NTA - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस का हमला, कहा- ‘पेपर लीक नक्सल’ देश के लिए बड़ा खतरा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने यूजीसी-नेट की तीन परीक्षाओं को करीब दो महीने बाद रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आज देश में 'पेपर लीक नक्सल' ही सबसे बड़ा खतरा बन गया है और इसको खत्म करने की जरूरत है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब तथा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. चयनिका उनियाल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा होने के दो महीने बाद एनटीए को अपनी गलती का एहसास हुआ और अब तीन पेपर दोबारा कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि जब एनटीए को अपनी गलती पता लगाने में दो महीने लग गए तो न जाने और कितनी गलतियां होंगी, जिनसे छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों से परीक्षाओं के नाम पर बड़ा शुल्क लेने का कोई औचित्य नहीं है इसलिए छात्रों से सभी परीक्षाओं के आवेदन के लिए केवल एक रुपये शुल्क लिया जाना चाहिए। चिब ने कहा कि शायद भाजपा सरकार इन गलतियों को किस्तों में सामने लाना चाहती है, ताकि जेन-जी का गुस्सा केंद्र सरकार पर न फूटे। उन्होंने कहा कि जब जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान का हटना पहला कदम है, आखिरी नहीं और आज वही हो रहा है। जब तक पूरे सिस्टम में जवाबदेही तय नहीं होगी ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि देश के युवा जब केंद्र सरकार से जवाबदेही मांग रहे थे तब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री 20 दिन तक सदन में नहीं आए। ऐसे में उनसे जवाबदेही की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना उनकी क्षमता से बाहर है लेकिन जब देश की जमीन अपने मित्र अडानी को देने की बात आती है तो प्रधानमंत्री से कोई गलती नहीं होती लेकिन छात्रों के मुद्दे आते ही सरकार का प्रदर्शन शून्य हो जाता है।

डॉ.उनियाल ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय को समझना होगा कि मामला सिर्फ प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका से जुड़ा नहीं है, बल्कि छात्रों के भावनात्मक और आर्थिक नुकसान से भी जुड़ा है। सवाल है कि तीन परीक्षाएं रद्द की गईं तो क्या ऐसी गंभीर गलती करने वाले अधिकारियों और विशेषज्ञों पर कार्रवाई होगी, क्या उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, क्या छात्रों को सरकार की ओर से हर्जाना दिया जाएगा और जिन छात्रों की प्रवेश की समय-सीमा निकल गई है, क्या उन्हें मुआवजा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जिस व्यवस्था से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, उस पर जवाब देना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि एनटीए ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में स्वीकार किया है कि यूजीसी-नेट के प्रश्नपत्र में वैज्ञानिकों के नामों की वर्तनी, किताबों के शीर्षक और उच्चारण तक में गलतियां थीं। उन्होंने फिर सवाल किया कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले कौन थे, छात्रों के समय की कीमत कौन चुकाएगा, प्रश्नपत्र की जांच किसने की, उच्चारण का सत्यापन किसने किया और अंतिम मंजूरी किसने दी। उनका कहना था कि इसे महज एक भूल कहना उचित नहीं है और सवाल उठता है कि क्या पूरी परीक्षा प्रणाली ही विफल हो चुकी है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

