England - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीसी टी-20 विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, सैम करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड चार रन से जीता
मुंबई। नेपाल टी-20 विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर करने के करीब पहुंच गया, लेकिन इंग्लैंड ने अंतिम ओवर में धैर्य बनाए रखते हुए टी-20 विश्वकप के पांचवें मुकाबले में चार रन से रोमांचक जीत हासिल की।

सैम करन ने आखिरी ओवर में दिए 5 रन :

इंग्लैंड ने सात विकेट पर 184 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। नेपाल ने लक्ष्य का जबर्दस्त ढंग से पीछा किया लेकिन अंत में छह विकेट पर 180 रन ही बना सका। सैम करन ने बेहतरीन आखिरी ओवर डाला और नेपाल को सिर्फ पांच रन ही बनाने दिये। जबकि 19वें ओवर में नेपाल ने 14 रन बनाये थे। जेकब बेथेल (55) और कप्तान हैरी ब्रूक (53) रनों की अर्धशतकीय शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 184 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया था।

नेपाल ने 42 पर गंवा दिए थे दो विकेट :

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल ने 42 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिये। आसिफ शेख (7) और कुशल भुर्तेल (29) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान रोहित पॉडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने तीसरे विकेट के लिये 82 रन जोड़े। 15वें ओवर में सैम करन ने दीपेंद्र सिंह ऐरी (44) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में लियाम डॉसन ने रोहित पॉडेल (39) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद लोकेश बम ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए जीत की उम्मीद जगा दी। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ल्यूक वुड ने गुलशन झा (1) को बोल्ड कर अपनी टीम को कुछ राहत दी। नेपाल की टीम को मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए छक्के की जरूरत थी लेकिन करन ने सिर्फ एक रन दिया। लोकेश बम 20 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के विल जैक्स (नाबाद 39 और एक विकेट) को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत की हासिल
हरारे। अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप में 3 मुकाबले खेले गए। इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं, 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान से ग्रुप स्टेज में हार का सामना करना पड़ गया। न्यूजीलैंड और अमेरिका के बीच तीसरा मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

इंग्लैंड-जिम्बाब्वे : थॉमस रेव (नाबाद 86) और बेन माएस (नाबाद 77) की शानदार पारियों तथा उनके बीच 167 रन की जबरदस्त अविजित साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हरा दिया।   जिम्बाब्वे ने कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (नाबाद 45), ध्रुव पटेल (36), कियान ब्लिग्नॉट (33) और टाटेंडा चिमुगोरो (30) की जुझारू पारियों के दम पर पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया जबकि इंग्लैंड ने 28 ओवर में दो विकेट पर 209 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंच गया। थॉमस रेव ने 66 गेंदों पर नाबाद 86 रन में सात चौके और चार छक्के लगाए जबकि माएस ने 72 गेंदों पर नाबाद 77 रन में तीन चौके और चार छक्के लगाए। थॉमस रेव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही :

इससे पहले आज यहां इंग्लैंड की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 30 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। नथानिएल हलाबंगना (0) और कुपाकवाशे मुरादजी आठ रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज खुल नहीं खेल सके। ध्रुव पटेल ने तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 36 रन बनाये। कियान ब्लिग्नॉट ने पांच चौके लगाते हुए 33 रनों की पारी खेली। टाटेंडा चिमुगोरो ने तीन छक्के लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली।

एशेज सीरीज : रूट का 41वां टेस्ट शतक, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 384 रन
सिडनी। जो रूट (160) की शतकीय और हैरी ब्रूक (84) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ने इंग्लैंड ने एशेज के पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन 384 का स्कोर खड़ा करने के बाद स्टंप्स के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 166 रन पर दो विकेट झटक लिए।

बेन स्टोक्स ने निराश किया :

यहां इंग्लैंड के कल के तीन विकेट पर 211 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में 226 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गिरा। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। 229 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका मिचेल स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स (0) को आउट कर दिया।

रूट ने 41वां शतक पूरा किया :

