India alliance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संसद की तीन दिवसीय बैठक से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं अहम बैठक, इन अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति फाइनल
नई दिल्ली। सांसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तथा संसदीय सीटों के विस्तार के लिए संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए संसद की कल से शुरू हो रही तीन दिवसीय बैठक से पहले बुधवार को यहां विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई जिसमें संसद में सरकार को घेरने की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के यहां स्थित आवास 10 राजाजी मार्ग पर हुई इस बैठक में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में विपक्षी नेताओं ने महिला आरक्षण विधेयक और संसदीय सीटों के विस्तार को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया।

बैठक को लेकर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया "संसद के कल से हो रहे विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के यहां स्थित आवास पर विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में भाग लिया। सरकार का परिसीमन कदम खतरनाक है और देश के लोकतांत्रिक ढांचे, विशेष रूप से राज्यों को केंद्र में उचित हिस्सेदारी देने वाले संघीय ढांचे पर इसके प्रभाव को लेकर गंभीर चिंताएं हैं।

हमने कल से शुरू हो रही बैठक के लिए एक संयुक्त विपक्षी रणनीति तैयार करने के वास्ते बैठक की।" इस बैठक में श्री खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, सुप्रिया सुले, शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत, द्रमुक के टी आर बालू, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन,राजद के तेजस्वी यादव तथा कपिल सिब्बल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

राहुल-प्रियंका का पुड्डुचेरी दौरा आज : तीन चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, केंद्र के बयान पर कांग्रेस का हमला
चेन्नई। केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को यहां पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए पुड्डुचेरी रवाना हो गये। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति (टीएनसीसी) के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए विमान से पुड्डुचेरी के लिए रवाना हुए।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी केरल से चेन्नई पहुंचने की संभावना है। यहां से वह सत्तारूढ़ अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने पुड्डुचेरी जायेंगे। गौरतलब है कि राजग पुड्डुचेरी में सत्ता बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में है। शीर्ष नेताओं के पुड्डुचेरी दौरे को देखते हुए चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार समाप्त होने में केवल एक दिन बचा है। चुनावी राज्य तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं के आगमन के मद्देनजर हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित शाह के अपराह्न करीब 3:00 बजे कोच्चि से यहां पहुंचने की उम्मीद है। यहां से हेलीकॉप्टर से वे पुड्डुचेरी के लिए उड़ान भरेंगे। शाह पुड्डुचेरी से वापस चेन्नई लौटेंगे। उनके दिल्ली लौटने से पहले तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करने की संभावना है।

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: नामांकन का अंतिम दिन आज, सीट बंटवारे को लेकर द्रमुक-कांग्रेस में गतिरोध बरकरार
पुड्डुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पु्ड्डुचेरी में आगामी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (द्रमुक) और कांग्रेस के बीच इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। चेन्नई में रविवार से शुरू हुई मैराथन बैठकें सोमवार तड़के तक चलीं लेकिन बिना किसी निष्कर्ष के अचानक समाप्त हो गईं।

हालांकि, दोनों दलों ने गठबंधन जारी रखने पर सहमति जताई है लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। स्थिति को देखते हुए दोनों दलों के संभावित उम्मीदवार आज अपराह्न तीन बजे तक सभी 30 विधानसभा सीटों पर नामांकन दाखिल करेंगे। बाद में 26 मार्च तक, जो नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है, आपसी सहमति बनने पर उम्मीदवार अपने पर्चे वापस ले सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, दोनों दल गठबंधन का नेतृत्व करने और अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग पर अड़े हुए हैं। इससे पहले, द्रमुक के चुनाव प्रभारी एस. जगतरक्षकन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी कांग्रेस नेताओं का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद वे चेन्नई जाकर पार्टी नेतृत्व से मिले। मामले को सुलझाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने हस्तक्षेप किया और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन से मुलाकात की। इस दौरान कनिमोझी भी मौजूद रहीं। खबरों के मुताबिक, एक प्रस्ताव के तहत द्रमुक 12 सीटों पर चुनाव लड़ने और सहयोगी दलों वीसीके और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को एक-एक सीट देने पर सहमत हुई थी।

