lack of drainage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यह कैसी स्कूल डगर? जिम्मेदार मौन, स्कूल के बच्चों ने जताया आक्रोश
भण्डेड़ा। क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियाखेड़ा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्य सड़क पर पानी निकासी नही होने से सड़क पर हर समय कीचड़ बना रहने से परेशान स्कूली बच्चों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मोके पर पहुंचकर वहां पर खड़े होकर दो घंटे तक आक्रोश जताया है। बाद में आक्रोशित स्कूली बच्चें विद्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां पर अपनी मांग को लेकर विद्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस समस्या की जानकारी पाकर पीईईओ ने शाला के प्रधानाध्यापक से छात्र-छात्राओं की समझाइश करवाई। तब मोके पर नौनिहालों का कहना था कि चार रोज में मुख्य सड़क के कीचड़ का समाधान नहीं करवाया गया तो मजबूरन सादेड़ा-भण्डेड़ा मुख्य मार्ग पर आगामी 27 जनवरी को जाम लगाया जाएगा। मोके पर यह चेतावनी दी है। संबंधित विभाग सहित जिम्मेदार मौन बैठे है।

जानकारी के अनुसार गुजरियाखेड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियाखेड़ा-सादेड़ा मुख्य मार्ग पर है। झोपड़ा से गुजरियाखेड़ा गांव के पास ही मुख्य सीसी सड़क है। सड़क के पानी निकासी की नाली नही होने से नलकूप का व्यर्थ का पानी व मकानों का व्यर्थ का पानी सड़क पर जमा रहता है। यहाँ पर हर समय सड़क पर जमा कीचड़ से होकर आवाजाही करनी पडती है। जिससे राहगीर सहित ग्रामीण भी परेशान है। झोपडे से लगभग साठ स्कुली नौनिहाल हर रोज विद्यालय आते है। जो इसी कीचड़ से होकर आनाजाना पडता है। इनमें अधिकतर छोटे-छोटे बच्चों की संख्या है। सर्दभरे मौसम में हररोज यही पर इसी रास्ते से गुजरने पर कीचड़ का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चे कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो जाते है। वही यूनिफॉर्म भी गंदी हो जाती है। इस राह से गुजरते समय वाहन आ जाते है, तो ओर अधिक समस्या बढती जाती है। लंबे समय से इस समस्या को लेकर सादेड़ा ग्राम पंचायत में भी अवगत करवा रखा है। पर समस्या का समाधान नही किया जाने से सबसे अधिक समस्या स्कूल आते है, तो अच्छे यूनिफॉर्म पहनकर आते है। बीच राह में ही इस कीचड़ के छींटे लगने से यूनिफॉर्म में भी गंदगी हो जाती है। यहां से हरवर्ग आतेजाते है। मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। इस समस्या से परेशान होकर कीचड़ की जगह पर गुरुवार को सभी छात्र-छात्राओं ने दो घंटे तक मोके पर आक्रोश जताया गया। तत्पश्चात फिर विद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचकर सभी नौनिहाल बाहर ही बैठ गए। स्कूल की कीचड़भरी डगर को लेकर मोके पर विद्यालय नही आने की मांग रखी है। जिस पर संबंधित पीईईओ संपतलाल खैरवा ने शाला के प्रधानाध्यापक पवन कुमार शर्मा को दूरभाष पर छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में सूचना देने की बात कही व बच्चों को समझाइश करके स्कूल में प्रवेश करवाया गया। मोके पर बच्चों का कहना था कि आगामी 26 जनवरी तक राह से कीचड़ नही हटाया गया तो इस समस्या को लेकर भण्डेड़ा-सादेडा मुख्य मार्ग पर आगामी 27 जनवरी को सड़क पर उतरकर जाम लगाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

प्रियंका गुर्जर, काली, दीप कंवर, कोमल जांगिड़, गोलमा मीणा आदि छात्राओं का कहना है कि यह मुख्य सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग की गुजरियाखेड़ा से झौपडा के मुख्य मार्ग पर विभाग ने सीसी सड़क तो बना दी। मगर मकानों के पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नही करवाया गया है। जो इस जगह पर मुख्य सड़क पर पानी भरा रहता है। आसपास के मकानों के ग्रामीण कचरे पात्र भी इसी में फेक जाने से यहां पर कीचड़ से बदबू तक आती है। विभाग इस समस्या को लेकर सड़क के किनारे नाली का निर्माण कर पानी की निकासी करवाए तो स्कूल आनेजाने की राह आसान बनें।

