two wheeler - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को राहत, अब ई-रिक्शा और टू-व्हीलर की आरटीओ में हो सकेगी फिटनेस जांच
जयपुर। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा और टू-व्हीलर्स की फिटनेस जांच को लेकर राहत दी है। अब इन वाहनों के लिए एटीएस पर फिटनेस जांच अनिवार्य नहीं होगी। जब तक एटीएस में टू-व्हीलर टेस्टिंग लेन शुरू नहीं होती, तब तक आरटीओ कार्यालयों में मैनुअल तरीके से फिटनेस जांच जारी रहेगी।

दरअसल, देश में चालू 158 एटीएस में से केवल 30 में ही टू-व्हीलर टेस्टिंग लेन उपलब्ध है। वहीं इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए अभी तक औपचारिक टेस्ट नियम भी नहीं बने हैं। इनके टेस्ट पैरामीटर्स एटीएस मशीनों और एएफएमएस वर्कफ्लो में शामिल नहीं हैं। गुजरात, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सामने आई परेशानी के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने यह फैसला लिया है।

राज्यों को यह पुष्टि करनी होगी कि उनके स्थानीय एटीएस में 2 व्हीलर टेस्टिंग लेन उपलब्ध नहीं है। इसके बाद आरटीओ में फिटनेस जांच की जा सकेगी। सीएमवीआर के नियम 62 के तहत दी गई इस राहत से ई-रिक्शा और ईवी-ऑटो चालकों को फिटनेस सर्टिफिकेट आसानी से मिल सकेगा। इससे वाहन मालिकों को एटीएस की कमी के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

एचएमएसआई के गुजरात प्लांट में तीसरी असेम्बली लाइन शुरू
एजेंसी/नवज्योति,अहमदाबाद। मेक इन इंडिया पहल की दिशा में एक और उल्लेखनीय कदम बढ़ाते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एसएमएसआई) ने राज्य के विट्ठलपुर में स्थित अपने चौथे दोपहिया प्लांट में नई तीसरी असेम्बली लाईन की आज शुरूआत की। इसके साथ प्लांट की क्षमता 6.5 लाख यूनिट वार्षिक बढ़ गई है।

कंपनी के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुत्सुमु ओतानी ने इस मौके पर कहा कि आज गुजरात की विट्ठलपुर यूनिट में नई तीसरी असेम्बली लाईन के उद्घाटन के साथ हमने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उपभोक्ताओं को अधिक दक्षता के साथ सेवाएं प्रदान करने के लिए क्षमता विस्तार की इस योजना से एचएमएसआई की कुल सालाना उत्पादन क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाएगी। एचएमएसआई के गुजरात प्लांट में घरेलू एवं निर्यात के लिए स्कूटर मॉडल बनाए जाते हैं, ऐसे में यह विस्तार हमें न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में स्कूटरीकरण के रूझानों में अग्रणी बने रहने में मदद करेगा।   एचएमएसआई की विट्ठलपुर यूनिट दुनिया में होण्डा का सबसे बड़ा स्कूटर प्लांट है। यह सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण के अनुरूप स्थानीय निर्माण को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

एचएमएसआई के गुजरात प्लांट में नई तीसरी असेम्बली लाईन के साथ प्लांट की क्षमता 6.5 लाख यूनिट बढ़ गई है। इसमें डियो, एक्टिवा 125 और डियो 125 विट्ठलपुर यूनिट में बनाए जाते हैं। एचएमएसआई के गुजरात प्लांट में एक समर्पित इंजन लाईन भी है, जहां थाईलैण्ड, अमेरिका, यूरोप, जापान आदि देशों से आने वाली मांग को पूरा करने के लिए ग्लोबल इंजन (250 सीसी और इससे अधिक श्रेणी के मॉडल्स के लिए) बनाए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि दोपहिया निर्माण क्षमता की दृष्टि से  भारत होण्डा के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्शन बेस में से एक है।

कुख्यात इनामी बदमाश इशरत उर्फ बच्चा गिरफ्तार
कोटा। कोटा पुलिस ने शनिवार को कोटा रेंज में मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कुख्यात इनामी बदमाश मोहम्मद इशरत उर्फ बच्चा उर्फ नानजी को गिरफ्तार किया। इस पर कोटा रेंज आईजी ने 50,000 तथा उपमहानिरीक्षक इंदौर (एमपी) ने 20000 रुपए  का इनाम घोषित कर रखा था। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने 1000 रुपए का इनाम घोषित किया था। राजस्थान व मध्य प्रदेश के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज एक दर्जन प्रकरणों में मोहम्मद इशरत फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी ने बताया की पुलिस मुख्यालय और पुलिस महानिदेशक कोटा रेंज  द्वारा जिला एवं रेंज स्तर पर चयनित किए गए टॉप टेन इनामी वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था। जिसके तहत शहर में ऐसे अपराधियों को धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज कुमार सिकरवार के नेतृत्व में गठित  टीम ने आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी निवासी अपराधी मोहम्मद इशरत उर्फ नानजी (26 साल)पुत्र शब्बीर मोहम्मद   को गिरफ्तार किया ।आरोपी  किशोरपुरा पुलिस थाना  का हिस्ट्रीशीटर है तथा अमन अली उर्फ बच्चा गैंग का सक्रिय सदस्य है। अमन अली उर्फ बच्चा गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कोटा शहर एवं अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आम नागरिकों को धमकी देकर चौथ वसूली करता था  तथा नहीं देने पर हत्या और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर अपराधिक मामलों को अंजाम देता था।

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि खूंखार बदमाश इशरत के खिलाफ वर्ष 2015 से अब तक हत्या, हत्या का प्रयास, लड़ाई - झगड़ा, चौथ वसूली, अवैध हथियार आदि के कुल 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं ।पूर्व प्रकरणों में गिरफ्तारी के बाद जमानत से फरार हो गया था। इसके बाद वह अन्य अपराधिक मामलों में सक्रिय हो गया। वर्तमान में किशोरपुरा थाने में दो, दादाबाड़ी में दो, मकबरा में एक नयापुरा में एक व बोरखेड़ा में दो और  बारां जिले की थाना कोतवाली में एक प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा  इंदौर (मध्य प्रदेश) में दो प्रकरण दर्ज है। कुल 11 प्रकरणों में घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी इतना शातिर था कि  पुलिस की भनक लगने से पहले कि वह अपने ठिकानों को बदल देता था। आरोपी के खिलाफ कोटा जिले सहित अन्य पुलिस थानों में करीब 30 मुकदमे दर्ज है। पुलिस आरोपी से  पूछताछ कर रही है। आरोपी 23 मुकदमों में फरार चल रहा था।