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जेमी स्मिथ ने जो रूट के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। जो रूट ने लंच से पहले 160 गेंदों में अपने टेस्ट करियर अपना 41वां शतक पूरा किया। उन्होंने 242 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 160 रनों की पारी खेली। 75वें ओवर में मार्नस लाबुशेन ने जेमी स्मिथ (46) को अपना शिकार बना लिया।  विल जैक्स (27) रन बनाकर आउट हुये। 98वें ओवर में माइकल नीसर ने जॉश टंग (0) को बोल्ड कर 384 के स्कोर पर इंग्लैंड की पहली पारी का अंत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नीसर ने चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। कैमरन ग्रीन और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ओपनर्स ने 57 रन जोड़े :

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड और जेक वेदरॉल्ड की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 13वें ओवर में बेन स्टोक्स ने जेक वेदरॉल्ड (21) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। 31वें ओवर में स्टोक्स ने मार्नस लाबुशेन (48) का शिकार कर इंग्लैंड की झोली में दूसरा विकेट डाल दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 166 रन बना लिये है और ट्रैविड हेड (नाबाद 91) और माइकल नीसर (नाबाद एक) क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 218 रन पीछे है।

एशेज सीरीज : वर्षा प्रभावित टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 3 पर 211 रन, हैरी ब्रुक और जो रूट के नाबाद अर्द्धशतक
सिडनी। जो रूट (नाबाद 72) और हैरी ब्रूक (नाबाद 78) की जुझारू पारियों के दम पर इंग्लैंड वर्षा प्रभावित एशेज सीरीज के पांचवें और अखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स के समय तीन विकेट पर 211 रन बना लिए है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका सातवें ओवर में मिचेल स्टार्क ने बेन डकेट को आउट कर दिया। बेन डकेट ने 25 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 27 रन बनाये। इसके बाद 12वें ओवर में माइकल नीसर ने जैक क्रॉली (16) का शिकार कर लिया। अगले ही ओवर में स्कॉट बोलैंड ने जेकब बेथेल (10) को आउटकर 57 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई।

इस संकट के समय जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और तेजी के रन बटोरते हुए दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरा किया। चायकाल के समय बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय इंग्लैंड ने 45 ओवर में तीन विकेट पर 211 रना लिये थे। स्टंप्स के समय जो रूट 103 गेंदों में आ चौके लगाते हुए (नाबाद 72) और हैरी ब्रूक 92 गेंदों छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए (नाबाद 78) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, माइकल नीसर और स्कॉट बोलैंड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

पर्थ में गेंदबाजों का जलवा : एक दिन में गिरे 19 विकेट, इंग्लैंड 172 पर सिमटी, आस्ट्रेलिया के 123/9
पर्थ। मिशेल स्टार्क ने टेस्ट में अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर 7 विकेट लिए, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के 23 रन पर पांच विकेट का मतलब था कि पर्थ में पहले दिन मेहमान टीम के 172 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 123 रन पर 9 विकेट खोकर लड़खड़ा रहा है। एक अच्छी बैटिंग पिच पर उन्नीस विकेट गिरे। पिछले 100 सालों में एशेज टेस्ट के पहले दिन गिरे सबसे ज्यादा विकेट। दिलचस्प रूप से संतुलित खेल में इंग्लैंड 49 रन से आगे है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन जैक क्राली (शून्य) पहले ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क का शिकार बन गए। उस समय टीम का भी खाता नहीं खुला था। स्टार्क ने फिर बेन डकेट (21) को अपनी शिकार बनाया। इंग्लैंड पारी में विकेट लगातार अन्तराल में गिरते रहे। विकेटरों के पतझड़ के बीच हैरी ब्रूक ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 52 रनों की पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए। ओली पोप ने 4 चौकों की मदद से 46 और जैमी स्मिथ ने 6 चौके जमाते हुए 33 रन बनाए। इनके अलावा इंग्लैंड का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच सका। जो रूट शून्य, कप्तान बेन स्टोक्स 6, गस एटकिंसन 1, ब्रायडन कार्स 6 और मार्क वुड शून्य पर आउट हुए।

कैरी ने बनाए सबसे ज्यादा 26 रन :

आस्ट्रेलिया की ओर से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। कैमरून ग्रीन ने 24 रनों का योगदान दिया। मिचेल स्टार्क 12 और स्कॉट बोलैंड शून्य पर आउट हुए। स्टंप के समय आस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 123 रन बनाए थे। उस समय माथन लायन 3 और ब्रेंडन डोगेट शून्य पर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

