण कार्य (1,758 करोड़)
• सीवरेज व जल प्रदाय योजनाएं (226 करोड़)
• भरतपुर में IT व ई-गवर्नेंस सेंटर (140 करोड़) और 250 बेड का अस्पताल (128 करोड़)

विशेष घोषणाएं:
• जल संसाधन विभाग की 20,833 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
• 15,000 युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र
• बीकानेर-दिल्ली कैंट और जोधपुर-दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत
• उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी

मोदी हमारी सरकार की योजनाओं में खामियां निकाल कर बताएं: रंधावा
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मोदी राजस्थान में हमारी सरकार की योजनाओं में खामियां निकाल कर बताएं। उनके आरोपों को जनता नकार देगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए रंधावा ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा से राजस्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। भाजपा वाले परिवर्तन यात्रा में कहते हैं कि नहीं सहेगा राजस्थान। कौन-सा नहीं सहेगा की बात कर रहे हैं। राजस्थान में 25 लाख का निशुल्क बीमा नहीं सहेंगे या फिर किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली देना नहीं सहेंगे। लोगों को 500 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है, उसको नहीं सहेंगे। सभी राजस्थान वासियों को कहना चाहता हूं कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं आयी तो भाजपा हमारी सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी। पीएम मोदी को सभाओं में बोलना चाहिए कि गहलोत सरकार की योजनाएं गलत हैं,नहीं बोल सकते तो जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। टिकट वितरण में देरी के सवाल पर कहा कि टिकट पैनल तकरीबन तैयार हैं। जल्दी उचित समय पर टिकट सूची जारी कर दी जाएगी। लोग पहले कहते थे कि संगठन नहीं है, हमने संगठन मजबूत कर दिया। अब टिकट भी जल्दी देकर चुनाव जीतेंगे। मोदी के लगातार राजस्थान दौरों पर कहा कि मोदी को राजस्थान आकर लोगों के सामने अपना विजन पेश करना चाहिए। वे केवल राजस्थान के पीएम नहीं, बल्कि पूरे देश के पीएम हैं। मोदी को नेशनल लेवल की बात करनी चाहिए। छोटी पॉलिटिक्स की बात करके अपना रुतबा खराब नहीं करना चाहिए। राज्यों में इस तरह की बातें करेंगे तो देश मे कैसे काम चलेगा। गहलोत सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए रंधावा ने कहा कि गहलोत सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है,इसलिए पहली बार ऐसा होगा कि राजस्थान में सरकार रिपीट होगी और देश में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी।

PM Modi Rajasthan Visit: मोदी ने चित्तौडगढ़ में सात हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चित्तौडगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चित्तौडग़ढ में सात हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एव शिलान्यास किया।

मोदी ने मेला मैदान में रिमोट से बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मेवाड़ की जनता को सुविधा मिलेगी और रोजगार मिलेगा। राजस्थान को त्रि शक्ति बताते हुए कहा कि इससे देश का सामथ्र्य बढाता है।

उन्होंने राजस्थान के विकास के लिए केन्द्र सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस वे, हाइवे रेलवे सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह विकसित भारत के निर्माण में जुटे है और पिछड़ों का आज विकास उनकी प्राथमिकता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करने से पहले मोदी का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।  इससे पूर्व प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे और इसके बाद हेलीकॉप्टर से चित्तौडगढ़ पहुंचे।

PM Modi Rajasthan Visit: कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया: पीएम मोदी
चित्तौडगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर गत पांच साल में राजस्थान की साख को तबाह कर देने का आरोप लगाते हुए भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर वह जनहित की किसी योजना को नहीं रोकेगी वहीं गुंडागर्दी, दंगे, बेईमानी एवं भ्रष्टाचार रोकेगी और हर गरीब का पक्का घर, महिला सुरक्षा एवं रोजगार लाकर समृद्ध राजस्थान बनायेगी।

मोदी सोमवार को यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरा राजस्थान एवं मेवाड़ क्या सोच रहा है यहां साफ साफ दिखाई दे रहा है और राजस्थान ने आह्वान कर दिया है कि राजस्थान बचायेंगे भाजपा सरकार को लायेंगे। उन्होंने मेवाड़ एवं राजस्थान की पहचान अतिथि सत्कार, लोकसंगीत, लोक संस्कृति एवं शौर्य की है। एक-एक विरासत पर गर्व करने की है लेकिन गत पांच साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जब अपराध की खबरे आती है तो बड़ा दुख होता है और वह दुखी मन से कह रहे है कि आज जब अपराध की बात आती है तो कौन सा राज्य शीर्ष पर आता है, यह हमारा राजस्थान आता है। इसी तरह महिलाओं, दलितों एवं पिछड़ों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान नम्बर एक पर है।