स्कूली बच्चों की कीचड़भरी राह को लेकर है परेशानी
इस राह पर हरसमय पानी भरा रहता है। एक दिन निकल जाए दो रोज का ही आनाजाना नही रहता है। यह हररोज यहां से होकर आवाजाही की समस्या है। गंदे कीचड़ के छींटे से यूनिफॉर्म गंदी हो जाती है। क्या करें, संबंधित विभाग हमारी इस समस्या को गंभीरतापूर्वक देखकर जल्द समाधान करवाएं।
- प्रियंका गुर्जर, कक्षा आठवीं छात्रा

स्कूल आवागमन समय इस कीचड़ में फिसलकर गिर जाते है। जो स्कूल की जगह घर आना पडता है। इस समस्या से ग्राम पंचायत को भी अवगत कराया जा चूका है। मगर समाधान नहीं किया जा रहा है। सर्दी के समय आनेजाने में कभी-कभी तो घुटने तक पानी से गुजरना पडता है। जो सर्दी में तबीयत खराब हो जाती है। स्कूल से भी वंचित रहना पडता है। संबंधित जिम्मेदार जल्द संज्ञान लेकर राहत दिलावें।
- काली, कक्षा सातवीं छात्रा

सड़क पर हो रहे लंबे समय से कीचड़ की हमारी इस डगर को कोई गंभीरतापूर्वक नही देख रहे है। इसलिए आज तो हमने पीईईओ के आश्वासन पर संतुष्ट हो गए है। मगर अब हमें कुछ भी करना पड़े। मगर इस राह पर कीचड़ नही सहेंगे। इस समस्या का समाधान नही किया गया तो मजबूरन होकर सड़क पर जाम लगाना पडेगा।
- दीप कंवर, कक्षा आठवीं छात्रा

हमारे साथ छोटे-छोटे भाई व बहन आतेजाते है। एक ना एक बच्चे इस कीचड़ से होकर गुजरते समय गिर जाते है। जो बड़ी मुश्किल से घर पहुंचाया जाता हैं। इस समस्या को कोई नही देख रहे है। हररोज हम सहते आ रहे है। जल्द समाधान नहीं किया गया तो सादेड़ा-भण्डेड़ा मुख्य मार्ग पर जाम लगाया जाएगा। जब तक समाधान नही होगा, तब तक सड़क पर ही रहेंगे। संबंधित विभाग जल्द ध्यान देवें।
- कोमल जांगिड़, कक्षा आठवीं छात्रा

इस जगह पर गर्मी के समय भी यह कीचड़ कम नही होता है। सर्दी के समय बरसात होते ही लंबे समय तक घुटने तक पानी रहता है, जो हररोज यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। सर्दी में यूनिफॉर्म नही सुख पाती है। बिना यूनिफॉर्म में स्कूल आतें है, तो शालाध्यापकों की फटकार सुननी पड़ती है।
- गोलमा मीणा, कक्षा सातवी छात्रा

छात्र-छात्राओं की ही नही आमजन की समस्या है। इस बारें में ग्राम विकास अधिकारी व स्वयं ही मोके पर देखकर आए है। जिस तरफ पानी निकासी बन रही है। वहां दो व्यक्तियों ने आपत्ति कर रहे है। आज पंचायत समिति में खण्ड विकास अधिकारी को पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा है। जल्द ही पुलिस बुलाकर सड़क पर फैल रहे गंदे पानी की समस्या दूर की जाएगी।
- कैलाश सैनी, सरपंच, ग्राम पंचायत सादेड़ा

पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों पर आफत, कीचड़ बना राह में रोड़ा
पनवाड़। क्षेत्र की हरिगढ़ ग्राम पंचायत के बोरदा गांव में पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, इससे निकलने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी की निकासी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, इससे सड़क टूटकर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, सड़क के दोनों ओर कंटीली झाड़ियां उगी हुई है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।