रविवार रात हालांकि, पुड्डुचेरी में स्थानीय स्तर पर हुई बैठक में विवाद फिर गहरा गया। कांग्रेस ने मन्नाडीपेट, कालापेट और नेल्लीथोपे सीटों की मांग की, जबकि द्रमुक मुथियालपेट सीट चाहती है। नेल्लीथोपे सीट को लेकर विशेष विवाद रहा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन द्रमुक इसे छोडऩे को तैयार नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर नारायणसामी नाराज होकर बैठक से बाहर चले गए, जिससे गतिरोध और बढ़ गया।

पुड्डुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वी. वैथिङ्क्षलगम ने कहा कि बातचीत में कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है और अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

पुडुचेरी चुनाव: कांग्रेस और द्रमुक के बीच सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, किन​-किन ने दाखिल किया नामांकन
पुडुचेरी। पुडुचेरी में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हो सका है। दोनों पार्टियां अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पार्टी को कुल 30 सीटों में से कम से कम 17 पर चुनाव लड़ना चाहिए। उसका बाकी 13 सीटें द्रमुक और अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ने का प्रस्ताव है। द्रमुक 2021 के चुनावों में कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन और हालिया राजनीतिक समीकरणों के आधार पर अधिक सीटों की मांग कर रही है। द्रमुक की एक टीम राज्य संयोजक आर. शिवा के नेतृत्व में बातचीत के लिए चेन्नई रवाना हो गई है।

कुछ नामांकन पत्र दाखिल हुए: सीट बंटवारा फाइनल न होने के बावजूद, बुधवार को द्रमुक उम्मीदवार अनिबल केनेडी, संपत और डॉ. नीतीश के साथ-साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक अनंत रमन ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक आधिकारिक पार्टी फॉर्म (ए और बी) जमा नहीं किए हैं। अगर द्रमुक कांग्रेस को 17 सीटें देने पर सहमत हो जाती है, तो गठबंधन फौरन ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है। समझौता न होने की स्थिति में दोनों दल अकेले चुनाव लड़ने पर भी विचार कर रहे हैं। दूसरी ओर, सत्ताधारी  एनडीए ने अपना फॉर्मूला तय कर लिया है, जिसके तहत सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस (एआईएनआरसी) 16 और भारतीय जनता पार्टी 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में विपक्ष का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन, किसानों के हितों को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं ने गुरुवार को संसद भवन परिसर के मकर द्वार के बाहर अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इसमें किसानों के हितों को नजरअंदाज किया गया है।

गठबंधन के नेताओं ने हाथों में बैनर तथा तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी) के नेता एन के प्रेमचंद्रन तथा अन्य नेताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और कहा कि यह समझौता किसान हितों के खिलाफ है।

संसद भवन में प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रावधानों के खिलाफ किसानों के भारत बंद के आह्वान के साथ भी एकजुटता व्यक्त की।

संसद की कार्रवाई से पहले विपक्षी दलों के नेताओं ने की संसद भवन परिसर में महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तेयारी, जानें कौन कौन रहा मौजूद?
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की सोमवार को यहां संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में बैठक हुई।

खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडिया गठबंधन की विभिन्न पार्टियों के संसदीय दल के नेताओं ने हिस्सा लिया और संसद में अपनी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया।

बैठक में खड़गे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, द्रमुक के टीआर बालू, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा रामगोपाल यादव, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत सहित कई दलों के नेता उपस्थित थे।

