Mithali Raj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

साइना नेहवाल और मिताली राज ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शमिल होने पर जताई खुशी
अयोध्या। श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंची देश की दिग्गज बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बेहद खुश नजर आईं।

समारोह के दौरान साइना नेहवाल काले रंग की जैकेट और गले में राम नाम का पीला गमछा डाले हुए थी। वहीं मिताली राज भी हरे रंग के कुर्ता पहने हुए थी। नेहवाल ने कहा कि इतना भव्य मंदिर आज खुला है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमें श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। बस मूर्ति देखने की देरी है। क्रिकेटर अनिल कुंबले सपत्नीक समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंचे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ''इस दिव्य अवसर का हिस्सा बनकर आनंद और धन्य हूं।"

उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन को, अन्य खेलों से शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, महान एथलीट पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया, धनुर्धर दीपिका कुमारी, पूर्व बैडमिंटन स्टार गोपीचंद आदि प्रमुख खेल हस्तियों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया।

1982 में जोधपुर में जन्मी मिताली ने 2006 में जयपुर में जीता एशिया कप, 23 साल लम्बे करियर में 22 गज की पिच पर तोड़े कई रिकॉर्ड
जयपुर। दुनिया की दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार मिताली राज ने 23 साल लम्बे क्रिकेट करियर को विराम दे दिया है और उम्मीद की जा रही है कि वे बीसीसीआई के साथ अब कोच के रूप में जल्दी ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। दो दशक से ज्यादा लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में मिताली ने 22 गज की पिच पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं तो देश की सबसे सफल कप्तान। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन उनके नाम दर्ज हैं। देश की क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल बन गई मिताली का राजस्थान से खासा जुड़ाव रहा है। मिताली का जन्म 1982 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ तो उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी जयपुर में मिली, जब मिताली की कप्तानी में भारत ने 2006 में एशिया कप का खिताब जीता। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया  था।

मिताली राज का क्रिकेट करियर

फॉरमेट

मैच

रन

उच्चतम

100

50

टेस्ट

12

699

214

1

4

वनडे

232

7805

125*

7

64

टी-20

89

2364

97*

0

17

6015: 600 से अधिक रन बनाने वाली सिर्फ दूसरी महिला कप्तान
10373: महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
84: महिला वनडे मैचों में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत

10 साल की उम्र में थामा बल्ला
मिताली के जन्म के समय उनके पिता जोधपुर में एयरफोर्स में अफसर रहे जो बाद में हैदराबाद शिफ्ट हो गए। शुरुआती दिनों में भरत नाट्यम के प्रति जुनूनी मिताली ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थामा और लड़कों के साथ क्रिकेट खेली। मात्र 14 साल की उम्र में उन्हें 1997 के वर्ल्ड कप की संभावित खिलाड़ियों में जगह मिल गई।

2021 में बनीं भारत की खेल रत्न
अर्जुन और पद्म सम्मान
मिताली को उनकी उपलब्धि के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। 2003 में मिताली को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और 2015 में उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया गया। पिछले साल 2021 में मिताली को खेल जगत के सबसे बड़े सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी नवाजा गया।

अधूरा रह गया विश्व कप जीत का सपना
मिताली का नाम भारत की सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। वे भारत की एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने दो विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया और दोनों ही बार भारत ने फाइनल में जगह बनाई। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया।

डेब्यू मैच में ही ठोका शतक
मिताली ने 1999 में अपने करियर का पहला अंतरराष्टÑीय मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला और पहले ही मैच में 114 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 2002 में लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और सीरीज के तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक बना डाला। मिताली ने 214 रनों की पारी खेल करेन रोल्टन के सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड तोड़ा। 2006 में अपना पहला टी-20 मैच खेला।

मिताली राज: अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़कर दिखाया
मिताली राज का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने भरतनाट्यम नृत्य में भी ट्रेंनिग प्राप्त की है।
क्रिकेट के कारण वह अपनी भरतनाट्यम् नृत्य कक्षाओं से बहुत समय तक दूर रहती थी। तब नृत्य अध्यापक ने उन्हे क्रिकेट और नृत्य में से एक चुनने की सलाह दी थी। उनकी मां लीला राज एक अधिकारी थी। उनके पिता धीरज राज डोराई राज बैंक में नौकरी करने के पूर्व एयर फोर्स में थे। वे स्वयं भी क्रिकेटर रहे हैं, उन्होंने मिताली को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयत्न किया। उसके यात्रा खर्च उठाने के लिए अपने खर्चों में कटौती की। उनकी मां  ने बेटी की के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी ताकि जब खेलों के अभ्यास के पश्चात थकी-हारी लौटे तो वह अपनी बेटी का ख्याल रख सके।   मिताली के माता-पिता ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसके कारण वह अपने इस मुकाम तक पहुँच सकी है। मिताली राज ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 1999 में पहली बार भाग लिया। यह मैच मिल्टन कीनेस, आयरलैंड में हुआ था जिसमें मिताली ने नाबाद 114 रन बनाए। उन्होंने 2001-2002 में लखनऊ में इंग्लैंड के विरुद्ध प्रथम टैस्ट मैच खेला। मिताली जब प्रथम बार अंतराराष्ट्रीय टेस्ट मैच में शामिल हुईं तो बिना कोई रन बनाए   आउट हो गई। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़कर दिखाया और अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में आज तक का सर्वाधिक स्कोर  बना कर कीर्तिमान स्थापित किया।
पुरस्कार : 2003 की क्रिकेट उपलब्धियों के लिए मिताली राज को 21 सितम्बर 2004 को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विश्व की नंबर एक वनडे बल्लेबाज बनीं मिताली राज, इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला फायदा
दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में बल्ले से जलवा दिखाया। उन्होंने पहले वनडे में 72 और दूसरे वनडे में 59 रनों की जुझारू पारी खेली। तीसरे और आखिरी मैच में मिताली ने नाबाद 75 रन बनाए। इस प्रदर्शन की बदौलत मिताली को 4 स्थानों का फायदा हुआ है, जिससे वह नंबर एक पर पहुंच गई हैं। अपने 22 साल के क्रिकेट करियर में मिताली ने 8वीं बार शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है।

भारत की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 49 स्थानों के फायदे के साथ 71वें पायदान पर पहुंच गई हैं, जबकि झूलन गोस्वामी चार स्थानों की छलांग के साथ 53वें नंबर पर पहुंची हैं। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से ऑल राउंडर रैंकिंग में 12वें स्थान पर आ गई हैं। इंग्लैंड की ओपनर लॉरेन विनफील्ड-हिल 14 स्थानों की छलांग लगा कर 41वें, जबकि सोफिया डंकले 80 स्थानों की छलांग के साथ 76वें नंबर पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की लेफ्ट आर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गई हैं।