waterlogged - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अस्पताल या तालाब! बारिश में डूबा अटरू चिकित्सालय परिसर
अटरू। बरसात आते ही अटरू उपजिला चिकित्सालय में मरीजों के  लिए इलाज से पहले पानी से जूझने की  मजबूरी बन जाती है। अस्पताल परिसर में जमा बारिश का पानी व्यवस्था की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, मानो चिकित्सालय नहीं बल्कि तालाब हो। हर वर्ष सामने आने वाली इस समस्या की पड़ताल में जलभराव की असली वजह सामने आई है। नगरपालिका के निरीक्षण में अस्पताल परिसर की नालियों कचरे, मिट्टी और मलबे से बंद मिलीं, जिसके कारण बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। अस्पताल परिसर में पानी भरने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए आने वाले लोगों को कई बार पानी भरे रास्तों से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है। जलभराव के कारण संक्रमण फैलने और मच्छरों के पनपने का खतरा भी बना रहता है।

हर मानसून में दोहराती है समस्या
स्थानीय लोगों के अनुसार अटरू उपजिला चिकित्सालय में जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। कई वर्षों से बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती आ रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के प्रमुख सरकारी अस्पताल में जहां मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा  मिलनी चाहिए, वहीं बरसात के दिनों में परिसर में जमा पानी परेशानी का कारण बन जाता है।

निरीक्षण में बंद मिलीं अस्पताल की नालियां
जलभराव की शिकायत मिलने पर नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी योगेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी ने स्वास्थ्य निरीक्षक मदनमोहन भार्गव को अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अस्पताल परिसर के अंदर बनी कई नालियां कचरे, मिट्टी और मलबे के कारण पूरी तरह बंद पड़ी हैं। इसके चलते बारिश का पानी नालियों के माध्यम से बाहर नहीं निकल पा रहा है और परिसर में जमा हो रहा है। निरीक्षण में यह तथ्य भी सामने आया कि अस्पतालपरिसर का स्तर बाहरी सड़क की तुलना में काफी नीचा है, जबकि बाहर की नालियां ऊंची हो चुकी हैं। इसी वजह से बारिश का पानी बाहर निकलने के बजाय अस्पताल परिसर में ही रुक जाता है और जलभराव की स्थिति बन जाती है।

बीसीएमओ ने बताई वर्षों पुरानी समस्या
ब्लॉक चिक्रित्सा अधिकारी डॉ. केशवराज नागर ने बताया कि बरसात के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या हर वर्ष सामने आती है। इस संबंध में कई बार नगरपालिका को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने अस्पताल के बाहर स्थित बड़े नालों की सफाई कराने के साथ ही स्थायी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता बताई।

सिर्फ सफाई नहीं, स्थायी समाधान की जरूरत
कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी योगेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि अस्पताल के बाहर स्थित बड़े नालों की पहले भी सफाई करवाई जा चुकी है। यदि जल निकासी की समस्या फिर भी बनी हुई है तो दोबारा निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य निरीक्षक की रिपोर्ट में अस्पताल परिसर की आंतरिक नालियां बंद होने और बाहरी नालियों के ऊंचे स्तर के कारण जल निकासी प्रभावित होने की बात सामने आई है। समस्या के स्थायी समाधाम के लिए अस्पताल परिसर का स्तर ऊंचा करना होगा। साथ ही अंदर की नालियों का पुनर्निर्माण कर उन्हें बाहरी ड्रेनेज सिस्टम से वैज्ञानिक तरीके से जोड़ना जरूरी है।

नागरिकों ने मांगा स्थायी ड्रेनेज सिस्टम
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगरपालिका से मांग की है कि हर वर्ष होने वाली जलभराव की समस्या को केवल नालियों की सफाई तक सीमित न रखा जाए। अस्पताल परिसर में स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि मानसून के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इनका  कहना है
बरसात के मौसम में अस्पताल परिसर में हर वर्ष जलभराव की समस्या आती है। प्रत्येक वर्ष नगरपालिका को अवगत कराया जाता है, लेकिन अब तक पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी। अस्पताल के बाहर जाम पड़े बड़े नालों की सफाई कराने तथा अस्पताल के लिए स्थायी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता है ताकि हर मानसून में होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
- डॉ. केशवराज नागर, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी

अस्पताल के बाहर स्थित बड़े नालों की पूर्व में सफाई करवाई जा चुकी है। यदि फिर भी जल निकासी की समस्या बनी हुई है तो दोबारा निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार नालों की सफाई करवाई जाएगी। स्वास्थ्य निरीक्षक मदनमोहन भार्गव की रिपोर्ट में अस्पताल परिसर की आंतरिक नालियां बंद होने तथा बाहरी नालियों के ऊंचे स्तर के कारण जल निकासी प्रभावित होने की बात सामने आई है।
- योगेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अटरू

4 साल से हरिपुरा स्कूल का मैदान बना जलभराव का तालाब, जानें पूरा मामला
नमाना रोड। ग्राम पंचायत हरिपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में पिछले चार वर्षों से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं। जरा सी बारिश होते ही पूरा मैदान तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार पहले मैदान से पानी निकासी की व्यवस्था थी, लेकिन अतिक्रमण और मिट्टी भराव के कारण जल निकासी मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

ग्रामीण प्रेमराज मीणा, ऋषिपाल सिंह एवं हरिओम मीणा सहित अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि मानसून से पहले स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे बच्चों के टीसी कटवाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशों के बावजूद स्थानीय स्तर पर सुधार कार्य नहीं हो रहा है। इससे अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द से जल्द जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित वातावरण में जारी रह सके।

