JEE - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छात्रों की आत्महत्या और डमी स्कूलों पर केंद्र का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय कानून और JEE-NEET पैटर्न बदलने की तैयारी
नई दिल्ली। देशभर के कोचिंग सेंटरों में बढ़ते मानसिक तनाव, छात्रों की आत्महत्याओं और डमी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार कोचिंग सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए एक राष्ट्रीय कानून बनाने और एंट्रेंस एग्जाम्स के पैटर्न को फिर से डिजाइन करने पर विचार कर रही है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जून 2025 में हायर एजुकेशन सेक्रेटरी विनीत जोशी की अध्यक्षता में गठित एक उच्च स्तरीय नौ-सदस्यीय समिति ने इसके लिए कई अहम सिफारिशें की हैं। समिति का मानना है कि JEE, NEET-UG और CUET-UG जैसी बड़ी परीक्षाओं के स्वरूप में ऐसा बदलाव किया जाए, जिससे निजी कोचिंग की भूमिका कम से कम हो सके और एंट्रेंस टेस्ट सीधे क्लासरूम की पढ़ाई से जुड़ें।

रिपोर्ट के मुताबिक, कोचिंग की समस्या सिर्फ भ्रामक विज्ञापनों पर जुर्माना लगाने से हल नहीं होगी, बल्कि इसके लिए स्कूलों को मजबूत और बोर्ड परीक्षाओं को अधिक विश्वसनीय बनाना होगा। समिति ने Regulatory Framework तैयार करने का सुझाव दिया है, जिससे कोचिंग संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, संस्थानों द्वारा टॉपर्स और नतीजों को लेकर किए जाने वाले भ्रामक दावों पर भी पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी, ताकि अभिभावकों और छात्रों को गुमराह होने से बचाया जा सके।

एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक सप्ताह में 2 स्टूडेंट्स की मौत
कोटा। कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नववर्ष के पहले सप्ताह में ही दो छात्रों ने मौत को गले लगा लिया। मंगलवार रात को एलन कोचिंग संस्थान के छात्र नीरज  कुमार (19)  पुत्र बबलू जाट निवासी महेन्द्रगढ़ हरियाणा  जो कोटा के हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  छात्र कोटा के  जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर स्थित  आनंद कुंज रेजीडेंसी में अकेला ही रह रहा था। कोचिंग छात्र 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था।

कमरा बंद कर लटक गया फंदे से
पुलिस निरीक्षक बुद्धाराम चौधरी ने बताया कि एलन कोचिंग संस्थान के छात्र नीरज कुमार ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात को हॉस्टल वार्डन ने सभी कमरों को चेक किया तो नीरज ने कमरा अंदर से बंद कर रखा था।  इसके बाद उसने रोशनदान से देखा तो नीरज पंखे के कुंदे से लटका हुआ था। उसने  पुलिस को सूचना दी।  पुलिस उसे फंदे से उतार कर एमबीएस अस्पताल लेकर गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना कर दी है।

आत्महत्या से पहले दोस्त के साथ खाना खाने गया था
हॉस्टल वार्डन रवि ने  बताया कि नीरज आत्महत्या से पहले शाम को अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था। वह किसी भी प्रकार के तनाव में नजर नहीं आया। रात में अटेंडेंस लेने के दौरान उसने दरवाजा नहीं खोला तो कमरे के रोशनदान से झांक कर देखा । तब वह  पंखे से लटका हुआ था।  पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी लगी हुई है परंतु पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर उसने फांसी लगा ली। वह पिछले एक साल से इसी हॉस्टल में रह रहा था।

जनवरी के पहले सप्ताह में दो की मौत
नववर्ष के पहले ही सप्ताह में एलन कोचिंग संस्थान के दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। पहली जनवरी को ही महाराष्ट्र के सांगली का निवासी छात्र कैशवदास अमोल रेल से कूद गया था। हालांकि पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत माना था। छह दिन बाद ही मंगलवार को फिर नीरज ने आत्महत्या कर ली।

