Sonu Nigam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

52 वर्ष के हुए सोनू निगम : बचपन से ही बनना चाहते थे गायक, जानें कैसे बनाई संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने पाश्र्वगायक सोनू निगम 52 वर्ष के हो गए। सोनू निगम का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ। उनके माता-पिता गायक थे। बचपन से ही सोनू निगम का रूझान संगीत की ओर था और वह भी अपने माता-पिता की तरह गायक बनना चाहते थे। इस दिशा में शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने पिता के साथ महज तीन वर्ष की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया । सोनू निगम 19 वर्ष की उम्र में पाश्र्वगायक बनने का सपना लेकर अपने पिता के साथ मुंबई आ गए।

मुंबई में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपने जीवन यापन के लिए वह स्टेज पर मोहम्मद रफी के गाए गानों के कार्यक्रम पेश किया करते थे। इसी दौरान प्रसिद्ध कंपनी टी.सीरीज ने उनकी प्रतिभा को पहचान उनके गाए गानों का एलबम ‘रफी की यादें’ निकाला।

सोनू निगम ने पाश्र्वगायक के रूप में अपने सिनेमा करियर की शुरूआत फिल्म ‘जनम’ से की, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। लगभग पांच वर्ष तक वह मुंबई में पाश्र्वगायक बनने के लिए संघर्ष करने लगे ।आश्वासन तो सभी देते, लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नही देता था। इस बीच सोनू निगम ने बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में पाश्र्वगायन किया, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा। सोनू निगम के करियर के लिए 1995 अहम वर्ष साबित हुआ और उन्हें छोटे पर्दे पर कार्यक्रम ‘सारेगामा’ में होस्ट के रूप में काम करने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम से मिली लोकप्रियता के बाद वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।

इस बीच उनकी मुलाकात टी.सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुई, जिन्होंने उनकी प्रतिभा की पहचान करके अपनी फिल्म ‘बेवफा सनम’ में पाश्र्वगायक के रूप में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में उनके गाए गीत ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का..’ का उन दिनों श्रोताओ के बीच क्रेज बन गया।

फिल्म और गीत की सफलता के बाद वह पाश्र्वगायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। ‘बेवफा सनम’ की सफलता के बाद सोनू निगम को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए, जिनमें ‘दिल से सोल्जर ’, ‘आ अब लौट चले’, ‘सरफरोश’, ‘हसीना मान जाएगी’ और ‘ताल’ जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ और एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट की संगीतमयी शाम
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट की पहली शाम संगीत के नाम रही, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने डेलीगेट्स का दिल जीता। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम की लाइव परफॉर्मेंस ने देश विदेश से आए डेलीगेट्स  के लिए इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के त्याग, पृथ्वी राज चौहान के शौर्य और भक्त शिरोमणि मीरा बाई की भक्ति को लाइट एवं साउंड शो के माध्यम प्रदर्शित करते हुए याद किया गया।

सोनू निगम ने अपने मशहूर गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरा रंग दे बसंती चोला, सरफरोशी की तमन्ना, मैं शायर तो नहीं, क्या पता हम में है कहानी, या हैं कहानी में हम, जैसे गानों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य सभा सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित मंत्री परिषद् के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश-विदेश से आए डेलीगेट्स, उद्योगपति और निवेशक भी उपस्थित रहे।

50 साल के हुए सोनू निगम
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने गायक सोनू निगम आज 50 साल के हो गये। सोनू निगम का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ। उनके पिता माता-पिता गायक थे। बचपन से ही सोनू निगम का रूझान संगीत की ओर था और वह भी अपने माता-पिता की तरह गायक बनना चाहते थे। इस दिशा में शुरुआत करते हुए उन्होने अपने पिता के साथ महज तीन वर्ष की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। सोनू निगम 19 वर्ष की उम्र में पाश्र्वगायक बनने का सपना लेकर अपने पिता के साथ मुंबई आ गये।

यहां उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपने जीवन यापन के लिये वह स्टेज पर मोहम्मद रफी के गाये गानो के कार्यक्रम पेश किया करते थे ।

इसी दौरान प्रसिद्ध कंपनी टी.सीरीज ने उनकी प्रतिभा को पहचान उनके गाये गानो का एलबम रफी की यादें निकाला। सोनू निगम ने पाश्र्वगायक के रूप में अपने सिने करियर की शुरूआत फिल्म जनम से की लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। लगभग पांच वर्ष तक वह मुंबई में पाश्र्वगायक बनने के लिये संघर्ष करने लगे। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नही देता था ।इस बीच सोनू निगम ने बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में पाश्र्वगायन किया लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।सोनू निगम के कैरियर के लिये 1995 अहम वर्ष साबित हुआ और उन्हें छोटे पर्दे पर कार्यक्रम सारेगामा में होस्ट के रूप में काम करने का अवसर मिला ।इस कार्यक्रम से मिली लोकप्रियता के बाद वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

इस बीच उनकी मुलाकात टी.सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से हुयी जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचान करके अपनी फिल्म बेवफा सनम में पाश्र्वगायक के रूप में काम करने का मौका दिया। इस फिल्म में उनके गाये गीत अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का..उन दिनों श्रोताओ के बीच क्रेज बन गया।

फिल्म और गीत की सफलता के बाद वह पाश्र्वगायक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये ।बेवफा सनम की सफलता के बाद सोनू निगम को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये जिनमें दिल से, सोल्जर,आ अब लौट चले, सरफरोश, हसीना मान जायेगी और ताल जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद उन्होंने सफलता की नयी बुलंदियों को छुआ और एक से बढकर एक गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।