home guards - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुलिस, अग्नि शमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा के 982 जवानों को वीरता और सेवा पदक
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर पुलिस, अग्नि शमन, होम गार्ड और  नागरिक सुरक्षा के 982 जवानों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। गृह मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि  इनमें से 125 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा जिनमें 121 पुलिस सेवा के और चार अग्निशमन सेवा के हैं।

वीरता पदक पाने वाले 121 पुलिसकर्मियों में से 35 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के, 45 जम्मू कश्मीर के, पांच पूर्वोत्तर के और 40 शेष देश के हैं। सबसे अधिक जम्मू कश्मीर के 33 पुलिसकर्मियों, महाराष्ट्र के 31, उत्तर प्रदेश के 18, दिल्ली के 14, मणिपुर के पांच, ओडिशा के चार, बिहार के तीन और तेलंगाना के एक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 12, पुलिसकर्मी को वीरता पदक से नवाजा गया है।

इसके अलावा 101 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से 89 पुलिस सेवा, पांच अग्नि शमन सेवा, तीन नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड और 25 सुधारात्मक सेवा के हैं।

विभिन्न सेवाओं के 756 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें से 664 पुलिस सेवा, 34 अग्नि शमन सेवा, 33 नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड तथा 25 सुधारात्मक सेवा के हैं।

वीरता पदक  वीरता के दुर्लभ और बहादुरी के कार्यों के आधार पर दिए जाते हैं, जिसमें जान और माल की रक्षा करना, या अपराध रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है। इसमें होने वाले जोखिम का अनुमान संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को ध्यान में रखकर लगाया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक सेवा के दौरान विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है और उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक ड्यूटी के प्रति समर्पण  के लिए दिया जाता है।

होमगार्ड के भरोसे कोटा दक्षिण निगम का अतिक्रमण दस्ता
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण में अधिकारियों व कर्मचारियों के स्तर पर ही नहीं विभागीय स्तर पर भी काफी भेदभाव है। इसका उदाहरण है अतिक्रमण का दस्ता। नगर निगम कोटा उत्तर के दस्ते में पुलिस अधिकारी लगे हुए हैं जबकि कोटा दक्षिण निगम के दस्ता सिर्फ होमगार्ड के भरोसे चल रहा है। कोटा में पहले जहां एक ही नगर निगम थी उस समय से यहां होमगार्ड ही लगे हुए हैं। उस समय निगम की बोर्ड बैठक में निगम में पुलिस थाना खोलने व उप अधीक्षक व निरीक्षक स्तर के अधिकारी लगान की मांग की गई थी। तत्कालीन बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हुआ और कोटा में दो नगर निगम उत्तर व दक्षिण का गठन हो गया। दोनों बोर्ड गठन होने के बाद कोटा उत्तर निगम में तो अतिक्रमण दस्ते में पुलिस के अधिकारी और जवान के साथ होमगार्ड लगाए हुए हैं। जबकि कोटा दक्षिण निगम में सिर्फ होमगार्ड ही लगे हुए हैं।

यह है कोटा दक्षिण दस्ते की स्थिति
बोर्ड गठन के बाद ढाई साल से अधिक का समय हो गया है। अभी तक भी कोटा दक्षिण निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते  में पुलिस अधिकारी नहीं लगाए गए हैं। यहां सिर्फ 10 होमगार्ड व 10 लेबर लगी हुई है। जिसके दम पर ही कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी दी हुई है। यहां तक कि दस्ते के प्रभारी भी बड़े अधिकारी नहीं होकर फायर अनुभाग के कर्मचारी को बनाया हुआ है।

संसाधन तक नहीं
हालत यह है कि कोटा दक्षिण निगम में पर्याप्त जाब्ता तो है ही नहीं। जो जाब्ता लगा हुआ है उसके पास अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाले विवाद के दौरन पथराव से बचने के लिए संसाधन तक नहीं है। डंडा, हैलमेट व जूते तक नहीं है। जिससे वे निगम की सम्पति की सुरक्षा तो दूर खुद की सुरक्षा तक नहीं कर पा रहे हैं। जबकि अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकतर समय विवाद की स्थिति बनती रही है।

दशहरा मेले में पड़ेगी जरूरत
कोटा दक्षिण निगम में निगम सम्पति व सड़क सीमा पर तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार चलती ही है। साथ ही कुछ समय बाद दशहरा मेला आने वाला है। ऐसे में दशहरा मैदान व उसके आस-पास के अलावा कई अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाना पड़ेगा। उस समय में जाब्ते के साथ विवाद की स्थिति बनती ही है। मेला अवधि के दौरान भी दुकानदारों द्वारा बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान जाब्ते की जरूरत रही है।

कोटा उत्तर व न्यास में हैं पुलिस अधिकारी
नगर निगम दक्षिण की तुलना में कोटा उत्तर निगम और नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते में पुलिस अधिकारी लगे हुए हैं। कोटा उत्तर में पुलिस निरीक्षक महेन्द्र मीणा के नेतृत्व में एएसआई और महिला पुलिस पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड लगे हुए हैं। अतिक्रमण का प्रभारी भी सहायक अभियंता स्तर के अधिकारी को लगाया हुआ है।  जबकि कुछ समय पहले तक यहां उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी लगे हुए थे।  वहीं नगर विकास न्यास में तो शुरुआत से ही पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी अतिक्रमण जाब्ते में लगे हुए हैं। यहां पुलिस के जवान भी हैं और होमगार्ड के जवान भी।

जाब्ता बढ़ाया जाएगा और संसाधन दिए जाएंगे
नगर निगम कोटा दक्षिण की अतिक्रमण निरोधक समिति का गठन होने के बाद पहली बार ही बैठक हुई है। उस बैठक में दस्ते की कमियों का पता चला है। उस बैठक में निर्णय लिया गया है  जाब्ते में होमगार्ड के 5 जवान और 10 लेबर बढ़ाई जाएगी। साथ ही जाब्ते को संसाधन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। वैसे बड़ा अतिक्रमण हटाने के दौरान न्यास व उत्तर का जाब्ता भी संयुक्त रूप से कार्रवाई करता है। जाब्ते में पुलिस अधिकारी लगाने की मांग भी स्वायत्त शासन मंत्री से
की जाएगी।
- पी.डी. गुप्ता, अध्यक्ष, अतिक्रमण निरोधक समिति, नगर निगम कोटा दक्षिण

इनका कहना है
कोटा दक्षिण निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते  में पर्याप्त जाब्ता होना चाहिए। जाब्ते में पुुलिस अधिकारी लगाना सरकार के स्तर का काम है। फिर भी बेड़े को सशक्त व संसाधन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
- राजेश डागा, कार्यवाहक आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण