quarterly results - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों के साथ-साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों पर भी रहेगी। पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता में क्या प्रगति होती है, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इसके अलावा घरेलू स्तर पर मार्च में आठ मुख्य उद्योग क्षेत्रों के प्रदर्शन के आंकड़े भी इसी सप्ताह आने वाले हैं।

निवेशकों की नजर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही परिणामों पर भी रहेगी। गत सप्ताह बाजार में सोमवार और गुरुवार को गिरावट रही जबकि बुधवार और शुक्रवार को तेजी देखी गयी। मंगलवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर अवकाश रहा।

सप्ताह के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 943.29 अंक (1.22 प्रतिशत) चढ़ा और छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 78,493.54 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 302.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त में 24,353.55 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक सप्ताह के दौरान 3.42 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 4.31 प्रतिशत उछल गया।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर चढ़े। अडानी पोर्ट्स में सबसे अधिक 6.64 प्रतिशत की बढ़त रही। इटरनल में 5.14 प्रतिशत, पावरग्रिड में 5.11, टेक महिंद्रा में 4.96, ट्रेंट में 4.78, बीईएल में 4.61, एशियन पेंट्स में 4.41, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 3.97, एनटीपीसी में 3.51 और एलएंडटी में 3.41 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी।

टाटा स्टील का शेयर 2.64 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट का 2.57, कोटक महिंद्रा बैंक का 2.33, टीसीएस का 2.27 और इंफोसिस का 2.03 फीसदी ऊपर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.93 प्रतिशत, इंडिगो का 1.82, बजाज फिनसर्व का 1.66, भारतीय स्टेट बैंक का 1.28, सनफार्मा का 1.24 और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.11 प्रतिशत मजबूत हुआ। आईटीसी, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयर भी हरे निशान में रहे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे अधिक 1.91 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। मारुति सुजुकी का शेयर 1.89 फीसदी, बजाज फाइनेंस का 1.70, एचडीएफसी बैंक का 1.30 और भारती एयरटेल का 1.25 प्रतिशत टूट गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर भी नीचे बंद हुआ।

कंपनियों के नतीजों, वैश्विक कारकों से तय होगी सोमवार को बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह 2.5 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर घरेलू स्तर पर कंपनियों के तिमाही परिणामों और वैश्विक कारकों पर होगी।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के आंकड़े आने शुरू हो गये हैं। सोमवार 12 जनवरी को प्रौद्योगिकी कंपनियों एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा समूह की टीसीएस के वित्तीय नतीजे जारी किये जाने हैं। इसके बाद 15 जनवरी को इसी क्षेत्र की इंफोसिस और 16 जनवरी को टेक महिंद्रा के नतीजे आयेंगे। 17 जनवरी को एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजे आयेंगे। कुछ और प्रमुख बैंकों के परिणाम भी सप्ताह के दौरान जारी किये जाने हैं।

इसके अलावा निवेशक वैश्विक स्तर पर जारी व्यापार और भू-राजनीतिक उथल-पुथल पर भी नजर बनाये हुए हैं। इस सभी कारकों का असर बाजार पर देखा जायेगा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,185.77 अंक (2.55 प्रतिशत) टूटकर सप्ताहांत पर 83,576.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 645.25 अंक यानी 2.45 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में 25,683.30 अंक पर आ गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 2.34 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 3.08 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट रही।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयर लाल निशान में और अन्य 11 के हरे निशान में रहे। ट्रेंट का शेयर सबसे अधिक 9.82 प्रतिशत टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 7.36 प्रतिशत लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक में 6.24 फीसदी, इंडिगो में 5.13, पावरग्रिड में 4.61, एनटीपीसी में 4.53, भारती एयरटेल में 3.77, आईटीसी में 3.73 और अडानी पोर्टस में 3.59 फीसदी की गिरावट रही।

सप्ताह के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3.28 प्रतिशत, एलएंडटी का 3.27, कोटक महिंद्रा बैंक का 3.11, बजाज फाइनेंस का 3.04, मारुति सुजुकी का 2.71, टाटा स्टील का 2.49 और बजाज फिनसर्व का 2.23 फीसदी गिर गया। टेक महिंद्रा का शेयर 1.94 फीसदी, इंफोसिस का 1.58 और टीसीएस का 1.30 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

बीईएल में सबसे अधिक 3.91 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। टाइटन का शेयर 3.76 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 3.60, एशियन पेंट्स का 1.88, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.37 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 1.11 प्रतिशत ऊपर रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक और सनफार्मा में 0.47 प्रतिशत तक की तेजी रही।

Upcoming Week of Stock Market : तिमाही नतीजों और ईरान-इजरायल विवाद पर रहेगी बाजार की नजर
मुंबई। मॉरीशस के जरिए भारत में होने वाले निवेश की फिर से जांच किए जाने के संशोधित नियम से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की चौतरफा बिकवाली से बीते सप्ताह 75 हजार अंक के शिखर से फिसले शेयर बाजार की अगले सप्ताह कंपनियों के समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के नतीजे और भू-राजनीतिक हालात पर नजर रहेगी।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 3.32 अंक फिसलकर सप्ताहांत पर 74244.90 अंक जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.7 अंक बढ़कर 22519.40 अंक पर सपाट बंद हुआ। इस दौरान बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी मिलाजुला रुख रहा। मिडकैप 78.49 अंक चढ़कर सप्ताहांत पर 40909.03 अंक जबकि स्मॉलकैप 160.64 गिरकर 45872.07 अंक पर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में अपेक्षा से अधिक महंगाई, सकारात्मक रोजगार और विनिर्माण आंकड़ों के कारण जून में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की निवेशकों की उम्मीद धराशायी हो गई। इसके अलावा आपूर्ति संबंधी चिंताओं के साथ-साथ मध्य पश्चिम में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ला दिया है, जिससे समग्र बाजार धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, केंद्रीय बैंक की बढ़ती खरीद और सुरक्षित मांग में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इसके विपरीत यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के निकट अवधि में संभावित दर में कटौती के संकेत से बीते सप्ताह यूरोपीय बाजारों ने मजबूत प्रदर्शन किया।