इस बारे में ग्रामीणों द्वारा कई बार जिला प्रशासन,स्थानीय प्रशासन को शिकायत की भी की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही,समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ग्रामीण परमानंद नागर,बृजराज सिंह हाडा सहित अन्य लोगों ने बताया कि बोरदा गांव से ग्राम पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे हो रहे है, जिसने गंदा पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बताया कि गांव से थोड़ी दूर पर सड़क पर तालाब के सीपेंच के पानी की निकासी के लिए सड़क पर रपट बनी हुई है, जिसमें वर्षभर पानी रहने से गहरी हो चुकी है, जिसमें कृषि कार्य के लिए वाहन दुपहिया वाहन चार पहिया वाहन आए दिन फंसते रहते है, जिससे ग्रामीणों को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत मुख्यालय पर गांव से पढ़ने के लिए कई छात्र छात्राएं इसी कीचड़ गड्ढे वाली सड़क से निकलते है, जिस पर कई बार फिसल कर गिर भी जाते है, जिससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है और विद्यालय से वंचित होना पड़ रहा है।

कई बार तो छात्र साइकिल से गिरकर घायल हो चुके है। इसी सड़क पर दुपहिया चालक ग्रामीण सहित राहगीर कई बार गड्ढों में फिसलकर गिर जाते है। हरिगढ़ से बोरदा गांव तक सड़क के दोनों ओर कई मात्रा में कंटीली झाड़ियां भी उगी हुई है, जिसमें आमने सामने आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते है, जिससे आए दिन दुर्घटना घटित होने का खतरा बना रहता है ।  इस समस्या के लिए जनप्रतिनिधियों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया। मगर अभी तक समस्या का कुछ समाधान नहीं हुआ। समस्या का निवारण नहीं होने पर सभी ग्रामीणों ने मिलकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।Ñ

छात्र छात्राओं की पीड़ा
बोरदा गांव से हरिगढ़ विद्यालय में पढ़ने आने वाले छात्र छात्राओं ने बताया कि गांव से हरिगढ़ तक जाने वाली सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, विद्यालय जाने के लिए इसी सड़क से निकलना पड़ता है, जिससे कई बार गंदे पानी कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे ड्रेस खराब हो जाती है जिससे पढ़ाई खराब होती है। कई बार तो साइकिल से आने जाने वाले छात्र छात्राएं भी गिरकर घायल हो चुके हैं। प्रशासन से गुहार है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और गंदे पानी की निकासी की जाए।

पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ फैला हुआ जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- प्रकाशचंद नागर, ग्रामीण

सड़क पर गड्ढे व कीचड़ होने से राहगीर व स्कूल जाने वाले विद्यार्थी गिरकर चोटिल हो जाते है जिस कारण से विद्यार्थियों की पढाई का नुकसान होता है।
- दशरथ सिंह हाडा, ग्रामीण

सड़क पर पानी व कीचड़ होने से कई कीड़ व मच्छर पैदा होने का आशंका है जिस कारण मौसमी बीमारियां व डेंगू मलेरिया बुखार आदि हो सकते है इस लिए जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।
- नरेश नागर, वार्ड पंच

सड़क पर आ रहे पानी के लिए 500 फीट तक डब्ल्यूबीएम ग्राम पंचायत द्वारा डलवा दी गई है। गांव का पानी सड़क पर आ रहा है, सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है, जिसके लिए सहायक अभियंता को अवगत करवा रखा है।
- भवानीशंकर बैरवा,  सरपंच ग्राम पंचायत हरिगढ़

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को फोन के माध्यम से संपर्क किया मगर फोन रिसीव नहीं किया ।

कहने को पॉश कॉलोनी! लेकिन ना तो सड़क है ना पानी
रामगंजमंडी। एक तरफ जहां सरकार की ओर से अभियान चलाकर लोगों की जिंदगियों में परिवर्तन लाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर की पॉश कॉलोनी में रह रहे 5-6 परिवार के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि यहां बिजली तो है, लेकिन नल कनेक्शन नहीं है। न ही घरों से निकल रहे पानी को अन्य नालियों से जोड़ा गया है। पिछले कई वर्षों से नगर की पॉश कॉलोनी में मस्जिद के पीछे बसे 5-6 परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। रास्ते में पानी भरा रहता है। यहां सड़क तक नहीं है। जबकि नगर पालिका ने इन बाशिंदों को पट्टे दे रखे हैं।

श्रद्धालुओं को मंदिर जाते समय होती है परेशानी
लोगों ने बताया कि शिव मंदिर पास होने के कारण श्रद्धालुओं को भी भरे हुए पानी से गुजरना पड़ता है। उन्होंने समस्याओं के निराकरण की मांग की है।

पालिका ईओ को दी शिकायत
मस्जिद के पास रहने वाले लोगों ने नगर पालिका ईओ रामगंजमंडी के नाम की गई शिकायत में बताया कि यहां नाली के पानी की निकासी नहीं है। पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। कुछ गड्डों में पानी भर जाता है। जिसमें मच्छर आदि के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा है।

इनका कहना
सभी मकानों के पट्टे बने हुए हैं। फिर भी नगर पालिका द्वारा नाली की निकासी व पाइप लाइन की सुविधा नहीं दे रही है। इस कॉलोनी में तीन विधवा महिलाएं भी निवास कर रही हैं। जिनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- विनोद गर्ग, कॉलोनी वासी

मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
- दीपक नागर, ईओ, नगर पालिका, रामगंजमंडी

असर खबर का - स्कूल के बाहर सीसी रोड का निर्माण शुरू
अटरू। अटरू मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी स्कुल (गढी) व आंगन बाडी केन्द्र, गर्ल्स कॉलेज के अंदर पूरे मैदान पर पानी की निकासी नहीं होने से स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है। दैनिक नवज्योति ने इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की थी। स्कूल के सामने पानी भरा रहने की समस्या को दूर करने के लिए 50 फीड रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

गौरतलब है कि स्कूल के बाहर पानी की निकासी न होने और सड़क टूटी होने से बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के सामने 50 फिट चोड़ा रास्ता मैन रोड से जुड़ा हुआ है। जिसमे भी पानी भरा रहता है इस समस्या से नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं परंतु यह काम नहीं हो पा रहा है।

परेशानी: निकासी नहीं होने से स्कूल परिसर में भरा पानी
अटरू। अटरू मुख्यालय पर स्थित महात्मा गांधी स्कूल (गढी) व आंगनबाडी केन्द्र, गर्ल्स कॉलेज के अंदर पूरे मैदान पर पानी की निकासी नहीं होने से पूरे स्कूल परिसर में पानी भरा रहता है। जिसके कारण बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के सामने 50 फिट चौडा रास्ता मैन रोड से जुड़ा हुआ है। जिसमें भी पानी भरा रहता है। इस समस्या से नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं परंतु यह काम नहीं हो पा रहा है। पानी भरा होने से विद्यार्थियों और आमजन को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मैं पिछले दो सालो से नगरपालिका को इसके बारे में अवगत करा चुका हूं व अभी सात दिन पहले भी लिखित में बता कर आया हूं। स्कूल के अन्दर व बाहर पानी भरा रहने से बच्चों को आये दिन बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका की इस ढीली प्रकिया से बच्चों की पढ़ाई में भी व्यवधान पैदा हो रहा है।
- विक्रम सिंह खींची, प्रधानाध्यापक,महात्मा गांधी स्कूल गढी।

यह समस्या बहुत दिनों से आ रही है। इस बारे में प्रशासन और विधायक   को अवगत करा दिया है। जल्दी समस्या का निवारण किया जाएगा।
-  गजेन्द्र औदिच्य, कस्बेवासी।

विद्यालय प्रशासन, आंगनबाड़ी कर्मचारी तथा आसपास के दुकानदार भाइयों ने इस गली के रास्ते की समस्या को लेकर मेरे से बोला था। मैंने इस विषय को लेकर विधायक को अवगत करा दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
- पवन मालवीय, महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी।

स्कूल के बाहर गली को  जल्द  मौका दिखाकर मिट्टी गेवर डलवा दूंगा और स्कूल के अंदर का कार्य हमारी नगर पालिका में नहीं आता है।
- सुरेश कुमार रेगर,  अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका अटरू।

इस बारे में हमें सूचना मिल चुकी है। 10 से 15 दिनो में यह काम करवा दिया जाएगा।
- सत्यनारायण प्रजापति, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका अटरू।