power grid - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्यूबा ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार राष्ट्रव्यापी विद्युत ठप होने की घोषणा की, ट्रंप ने की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट सरकार के जल्द ही गिरने की भविष्यवाणी
हवाना। क्यूबा के ऊर्जा मंत्रालय ने शनिवार शाम को घोषणा किया कि पूरे द्वीप में एक बार फिर विद्युत ठप हो गई है जिससे एक करोड़ से अधिक लोग बिजली के बिना रह गए हैं। यह जानकारी सीएनएन ने रविवार को दी। मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रीय विद्युत प्रणाली पूरी तरह से ठप हो गई है। बिजली बहाल करने के लिए प्रोटोकॉल लागू किए जा रहे हैं।"

सोमवार को हुए भीषण विद्युत ग्रिड के ठप होने से क्यूबा अभी उबर ही रहा था। यह इस साल की शुरुआत में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला से ईंधन की आपूर्ति पर रोक लगाने के बाद पहली घटना थी। शनिवार को विद्युत ठप होने से ठीक पहले, देश की सरकारी बिजली कंपनी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि शनिवार रात को सबसे व्यस्त समय के दौरान उसे 1.704 मेगावाट बिजली की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल के दिनों में क्यूबा के बारे में अक्सर बातें की है और वहां की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट सरकार के जल्द ही गिरने की भविष्यवाणी की है। सोमवार को उन्होंने खुलेआम यह सवाल उठाया था कि क्या उन्हें इस द्वीप पर कब्जा करने का सम्मान प्राप्त होगा।

हालांकि, जब राष्ट्रपति ट्रम्प से पूछा गया कि क्या क्यूबा को अपने कब्जे में लेने के अभियान में उसी तरह का बल का प्रयोग किया जाएगा जैसा कि जनवरी में अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के दौरान किया था, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

शनिवार को क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने द्वीप पर मानवीय सहायता पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार का मानना है कि क्यूबा पर हमला हो सकता है और तदनुसार वह तैयारी कर रही है। पिछले सप्ताह, राष्ट्रपति डियाज़-कैनेल ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि क्यूबा ईंधन प्रतिबंध समाप्त करने के लिए अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। हालांकि, क्यूबा सरकार ने स्पष्ट किया कि उसका अपनी राजनीतिक व्यवस्था पर बातचीत करने का कोई इरादा नहीं है।

क्यूबा में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांतिकारियों द्वारा 1959 में फुल्गेन्सियो बतिस्ता की सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद से, देश अमेरिका द्वारा लगाए गए कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। क्यूबा ने पहले भी गंभीर आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना किया है, जैसे कि "विशेष काल", जब 1991 में सोवियत संघ का पतन हुआ तब इसका प्रभाव उस समय के कम्युनिस्ट सरकार के मुख्य बाहरी सहायता स्रोत पर पड़ा।

यह ताजा संकट भी उतना ही निराशाजनक है। मेक्सिको और वेनेजुएला से ईंधन की कमी के कारण द्वीप का पर्यटन लगभग ठप हो गया है, शिक्षा व्यवस्था बाधित हुई है, अस्पतालों में सेवाएं कम हो गई हैं और किसानों को अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है।

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 485 अंक चढ़ा, Nifty 25850 के ऊपर बंद
मुंबई। सोमवार, 9 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक दिखी। बाजार कभी उपर तो कभी नीचे देखने को मिला इससे निवेशकों में भी डर का माहौल बना रहा लेकिन बाजार बंद होते होते 485 अंक की बंढ़त के साथ बंद हुआ। बता दें कि आज कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 485.35 अंक की बढ़त के साथ 84,065.75 पर और निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ।

इसके साथ ही बता दें कि आज एसबीआई, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट में और इटर्नल (Zomato) में बढ़त देखी गई। तो वहीं दूसरी तरफ, सबसे अधिक गिरावट पावर ग्रिड के शेयरों में देखने को मिली। इसके बाद ITC, NTPC, ICICI Bank और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

"450 ड्रोन और 70 मिसाइलें...." यूक्रेन में भारी तबाही के संकेत, शांतिवार्ता से ठीक पहले यूक्रेन पर रूस का जोरदार हमला
कीव। यूक्रेन से शांतिवार्ता शुरू होने से ठीक पहले रूस ने उस पर ड्रोनों और मिसाइलों से जौरदार हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर एक बहुत बड़ा हमला किया है। इस दौरान रूस ने लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और 70 अलग-अलग तरह की मिसाइलें दागीं। इससे यूक्रेन में भारी तबाही की जानकारी मिली है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शांति वार्ता करने वाले हैं।

अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत का मकसद चार साल से चल रहे युद्ध को रोकना है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के पांच राज्यों में बिजली ग्रिड को निशाना बनाया। कड़ाके की ठंड के बीच रूस का मकसद नागरिकों को बिजली, पानी और हीटिंग से महरूम रखना है। इस हमले में दस लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस कूटनीति के बजाय लोगों को डराने में ज्यादा यकीन रखता है। उन्होंने अपने सहयोगियों से और ज्यादा सुरक्षा उपकरण भेजने और रूस पर दबाव बनाने की अपील की है, ताकि इस युद्ध को खत्म किया जा सके।