स्टार्क का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन :

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टेस्ट में अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 58 रन देकर 7 विकेट लिए। स्टार्क ने जैक क्राली, बेन डकेट, जो रूट, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ और मार्क वुड के विकेट लिए। स्टार्क के अलावा ब्रेंडन डोगेट ने 27 रन देकर 2 और कैमरून ग्रीन ने 10 रन देकर एक विकेट लिया।

महिला विश्वकप : ऐमी जोंस के नाबाद 86 रनों से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया, 124 गेंदें शेष रहीं
विशाखापत्तनम। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ऐमी जोंस (नाबाद 86) और टैमी ब्यूमोंट (40) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने महिला विश्वकप के 27वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 124 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया।

ओपनर्स ने 75 रन जोड़े :

न्यूजीलैंड के 168 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए ऐमी जोंस और टैमी ब्यूमोंट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। 15वें ओवर में लिया तहुहू ने टैमी ब्यूमोंट को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। ब्यूमोंट ने 38 गेंदो में सात चौके लगाकर 40 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई हीथर नाइट ने ऐमी जोंस के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। 28वें ओवर की पहली गेंद पर सोफी डिवाइन ने हीथर नाइट को पगबाधा आउट कर हार की दहलीज पर खड़ी न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई। हीथर नाइट ने 40 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 33 रन बनाए।

30वें ओवर में ही जीत दर्ज की :

सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुके इंग्लैंड ने 29.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। ऐमी जोंस ने 92 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 86 रन बनाये। जोंस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन और लिया तहुहू ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

विमेंस वनडे वर्ल्डकप : हीथर नाइट की फिफ्टी से इंग्लैंड की संघर्षपूर्ण जीत, बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया
गुवाहाटी। हीथर नाइट (अवि. 79) और चार्ली डीन (अवि. 27) के मध्य सातवें की 79 रनों की अविभाजित साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 4 विकेट से पराजित किया।

टूनार्मेंट में इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत रही, टीम ने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था। दूसरी जीत के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। दूसरी ओर, बांग्लादेश को पहली हार मिली, टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।। वर्ल्ड कप के 8वें मैच में इंग्लैंड ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण चुना। बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 178 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने 46.1 ओवर में ही 6 विकेट पर 182 रन बना शानदार जीत दर्ज की।

जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही। उसकी आधी टीम मात्र 78 रनों में पवेलियन लौट गई। उसने छठा विकेट भी 103 पर खो दिया।  लेकिन इसके बाद पूर्व कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 79 रनों) ने चार्ली डीन (नाबाद 27 रनों) के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की नाबाद साझेदारी की मदद से 46.1 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बना जीत दर्ज की।

बांग्लादेश की खराब शुरुआत :

इससे पूर्व बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत सही नहीं रही। ओपनर रुबिया हैदर 4 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें लॉरेन बेल ने पवेलियन भेजा। कप्तान निगर सुल्ताना (0) को लिंसी स्मिथ ने आउट कर दिया। इसके बाद शरमीन अख्तर और सोभना मोस्तरी ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 60 गेंदों पर 34 रन जोड़े। शरमीन 52 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुई।

ओवल टेस्ट : चौथे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ, हैरी ब्रूक - जो रूट के शतक, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर
ओवल। भारत और इंग्लैंड के मध्य ओवल में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त कर दिया गया। इंग्लैंड टीम जीत से 35 रन दूर है जबकि भारत को शृंखला बराबर करने के लिए 4 विकेट चाहिए। 374 रनो का लक्ष्य लेकर उतरी इंग्लैंड टीम ने खेल रोके जाने तक 6 विकेट पर 339 रन बना लिए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ 2 और जैमी ओवर्टन शून्य पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड को यहा तक पहुंचाने में जो रूट (105 रन) और हैरी ब्रूक (111 रन) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रूट ने अपने टेस्ट करियर की 39 वीं और ब्रूक ने 10 वां टेस्ट शतक ठोका। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 195 रन जोड़ इंग्लैंड को जीत के मार्ग की ओर अग्रसर कर दिया। इंग्लैंड ने विगत दिन के एक विकेट पर 50 रन से आगे खेलना शुरू किया। उस वक्त बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उनका साथ देने के लिए कप्तान ओली पोप आए थे। इससे पहले शनिवार (तीसरे दिन) को तीसरे सत्र में मोहम्मद सिराज ने करारा झटका दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर जैक क्राउली को बोल्ड किया।