डॉ. उनियाल ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छात्रों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि जेन-अल्फा के बच्चे सड़क पर उतरकर अपने हक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं का आरोप है कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं कराई जा रही, बच्चों को खराब खाना दिया जाता है और बीमार पड़ने पर इलाज तक नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दावे तो बहुत करती है, लेकिन स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं तक का अभाव है और बच्चों को शिक्षा के साथ मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार ने एनटीए को जानबूझकर बनाया कमजोर : एजेंसी को भंग करें सरकार, जयराम ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने एजेंसी को जानबूझकर कमजोर और अक्षम बनाया है, जिससे कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में भी पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि गत मई में नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने के कुछ ही दिनों बाद शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि अगले वर्ष से नीट परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इससे संदेश देने का प्रयास किया गया कि पेन-पेपर आधारित परीक्षा के विपरीत सीबीटी में पेपर लीक नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि अब खबरें हैं कि यूजीसी-नेट समाजशास्त्र परीक्षा का पेपर, सीबीटी होने के बावजूद, लीक हुआ हो सकता है। इससे पहले यूजीसी-नेट अंग्रेजी परीक्षा में भी बिना किसी बदलाव के लगभग पूरे प्रश्न पुराने प्रश्न पत्रों से पूछे जाने के आरोप सामने आए थे। रमेश ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि परीक्षा का प्रारूप चाहे पेन-पेपर हो या सीबीटी, पेपर लीक और अन्य अनियमितताएं इसलिए हो रही हैं, क्योंकि केन्द्र सरकार का शिक्षा मंत्रालय से कॉम्प्रोमाइज हो चुका है और एनटीए को जानबूझकर कमजोर तथा अक्षम बनाया गया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए को भंग करने की मांग दोहराई।

एनटीए ने प्रतियोगिता परीक्षाओं का बनाया मजाक : युवाओं के टूट रहे सपने, खेड़ा बोले- परीक्षा एजेंसी ने छात्रों के दिल में भरा खौफ
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एक माह में मेडिकल प्रवेश परीक्षा का दूसरी बार आयोजन कर रही है, लेकिन इसमें भी गड़बड़ी हो रही है, जिससे साफ साबित होता है कि एनटीए ने प्रतियोगी परीक्षाओं का मजाक बना कर रख दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि एनटीए के कारण देश के युवाओं के सपने टूट रहे हैं और इस परीक्षा एजेंसी ने उनके दिल में खौफ भर दिया है। एनटीए या भारत सरकार से इस माहौल में कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बारे में सरकार से सवाल उठा रहे हैं और इसकी नाकामयाबी को सामने ला रही है। इस पर सरकार कदम उठाने के बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ही कठघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है।

परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए माकड्रिल कराने संबंधी एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के छात्रों के प्रति असंवेदनशील है और उसने पूरी परीक्षा प्रणाली को ही माकड्रिल बनाकर रख दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट यूजी परीक्षा रविवार को होनी है। उन्होंने कहा कि चिंताजनक बात यह है कि नीट परीक्षा एक माह में दोबारा करवायी जा रही और उसमें भी गड़बड़ियां हो रही हैं। नागपुर के बच्चे का परीक्षा केंद्र अबू धाबी दे रहे हैं। एनटीए ने परीक्षा आयोजन का मजाक बना दिया है।

नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक मामले को गंभीर अपराध बताया है और इसकी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब तथा एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बुधवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा शासन में गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों का भविष्य अनिश्चित होता जा रहा है और नीट परीक्षा पेपर लीक की ताजा घटना ने इस चिंता को और गहरा कर दिया है। उनका कहना था कि सरकार दूसरे देशों के बीच चल रहे युद्ध को रोकने जैसी बातें भी करती है लेकिन अपने देश में पेपर लीक जैसे अपराधिक घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तय कर कोचिंग संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

चिब ने नीट पेपर लीक मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग की और कहा कि इस मामले में सबसे पहले जिम्मेदारी लेते हुए देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासन में बार-बार बड़े स्तर पर पेपर लीक की घटनाएं क्यों हो रही हैं। उनका कहना था कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और यह स्पष्ट होना चाहिए कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं हो और पेपर लीक जैसे जघन्य अपराध के दोषियों को सख्त सजा मिले।