उन्होंने कहा ''मैं जनता को दुख के साथ पूछना चाहता हूं कि आपने पांच साल पहले इसके लिए कांग्रेस को वोट दिया था। राजस्थान में कांग्रेस ने लोगों को भ्रम में डालकर सरकार तो बना ली लेकिन वह सरकार चला नहीं पाई।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे जबकि आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में लगी रही और जनता को अपने हाल पर छोड़ कर आपसी लड़ाई में ही लगे रहे।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस मिलीभगत में लगी रही और उसने राजस्थान को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और पांच साल में कांगेस ने यही ही काम किया है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या राजस्थान में ऐसी सरकार रहनी चाहिए, एक दिन भी रहनी चाहिए, क्या ऐसी सरकार चलेगी।

राजस्थान में मोदी की नहीं, कांग्रेस की गारंटी चलेगी: डोटासरा
जयपुर। पीएम मोदी के दौरों पर जुबानी हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में मोदी की गारंटी नहीं चलेगी। यंहा कांग्रेस सरकार की गारंटी चलेंगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस तरह काम कर रही है कि सभी जाति, वर्ग और सम्प्रदाय के लोग मिलजुल कर रहें। आज देश में वो लोग सत्ता में बैठे हैं, जिनका आजादी की लड़ाई में शून्य योगदान रहा। आज नाथूराम गोडसे की विचारधारा के लोग सत्ता में बैठे हैं। पीएम मोदी के दौरों और कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोपों पर कहा कि मोदी ने देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों से किए वादे आज तक पूरे नहीं किए। आज देश मे जो भाजपा के खिलाफ माहौल बना है,उससे स्पष्ट है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश मे इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी। मोदी ने मंहगाई, बेरोजगारी, ईआरसीपी पर किए वादे नहीं निभाए। भाजपा नेताओं ने राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश की,लेकिन कांग्रेस आलाकमान की सजगता और मार्गदर्शन से सरकार गिराने में ये नाकामयाब रहे। ये महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में सरकार गिराने में कामयाब रहे तो यंहा फेल होने से दुखी होकर उस तरह के बयान दे रहे हैं। भाजपा में आधे लोग कुर्सी हासिल करने और आधे लोग कुर्सी खिसकाने में लगे हुए हैं। ये सरकार गिराने का षणयंत्र करने वालों की नीयत का परिणाम नजर आ रहा है। डिजाइन बॉक्सड से विवाद पर कहा कि कांग्रेस एकजुट है, ऐसी कंपनी आती रहती है। जो पसंद आती है वह काम करती है।

कांग्रेस का PM मोदी पर निशाना, कहा- मोदी की असलियत तो उसी दिन सामने आ गई थी जब...
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पीएम मोदी की राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई रैलियों को लेकर उन्हें निशाने पर लिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी की असलियत तो उस दिन ही सामने आ गई जब संसद में फिल्मी अभिनेत्रियां पहुंची थीं और देश की राष्ट्रपति वहां नहीं आई थी। खेड़ा ने कहा कि बीजेपी अपने सांसद बृजभूषण सिंह को बर्खास्त नहीं कर पाई और महिला अधिकारों की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसलिए ही कहते हैं कि आप जातिवादी हो। आप महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हैं।

पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने सभा में कहा कि गहलोत सरकार ने कोई काम नहीं कराया। जबकि पीएम मोदी ने तो खुद ही इस बात का सर्टिफिकेट दिया था कि कोरोना काल में गहलोत सरकार ने सबसे बेहतर काम किया है। खेड़ा ने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान में 250 कॉलेज बनवाए हैं। चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपए का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

बीजेपी सरकार की उपलब्धियां ज़ीरों: पवन खेड़ा
खेड़ा ने पीएम मोदी की मध्य प्रदेश में हुई जनसभा पर कहा कि पीएम ने अपने 51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया। ये वैसा ही था जैसे साल 1966 में एक फिल्म आई थी- 'नींद हमारी, ख्वाब तुम्हारे'। खेड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से बीजेपी की सरकार है और पीएम 44 बार कांग्रेस का नाम ले रहे हैं। इससे जाहिर है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां ज़ीरों हैं।

बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्राएं अब समापन की ओर, पीएम मोदी की सभा की तैयारियां शुरु
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में 2 सितंबर से आरंभ हुई परिवर्तन संकल्प यात्राएं अब समापन की ओर अग्रसर है। इन सभी यात्राओं का समापन 23 सितंबर को होगा। इस उपलक्ष में आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित दादिया गांव में एक बड़ी आमसभा आयोजित की जाएगी। इस आम सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। आम सभा को लेकर शहर भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत गुरुवार को शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी और विधायक वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान इन तैयारी का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सोनी ने बताया कि अजमेर शहर में 138 शक्ति केंद्र है। एक शक्ति केंद्र में पांच बूथ हैं। सोनी ने बताया कि एक शक्ति केंद्र से एक बस और प्रत्येक बूथ से पांच चौपहिया वाहनों के जरिए भाजपा कार्यकर्ता आमसभा में शामिल होने 25 सितंबर को सुबह 10 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर विधानसभा क्षेत्र, मंडल एवं बूथ स्तर तक बैठकर आयोजित की जा रही है। सोनी ने कहा कि इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। गत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ हुए सेवा पखवाड़ा का समापन 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होगा। इस दौरान विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। इसके तहत किशनगढ़ तथा अजमेर शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। एससी मोर्चा की ओर से शहर की विभिन्न बस्तियों में सेवा कार्य किए जाएंगे। इनमें पाठ्य पुस्तकों व फलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान महिला वर्ग, ओबीसी वर्ग, एससी एसटी वर्ग एवं प्रबुद्ध जन वर्ग के सभी विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों की तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। इन्हीं कार्यक्रमों की कड़ी में शहर के मंदिरों व मठों के महंतों से संपर्क किया जाएगा। इसी तरह आगामी 28 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की आकांक्षा वेन अजमेर आएगी‌। इस वेन के माध्यम से लोगों से घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे।

विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त है‌। भाजपा की परिवर्तन यात्रा से घबरा कर ही कांग्रेस आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। लेकिन जनता कांग्रेस के छलावे को समझ चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है‌। हालत यह है कि अपराध के आंकड़ों में राजस्थान पूरे देश में नंबर वन है। राजधानी में सरेआम गोलीबारी की घटनाएं हो रही है। पिछले 5 सालों के दौरान राजस्थान में तीन दर्जन से अधिक साधु संतों की हत्या की गई। पेपर लीग की घटनाओं से युवा वर्ग ‌‌‍‌‌‍‍त्रस्त है। खुद राजस्थान सरकार के मंत्री ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर धरना दे रहे हैं। प्रदेश में अवैध खनन और बजरी माफिया सक्रिय है। दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षित देकर नारी शक्ति का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है‌।

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना: गहलोत ने 36 लाख उपभोक्ताओं के खाते में 155 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में गुरुवार को 36 लाख से अधिक लाभार्थियों को 155 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित किए। सीएमआर पर दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के जनआधार से लिंक बैंक खातों में यह राशि प्रत्यक्ष हस्तांतरण के माध्यम से पंहुची।

मोदी को राजस्थान की जनता दिखाएगी लाल झंडी
लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में गहलोत ने मोदी के सीकर में राज्य सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी को लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर व लाल सिलेंडर की बात करनी चाहिए। लाल डायरी जैसा तो कुछ है ही नहीं। आने वाले समय में राजस्थान की जनता उनको लाल झंडी दिखा दी जाएगी। मणिपुर की घटना ने शर्मसार किया, लेकिन मोदी उस पर नहीं बोल रहे। मोदी ने मणिपुर की घटना के साथ राजस्थान का नाम जोड़ दिया। राजस्थान, छत्तीसगढ़ का नाम जानबूझकर लिया। प्रधानमंत्री पद की अपनी गरिमा होती है। लाल डायरी का नाम लेने पर कहा कि मोदी व उनकी पार्टी हमसे घबरा गई। हमारे साथी मंत्री रहे गुढ़ा को मोहरा बनाया गया। भाजपा वाले कल संसद में प्रदर्शन कर रहे थे, वे घबराकर ऐसी वैसी बातें कर रहे।

मोदी के सीकर कार्यक्रम में किया बर्ताव उचित नहीं, मुझे दुख हुआ: गहलोत
जयपुर। पीएम मोदी के सीकर दौरे में सीएम अशोक गहलोत को आमंत्रित नहीं करने के विवाद में गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा।
अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम देखा है। मुझे भी वहां पर बोलना था, लेकिन अचानक रात को पीएमओ से बदलाव की सूचना आई। मैंने कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। पीएम का जो कार्यक्रम था, ऐसे कार्यक्रम राज्य सरकारें खुद करती हैं। ऐसे कार्यक्रमों में राज्य के मुख्यमंत्री का भाषण भी होता है। उसमें से मुख्यमंत्री के भाषण को निकालना ठीक नहीं है। सेंट्रल स्पॉन्सर स्क्रीम के कार्यक्रम होते हैं, जो राज्य सरकार के स्तर पर आयोजित कराए जाते हैं और राज्य सरकार चीफ गेस्ट के रुप में पीएम या अन्य नेताओं को बुलाती है। मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में मेरा संबोधन होता तो मैं ज्यादा से ज्यादा पीएम का स्वागत करता। उनसे कुछ मांग रखता। जो तीन जिले बचे हैं, जहां मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां भी इसकी शुरुआत की मांग करता। जिस प्रकार का व्यवहार किया गया वह उचित नहीं है, कल कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का फोन भी आया था। उनसे मेरी बात हुई थी।