घरेलू मोर्चे पर कंपनियों के 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के कमजोर परिणाम की संभावना और मिडकैप एवं स्मॉलकैप शेयरों के प्रीमियम मूल्यांकन को देखते हुए एफआईआई सावधानी बरत रहे हैं। आईटी क्षेत्र में खर्च में मंदी और अमेरिकी नीतिगत दरों की अनिश्चितताओं के बीच चौथी तिमाही की कमजोर आय के कारण समेकन जारी है। बैंकिंग क्षेत्र की धीमी ऋण वृद्धि और दीर्घकालिक औसत से अधिक मूल्यांकन होने के कारण बैंकिंग खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में मुनाफावसूली स्पष्ट है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई निकट अवधि में मुद्रास्फीति में मामूली वृद्धि की ओर इशारा कर रहे हैं।

निवेश सलाह देने वाला कंपनी जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायद ने बताया कि निवेशक अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख कारक कंपनियों की चौथी तिमाही के नतीजे और भू-राजनीतिक घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हालांकि स्थिर आय दृष्टिकोण और मूल्यांकन को देखते हुए बढ़ी हुई अस्थिरता के बीच लार्जकैप शेयरों को एक सुरक्षित दाव के रूप में देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अगले सप्ताह इंफोसिस, विप्रो, क्रिसिल और बजाज ऑटो जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने वाले हैं। वहीं, एफआईआई अप्रैल में अबतक 10,362.46 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं।

बीते सप्ताह गुरुवार को ईद-उल-फितर पर अवकाश रहने से बाजार में चार दिन कारोबार हुआ। दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे मजबूत रहने की उम्मीद में ऑटो, तेल एवं गैस, ऊर्जा, सीडी, धातु और रियल्टी समेत सोलह समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 494.28 अंक की छलांग लगाकर 74,742.50 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। साथ ही निफ्टी 152.60 अंक की तेजी के साथ 22,666.30 अंक के शिखर पर पहुंच गया।

विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत महज चौबीस सत्रों में 75 हजारी हुआ सेंसेक्स मंगलवार दोपहर बाद टाइटन, रिलायंस, टीसीएस, एलटी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और एसबीआई समेत अठारह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में शिखर से फिसल गया। सेंसेक्स 58.80 अंक फिसलकर 74,683.70 अंक और निफ्टी 23.55 अंक उतरकर 22,642.75 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कंपनियों के समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में मजबूत परिणाम आने की उम्मीद में कमोडिटीज, ऊर्जा, एफएमसीजी, धातु, तेल एवं गैस और सर्विसेज समेत अठारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स 354.45 अंक की छलांग लगाकर पहली बार 75 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 75,038.15 अंक पर पहुंच गया। साथ ही निफ्टी 111.05 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,753.80 अंक पर बंद हुआ।

मॉरीशस के जरिए भारत में होने वाले निवेश की फिर से जांच किए जाने के संशोधित नियम से घबराए एफआईआई की चौतरफा बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स  793.25 अंक का गोता लगाकर 74,244.90 अंक और निफ्टी 234.40 अंक लुढ़ककर 22,519.40 अंक पर आ गया।

फेड रिजर्व के निर्णय, वाहन बिक्री के आंकड़े और तिमाही नतीजों का बाजार पर रहेगा असर
मुंबई। अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी करने से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह आधे प्रतिशत से अधिक टूटे घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह फेड के निर्णय, जुलाई के वाहन बिक्री आंकड़े और कंपनियों की पहली तिमाही के नतीजे का असर रहेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 524.09 अंक अर्थात 0.79 प्रतिशत का गोता लगाकर सप्ताहांत पर 66160.20 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.8 अंक यानी 0.55 प्रतिशत लुढ़ककर 19636.20 अंक पर आ गया।

वहीं, समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। इससे मिडकैप 612.54 अंक की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 30159.82 अंक और स्मॉलकैप 402.2 अंक की तेजी लेकर 34548.86 अंक पर पहुंच गया।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे बेहतर रिटर्न पाने की उम्मीद में बीते सप्ताह एफआईआई ने घरेलू बाजार में बिकवाली की। फेड के इस निर्णय का असर बाजार पर अगले सप्ताह भी देखा जा सकता है।

एफआईआई ने जुलाई में अबतक जहां 14623.18 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की वहीं फेड रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी के ब्याज दर में बढ़ोतरी करने के बाद बीते सप्ताह गुरुवार को 3979.44 करोड़ और शुक्रवार को 1023.91 करोड़ यानी महज दो दिन में बाजार से कुल 5003.35 करोड़ रुपए निकाल लिए। इससे बाजार दबाव में रहा।

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर अगले सप्ताह जुलाई में वाहनों की हुई बिक्री के आंकड़े आने वाले हैं। इस पर बाजार की नजर रहेगी। साथ ही अगले सप्ताह एसबीआई, मारुति, भारती एयरटेल, गेल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भेल, इंडिगो, आईओबी, डाबर, इक्रा और लूपिन समेत कई दिग्गज कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम जारी होने वाले हैं। अगले सप्ताह बाजार की दिशा निर्धारित करने में इन कारकों को महत्वपूर्ण भूमिका होगी।