समस्या को लेकर वर्ष 2022 से लगातार ग्राम पंचायत, शाला प्रबंधन समिति और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। कई बार लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन तकनीकी एवं वित्तीय कारणों से समाधान नहीं हो सका।
- घनश्याम नकलक, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हरिपुरा

हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है और किसी ने बताया भी नहीं है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है। स्कूल खुलने के बाद एक बार मौका देखकर जो भी समाधान होगा वह करवाएंगे।
- प्रीति शर्मा , सीबीआईओ, बूंदी

मानसून की पहली बारिश में ही खुली पोल
सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सावंतगढ़ के ग्राम निमोद में बैरवा बस्ती में सीसी सड़क पर मानसून की पहली ही बरसात से पानी भर जाने से व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। दरअसल ग्राम पंचायत में गांव में नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। इस वजह से बरसात होने पर पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। निकासी के अभाव में पानी सड़क पर एकत्रित हो रहा है। वार्ड पंच रोशन बाई, राकेश बैरवा ने बताया कि पहली ही बरसात में पूरी बस्ती में सड़क पर इतना पानी भर गया है कि हमारा पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बस्ती में ही बाबा रामदेव का मंदिर भी है तो वहां भी आने-जाने के लिए हमें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव के दुगार्लाल बैरवा, रामनाथ बैरवा, रमेश बैरवा ने बताया कि इस समस्या को लेकर हमने सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को को कई बार अवगत करवाया लेकिन हमारी समस्या को पंचायत प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 5 दिन के अंदर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नैनवा-बूंदी मार्ग सावंतगढ़ बस स्टैंड पर पर चक्का जाम करेंगे।

क्षेत्रवासियों की पीड़ा
सड़क पर इतना पानी भर गया है कि पैदल भी निकलना हमारा मुश्किल हो गया है।ऐसे में ग्राम पंचायत को जल्द ही नालियों का निर्माण करना चाहिए। जिससे सड़कों पर पानी नहीं भरे।
- राकेश बैरवा, स्थानीय निवासी

पानी की निकासी की समस्या को ग्राम पंचायत को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
- रोशन बाई, वार्ड पंच

ग्रामीणों की समस्या जायज है। इसके लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है।
- कुलदीप नागर, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सावंतगढ़।

सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण को हटाकर जल्द ही नाली निर्माण करवाया जाएगा।
- रामसिंह मीणा, सरपंच, ग्राम पंचायत सावंतगढ़।

असर खबर का - स्कूल के बाहर सीसी रोड का निर्माण शुरू
अटरू। अटरू मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी स्कुल (गढी) व आंगन बाडी केन्द्र, गर्ल्स कॉलेज के अंदर पूरे मैदान पर पानी की निकासी नहीं होने से स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है। दैनिक नवज्योति ने इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की थी। स्कूल के सामने पानी भरा रहने की समस्या को दूर करने के लिए 50 फीड रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

गौरतलब है कि स्कूल के बाहर पानी की निकासी न होने और सड़क टूटी होने से बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के सामने 50 फिट चोड़ा रास्ता मैन रोड से जुड़ा हुआ है। जिसमे भी पानी भरा रहता है इस समस्या से नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं परंतु यह काम नहीं हो पा रहा है।

परेशानी: निकासी नहीं होने से स्कूल परिसर में भरा पानी
अटरू। अटरू मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी स्कूल (गढी) व आंगनबाडी केन्द्र, गर्ल्स कॉलेज के अंदर पूरे मैदान पर पानी की निकासी नहीं होने से पूरे स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है। जिसके कारण बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के सामने 50 फिट चौडा रास्ता मैन रोड से जुड़ा हुआ है। जिसमें भी पानी भरा रहता है। इस समस्या से नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं परंतु यह काम नहीं हो पा रहा है। पानी भरा होने से विद्यार्थियों और आमजन को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मैं पिछले दो सालो से नगरपालिका को इसके बारे में अवगत करा चुका हूं व अभी सात दिन पहले भी लिखित में बता कर आया हूं। स्कूल के अन्दर व बाहर पानी भरा रहने से बच्चों को आये दिन बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका की इस ढीली प्रकिया से बच्चों की पढ़ाई में भी व्यवधान पैदा हो रहा है।
- विक्रम सिंह खींची, प्रधानाध्यापक,महात्मा गांधी स्कूल गढी।

यह समस्या बहुत दिनों से आ रही है। इस बारे में प्रशासन और विधायक   को अवगत करा दिया है। जल्दी समस्या का निवारण किया जाएगा।
-  गजेन्द्र औदिच्य, कस्बेवासी।

विद्यालय प्रशासन, आंगनबाड़ी कर्मचारी तथा आसपास के दुकानदार भाइयों ने इस गली के रास्ते की समस्या को लेकर मेरे से बोला था। मैंने इस विषय को लेकर विधायक को अवगत करा दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
- पवन मालवीय, महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी।

स्कूल के बाहर गली को  जल्द  मौका दिखाकर मिट्टी गेवर डलवा दूंगा और स्कूल के अंदर का कार्य हमारी नगर पालिका में नहीं आता है।
- सुरेश कुमार रेगर,  अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका अटरू।

इस बारे में हमें सूचना मिल चुकी है। 10 से 15 दिनो में यह काम करवा दिया जाएगा।
- सत्यनारायण प्रजापति, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका अटरू।