उन्होंने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए कहा कि परीक्षाओं का संचालन सरकार को स्वयं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर पेपर लीक जैसे अपराधों को रोकने के लिए कड़े दंड का प्रावधान किया जाएगा। विनोद जाखड़ ने कहा कि केवल परीक्षाएं रद्द करना समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और यह सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है। उनका कहना था कि सरकार परीक्षाएं पारदर्शी ढंग से कराने में विफल रही है, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थानों के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद राजनीतिक दबाव में उन्हें छोड़ दिया जाता है। उनका कहना था कि राजस्थान के सीकर, कोटा और जयपुर जैसे बड़े कोचिंग केंद्रों में संचालित कुछ संस्थानों के राजनीतिक संबंधों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जयपुर ग्रामीण क्षेत्र की जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कथित पेपर लीक प्रकरण में शामिल कुछ लोगों के भाजपा युवा मोर्चा से संबंध हैं तथा इस मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कोचिंग संस्थानों पर सख्त शिकंजा कसने की कार्रवाई को ज़रूरी बताया और कहा कि पहले किसान आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय थीं लेकिन अब बड़ी संख्या में छात्रों में भी निराशा बढ़ रही है। पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण छात्र भी अब आत्महत्या करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस मुद्दे को लेकर उनका संगठन देशव्यापी आंदोलन करेगा।

NEET पेपर लीक पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच; NTA ने मानी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीख का ऐलान अगले 6 से 8 दिनों में किया जा सकता है। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने माना कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी एजेंसी की है। वहीं केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। CBI ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले एक कथित “क्वेश्चन बैंक” व्हाट्सऐप के जरिए कई लोगों तक पहुंचा था। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से अधिक सवाल मौजूद थे, जिनमें से करीब 150 सवाल परीक्षा में हूबहू पूछे गए। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी गाइड या प्रश्न बैंक से कुछ सवाल मिलना सामान्य हो सकता है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्नों का मेल होना गंभीर मामला है। इस मामले के तार राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। नासिक में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो मेडिकल काउंसलिंग एजेंसी चलाने की जानकारी सामने आई है।

NEET UG 2026 पर उठे सवाल : NTA ने स्वीकार की गड़बड़ी की शिकायतें, राजस्थान SOG की बड़ी जांच शुरू
जयपुर। NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भी गंभीर माना है। एजेंसी ने साफ किया है कि परीक्षा से जुड़े कुछ मामलों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है, जिसके बाद जांच एजेंसियों को सक्रिय किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच अपने हाथ में ले ली है। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसियां भी पूरे नेटवर्क और संभावित धांधली के एंगल की पड़ताल कर रही हैं। शुरुआती जांच में कुछ परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों से जुड़े इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। एनटीए का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही थी। एजेंसी के अनुसार, जहां भी किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका सामने आई, वहां तुरंत जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों का दावा है कि यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई है। कई छात्र संगठनों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

कड़ी सुरक्षा के बीच NEET परीक्षा शुरू: राजस्थान से करीब दो लाख अभ्यर्थी शामिल, एग्जाम के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस बल, उड़न दस्ते और निगरानी टीमें लगातार सक्रिय
जयपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक शुरू हुई। राजस्थान से करीब दो लाख अभ्यर्थी इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे निर्धारित समय पर विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें मेटल डिटेक्टर, फ्रिस्किंग और पहचान पत्रों का सत्यापन शामिल रहा। पुलिस प्रशासन और परीक्षा प्रबंधन दल ने मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके।

अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जिसका पालन अधिकांश छात्रों ने किया। गर्मी को देखते हुए कई स्थानों पर पानी और छाया की भी व्यवस्था की गई, जिससे परीक्षार्थियों को राहत मिली। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस बल, उड़न दस्ते और निगरानी टीमें लगातार सक्रिय हैं।

देश में नीट-यूजी परीक्षा शुरू : 22 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण ; 552 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा एग्जाम
नई दिल्ली। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) रविवार दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित इस परीक्षा के लिए इस साल रिकॉर्ड 22.79 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें अकेले तेलंगाना से ही 73,000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए देश के 552 शहरों और विदेशों में 14 स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 199 केंद्र तेलंगाना में स्थित हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे यातायात की स्थिति और संभावित खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर समय से काफी पहले पहुँचें।

परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की है। जिला अधिकारियों के समन्वय से सभी केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है।

प्रश्नपत्र में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से 45-45 और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 'नेगेटिव मार्किंग' के तहत एक अंक काट लिया जाएगा। एनटीए ने ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बटुआ या धातु की वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल आधी आस्तीन के साधारण कपड़े और चप्पल या सैंडल जैसे फुटवियर ही पहनने की इजाजत है। बारिश की आशंका को देखते हुए परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड पारदर्शी पाउच में रखने का सुझाव दिया गया है। किसी भी तरह की पूछताछ के लिए हेल्पलाइन सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव
अजमेर। एनटीए की आगामी 3 मई को देश-विदेश में आयोजित होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए अपने आवेदन विवरण में रही गलतियों व अशुद्धियों में सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 14 मार्च होगी। एनटीए के परीक्षा उप निदेशक के अनुसार इसके लिए करेक्शन विंडो 14 मार्च रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी।

इसके बाद किसी भी परिस्थिति में कोई और सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सचेत किया गया है कि सुधार का मौका एक बार ही मिलेगा, इसीलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतें। आवेदन विवरण के किन बिंदुओं में सुधार किया जा सकेगा, इसकी जानकारी अधिकृत वेबसाइट पर दी गई है। ज्ञात रहे कि पूर्व में आवेदन विवरण में सुधार की तिथि 10 से 12 मार्च तक थी, लेकिन आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के कारण इस तिथि में बदलाव किया गया। उल्लेखनीय है कि परीक्षा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक एक पारी में होगी। मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

NEET UG Result : एनटीए ने संशोधित परिणाम किया जारी
नई दिल्ली। एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी एनटीए की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते है। सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद रि-एग्जाम नहीं करवाने बाबत फैसला सुनाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था कि सीबीआई द्वारा पेपरलीक संबंधित जांच जारी रहेगी और परीक्षा में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी होने के पर्याप्त सबूत नहीं मिलने पर रि-एग्जाम नहीं आयोजित करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि एनटीए द्वारा 5 मई को परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। परिणाम 4 जून को जारी किया गया था।

NTA ने नीट यूजी परीक्षा का सेंटरवाइज डाटा किया अपलोड
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली नीट यूजी परीक्षा का परिणाम एंजेसी ने वेबसाइट पर सेंटरवाइज अपलोड कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एजेंसी को दिए आदेश के बाद एनटीए ने यह रिजल्ट जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई सोमवार 22 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई को अलग-अलग 40 से अधिक याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की बैंच सुनवाई कर रही है।

गौरतलब है कि एनटीए द्वारा मेडिकल की यूजी में पढ़ाई में प्रवेश के लिए 5 मई को एग्जाम करवाया था जिसके नतीजे 4 जून को लोकसभा चुनावों के साथ आए थे।

NEET UG Exam : सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने माना- पेपरलीक हुआ है, अगली सुनवाई गुरूवार को होगी
नई दिल्ली। नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा था कि पहले हम परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर आई हुई शिकायतों को सुनेंगे। इसके बाद एनटीए का पक्ष सुना जाएगा। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की बेंच मामले में सुनवाई कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नीट पेपरलीक पर अगली सुनवाई गुरूवार को की जाएगी।

शिकयात पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने माना कि पेपरलीक हुआ है लेकिन साथ में ही कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया कि 2 लोगों की गड़बड़ी की वजह से पेपर  रद्द नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट आज अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है जिसमें रि-एग्जाम को लेकर भी याचिका दायर की हुई है।

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि पेपरलीक तो हुआ है लेकिन इसका स्तर देखा जाएगा कि कितना व्यापक यह लीक हुआ है। अगर सिर्फ एक दो ऐसे केस है तो पूरे पेपर को रद्द नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि नीट यूजी की काउंसलिंग को शनिवार, 06 जून को स्थगित कर दिया गया था।