BJP headquarters - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे कार्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में विस्फोट हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और भाजपा कार्यालय के अंदर भी कोई क्षति नहीं पहुंची है। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम के साथ फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो साक्ष्य जुटाने में लगे है।

नितिन नबीन ने भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले की विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना, पीएम मोदी ने किया स्वागत
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना की। नितिन नबीन के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मनङ्क्षजदर सिंह सिरसा, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। वहीं गृह मंत्रालय की ओर से नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिल गई है.

नितिन नबीन सबसे पहले झंडेवालान स्थित शक्ति की देवी माता झंडेवाली के मंदिर जा कर प्रार्थना की । इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग स्थित श्री बाल्मिकी मंदिर में, बाबा खडगङ्क्षसह मार्ग सिंह प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। नितिन नबीन ने गुरुद्वारा बंगला साहिब जा कर मत्था टेका।

गौरतलब है कि, नितिन नबीन ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नामांकन दाखिल किया था और नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा की थी कि नितिन नबीन के आलावा किसी अन्य नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। नबीन के आज निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होगी, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अन्य नेता उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा प्रभारी का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, भाजपा मुख्यालय के बाहर पोस्टर पर स्याही फेंकी, पीसीसी के बाहर पुतला जलाया
जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल के कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर दिए बयानों पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंगलवार को अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोला। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर को पीसीसी मुख्यालय के बाहर अग्रवाल का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर बाहर लगे पोस्टरों पर स्याही फेंककर नारेबाजी की। पोस्टर में श्रीकृष्ण की फोटो पर भी स्याही फेंकने पर भाजपा ने कांग्रेस को श्रीकृष्ण विरोधी मानसिकता वाली पार्टी बताया है।

अग्रवाल के विवादित बयान पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के प्रदेशभर में विरोध करने की घोषणा के अगले दिन युवा कांग्रेस ने जयपुर, गंगानगर सहित कई जगह विरोध जताया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पीसीसी मुख्यालय के बाहर इकट्ठे होकर अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बेरिकेड्स तोड़ने पर पुलिस से धक्का मुक्की और झडप भी हुई।

मीडिया प्रभारी उज्ज्वल शर्मा, जसविंदर सिंह और अन्य नेताओं ने अग्रवाल की टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए कहा कि अग्रवाल खुद कभी चुनाव नहीं लड़े, इसलिए वे लोकप्रियता का मतलब नहीं जानते। अग्रवाल का हम तब तक राजस्थान में विरोध करते रहेंगे, जब तक वे राजस्थान छोड़कर नहीं चले जाते। प्रदर्शन के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, वरिष्ठ महासचिव करतार गुर्जर, उज्ज्वल शर्मा, टीकमचंद सहित कई युवा कांग्रेसी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों पर स्याही फेंकते हुए अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय से लाठियां लेकर बाहर निकले तो युवा कांग्रेसी वहां से निकल गए।

कांग्रेस की भगवान और सनातन से नफरत सामने आई: बगड़ी
भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के पोस्टर पर स्याही फेंकने से कांग्रेस की सनातन से नफरत सामने आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इशारे पर आए कांग्रेसी गुर्गों की यह शर्मनाक करतूत है। पहले डोटासरा ने हिंदुओं के आराध्य श्रीकृष्ण पर अपमानजनक टिप्पणी की। लगता है कि डोटासरा के पास सनातन को अपमानित करने की पर्ची कांग्रेस आलाकमान से आई है। उन्हें भगवान से इतनी ही नफरत है तो अपना नाम गोविंद से बदलकर गुलाम कब रख रहे हैं।

डोटासरा के बाद यूथ कांग्रेस ने भी श्रीकृष्ण का अपमान किया: चेची
भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुपचाप आकर भाजपा ऑफिस के बाहर भगवान श्रीकृष्ण के पोस्टर पर स्याही फेंकी। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उनके प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने जिस तरह से श्रीकृष्ण पर बयान देकर उन्हें अपमानित किया था, वहीं यूथ कांग्रेसियों ने भी किया। इन्हें नेता बनने का इतना ही शौक है तो भाग कर क्यों गए।

13 दिन में दूसरी बार जयपुर पहुंचे जेपी नड्डा, मोती डूंगरी मंदिर में गणेश जी के दर्शन कर बीजेपी मुख्यालय में पार्टी नेताओं से कर रहे मंथन
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावी नजदीक आने के साथ ही बीजेपी जोरशोर से जुट गई है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 13 दिनों में दूसरी बार जयपुर पहुंचे हैं। जहां वह बीजेपी मुख्यालय में दिनभर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ ही चुनावी रणनीति तैयार करेगें। इस दौरान उनके साथ राजस्थान बीजेपी प्रभारी और चुनाव प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद बीजेपी कार्यालय आए। जहां वह दिनभर बीजेपी कार्यालय में ही बैठकें लेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। नड्डा अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पूरे समय बीजेपी कार्यालय में ही रहेंगे। इस दौरान वह कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं से अकेले में भी चर्चा कर सकते हैं।

राजस्थान में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र नड्डा की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान बीजेपी द्वारा निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा का रूट और यात्रा के नेतृत्व करने पर निर्णय होगा। 9 और 10 जुलाई को बीजेपी की सवाई माधोपुर में विजय संकल्प बैठक में प्रदेश में परिवर्तन यात्राएं निकालने का कार्यक्रम तय हुआ था।

इसमें प्रदेश में तीन परिवर्तन यात्राएं निकालने पर चर्चा की गई थी। इसमें एक यात्रा डूंगरपुर के बेणेश्वरधाम से, दूसरी हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी और तीसरी सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से निकालना तय हुआ हैं। लेकिन इन यात्राओं के आगे के रूट क्या होंगे। प्रदेश के कौन-कौन से नेता इन यात्राओं का नेतृत्व करेंगे। इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया था। ऐसे में अब नड्डा की बैठक इसके फैसले पर अंतिम मुहर लगा सकती है।

13 दिन में दूसरी बार जयपुर आए

नड्डा जेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इससे पहले 16 जुलाई को जयपुर आए थे। यहां उन्होंने प्रदेश बीजेपी के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत की थी। जयपुर के बीलवा में जेपी नड्डा की सभा आयोजित हुई थी। वहीं कल फिर से जेपी नड्डा जयपुर आ रहे हैं। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान पूरे राजस्थान में चल रहा है। 1 अगस्त को जयपुर में बड़े प्रदर्शन के साथ यह अभियान समाप्त होगा।