गतवर्ष 24 कोचिंग छात्रों मौत
पिछले वर्ष 24 कोचिंग स्टूडेंट की मौत हुई थी। इस प्रकार प्रति माह दो स्टूडेंट की मौत हो रही है। इनमें से 19 स्टूडेंट ने आत्महत्या की थी जब कि पांच की मौत को पुलिस ने संदिग्ध माना गया था।

नहीं दिया कोई जवाब
एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी तथा नीतेश शर्मा को फोन व वाट्सएप मैसेज देकर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उनहोंने कोई जवाब नहीं दिया।

कोटा कोचिंग का जलवा पड़ रहा फीका
कोटा। मेडिकल व इंजीनियरिग की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश दिलाने के लिए देश भर में विख्यात शिक्षानगरी की कोटा कोचिंग का जलवा अब फीका पड़ता नजर आ रहा है। जेईई एडवांस्ड व नीट के पिछले कुछ वर्षों में जहां कोटा कोचिंग के चार से पांच स्टूडेंट टॉप टेन में स्थान बनाते थे वहीं पिछले तीन साल की  परीक्षा के परिणाम की तुलना करें तो यह हालात काफी कमजोर नजर आते हैं। दूसरी तरफ  तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों के छात्र टॉप टेन मैरिट में ज्यादा नजर आ रहे हैं। जेईई एडवास्ड और नीट दोनों ही परीक्षाओं में पिछले तीन वर्ष में कोटा कोचिंग के स्टूडेंट टॉप टेन में केवल एक से दो स्थान ही बना सके हैं। हाल ही जारी नीट परीक्षा में टॉप टेन में कोटा कोचिंग के केवल एक छात्र को स्थान मिला है वह भी सबसे अंतिम दसवां। विशेषज्ञों का मानना है कि कोचिंग अब पैसा कमाने की फैक्ट्री बन गए हैं। ऐसे में एक-एक स्टूडेंट पर व्यक्तिगत ध्यान नहीं दिया जा रहा। कोचिंग का छात्रों के प्रति समर्पण कम औैर रुपए के प्रति ज्यादा हो गया है।

नीट में ऐसे गिर रहा स्तर
नीट 2021 में  हैदराबाद के मृणाल कुट्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष कोटा कोचिंग को केवल एक स्थान अमन को फोर्थ रैंक के रूप में मिला। इसी प्रकार 2022 में भी तनिष्का के रूप में एक ही स्थान मिला। वर्ष 2023 में  टॉप टेन की सूची में सबसे अंतिम स्थान पर जयपुर का पार्थ खंडेलवाल रहा। जब कि इस सूची में आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली के छात्रों का दबदबा नजर आ रहा है।

जेईई एडवांस्ड में भी हालात जस के तस
इसी प्रकार जेईई एडवांस्ड 2021 में प्रथम स्थान कोटा कोचिंग के मृदुल अग्रवाल को  मिला इसके साथ नौै वें स्थान पर अर्जन आदित्य सिंह रहे। 2022 में केवल मयंक मोटवानी को पांचवा स्थान मिला, 2023 में जरूर चार और छह रैंक कोटा कोचिंग के हिस्से में आई। ऐसे में देखा जाए तो पिछले वर्षों में कोटा कोचिंग ने जो साख बनाई थी वह अब सुस्त होती नजर आ रही है। जब कि देश भर से बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों को उज्जवल भविष्य के  लिए कोटा भेजते हैं लेकिन कोचिंग उस साख को कायम रखने में कामयाब नहीं हो पा रही है।  उल्टा लगातार छात्रों द्वारा की जा रही आत्म हत्याओं के चलते अभिभावक भयग्रस्त होने लगे हैं।