अखिलेश यादव का इंडिया गठबंधन पर बड़ा ऐलान, 2027 यूपी चुनाव तक बना रहेगा सपा-कांग्रेस का साथ
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 2 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रविवार को यादव ने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्षी इंडिया  गठबंधन जारी रहेगा। इसका मतलब कि यूपी में सपा और कांग्रेस का साथ बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह वक्फ (संशोधन) कानून के जरिए माफिया की तरह जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। जब उनसे इंडिया गठबंधन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दोहराया कि इंडिया गठबंधन (मौजूदा) है और रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है ताकि वह जमीन छीन सके। जहां भी उन्हें जमीन दिखती है, वे उस पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने भाजपा को भू-माफिया पार्टी करार दिया। यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी पर नोटबंदी और जीएसटी (माल एवं सेवा कर) के जरिए लोगों का पैसा छीनने और आरक्षण के अधिकार को कम करने का आरोप लगाया। यादव ने प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन के संबंध में भाजपा की कार्यप्रणाली की भी आलोचना की तथा वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो कुप्रबंधन की जांच कराई जाएगी। सपा प्रमुख ने दावा किया कि सरकार ने घटना के दौरान हताहतों की संख्या और वित्तीय लाभ के बारे में गलत आंकड़े दिए और आरोप लगाया कि जनवरी में भगदड़ के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी विफल रही।

सपा प्रमुख यादव ने दावा किया, जिस समय (भगदड़ के समय) ड्रोन और सीसीटीवी की सबसे अधिक जरूरत थी, उस समय ये या तो बंद थे या बंद करा दिए गए थे। इन्होंने संगम नोज पर भगदड़ में मारे गए लोगों की सही संख्या नहीं बताई और मृत्यु के कारण बदलने के लिए परिजनों पर दबाव बनाया। अखिलेश यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने प्रयागराज आए थे। उन्होंने कहा कि राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा, जो इतिहास एक दूसरे को ऊंच-नीचा दिखाए, जो इतिहास हमारी प्रगति को रोकता हो, उस इतिहास को इतिहास ही रहने देना चाहिए। सपा प्रमुख ने संवाददाता सम्मेलन में प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर स्वयं द्वारा दिए गए सुझावों को एक पुस्तिका के रूप में तब्दील कर पत्रकारों को उपलब्ध कराया। साथ ही उन्होंने 2013 में हुए प्रयागराज कुंभ मेले को लेकर हावर्ड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई।

इंडिया गठबंधन का संसद भवन में प्रदर्शन, बीमा पर GST वापस लेने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस तथा इंडिया गठबंधन के अन्य दलों ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी लगाने के सरकार के निर्णय के विरोध में यहां संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और जीएसटी को सरकार की मनमानी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। इंडिया गठबंधन के नेता संसद सत्र शुरू होने से ठीक पहले संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्रित हुए और बीमा पर जीएसटी लगाने का विरोध करते हुए नारेबाजी कर जीएसटी वापस लेने की मांग करने लगे।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मोदी सरकार ने अपने 'वसूली बजट' में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस सेवाओं पर जीएसटी बढ़ा दिया है। इससे जनता को इन पर मिलने वाली सुविधाओं के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। मोदी सरकार की इस वसूली के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, शिवसेना उद्धव गुट के संजय राउत, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप्त वंद्योपाध्याय, डीएमके एम के बालू सहित कई नेता शामिल हुए।

हेमंत सोरेन फिर से बनेंगे झारखंड के सीएम, इंडिया गठबंधन की बैठक में हुआ फैसला
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में जेल से बाहर आए नेता हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। इंडिया गठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

हेमंत सोरेन को जमीन से जुड़े घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके 5 महिने बाद रांची हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत के बाद यह कवायद जारी थी कि हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया जाए।

गौरतलब है कि ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चंपई सोरेन का विधायक दल का नेता चुना गया था और वो झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। माना जा रहा है कि चंपई सोरेन जल्द ही अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते है।

राहुल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना, बोले- संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि वे लगातार संविधान पर हमला करते हैं और कांग्रेस किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि देखिए, जो आक्रमण प्रधानमंत्री जी, अमित शाह जी संविधान पर कर रहे हैं, वो हमारे लिए एक्सेप्टेबल नहीं है, वह हम होने नहीं देंगे। इसीलिए हमने शपथ लेते हुए संविधान को हाथ में पकड़े रखा।

