MP election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस भ्रष्टाचार मिटाने और संविधान बचाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही : प्रियंका
दमोह। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश चुनाव के पहले आज जनता का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने और भ्रष्टाचार मिटाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है, लेकिन जब तक जनता स्वयं जागरुक होकर सही दल को वोट नहीं करेगी, तब तक कुछ नहीं होगा।

वाड्रा मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के दमोह जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने आईं थीं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

वाड्रा ने कहा कि पहले नेताओं से सादा जीवन और सेवा की ज्यादा उम्मीदें थीं, पर अब लोगों की  उम्मीदें कम हो रहीं हैं। अब ज्यादातर लोग सरकार से उम्मीद पालते हैं कि उनका जीवन थोड़ा आसान हो जाए, लेकिन वर्तमान में परिस्थिति अजीब सी हो गई हैं।

बुंदेलखंड में पलायन का मुद्दा उठाते हुए वाड्रा ने कहा कि 45 साल में अभी सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। बहुत से पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों से रोजगार मिलते थे, पर मौजूदा केंद्र सरकार ने वो उद्योगपतियों को सौंप दिए। छोटे उद्योगपतियों की कमर तोड़ दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन लागू करने पर बात की, पर सरकार से जवाब मिला कि इसके लिए पैसे नहीं है। अगर पैसे नहीं है तो बड़े उद्योगपतियों का कर्ज कैसे माफ हुआ। पुरानी संसद की जगह 27 हजार करोड़ रुपए से नई संसद क्यों बना दी गई।

इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेय सामाजिक न्याय के लिए ये मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं भी बड़े पदों पर ओबीसी के लोग नहीं हैं, पर सरकार गिनती करने के लिए तैयार नहीं है। महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि सरकार 33 फीसदी आरक्षण की बात कर रही है, पर पता ये चला है कि आरक्षण 10 साल लागू नहीं होगा।

उन्होंने राजनीति में धर्म को शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये चुनाव के समय ही क्यों होता है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक ग्रामीण महिला अपना वोट धर्म के आधार पर डालने की बात कर रही थी, पर जब उन्होंने ( वाड्रा ने) कहा कि धर्म की बात करने वाला आपका (उस महिला का) विधायक विकास की बात क्यों नहीं करता, तब उस महिला ने उनकी बात को स्वीकार किया।

वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में भ्रष्टाचार और संविधान बचाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है, पर जब तक जनता नहीं जागेगी, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा  कि अपने विवेक के आधार पर वोट दें।

PM Modi Bhopal Visit: मोदी बोले- अर्बन नक्सलियों के हाथ में है कांग्रेस की कमान
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के माध्यम से कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए आज कहा कि पार्टी के जमीन से जुड़े नेता अब चुपचाप बैठ गए हैं और बैंकरप्ट (दिवालिया) होने के बाद ठेके पर चल रही कांग्रेस अब अर्बन नक्सलियों के हाथ में चली गई है।

मोदी आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व यहां आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करने आए थे। इस दौरान अपने लगभग एक घंटे के संबोधन में उन्होंने कांग्रेस को ताबड़तोड़ तरीके से निशाने पर लिया। उन्होंने विकास और गरीब कल्याण से लेकर महिला आरक्षण तक के मुद्दे के बहाने कांग्रेस को घेरा।

प्रदेश में पिछले दो विधानसभा चुनावों के पूर्व पार्टी इस प्रकार के कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करती है। आज के इस विशाल आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इच्छाशक्ति खो चुकी है। पार्टी के जमीन से जुड़े नेता मुंह पर ताला लगा कर बैठ गए हैं। पहले बर्बाद और अब बैंकरप्ट हो चुकी कांग्रेस का ठेका दूसरों के हाथों में चला गया है। अब कांग्रेस को उसके नेता नहीं चला रहे। वो एक ऐसी कंपनी बन गई है, जहां हर चीज आउटसोर्स हो रही है। ये ठेका अब अर्बन नक्सलियों के हाथ चला गया है। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर काम कर रहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस बात को महसूस कर रहा है। कांग्रेस खोखली हो गई है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य को लेकर कोई योजना नहीं। पार्टी उस जंग लगे लोहे के समान हो गई है, जो बारिश में रखे-रखे खराब हो जाता है। उनके पास देशहित को समझने का सामथ्र्य नहीं बचा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कुछ भी नया करे, ये कांग्रेस को पसंद नहीं आता। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि नई संसद की हर किसी ने प्रशंसा की, पर कांग्रेस उस पर भी विरोध करते हुए नकारात्मकता फैला रही है। कांग्रेस विकसित भारत से जुड़ी हर परियोजना की आलोचना करती है। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलना चाहती है। पार्टी देश को 20वीं सदी में ले जाना चाहती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए गरीब की बस्ती फोटो शूटिंग का स्थान है। पार्टी ने इतने सालों में गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया, लेकिन गरीब को गरीब बनाए रख कर देश-दुनिया में भारत की गरीबी का मखौल उड़वाया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी और अभावों में ही फलती-फूलती है।

Assembly Election 2023: भाजपा ने छत्तीसगढ में 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवार घोषित किये
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए गुरूवार को क्रमश: 21 एवं 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने हैं।

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda की अध्यक्षता में कल दिनांक 16.08.2023 को संपन्न हुई।

केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान… pic.twitter.com/SxDPiWW44d
— BJP (@BJP4India) August 17, 2023

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गयी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की थी जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष भी बैठक में शामिल थे।

मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति घोषित, अनुभवी नेताओं के हाथ कमान
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी तरह चुनावी बिगुल फूंकते हुए सर्वाधिक अहम मानी जाने वाली प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणापत्र समिति घोषित कर दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी तैयारियों समेत दो प्रवासों के बाद घोषित की गईं इन समितियों में अनुभवी नेताओं को मुख्य तौर पर अहमियत दी गई है। चुनाव प्रबंधन समिति में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पूर्व में ही संयोजक घोषित किया जा चुका था, जबकि कल देर रात घोषित घोषणापत्र समिति का प्रमुख पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा की ओर से देर रात दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है, जिसमें शर्मा के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया, फग्गन ङ्क्षसह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल और राज्य के अनेक मंत्रियों एवं पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है।

इक्कीस सदस्यीय इस समिति में मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह, सांसद राकेश सिंह, गजेंद्र पटेल, गणेश सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, रामपाल सिंह, नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता, विधायक प्रदीप लारिया और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को स्थान दिया गया है।

समिति के आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हैं।

इसके अलावा घोषणापत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व मंत्री जयंत मलैया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है और एक तरह से उनकी संगठन में सक्रिय तौर पर वापसी हुई है। इसके सह प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा होंगे। इस समिति के कुल 19 सदस्यों में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सकलेचा, लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, सुमेर सिंह सोलंकी, डी डी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कवींद्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एस एन एस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ विनोद मिश्रा शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा भी की है। दस संभागों के सभी 57 संगठनात्मक जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति की गयी है।

राज्य में इस वर्ष नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है और उसके शीर्ष नेताओं के दौरे लगातार इस राज्य में हो रहे हैं।