टापर्स में छात्राओं का बिगड़ रहा गणित
नीट में छात्राओं की बात करें तो 2023 में टॉप 10 में केवल एक छात्रा है, जब कि पिछले दो वर्ष में कोई छात्रा टॉप टेन में स्थान ही नहीं बना पाई। नीट 2023 में टॉप 50 में से मात्र दस छात्राएं ही शामिल हैं। खड़गपुर आईआईटी द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा में काव्या चौपड़ा गर्ल्स केटेगरी में प्रथम रही लेकिन इसकी एआईआर 98 थी। 2022 में मुंबई आईआईटी द्वारा आयोजित  2022 परीक्षा में तनिष्का काबरा ने गर्ल्स केटेगरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया लेकिन इसकी सीएलआर 16  वीं थी। गुवाहाटी आईआईटी द्वारा आयोजित  2023 परीक्षा में भी नौंवा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा डिस्टेंस लर्निंग की बताई जा रही है।

समर्पण का भाव कमजोर हुआ
कोचिंग के लिए कोटा आने वाले बच्चों की संख्या अब बढ़ गई है। क्वालिटी के स्थान पर क्वांटिटी पर कोचिंग का जोर है। कोचिंग पैसा कमाने का जरिया बन गया है। वास्तव में शिक्षक और कोचिंग संचालकों का समर्पण का भाव कम हो गया है। जब तक समर्पण था कोई परेशानी नहीं थी। अब शिक्षकों को बच्चे की स्ट्रेंथ तो क्या नाम तक पता नहीं होता। बच्चों ने शिक्षकों का भविष्य तो बना दिया लेकिन शिक्षक बच्चों का भविष्य नहीं बना पा रहे।
-देव शर्मा, एजुकेशन एक्सपर्ट

नियामक संस्था बनानी चाहिए
कोचिंग संस्थानों के लिए सरकार को नियामक संस्था बनानी चाहिए ताकि  गाइड लाइन के अनुसार काम हो सके। वर्तमान में कोचिंग क्लासों में शिक्षक और विद्यार्थियों का अनुपात ठीक नहीं है। बच्चों पर पूरा फोकस नहीं हो पाता है। आदर्श रूप से चालीस बच्चों की क्लॉस होनी चाहिए। लेकिन सौ से ज्यादा बच्चों की क्लास लगाई जा रही है। एडमिशन देने से पहले अभिभावकों के सामने बच्चे का मनो वैज्ञानिक टेस्ट भी लिया जाना चाहिए जिससे बच्चे की अभिरुचि जानी जा सके। इससे आत्महत्या जैसे प्रकरण भी रुकेंगे और रिजल्ट में सुधार आएगा।
-प्रोफेसर भोपाल सिंह, पूर्व निदेशक शौध कोटा यूनिवर्सिटी

हर बच्चे को बनाना होगा टॉपर
यहां रिजल्ट ओरियंटेड टॉपर बच्चों पर अधिक फोकस किया जा रहा है।  अधिकांश बच्चे अपने घर से दूर आकर कोचिंग कर रहे हैं। वे अपने यहां के टॉपर हैं लेकिन कोचिंग में जब दूसरे टॉपर से उनकी तुलना होती है तो वे स्वयं को कमजोर मानने लगते हैं। जिससे वे तनाव में आ जाते हैं और उनका रिजल्ट डाउन होने लगता है।  कोचिंग संस्थानों में भी उन बच्चों की  संख्या अधिक है उन पर ध्यान नहीं दिया जाता। संस्थानों को बच्चों की कॉउंसलिंग कर उनका तनाव कम करने के प्रयास करने चाहिए।। यदि कमजोर बच्चों पर ध्यान देकर उन्हें टॉपर बनाया जाएगा तो रिजल्ट की संख्या बढ़ सकती है।  कोचिंग संस्थानों को भी बच्चे को पैसे कमाने की फैक्ट्री नहीं समझना चाहिए।
-स्नेहलता साहनी,रिटायर्ट प्रिंसीपल, जेडीबी कॉलेज कोटा