लोकसभा में हाथ में संविधान रख कर शपथ लेने जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक संदेश है और इसका संदेश जा रहा है। हिंदुस्तान के संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती। संविधान की प्रति पत्रकारों को दिखाते हुए उन्होंने कह-ये देखिए।

एक अन्य एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि हाथों में संविधान की प्रति, दिलों में इसका मूल्य। दुनिया की कोई शक्ति इसे मिटा नहीं सकती-इंडिया गठबंधन जी जान से इसकी रक्षा करेगा।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र : कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में नए सांसदों में खासा उत्साह एवं उमंग दिखा। कई सांसदों ने अपने पहनावे से अपने क्षेत्र को प्रतिबिंबित किया। तो कई सांसद पहली बार प्रवेश करने पर संसद भवन की चोखट पर अपना मस्तक झुकाते नजर आए।

सिरोही-जालोर से चुनकर आए सांसद चुबाराम चौधरी ने श्रद्धाभाव से संसद की सीढ़ियों सिर झुकाया। इसी प्रकार आंध्रप्रदेश की विजयनगरम सीट से चुनकर आए टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू अपनी पीली साइकिल पर सवार होकर आए। दुर्गापुरा, पश्चिम बंगाल से जीतकर आए कीर्ति आजाद ने अपनी वेशभूषा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं, महिला सांसद भी पीछे नहीं रहीं। कई नई महिला सांसद अपने-अपने क्षेत्र के पहनावे में नजर आईं। जिसने भारत की विविधता को प्रदर्शित किया। उत्साहित महिला सांसद संसद के नए भवन के सामने खड़े होकर समूह में फोटो खिंचवाती नजर आईं। एनसीपी शरद पवार गुट से जीतकर आईं सांसद सुप्रिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को गले लगाकर उन्हें जीत की बधाई दी और खूब स्नेह जताया।

आईएनडीआइए गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं
इस बीच, संसद भवन परिसर में विपक्षी आईएनडीआइए गठबंधन के सांसद इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने संविधान की प्रतियां हाथ लेकर लेकर संकल्प जताया कि वह सरकार को संविधान के अनुरूप काम करने को मजबूर कर देंगे। सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे। साथ ही जनता से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे। उन्हें पुरजोर तरीके से सदन में उठाया जाएगा।

सपा सांसदों ने दिखाई ताकत
वहीं, सपा सांसदों ने अपनी अलग से मौजूदगी दर्ज करवाई। इस बार पार्टी के 37 सांसद चुनकर लोकसभा में आए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने एक साथ प्रवेश किया। उन्होंने हाथों में संविधान की प्रतियां ली और गले में गमछा डाला हुआ था।

पीएम मोदी ने जताया ज्यादा काम करने का संकल्प
इससे पहले, संसद सत्र की शुरूआत होने पर पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी सरकार चलाने के लिए एक अच्छा और जिम्मेदार विपक्ष चाहिए। हंगामा करने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है, जब देश में किसी को लगातार तीसरी बार सरकार चलाने का अवसर मिला हो। हमें यह सौभाग्य मिला है, तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस बार हम तीन गुना ज्यादा मेहनत करेंगे और देश को आगे बढ़ाएगें। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार होगा। जब नए चुनकर आए सांसद नए भवन में शपथ लेंगे।

राजकुमार रोत ने दिल्ली में वेणुगोपाल से की मुलाकात
जयपुर। बांसवाडा लोकसभा सीट से चुनाव जीते बीएपी के राजकुमार रोत दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। सांसद राजकुमार रोत को राष्ट्रीय संगठन महासचिव से पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने मिलवाया। इस अवसर पर रोत ने कॉंग्रेस पार्टी का आभार जताया और अपनी जीत का अहम योगदान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिया।

इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि रोत अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन चुके हैं। इससे पहले रोत ने इंडिया गठबन्धन की बैठकों में उनको नहीं बुलाने पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि चुनाव जीतने के बाद वे स्वतंत्र होकर काम करेंगे। भले ही इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन वो एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों में से किस के साथ रहेंगे,  इसका फैसला बाद में करेंगे।