रूट और ब्रूक बने दीवार :

106 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को जो रूट और हैरी ब्रूक का सहारा मिला। दोनों दीवार बनकर डटे रहे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इस दौरान हैरी ब्रूक ने 91 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। वह 98 गेंदों में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए जो रूट के साथ 195 रन की साझेदारी निभाई। यह भारत के खिलाफ चौथी पारी में इंग्लैंड की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रूट और बेयरस्टो ने 2022 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सबसे बड़े सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 269 रन जोड़े थे।

स्टोक्स के शतक से इंग्लैंड को 311 रनों की बढ़त, भारत को हार से बचाने के लिए राहुल व कप्तान गिल का संघर्ष
मैनचेस्टर। कप्तान बेन स्टोक्स (141) की शतकीय पारी की बदौलत मेजबान इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में 669 रनों का विशाल स्कोर बना भारत के खिलाफ पारी में 311 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 174 रन बना लिए थे। उस समय केएल राहुल 87 और कप्तान शुभमन गिल 78 रन बना क्रीज पर मौजूद थे।

भारतीय पारी की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और उसने शून्य पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। क्रिस वोक्स ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को जो रूट के हाथों कैच कराया और अगली गेंद पर साई सुदर्शन को हैरी ब्रूक के हाथों लपकवा भारतीय खेमे में सनसनी फैला दी।

शून्य पर ही दो विकेट गंवाकर संकट में फंसी भारतीय पारी को केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने संभाला। भारत को संभावित हार से बचाने के लिए संघर्ष कर रही इस जोड़ी ने दिन का खेल समाप्त होने तक स्कोर दो विकेट पर 174 रन तक पहुंचा दिया। केएल राहुल 210 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 87 रन और शुभमन गिल 167 गेंदों पर ॅ10 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

जडेजा ने लिए चार विकेट
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को दो- दो विकेट मिले। अंशुल कम्बोज और मोहम्मद सिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

37 पारियों के बाद आया स्टोक्स का शतक
इससे पूर्व इंग्लैंड के कल के सात विकेट पर 544 रनों से आगे खेलना शुरु किया। जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन (26) को बोल्ड कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। ब्राइडन कार्स ने कप्तान स्टोक्स का बखूबी साथ निभाया। स्टोक्स ने सिराज की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। बेन स्टोक्स ने 37 पारियों बाद टेस्ट में शतक लगाया है। वह एक टेस्ट में शतक और पांच विकेट वाले पांचवें कप्तान है। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। स्टोक्स ने 198 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 141 रनों की पारी खेली।

मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड को 186 रनों की बढ़त, तीसरे दिन स्कोर 544/7, स्टोक्स 77 पर नाबाद लौटे
मैनचेस्टर। जो रूट (150) और  कप्तान बेन स्टोकस (नाबाद  77) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड, भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 544 रन बना मजबूत स्थिति में पहुंच गया। खेल समाप्ति तक बेन स्टोक्स के साथ लियम डॉसन 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इस  प्रकार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अब तक 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है। उसके अभी भी 3 खिलाड़ी शेष है। जो रूट ने 150 रनों की पारी खेली। उन्होंने ओली पोप (71 रन) के साथ 144 और बेन स्टोक्स के साथ नाबाद 142 रन की साझेदारी की। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कम्बोज को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम पहली पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इससे पहले इंग्लैंड ने कल के दो विकेट पर 225 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में जो रूट और ऑली पॉप ने जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। इस दौरान जो रूट ने 13 हजार रन पूरे कर लिये है और सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गये है। इंग्लैंड ने लंच तक दो विकेट पर 332 रन बना लिए थे।

भोजनकाल के बाद ओली पोप ने अभी अपने स्कोर में एक रन का इजाफा किया था कि वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें के एल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हैरी ब्रूक (3) भी सुंदर का शिकार बने। इंग्लैंड ने चायकाल तक चार विकेट पर 433 रन बना लिये थे। अंतिम सत्र में इंग्लैंड ने तीन विकेट रूट, स्मिथ और वोक्स आउट हुए।

मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत, बेन स्टोक्स का पंजा, भारत पारी 358 रनों पर सिमटी
मैनचेस्टर। सलामी बल्लेबाज जैक क्राउले (84) और बेन डकेट (94) के मध्य पहले विकेट के लिए बनाई गई 166 रनों की साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन खेल समाप्ति तक दो विकेट पर 225 रन बना लिए थे। उस समय ओली पोप 20 व जो रूट 11 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। इससे पूर्व भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। इस प्रकार इंग्लैंड पारी भारत से 133 रन पीछे है और उसके 8 खिलाड़ी शेष है।

इंग्लैंड की आक्रामक शुरुआत :

इंग्लैंड ने पारी की आक्रामक शुरुआत की। ओपनर्स ने पहले 50 रन 10.1 ओवर में व 100 रन 18.5 ओवर में बना डाले। इसी दौरान बेन डकेट ने अपना अर्द्धशतक 46 गेंदों  पर 7 चौको की मदद से बना डाला। भारत को पहली सफलता रवीन्द्र जडेजा ने 32 वें ओवर में दिलाई जब उन्होंने क्राउले को राहुल के हाथों लपकवाया। क्राउले ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौको और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए। भारत को दूसरी सफलता पहला टेस्ट खेल रहे अंशुल कम्बोज को मिली जब उन्होंने बेन डकेट (94) को धु्रव जुरेल के हाथों लपकवाया। इसके बाद ओली पोप और रूट बिना किसी अन्य क्षति के इंग्लैंड के स्कोर को 225 रनों तक ले गए।

इससे पूर्व भारत ने ऋषभ पंत के अर्धशतक की मदद से अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 72 रन देकर पांच विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 73 रन पर तीन विकेट लिए।  भारत ने दूसरे दिन वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत के साहस की बदौलत 350 से अधिक का स्कोर बनाया। भारत का इस सीरीज़ में ये छठा 350+ स्कोर है और एक सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से ये सर्वाधिक है। इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज उनके कप्तान बेन स्टोक्स रहे जिन्होंने पंजा निकाला। भारत ने कल के चार विकेट पर 264 रन से आगे खेलना शुरू किया।

अगले तीन डब्ल्यूटीए फाइनल मुकाबले होंगे इंग्लैंड में, 2021 से लगातार तीनों फाइनल की मेजबानी कर चुका
सिंगापुर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड को 2027, 2029 और 2031 में होने वाले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी सौंपी है।

इससे पहले वह 2021 से लगातार तीनों फाइनल की मेजबानी कर चुका है। आईसीसी की सिंगापुर में हुई वार्षिक बैक में यह फैसला लिया गया। आईसीसी ने 2027 के फाइनल भारत में स्थानांतरित किए जाने की अटकलों को विराम देते हुए ईसीबी के सफल मेजबानी रिकार्ड का हवाला देते हुए इंग्लैंड को फिर से तीन बार के लिए इसकी जिम्मेदारी दी है।

हालांकि, यह अभी तय नहीं हुआ है कि भविष्य में भी लॉर्ड्स को प्राथमिक मेजबान के तौर पर बरकरार रखा जाएगा या नहीं। डब्लयूटीसी फाइनल के आयोजन के लिए जून की विंडो - जो आईपीएल के तुरंत बाद और इंग्लैंड की गर्मियों की शुरुआत में होती है, उसको आईसीसी की पसंदीदा समयसीमा माना जाता है, क्योंकि इस दौरान अधिकतर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं होते। इसके अलावा, जैसा कि पिछले महीने लॉर्ड्स में देखने को मिला, इंग्लैंड में न्यूट्रल (तटस्थ) टीमों के मैच भी हाउसफुल हो जाते हैं। 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ओवल में हराया था। 2021 में पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल साउथंप्टन में हुआ था, जब भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे। उस समय बायोबबल के चलते दर्शकों की संख्या सीमित थी। फिर भी दोनों मौको पर स्टेडियम का माहौल शानदार रहा। ईसीसीबी के मुख्यकारी रिचर्ड गूल्ड ने पिछले महीने कहा था कि हम नहीं मानते कि डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी पर हमारा कोई विशेष अधिकार है, लेकिन इसे यहां आयोजित करने के कुछ लाभ अवश्य हैं।