जेईई मेन परीक्षा में मैथ्स का पेपर मुश्किल, फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री रही आसान
जयपुर। जेईई मेन के पहले एटेम्पट के दूसरे दिन पेपर्स के टॉपिक बेंचमार्किंग पहले दिन की जैसी रही। इसमें मैथ्स का पेपरलैंदी और टफ आया, जबकि फिजिक्स मॉडरेट और केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। एग्जाम में टोटल 72 प्रतिशत प्रश्न एनसीईआरटी व एप्लीकेशन बेस्ड रहे। पहले दिन ये 79 प्रतिशत थे, जिससे ये माना जा सकता है की बाकी की शिफ्ट्स के पेपर्स भी लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा एनसीईआरटी बेस्ड रहेंगे। परीक्षा विशेषज्ञ आशीष अरोड़ा ने कहा कि पेपर की बेंचमार्किंग के आधार पर ये कहा जा सकता है कि आने वाले शिफ्ट्स में भी अगर ऐसा होता है, तो स्टूडेंट्स एग्जाम में पहले फिजिक्स व केमिस्ट्री के पेपर में मैक्सिमम स्कोर करने की कोशिश कर सकते हैं व लास्ट में मैथ्स के पेपर को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं और इजी पेपर की वजह से होने वाली हाई कट ऑफ को ओवरकम किया जा सकता है।

सुबह और शाम की शिफ्ट्स के पेपर्स का ओवरआल एनालिसिस
दूसरे दिन दोनों शिफ्ट में मैथ्स में 6 प्रश्न में काफी लैंदी कैलकुलेशन बेस्ड रही और स्टूडेंट्स को पेपर ओवरआल टफ लगा, फिजिक्स के पहले दिन की तुलना में टफ थी और केमिस्ट्री ज्यादातर एनसीईआरटी व मेमोरी बेस्ड आसान रही। मैथ्स में वेक्टर व थ्री डायमेंशनल ज्योमेट्री व कोनिक सेक्शन, फिजिक्स में मॉडर्न फिजिक्स व केमिस्ट्री में इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री के प्रश्न थोड़ा टफ रहे और आर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज थोड़ा बढ़ाया गया। आने वाली शिफ्ट्स के लिए स्टूडेंट्स इन टॉपिक्स को स्ट्रॉन्ग्ली रिवाइज कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र बदलने का मौका ना मिलने से असमंजस में छात्र
जयपुर। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन इस बार दो बार होगी। इस परीक्षा के पहले अटेम्प्ट के लिए करीब सवा 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं। जेईई-मेन के पहले अटेम्प्ट के आवेदन में करेक्शन का मौका दिया गया, लेकिन स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र बदलने का अवसर केवल आवेदन में दिए एड्रेस के आधार पर चुने गए स्टेट में ही दिया गया, जिससे स्टूडेंट असमंजस में है, जिन्हे दूसरे स्टेट में परीक्षा केंद्र लेना था। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को चाहिए की अभी परीक्षा में काफी समय है, तो स्टूडेंट्स को परीक्षा शहर को किसी भी शहर में बदलने का मौका दे, ताकि स्टूडेंट्स जेईई मेन की नई तिथियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार परीक्षा शहर बदल सके।

विद्यार्थी दोनों अटेम्प्ट देंगे
ज्यादातर विद्यार्थी दोनों अटेम्प्ट के लिए आवेदन करेंगे। स्टूडेंट्स पहले अटेम्प्ट के एटीए स्कोर को प्राप्त कर उसे बढ़ाने के लिए दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा देंगे। हायर एटीए स्कोर के आधार पर ही एआईआर जारी कर एनआईटी में प्रवेश मिलेगा।

