IDFC First Bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने प्राइवेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए लॉन्च किया नया मेटल कार्ड 'गज:', जानें किसे मिलेगी सुविधा
नई दिल्ली। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने प्राइवेट बैंकिंग के ग्राहकों के लिए मेटल कार्ड 'गज:' पेश करने की घोषणा की है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह कार्ड खास तौर पर बैंक के हाई-नेट-वर्थ वाले ग्राहकों के लिए पेश किया गया है और सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को दिया जायेगा जिन्हें इसके लिए बैंक की तरफ से निमंत्रित किया जायेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 'गज:' क्रेडिट कार्ड बैंक की प्रीमियम मेटल कार्ड सीरीज अश्व-मयूर-गज: त्रिमूर्ति का सबसे खास हिस्सा है। संस्कृत में 'गज:' का अर्थ हाथी होता है जो शक्ति, बुद्धिमानी, स्थिरता और राजसी शान का प्रतीक है।'गज:' क्रेडिट कार्ड आम ग्लोबल डिजाइन से अलग है। इसे धातु पर तैयार किया गया है और इसका सिग्नेचर दो-हाथी वाला डिजाइन है।

इस कार्ड की जॉइनिग और वार्षिक फीस 12,500 रुपये है जिस पर जीएसटी अलग से देय होगा। कार्ड के साथ 12,500 इनविटेशन रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ऐप पर यात्रा के टिकट बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। एक रिवॉर्ड प्वाइंट एक रुपये के बराबर है। इसके अलावा,'गज:' कार्ड के साथ शून्य विदेशी मुद्रा विनिमय शुल्क, और प्रीमियम ट्रैवल तथा लाइफस्टाइल सुविधाएं भी मिलती हैं। ट्रिप कैंसलेशन की स्थिति में 50,000 रुपए तक का कवर, गोल्फ राउंड्स, एयरपोर्ट मीट-एंड-ग्रीट और ट्विन-हाथी वाला मेटल डिज़ाइन मिलकर ‘गज:’ को एक भरोसेमंद प्रीमियम कार्ड बनाते हैं।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में क्रेडिट कार्डस, फास्टैग और लॉयल्टी के प्रमुख शिरीष भंडारी ने कहा, गज: क्रेडिट कार्ड भारत की विरासत और उसके दिग्गजों के प्रति हमारे गहरे सम्मान को दर्शाता है। कई सुविधाओं और प्रेरक भारतीय डिजाइन को शामिल करके हमने इसे हर तरह से परिपूर्ण बनाने का प्रयास किया है। यह कार्ड हमारी अश्व-मयूर-गज: त्रिमूर्ति का सबसे बड़ा हिस्सा है और आधुनिक भारतीयों की समझदारी और ताकत को उजागर करता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ऐप के जरिए होटल बुकिंग पर 50 गुना और फ्लाइट बुकिंग पर 25 गुना रिवॉर्ड्स मिलते हैं, जिससे ग्राहकों को ट्रैवल पर 33 प्रतिशत तक वैल्यू रिटर्न मिल सकता है। इसके अलावा, घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री, एक गेस्ट के साथ, सफर को और आरामदायक बनाती है।

LIC के उत्पाद अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में भी उपलब्ध
जयपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ एक करार किया है, जिसके तहत अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहक एलआईसी के उत्पाद आसानी से खरीद सकेंगे। इस साझेदारी के माध्यम से एलआईसी बैंकएश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने और 2047 तक सभी को जीवन बीमा कवरेज प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है।

एलआईसी ने मंगलवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के परिणामस्वरूप, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक करोड़ से अधिक ग्राहक अब एलआईसी की पॉलिसियां सीधे बैंक के माध्यम से खरीद सकेंगे। एलआईसी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके लिए डिजिटल ऑन-बोर्डिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी होने पर ग्राहक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट से एलआईसी की पॉलिसी खरीदने में सक्षम होंगे।

इस अवसर पर एलआईसी के एमडी आर दोराईस्वामी ने बताया कि इस करार से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के डिजिटल जानकार ग्राहकों को एलआईसी के विभिन्न आकर्षक इंश्योरेंस प्लान खरीदने में सुविधा होगी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का मुनाफा 61% बढ़ा
एजेंसी/नवज्योति,नई दिल्ली। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने चालू वित्त वर्ष में 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में 765 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 474 करोड़ रु. की तुलना में 61% अधिक है।

निदेशक मंडल की बैठक के बाद बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ वी वैद्यनाथन ने जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 3745 करोड़ रु. रही है जो 30 जून 2022 में समाप्त तिमाही की 2751 करोड़ रु. की आय की तुलना में 36% अधिक है।  बैंक ने कहा कि इस तिमाही में विभिन्न मदों में होने वाले प्रावधानों में 55% की बढ़ोतरी हुयी है और बढ़कर 476 करोड़ रु. पर पहुंच गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 308 करोड़ रु. रहा था। बैंक का सकल एनपीए 30 जून 2022 को 3.36% पर था जो अब कम होकर 2.17% पर आ गया है। इसी तरह से शुद्ध एनपीए भी 1.30 प्रतिशत से कम होकर 0.70% पर आ गया है।  उन्होंने कहा कि बैंक के संपदा गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है। रिटेल, ग्रामीण और एसएमई क्षेत्र में सकल एनपीए और शुद्ध एनपीए में कमी आयी है।