अबू धाबी में बुधवार और गुरुवार को बातचीत होनी है। हालांकि ट्रंप प्रशासन जमीन के कब्जे जैसे बड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल कोई बड़ा समझौता मुश्किल लग रहा है। यूक्रेन की सबसे बड़ी बिजली कंपनी डीटीईके ने बताया कि हमले में उनके पावर प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, राजधानी कीव में पांच लोग घायल हुए हैं। वहां कई घरों, एक स्कूल और गैस स्टेशन को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की वजह से 1,170 इमारतों में हीटिंग की सुविधा बंद हो गई है।

फिलहाल, मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। कुछ अपार्टमेंट और बिल्डिंग को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गई थी। रूस ने खारकीव और ओडिसा जैसे इलाकों को भी निशाना बनाया है, जहां लोगों के घायल होने की खबर है। यूक्रेन की संस्कृति मंत्री टेटियाना बेरेजना ने बताया कि कीव में एक ऐतिहासिक संग्रहालय को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे रूस की निंदनीय हरकत बताया।

पावर ग्रिड कर्मचारियों ने निकाला सतर्कता मार्च
जयपुर। केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा निर्देश में पावरग्रिड, देश भर में 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इसके तहत आज जवाहर सर्कल जयपुर के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा पावरग्रिड जयपुर के सभी कर्मचारी एवं आधिकारियों ने सतर्कता जागरूकता मार्च निकाला। इज मौके पर पावरग्रिड, राजस्थान प्रोजेक्ट्स के प्रमुख अभिनव वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक भी शामिल हुए।

पावरग्रिड अपने राजस्थान प्रोजेक्ट्स के विभिन्न कार्यालयों के माध्यम से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान नुक्कड़ नाटक, वल्कथॉन, स्कूलों/कालेजों में प्रतियोगिता तथा ग्राम सभा का आयोजन कर राष्ट्र की प्रगति का संदेश जन-जन तक पहुँचा रहा है।

पावरग्रिड, भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अन्तर्गत महारत्न कंपनी है जो राजस्थान में उत्पादित सौर ऊर्जा को देश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचाने के लिए लगभग 11000 करोड़ रूपए से अधिक की संचरण परियोजना लगा रही है।

Stock Market Update : पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस की तेजी से चढ़ा बाजार
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के सितंबर से ब्याज दर में कटौती शुरू करने के सुझाव के बाद विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गए।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126.21 अंक की मजबूती के साथ 81,867.55 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.75 अंक की बढ़ोतरी लेकर पहली बार 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 25,010.90 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 0.80 प्रतिशत लुढ़ककर 48,247.70 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत कमजोर होकर 54,945.66 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4048 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2383 में गिरावट जबकि 1577 में तेजी रही वहीं 88 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी  तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में लिवाली जबकि 22 में बिकवाली हुई।

बीएसई के सात समूहों में तेजी रही वहीं अन्य में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान यूटिलिटीज 2.04, ऊर्जा 0.80, एफएमसीजी 0.07, हेल्थकेयर 0.29, धातु 0.35, तेल एवं गैस 0.59 और पावर समूह के शेयर 0.86 चढ़ गए। वहीं, इंडस्ट्रियल्स 1.09, आईटी 0.54, दूरसंचार 0.73, ऑटो 0.78, कैपिटल गुड्स 1.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.54 और रियल्टी समूह के शेयर 1.67 प्रतिशत गिर गए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.15, जर्मनी का डैक्स 1.00, जापान का निक्केई 2.49, हांगकांग का हैंगसेंग 0.23 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.22 प्रतिशत टूट गया।

पावरग्रिड के कमजोर तिमाही परिणाम से गिरा शेयर बाजार
मुंबई। विश्व बाजार के नकारात्मक रुझान और स्थानीय स्तर पर पावर ग्रिड के कमजोर तिमाही परिणाम से उसके शेयरों में पांच प्रतिशत की आई गिरावट के दबाव में आज सेन्सेक्स और निफ़्टी गिर गए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेन्सेक्स 68.36 अंक गिरकर 66,459.31 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी 20.25 अंक फिसलकर 19,733.55 अंक रह गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.23 प्रतिशत उतरकर 30,349.34 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.50 प्रतिशत की तेजी लेकर 35,177.85 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3728 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2068 में लिवाली जबकि 1492 में बिकवाली हुई वहीं 168 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ़्टी की 23 कम्पनियाँ हरे जबकि 26 में बिकवाली हुई वहीं दो के भाव स्थिर रहे।

पावर ग्रिड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफ़ा 5.9 प्रतिशत गिर गया, जिससे आज उसके शेयर 5.36 प्रतिशत लुढ़क गए। इसके साथ ही रिलायंस, मारुति और एसबीआई समेत 15 दिग्गज कम्पनियों में भी जमकर बिकवाली हुई और शेयर बाजार दबाव में आ गया।

बीएसई के 13 समूहों में बिकवाली हुई। इस दौरान सीडी 0.10, एफएमसीजी 0.21, वित्तीय सेवाएं 0.02, हेल्थकेयर 0.33, इंडस्ट्रियल 0.29, यूटिलिटीज 0.06, ऑटो 0.25, बैंकिंग 0.20, कैपिटल गुड 0.40, तेल एवं गैस  0.17, पावर 0.32 और रियलटी समूह के शेयर 1.78 प्रतिशत गिर गए।

विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ टी एस ई 0.58, जर्मनी का डैक्स 0.95, हांकांग का हैंगसेंग 0.34 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.01 प्रतिशत उतर गया जबकि जापान के निक्केई में 0.92 प्रतिशत की तेजी रही।