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2022 की तिथियों में बदलाव
कोटा । देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2022 की तिथियों में बदलाव किया गया है। इसकी सूचना सोमवार सुबह जेईई-मेन व एनटीए की वेबसाइट पर जारी की गई। इस वर्ष यह परीक्षा अप्रेल और मई माह में दो अटेम्प्ट में करवाई जा रही है।  कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन का पहला अटेम्प्ट 16 से 21 अप्रेल के मध्य प्रस्तावित था, परन्तु विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं के टकराव की आपत्तियों के चलते इन परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। अब अप्रेल माह में परीक्षा 21 अप्रेल से 4 मई के मध्य होगी। इसमें 21, 24, 25 व 29 अप्रेल तथा 1 व 4 मई के मध्य परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी किया गया है। आहूजा ने बताया कि 12वीं की कई स्टेट बोर्ड की परीक्षाएं मार्च एवं अप्रेल में होनी है, जिसके चलते पूर्व में 16 से 21 अप्रेल के मध्य प्रस्तावित जेईई-मेन किसी न किसी बोर्ड की परीक्षा तिथि से टकरा रही थी। जैसे राजस्थान बोर्ड में 16 अप्रेल को बॉयलोजी की परीक्षा होनी है। एनटीए और जेईई-मेन की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार विद्यार्थियों को पहले अटेम्प्ट के परीक्षा शहर की जानकारी अप्रेल के पहले सप्ताह में एवं एडमिट कार्ड दूसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। अब तक जेईई-मेन 2022 के लिए 3 लाख 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हो चुके हैं।

इस तिथि परिवर्तन के बाद अब जेईई-मेन के पहले और दूसरे अटेम्प्ट के मध्य मात्र 19 दिन का समय रह जाएगा। इससे पूर्व जारी की गई तिथियों में विद्यार्थियों को एक माह से अधिक का समय मिल रहा था। ऐसे में अब विद्यार्थियों को जेईई-मेन के दोनों अटेम्प्ट एवं बोर्ड परीक्षाओं की पढ़ाई को संतुलित करते हुए निर्धारित समय में करना होगा।

इस वर्ष पहली बार नहीं मिलेगा करेक्शन का मौका
आहूजा ने बताया कि नोटिफिकेशन में एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विद्यार्थियों को आवेदन में हुई कोई भी त्रुटि को सुधारने का मौका नहीं दिया जाएगा। इस वर्ष आवेदन के बाद कोई करेक्शन विण्डो ओपन नहीं होगी।

जेईई परीक्षा परिणाम जारी : मृदुल अग्रवाल ने किया टॉप
नई दिल्ली।  'ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस' (जेईई) परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। परीक्षा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के मृदुल अग्रवाल ने टॉप किया है जबकि लड़कियों में दिल्ली जोन की काव्य चोपड़ा ने सबसे ज़्यादा अंक लेकर बाजी मारी है। जेईई एडवांस 2021 का आयोजन संस्थान, आईआईटी खड़गपुर है जिसने परिणाम के साथ ही ' फाइनल आंसर-की' भी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर ने तीन अक्टूबर को जेईई एडवांस 2021 परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को आंसर-की जारी की गई और छात्रों को आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया। छात्रों को 11 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। इस दौरान अगर किसी प्रतिभागी को लगता है कि उनके उत्तर की जांच सही नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति उठा सकते थे। इस परीक्षा में कुल एक लाख 41 हज़ार 699 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 41 हज़ार 862 ने परीक्षा पास की जिनमें छ हज़ार 452 छात्राएं हैं।

आईआईटी और एनआईटी जोसा काउंसलिंग का शेड्यूल जारी : जेईई एडवांस्ड का परिणाम 15 को
जयपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड का परिणाम 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जारी होगा। इसके अगले दिन 16 अक्टूबर से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस वर्ष जोसा काउंसलिंग की ओर से 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 33 जीएफटीआई में प्रवेश मिलेगा। जोसा काउंसलिंग का सम्पूर्ण शेड्यूल जारी कर दिया है। सम्पूर्ण काउंसलिंग ऑनलाइन होगी।

जोसा काउंसलिंग का कार्यक्रम
इस वर्ष आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया 16 अक्टूबर से 24 नवंबर के मध्य छह राउण्ड्स में होगी। विद्यार्थी 16 अक्टूबर से जोसा काउंसलिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 25 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक है। 27 अक्टूबर को पहले राउण्ड का सीट आवंटन होगा। जिन विद्यार्थियों को पहले राउण्ड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट असेपटेंस फीस जमा कर डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी। दूसरे राउण्ड का सीट आवंटन एक नवंबर, तीसरे का छह नवंबर, चौथे का 10 नवंबर, पांचवें का 14 नवंबर को होगा। अंतिम यानी छठे राउण्ड का सीट आवंटन 18 नवंबर को होगा। इस प्रकार सम्पूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया छह राउण्ड्स में संपन्न होगी। इसकी फाइनल रिपोर्टिंग 24 नवंबर तक करनी होगी।

ऑनलाइन रिपोर्टिंग में आवश्यक दस्तावेज
जोसा काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, कैटेगिरी सर्टिफिकेट, कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी, मेडिकल सर्टिफिकेट, जेईई मेन व एडवांस्ड का प्रवेश पत्र आदि स्कैन कर अपलोड करने होंगे। ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल के बाद का कैटेगिरी सर्टिफिकेट देना होगा। अन्यथा उनकी कैटेगिरी निरस्त कर ओपन रैंक से सीट आवंटित की जाएगी।

जोसा काउंसलिंग के दिए गए बिजनेस रूल के अनुसार सभी विद्यार्थियों को उनकी रैंक के अनुसार भरी हुई कॉलेज सीट आवंटन में सबसे पहला सीट आवंटन ओपन रैंक पर ही किया जाएगा। ओपन रैंक पर सीट नहीं मिलने पर कैटेगिरी वाले स्टूडेंट्स को उनकी कैटेगिरी रैंक के अनुसार कॉलेज सीट आवंटित की जाएगी। इस प्रकार कैटेगिरी वाले विद्यार्थियों को ओपन एवं कैटेगिरी, दोनों में से सीट रैंक अनुसार मिल सकती है।

जेईई मेन की स्थगित परीक्षाओं की तिथि का ऐलान, 20 जुलाई से तीसरे चरण और 27 जुलाई से चौथे चरण की परीक्षा
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई मेन 2021 के स्थगित किए गए तीसरे और चौथे चरण की परीक्षाओं की घोषणा करते हुए कहा कि तीसरे चरण की परीक्षा 20 से 25 जुलाई और चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित की जाएगी। निशंक ने कहा कि जेईई मेन के तीसरे चरण की परीक्षा 20 से 25 जुलाई और चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। जेईई मेन का तीसरा और चौथा चरण अप्रैल एवं मई में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थी।

आवेदन की तारीख भी बताई
उन्होंने कहा कि जो छात्र किसी कारणवश तीसरे चरण के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, वह मंगलवार रात से आठ जुलाई को रात 11 बजकर 50 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा चौथे चरण के लिए भी नौ जुलाई से 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

केंद्र भी बदल सकेंगे छात्र
निशंक ने कहा कि जो छात्र परीक्षा का केंद्र बदलना चाहते हैं, वे भी छह से आठ जुलाई के बीच लॉग इन कर ऐसा कर सकेंगे, छात्रों की सुविधा को देखते हुए उन्हें परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प दिया जाएगा। गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस साल जेईई मेन चार चरणों में आयोजित करने की घोषणा की थी जिस में दो चरण फरवरी और मार्च में संपन्न हो चुके हैं।

पिछली बार से दोगुने परीक्षा केंद्र
उन्होंने कहा कि पिछली बार जितने परीक्षा केंद्र थे, अब उससे दोगुने कर दिए गए हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखी जा सके।